486882
MP में बीएसपी का भारत बंद रहा असफल
Chitrangi, Madhya Pradesh:बीएसपी द्वारा आरक्षण बचाने के लिए आह्वान किए गए भारत बंद का असर असफल रहा। युवा सड़क पर उतरे और बसपाई बाजार में दुकानों को बंद कराने की कोशिश की, जिससे गहमागहमी बढ़ गई। पूर्व नगर निगम अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा और बसपा नेताओं ने आंदोलन में शामिल होकर आरक्षण में बदलाव के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई टीआई और सीएसपी मौके पर मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमित शाह ने मुखर्जी की 125वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रवाद स्मरण किया
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर उनका स्मरण कर नमन करता हूँ। डॉ. मुखर्जी जी ने 'राष्ट्र प्रथम' के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया। बंगाल के विभाजन के समय उनका दूरदर्शी नेतृत्व और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और देश की अखंडता के लिए उनका आजीवन संघर्ष युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।0
0
Report
जयपुर में बेटे ने मृत मां की पेंशन 6.3 लाख हड़पे, तीन गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर में अपनी मृत मां को जिंदा बताकर बेटे ने एक बैंक से पेंशन के 6.30 लाख रुपए हड़प लिए। महिला के बेटे लालचंद ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर यह साजिश रची और बैंक को गुमराह कर लगातार पेंशन की राशि उठाई। मामले का खुलासा होने के बाद बैंक की शिकायत पर पुलिस ने बैंक मैनेजर सिराज अहमद कुरैशी सहित तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। जालसाजी की पूरा प्लान बैंक मैनेजर को शामिल कर महिला मित्र के साथ मिलकर बेटे ने बनाया था। जवाहर नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि तत्कालीन बैंक के वर्कर सिराज अहम की मिलीभगत से आरोपी लालचंद ने आरोपी खुशबू दीक्षित के साथ मिलकर गबन का प्लान बनाया। लालचंद की मां शांति देवी की मौत हो चुकी थी, उसके बाद भी शांति देवी को जीवित बताकर साजिश के तहत पेंशन के 6.30 लाख रुपयों का गबन किया गया।0
0
Report
उत्तराखंड आपदा: भारी बारिश से अलकनंदा नदी खतरे के पास, नमामि घाट डूबा
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: उत्तराखंड के गढ़वाल इलाके के ऊपरी हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब अलकनंदा नदी पर साफ दिख रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नमामि घाट पूरी तरह डूब गया है। ज़िला प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है。 रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष रावत कहते हैं, "बहुत ज़्यादा गर्मी की वजह से बर्फ पिघल रही है, और इलाके में लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। हम नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील करते हैं जैसे-जैसे जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लोगों को अपने मौजूदा घरों को खाली कर देना चाहिए और खास तौर पर रात में ज़्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। नगर पालिका हर साल एक खास अभियान चलाती है, और हम अभी लोगों को सार्वजनिक रूप से सूचित कर रहे हैं ताकि नदी के पास रहने वाले सभी लोग सुरक्षित इलाकों में चले जाएं और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।"0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास: फांसी पर हमें भी कोई आपत्ति नहीं
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या(उत्तर प्रदेश): राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने कहा, \"रामलला के यहां चोरी के मामले में शासन, अयोध्या के जिलाधिकारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पैरवी कर रहे हैं। आरोपियों को अगर फांसी भी दे दी जाती है, हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमारी ट्रस्ट के लोग उसे मानने के लिए तैयार हैं।\"0
0
Report
बेगूसराय में ठनका गिरने से युवक कुएं में गिरे, मासूम बच्चा सुरक्षित
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में तेज आंधी, बारिश और ठनका गिरने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ठनका से बचने की कोशिश में एक युवक कुएं में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी गोद में मौजूद एक मासूम बच्चे की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना लाखो थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। मृतक की पहचान बाजितपुर निवासी मसूदन पासवान के पुत्र गुड्डू पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गुड्डू पासवान कुएं से पानी लेने गया था। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। तभी उसके पास ठनका गिरा। ठनका की चपेट में आने से बचने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया।बताया जा रहा है कि उस समय उसकी गोद में एक मासूम बच्चा भी था। कुएं में गिरने से पहले गुड्डू ने बच्चे को कुएं के बाहर फेंक दिया, जिससे बच्चे की जान बच गई, लेकिन वह खुद कुएं के पानी में डूब गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर गुड्डू पासवान को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू पासवान अपने परिवार का इकलौता बेटा था और मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है.0
0
Report
रोसड़ा में ट्रक-टेम्पो भिड़ंत: दो महिलाओं की मौत, 12 घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा सामने आया है। रोसड़ा-सिंघिया पथ पर भीरहा नेपाली चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक और श्रद्धालुओं से भरे टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है की दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बगरस गांव निवासी श्रद्धालुओं का जत्था रविवार सुबह करीब 10 बजे टेम्पो रिजर्व कर बेगूसराय के सिमरिया घाट गंगा स्नान के लिए निकला था। स्नान के बाद शाम सभी लोग वापस लौट रहे थे। जैसे ही टेम्पो रोसड़ा थाना क्षेत्र के भीरहा नेपाली चौक के पास पहुंचा सिंघिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टेम्पो में सवार महिला, पुरुष, बच्चे और चालक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने स्वर्गीय मोहंती पंडित की पत्नी सुमित्रा देवी (65) और भूपेंद्र पंडित की पत्नी संज्ञान देवी (35) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में नविता देवी (40), रेखा देवी (25), बिंदा देवी (50), देवू देवी (50), प्रभा देवी (45), श्रवण कुमार पंडित (15), बिमल देवी (35), लाल दाय देवी (35), अर्जुन कुमार (7), साजन कुमार (8), संजीत कुमार (20) और टेम्पो चालक राजीव सिंह (53) शामिल हैं। सभी का इलाज रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
बोकारो ट्रैफिक विभाग का बड़ा जागरूकता अभियान, 300 ऑटो चालक नियमों का पालन करेंगे
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में ट्रैफिक विभाग का बड़ा जागरूकता अभियान; 300 से अधिक ऑटो चालक शामिल. ऑटो/टोटो चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी. बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक विभाग की तरफ से बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया गया. यातायात उपाधीक्षक के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे. अभियान में ऑटो/टोटो चालक संघ के पदाधिकारी व लगभग 300-350 चालक शामिल हुए. अभियान यातायात थाना परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें चालक संघ के सदस्यों को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज़ अद्यतन रखने के लिए सख्त हिदायतें दी गईं. अधिकारियों ने शहर के विभिन्न जगहों से आए हुए चालक उपस्थित बताए गए. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से चेतावनी दी कि सड़कों पर वाहन लावारिस तरीके से खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न करना, यात्रियों के आवागमन में बाधा डालना तथा यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नियमों का अनुपालन न करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऑटो/टोटो चालक संघ के पदाधिकारियों ने भी अपनी ओर से वाहन कागजातों से जुड़ी समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रखी. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि समस्या होने पर उचित माध्यमों से तथ्य प्रस्तुत करें ताकि संबंधित प्राधिकारी समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई कर सके. सभी चालकों ने सहयोग का आश्वासन देते हुए यात्रियों के प्रति उत्तम व्यवहार बनाए रखने का संकल्प भी लिया. पुलिस ने बताया कि यह अभियान शहर में यातायात प्रणाली को सुचारू बनाए रखने, जाम घटाने और सड़कों पर सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे अभियान जारी रहेंगे.0
0
Report
रत्नागिरी में तीन धबधबे: पानवल में मॉनसून का बेमिसाल आकर्षण
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी- पावसाळ्यातील फेसाळणारे धबधबे पर्यटकांच्या आकर्षणाचा केंद्रबिंदू कडेकपारीतून कोसळणारे धबधडे खुणावत आहेत पर्यटकांना रत्नागिरी जवळच्या पानवळ येथे एकाच धबधब्यातून प्रवाहित झाले तीन धबधबे याच नयनरम्य वातावरणात पर्यटकांची फुल टू एन्जॉयमेंट फेसाळत कड्यावरून कोसळणाऱ्या धबधब्याचा आनंद घेण्याची मजा वेगळीच पाण्याच्या प्रवाहा खाली चिंब भिजण्याचा आनंद वेगळाच रविवारच्या मौजमजेसाठी पर्यटकांची धबधब्यांना पसंती 100 ते 125 फुटांवरून वरून कोसळणाऱ्या पानवल धबधबा अत्यंत सुरक्षित0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: सामग्री नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
मानसून की पहली बारिश ने लक्ष्मणगढ़ शहर को जलमग्न कर दिया; नगरपालिका के दावों पर उठे सवाल
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ मानसून की पहली बारिश आज झमाझम हुई, सड़कें भी हुई जलमग्न एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में अलसुबह मेघगर्जना के साथ मानसून की पहली बारिश हुई। अलसुबह 5 बजे इलाके में झमाझम बारिश ने नगरपालिका प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। आज अलसुबह मेघगर्जना के साथ हुई झमाझम बारिश से बाजार सड़कें जलमग्न हो गई जिसके कारण आम राहगीरों सहित वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अलसुबह हुई बारिश से रामदेवजी मंदिर के पास, जिला अस्पताल, नेचर पार्क रोड एसडीएम कोर्ट रोड सहित नीचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया हालांकि नगरपालिका प्रशासन ने बारिश के जमा पानी की समस्या से निजात दिलाने का दावा किया था। लेकिन मानसून की पहली बारिश ने दावों की पोल खोल दी। शहर के मुख्य बाजार में नालों की समय से सफाई नहीं होने के कारण बारिश के पानी के साथ साथ नालों का गंदा पानी भी सड़कों पर फैला रहा।0
0
Report
हनुमंतिया में भैंस चोरी के शक पर दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर के भावगड़ थाना क्षेत्र के हनुमंतिया में भैंस चोरी के शक में लोगों ने दो युवकों की जमकर पिटाई करी, महिलाओं ने भी इन पर हाथ साफ किया, इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पुलिस मामले में जांच कर रही है बताया जा रहा है कि हनुमंतिया में भैंस चोरी की घटना हुई थी ,जिसके बाद चोरी की शक में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा इन दोनों युवकों पर शक होने के बाद ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया इस का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया जो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है और इस पर प्रतिक्रिया देने से बच रही है वह घटनाक्रम की जांच की बात कह रही हैं0
0
Report
बेटी ने मां की अर्थी को कंधा देकर दिखाया अनमोल फर्ज़ और ममता
Bokaro Steel City, Jharkhand:मां की अर्थी को बेटी ने दिया कंधा, आखिरी सफर में निभाया फर्ज़, हर आंख हुई नम. बताते चले कि बोकारो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर निवासी चंदन चौहान की मां का इलाज के दौरान रांची में निधन हो गया। अंतिम यात्रा के दौरान ऐसा मंजर सामने आया जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को खामोश कर दिया। परंपरा तोड़ते हुए बेटी ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया और आखिरी सफर में साथ निभाया। अर्थी से लिपटी बेटी की नम आंखें मानो मां को खुद से जुदा नहीं होने देना चाहती थीं। बेटी के हर कदम के साथ फिजा में सन्नाटा पसर गया और लोगों की आंखें झुक गईं। ये दृश्य सिर्फ एक रस्म नहीं था, बल्कि मां के प्रति बेटी की अकीदत, मोहब्बत और फर्ज का खामोश इजहार था। मौजूदा लोगों ने कहा कि कुछ रिश्ते शब्दों से नहीं, एहसास से बयां होते हैं। बेटी ने उम्रभर मिले स्नेह और ममता को अपने कंधे पर उठाकर अंतिम सलाम किया। बेटियों को कभी बोझ माना जाता था। लेकिन आज ढोरी में एक बेटी ने साबित कर दिया कि बेटियां फर्ज निभाना भी जानती हैं। मां की अर्थी को कंधा देकर उसने न सिर्फ रस्म निभाई, बल्कि ममता का कर्ज भी उतारा। ये तस्वीरें शायद ही कोई भूल पाए। बोकारो से मृत्युंजय की रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
बच्चे की नींद के लिए सबसे असरदार प्रोडक्ट सामने, जानिए क्या है वह
Noida, Uttar Pradesh:BEST PRODUCT TO MAKE YOUR KID SLEEP0
0
Report
बारिश के पानी में सेल्फी लेने से आयुष तिवारी की सुग्गा बांध फॉल में मौत
Latehar, Jharkhand:लातेहार गारू गढ़वा जिले के निवासी 35 वर्षीय आयुष तिवारी (पिता- जयप्रकाश तिवारी) की गारू प्रखंड के बारेसांढ़ स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुग्गा बांध फॉल में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई जानकारी के अनुसार आयुष तिवारी अपने चार दोस्तों के साथ सुग्गा बांध फॉल घूमने पहुंचा था। हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण फॉल में पानी का बहाव काफी तेज था और कई स्थानों पर पानी की गहराई भी बढ़ गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी युवक फॉल का नजारा देख रहे थे। इसी दौरान आयुष तिवारी सेल्फी लेने के लिए फिसलन भरे पत्थरों की ओर बढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुग्गा बांध फॉल में कार्यरत कर्मियों ने पर्यटकों को पहले ही गहरे पानी वाले क्षेत्र में जाने से मना किया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि बरसात के मौसम में उक्त स्थान पर पानी काफी गहरा है और वहां जाना खतरनाक हो सकता है। इसके बावजूद आयुष तिवारी आगे बढ़ गया और हादसे का शिकार हो गया। पानी में गिरते ही उनके साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आयुष तिवारी को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया। मृतक आयुष तिवारी अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र बताया जाता हैं। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता जयप्रकाश तिवारी, माता एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बरसात के मौसम में जलप्रपात, नदी-नालों एवं अन्य जलाशयों के समीप विशेष सावधानी बरतें तथा जोखिम उठाकर सेल्फी लेने से बचें।0
0
Report
बेगूसराय में ई-रिक्शा पलटने से एक की मौत, 5 घायल
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला और चार मासूम बच्चियों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा चौक-नरहन मुख्य मार्ग स्थित फफौत महना बांध के पास की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तारा चौक से नरहन जाने वाले मुख्य मार्ग पर फफौत महना बांध के समीप एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा में सवार 45 वर्षीय रंजीत दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और चार मासूम बच्चियाँ गंभीर रूप से घायल हो गईं।मृतक की पहचान फफौत पंचायत के मालपुर गांव वार्ड-14 निवासी स्वर्गीय रमेश दास के पुत्र रंजीत दास के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।घायलों में गढ़पुरा निवासी सीमा देवी, उनकी आठ वर्षीय पुत्री मीनाक्षी कुमारी, चार वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी समेत अन्य बच्चियाँ शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया।परिजनों ने बताया कि सभी लोग नरहन स्थित रिश्तेदार के घर से ई-रिक्शा पर सवार होकर गढ़पुरा लौट रहे थे। इसी दौरान फफौत महना बांध के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में रंजीत दास ई-रिक्शा के नीचे दब गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। फरार ई-रिक्शा चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।रंजीत दास अपने पीछे पत्नी बबीता देवी, दो पुत्रों और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पति की अचानक मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मालपुर गांव में शोक का माहौल है और परिजनों के चीत्कार से हर आंख नम है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश जारी है.0
0
Report
Advertisement
