486889
सिंगरौली में तेज बारिश की चपेट में आया वाहन, देखते ही देखते खाई में जा गिरी बुलेरो
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले में कोयले के उत्पादन के लिए विश्व में मानी जाने वाली कंपनी नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के दुधिचुआ परियोजना में बारिश की चपेट में आने से बोलेरो वाहन बारिश के तेज बहाव का शिकार हो गई। चंद्र घंटों की बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया। बारिश का बहाव इतना तेज था कि ड्राइवर और अधिकारियों को कुछ समझ नहीं आया अपनी जान बचाने के लिए बहती गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी और देखते ही देखते गाड़ी तेज बहाव के साथ गहरी खाई में जा गिरी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली रैली भाजपा नेता विपक्ष पर हमला, जनता ने चोरों को वोट नहीं दिया
Patna, Bihar:पटना दिल्ली विपक्ष की होने वाली रैली पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ने कहा कि जिनको जनता ने नकार दिया है, चूके हुए कारतूस हैं। जनता इन लोगों को नकार चुका है और ये लोग समाज में भ्रम पैदा करना चाहते हैं, अराजकता पैदा करना चाहते हैं। ये लोग वोट चोरी की बात करते हैं, लेकिन सच्चाई है कि जनता चोरों को वोट देना बंद कर दी है, इसलिए दिल्ली में पॉलिटिकल ड्रामा कर रहे हैं।0
0
Report
बेमौसम अर्णव ने कुम्हारों के दीपावली सपने चूर कर दिए
Sheikhpura, Bihar:बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफ़ान अर्णव के कारण देश कई हिस्से में जान मान का काफी नुकसान हुआ है।जबकि चक्रवती तूफान अर्णव के कारण बिहार में भी पिछले तीन दिनों तक रुक रुक कर हुए झमाझम बारिश के कारण किसान और कुम्हार परिवार के सपनों पर पानी फेर दिया।अर्णव तूफान से मिट्टी चाक पर दिया और वर्तन बनाने वाले कुम्हारों की बर्बादी पर देखिए खास रिपोर्ट। VO 1 मिट्टी के चाक और बर्बाद हुए दिए की यह तस्वीर शेखपुरा जिले के नगर परिषद के कमिशनरी बाजार के कुम्हार परिवार की है। जीरा देवी और उनका पूरा परिवार मिट्टी का दिया और सामग्री निर्माण से जुड़ा है।दीपावली पर्व पर मिट्टी के दिए सामग्री की अच्छी डिमांड के उम्मीद से पूरा परिवार पिछले एक माह से इस उम्मीद में लगा था कि आने वाले दीपावली और छठ पर्व में दिया और मिट्टी की सामग्री को बेच कर अच्छी कमाई हो जाएगा।लेकिन बेमौसम हुए अर्णव चक्रवात के कारण बारिश से उनके उम्मीद को चकना चूर कर दिया।इस संबंध में महिला ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को महाजन से कर्ज लेकर मिट्टी,पुआल,उपला,बालू सहित अन्य जरूरी सामान इकट्ठा किया ताकि दीपावली से पहले दिया और मिट्टी का वर्तन का निर्माण कर उसे बेच कर्ज चुका मुनाफा से बच्चों के कपड़े और छठ पर्व का त्योहार धूमधाम से मनाएंगे।लेकिन भगवान इस बार हम गरीबों पर मानो नाखुश है।दीपावली का पर्व अब महज आठ दिन शेष बचे है।ऐसे में मौसम की बेरुखी और बेमौसम बारिश से दिन रात कर बनाया गया चालीस हजार मिट्टी का दिया और 500 सौ सेट मिट्टी के खिलौने में आधे से ज्यादा पानी में भींग कर खराब हो गया।जिससे इस बार पर्व फीका हो गया है । थोड़ा और वक्त मिलता तो मिट्टी का तैयार दिया और सामग्री को पका लेते लेकिन हमें क्या पता कि बेमौसम बारिश मेरे मेहनत पर पानी फेर देगा।प्लास्टिक से ढके होने के बाद भी आधे से ज्यादा सामग्री गल कर नष्ट हो गया अब रोने के सिवा कुछ नहीं है और पांच दिनों में बाजार सजना शुरू होगा。 वाईट - जीरा देवी - कुम्हार परिवार VO2 - वही धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि इस बार हर वर्ष से ज्यादा दिया और मिट्टी के सामग्री का ऑर्डर लिए थे।व्यापारी से सामग्री उपलब्ध कराए जाने के एवज में एडवांस राशि भी ले लिया और ज्यादा ऑर्डर की लेकर ज्यादा दिया और मिट्टी के सामग्री का निर्माण करेंगे स्थानीय लोगो से ब्याज पर अधिक राशि भी उठा लिया लेकिन अब बेमौसम बारिश से सपनों पर पानी फेर दिया । उन्होंने कहा कि कम समय के दौरान सामग्री नष्ट हुआ अगर समय मिलता तो फिर सामग्री निर्माण कर आपूर्ति कर देते लेकिन कम समय और बारिश का दौर और धूप की आंख मिचौली से परेशानी बढ़ा दिया है।जबकि दूसरी तरफ व्यापारी और साहूकारों के ब्याज की चिंता सताने की बात कही है वाईट - धर्मेन्द्र प्रजापति - कुम्हार F/VO - गौरतलब है कि भागदौड़ और मॉडर्न युग में दिए का रोजगार किसी चुनौती से कम नहीं है।दिए की मांग कम होने से पहले ही काफी लोग इस रोजगार अलग हो चुके है।आज के मॉडर्न युग में कम कीमत में चाइनीज दियों और लाईट का बाजार में कब्जा हो चुका है।हालांकि जी मीडिया आम लोगो से अपील करता है कि कुम्हार परिवार के जीविका को चलाने को लेकर मिट्टी के दिए का उपयोग का स्वदेशी चीजों का प्रयोग करे ताकि गरीब कुम्हार परिवार को भी पर्व में अच्छी आमदनी मिल वे भी अपने परिवार के साथ पर्व मना सके।0
0
Report
खड़िया खनन पर विवाद गहराया, रमन्ना जारी करने की मांग को लेकर धरना
Bageshwar, Uttarakhand:जिले में खड़िया खनन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। खनन पट्टाधारकों के समर्थन में कांग्रेस नेता बसंत कुमार और ग्रामीण पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि खड़िया खनन के लिए रमन्ना (खनिज परिवहन पास) जारी करने की प्रक्रिया बहाल की जाए। वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वैध कंसेंट टू ऑपरेट (CTO) के बिना किसी भी खदान में खनन गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। बसंत कुमार का कहना है कि उनका CTO वैध है और इसके बावजूद उनकी खदान का रमन्ना रोका गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
सरस मेला से महिलाओं की आय बढ़ाने पर जोर, तीन दिवसीय ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शनी
Bageshwar, Uttarakhand:एंकर: बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में तीन नवंबर से तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन होगा। मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों को बाजार मिलेगा। 35 स्टॉलों के जरिए ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी. ग्राम्य विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय Rural आजीविका मिशन के तहत तीन से पांच नवंबर तक सरस मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में कृषि, उद्यान और उद्योग विभाग के साथ महिला समूहों के उत्पाद प्रदर्शित होंगे। लोकगीत, लोकनृत्य, मेहंदी और एपण प्रतियोगिताएं भी आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा बायर-सेलर मीट आयोजित कर महिलाओं को सीधे जोड़ने की पहल होगी। प्रशासन का कहना है कि मेले से ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी。0
0
Report
अर्णव चक्रवात ने संत कबीर नगर की धान फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग तेज
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में अर्णव चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया, लेकिन किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते धान की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश और तेज हवा की वजह से खेतों में खड़ी धान की फसल जमींदोज हो गई है। कई जगहों पर खेतों में जलजमाव हो गया है, जिससे फसल पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि धान की फसल पककर तैयार थी, कटाई का समय आ गया था। लेकिन बेमौसम बारिश और तेज हवा ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का जल्द से जल्द आकलन कराकर मुआवजे की मांग की है।0
0
Report
चंबा पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य परेड; आईजी ने सलामी ली
New Tehri, Uttarakhand:राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन चंबा में भव्य परेड का आयोजन, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप हुए शामिल। राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन चंबा में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने परेड की सलामी ली और पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली, इस मौके पर टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे सहित 7 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिल्वर एवं गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया गया, आईजी गढ़वाल ने कहा क्राइम के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है और साइबर क्राइम को लेकर भी बड़े स्तर पर वर्कआउट किया जा रहा है वही आम जनता के साथ सामंजस्य बनाकर पुलिसिंग को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है और सेवा सुरक्षा को सार्थक करने की कोशिश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बकावा-रावेर के बीच खड़की नदी पर 200 फीट ड्रम पुल से परिक्रमावासियों की राह आसान
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में नर्मदा परिक्रमा को लेकर ZEE मीडिया द्वारा पहले भी मार्ग को सुगम और दुरुस्त बनाने के लिए ग्राउंड जीरो से स्थिति को बताया है । सरकार इसके सुगम होने के दावे करती है मगर अभी भी मार्ग में कही - कही कच्ची पगडंडी एवं नदी पर पुल बनाने की दरकार है खासकर रॉवेर से बकावा के बीच खड़काई नदी पर पुल की दरकार को सरकार ने नहीं मगर स्थानीय निवासियों ने जुगाड़ का ड्रम पुल बनाकर परिक्रमावासियो की राह को आसान करने में अभी भूमिका निभाई है। परिक्रमा मार्ग पर यहां नदी में पानी करीब 5 से 6 फिट होता है इसकारण परिक्रमावासियो को निकलने में दिक्कते होती थी। बकावा के 18 युवाओ ने नदी पर ड्रम पुल बनाकर इस राह को आसान तो किया मगर सरकार से मांग है यहां पुल निर्माण हो। युवाओं ने खड़काई नदी पर 200 फीट का ड्रम पुल बना दिया । नर्मदा परिक्रमावासियों की परेशानी देखकर बकावां के 18 युवाओं ने जनसहयोग से खड़काई नदी पर 200 फीट लंबा अस्थायी ड्रम पुल बना दिया। यह पुल बाजीराव पेशवा समाधि स्थल रावेर से बकावां के बीच बनाया गया है। 200 फीट लंबе और 3 फीट चौड़े पुल पर करीब 1.60 लाख रुपए खर्च हुए। इसमें 44 प्लास्टिक ड्रम के साथ बांस, रस्सी और लोहे के पाइप का इस्तेमाल किया गया। युवाओं का यह ड्रम पुल अब नर्मदा परिक्रमावासियो को निकलने में सुगमता प्रदान कर रहा है वर्ना यहां परिक्रमावासी जैसे - तैसे नदी पार करते थे। ग्राम बकावा के हितेश नामदेव बताते है यह ड्रम पुल में हम युवाओं ने एक जुट होकर बनाया है। वही टोकासर एवं रावेर के स्थानीय निवासी इस मांग को ZEE मीडिया पर पहले ही उठा चुके है ।नर्मदा परिक्रमा मार्ग पूरा पक्का एवं सुगम बनाया जाए रावेर से बकावा के बीच पुल बनाया जाए。 परिक्रमावासी साधु - संतो का गिरना और परेशानियों को नहीं देख पाते है इसलिए बकावा के युवाओं ने मार्ग पर ड्रम पुल बनाया जो किसी एडवेंचर पुल की तरह दिखाई पड़ता है।0
0
Report
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 191वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूरा अपना दल परिवार और एनडीए परिवार सरदार पटेल को विनम्र श्रद्धांजलि देता है। इस दिन को देशवासी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का विलय कर राष्ट्रीय एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि देश में ऐसा विपक्ष मौजूद है, जो देश को अस्थिर करने के लिए उपद्रव और अराजकता को हथियार बना रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सरदार पटेल का राष्ट्रीय अखंडता के प्रति समर्पण विपक्ष के नेताओं के लिए भी सीख है।0
0
Report
एटा में चोरों का छत से धावा: लाखों के माल पर हाथ
Etah, Uttar Pradesh:एटा में अज्ञात चोरों के हौंसले बुलंद, चोरों ने किराने की दुकान में चोरी, चोरों ने छत से दुकान में घुसकर लाखों की चोरी, चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर हुए फरार, चोरी की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम, वहीं पुलिस और फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम ने साक्ष्य जुटाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रेवाड़ी मोहला का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नशे में तैनात दो पुलिसकर्मी, नंबर प्लेट पर सवाल
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़... अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो पुलिसकर्मी कथित तौर पर नशे की हालत में दिखाई दिए! दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में थे, जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, बाइक पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट नजर नहीं आई, वर्दी की गरिमा और यातायात नियमों की अनदेखी का मामला चर्चा में, घटना को लेकर पुलिस विभाग की जवाबदेही और जांच की मांग उठ रही है!0
0
Report
आलियापुर टोल प्लाजा पर किन्नरों के हंगामे और डायल 112 कर्मियों से मारपीट मामला
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर आलियापुर टोल प्लाजा पर किन्नरों के हंगामे के वीडियो हुआ वायरल किन्नरों पर डायल 112 के सिपाहियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ने का आरोप कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र स्थित आलियापुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का विरोध करने पर किन्नरों पर भदोही के कार सवार युवक से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरवी के सिपाहियों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि एक सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी गई। घंटों मदद न मिलने पर सिपाही ने डायल 112 के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी पीड़ा जाहिर की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
लखनऊ STF ने अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 7 दुर्लभ फाल्कन बरामद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ में वन्यजीव तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार STF ने मडियांव थाना क्षेत्र के इरादतनगर से तस्कर फिरोज मुशर्रत खान को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 7 दुर्लभ प्रजाति के फाल्कन पक्षी बरामद बरामद पक्षियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 करोड़ रुपये मुंबई निवासी आरोपी के पास से मोबाइल और आधार कार्ड भी बरामद गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से पक्षी जुटाकर दुबई, सऊदी अरब और बहरीन में होती थी सप्लाई STF ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के साथ मिलकर की कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज STF की कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का खुलासा0
0
Report
Advertisement
विपक्षियों द्वारा ध्वस्त किये गये आशियाने के मामले में सुनबाई नहीं होने पर परिवार अनशन पर बैठा
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर बालाबेहट कस्बे में करीब 6 माह पूर्व विपक्षियों द्वारा ध्वस्त किये गये आशियाने के मामले में सुनबाई न होने से आक्रोशित परिबार घंटाघर पर अनशन पऱ बैठा धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र देकर गांव के विपक्षियों के खिलाफ उठाई कार्यवाही की मांग विपक्षियों पर कार्यवाही न होने तक धरना प्रदर्शन अनशन पर बैठने की भी चेतावनी घटना के बाद थाना और तहसील स्तर पर शिकायत करने के बाद भी विपक्षियों पर कार्यवाही न करने का आरोप थाना बालाबेहट क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बे की घटना0
0
Report
भरत मिलाप में उमरी भारी भीड़ पुलिस और आयोजको में नोकझोक
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: ऐतिहासिक भरत मिलाप में उमड़ी भारी भीड़ और प्रयागराज से पहुंचे सैकड़ों कानफोडू DJ व भव्य झांकियों के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी, गिरधर चौराहे पर पुलिस ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था के बावजूद जब सड़क जाम हुई तब आयोजकों और पुलिस के नोकझोक का वीडियो...0
0
Report
बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश में पुलिसकर्मी समेत चार गिरफ्तार
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ कोतवाली नगर पुलिस ने बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के पीछे रचे गए आपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए पुलिस विभाग के एक आरक्षी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सिपाही ने अपनी बेटी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के पुराने मुकदमे में चल रही सुनवाई को प्रभावित करने तथा पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाने के लिए यह साजिश रची थी। इसके लिए एक महिला से दूसरे युवक के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे सोनीधापा मैदान के पास से चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में पुलिस लाइन मऊ में तैनात आरक्षी विशाल भारती, मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला सकीना खातून, निसार उर्फ नेसार अहमद और जोया उर्फ गुल निहार शामिल हैं पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2026 को सकीना खातून ने मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के कोइरियापार निवासी इमरान अहमद के खिलाफ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के दौरान (Mau) पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबरों की सीडीआर और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया तो मुकदमे के पीछे कथित आपराधिक साजिश की बात सामने आई।जांच में पता चला कि आरक्षी विशाल भारती का इमरान अहमद की बेटी फिजा खातून से जुड़ा वर्ष 2023 का एक पुराना मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि विशाल भारती ने शादी का झांसा देकर फिजा के साथ दुष्कर्म किया था और उसके अंतरंग वीडियो वायरल किए थे। इस मामले में सात जुलाई 2023 को उसके खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वह करीब सात माह जेल में भी रह चुका है। फिलहाल मुकदमे की सुनवाई सेशन कोर्ट मऊ (Mau)में चल रही है। पुलिस का दावा है कि पुराने मुकदमे में सजा होने की आशंका के चलते विशाल भारती ने सकीना खातून, उसके करीबी निसार अहमद और महिला मित्र जोया उर्फ गुल निहार के साथ मिलकर साजिश रची। इसके तहत इमरान अहमद को एक अन्य महिला के माध्यम से दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाया गया, ताकि उसकी बेटी से जुड़े पुराने मुकदमे की सुनवाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े और परिवार पर दबाव बनाया जा सके। बाइट एसपी सर्वेश मिश्रा मऊ0
0
Report
Advertisement
