486882
अवैध क्लिनिक में 11 वर्षीय बच्ची की गई जान, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
Sajahawa Alias Bandha, Madhya Pradesh:चितरंगी में साई नारायण क्लिनिक में डायरिया से पीड़ित 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान जान चली गई। क्लिनिक संचालक आशुतोष मिश्रा बिना डिग्री के अवैध रूप से इलाज करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फर्जी डॉक्टर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर रोडवेज बस हादसा: खेत में पलटने से 20 घायल, कई की हालत गंभीर
Alwar, Rajasthan:अलवर में रोडवेज बस हादसा: 25 फीट गहरे खेत में पलटी, 20 घायल, कई की हालत गंभीर अलवर जिले में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अलवर से जोधपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस अकबरपुर से करीब 2 किलोमीटर आगे धरमपुरा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 25 फीट गहरे खेत में पलट गई। बस में 42 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में करीब 20 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि 10 घायलों को अकबरपुर और मालाखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। वहीं 10 अन्य घायलों को गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई यात्रियों के हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। 10 से 15 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने और कुछ के हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने की भी जानकारी सामने आई है। 108 एंबुलेंस के पायलट नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बस अलवर से जोधपुर की ओर जा रही थी और अकबरपुर से आगे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कुछ यात्री निजी वाहनों से जयपुर के लिए रवाना हो गए, जबकि अन्य का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। बस शाम करीब 4 बजे अलवर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी।0
0
Report
उदयपुर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 18 हजार लीटर घी जब्त
Noida, Uttar Pradesh:उदयपुर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का बड़ा छापा उदयपुर के दो प्रतिष्ठानों पर संयुक्त कार्रवाई मिलावट के संदेह में 18 हजार लीटर घी जब्त कई ब्रांडों के 42 हजार किलो डेयरी उत्पाद जांच के दायरे में बिना लेबल और बिना जरूरी जानकारी के बड़ी मात्रा में घी मिला घी में पीला रंग मिलाकर गाय के घी के रूप में बेचने का संदेह जांच के लिए घी के नमूने राज्य प्रयोगशाला भेजे गए प्रतिबंधित घोषित महावीर ब्रांड घी का स्टॉक भी बरामद असुरक्षित घी के विक्रय और वितरण पर तत्काल रोक खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू0
0
Report
ED की रेड में GCKC पर शिकंजा, नकद-डॉलर-चांदी बरामद
Jaipur, Rajasthan:अवैध रेत खनन पर ED की रेड, जी मीडिया का कैमरा देख स्टाफ बौखला गया, माइक पर हाथ मारा, कवरेज से रोका आशीष चौहान, एक्सक्लूसिव जयपुर— अवैध रेत खनन को लेकर ED ने GCKC कंपनी पर तीन शहरों में रेड मारी. ED की रेड में नकदी, अमेरिकी डॉलर और चांदी की सिल्लियां बरामद की गईं. जी मीडिया की टीम कवरेज के लिए पहुंची तो GCKC कंपनी का स्टाफ बौखलाकर माइक पर हाथ मारा, कवरेज से रोका. ED का शिकंजा, GCKC बौखलाया- अवैध रेत खनन को लेकर ED ने GCKC कंपनी पर शिकंजा कसा. प्रवर्तन निदेशालय ने जयपुर, हैदराबाद, कोयамбटूर में आठ ठिकानों पर छापे मारे. रेड की खबर मिली तो जयपुर के GCKC दफ्तर पहुंचे मीडिया टीम ने कवरेज से रोका. ED ने बताया कि मामले के और भी लोग शामिल हो सकते हैं; जांच आगे जारी है. 1.53 करोड़ नकद, 1800 अमेरिकी डॉलर, 1.29 करोड़ की चांदी की सिल्लियां और उपकरण बरामद किए गए. प्रवर्तन निदेशालय अब जप्त दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच कर रहा है. फिलहाल अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े वित्तीय लेनदेन व संपत्तियों की पड़ताल की जा रही है. जयपुर बीसलपुर प्रोजेक्ट के फिल्टर प्लांट पर भी सवाल उठ रहे हैं; 216 एमएलडी पानी फिल्टर होना था, लेकिन तीन साल बाद भी क्षमता घटकर करीब 120 एमएलडी हो रही. MNIT ने PHED को प्लांट तोड़ने का सुझाव दिया, एक यूनिट ढहाई गई, बाकी से_CAPACITY का 50 प्रतिशत ही पानी फिल्टर हो पा रहा है. बीसलपुर बांध में पानी की कमी नहीं, फिर भी सप्लाई प्रभावित. जयपुर की आबादी को 600 MLD और TM 1,2 को 130 MLD पानी सप्लाई किया जा रहा है. फिल्टर प्लांट की डिजाइन मंजूरी तत्कालीन एडिशनल चीफ इंजीनियर देवराज सोलंकी ने दी थी.0
0
Report
Advertisement
रीको कॉलोनी चोरी: 50 लाख के जेवरात-नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sirohi, Rajasthan:आबूरोड रीको कॉलोनी में हुई करीब 50 लाख रुपये की बड़ी चोरी का रीको थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 10 अप्रैल की रात हुई इस नकबजनी में सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित करीब 50 लाख रुपये का माल चोरी हुआ था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मासुकखान को गांधीधाम (गुजरात) से गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से जिम ट्रेनर है और महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने वारਦात को अंजाम दिया। आरोपी का प्रार्थी के घर आना-जाना था, जिससे उसने घर की पूरी रेकी कर चोरी की योजना बनाई। एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में रीको थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने हजारों सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी डाटा का विश्लेषण कर आरोपी को ट्रेस किया। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में कांस्टेबल ओमप्रकाश की विशेष भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है。0
0
Report
अजमेर कलेक्ट्रेट परिसर में तेज आंधी से कॉर्नर शीट गिरने से हादसा टला
Noida, Uttar Pradesh:अजमेर कलेक्ट्रेट परिसर में टला बड़ा हादसा तेज आंधी के कारण नई बिल्डिंग से गिरी कॉर्नर की शीट वाल भरभराकर शीटों के गिरने की हुई तेज आवाज गनीमत रही कोई नहीं था उस वक्त कलेक्ट्रेट के इसी हिस्से में है कोषालय और समाजकल्याण कार्यालय बड़ी संख्या में लोगों की रहती आवाजाही सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं ने हटाई भारी भरकम शीट0
0
Report
करौली स्मैक तस्करी: दो दोषियों को 7-7 साल की कठोर सजा, ₹70,000 जुर्माना
Karauli, Rajasthan:2022 में दर्ज दो अलग-अलग स्मैक जब्ती मामलों में विशिष्ट न्यायाधीश स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) प्रकरण करौली अरुण कुमार बेरीवाल ने फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। लोक अभियोजन पक्ष ने बताया कि न्यायालय ने दोनों मामलों में आरोपियों को 7-7 वर्ष के कठोर कारावास तथा 70-70 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। पहले मामले में आरोपी करन उर्फ लंगड़ा पुत्र मदनलाल निवासी कैलादेवी, जिला करौली को दोषी पाया गया। थाना कैलादेवी के तत्कालीन थानाधिकारी ने 4 अगस्त 2022 को कैलागांव तिराहे पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 19.16 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाही और 39 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिनके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। वहीं दूसरे मामले में ओपेश पुत्र रामसहाय निवासी चिलाचौंद, थाना सदर बाड़ी, जिला धौलपुर को दोषी करार दिया गया। थाना कोतवाली करौली के तत्कालीन थानाधिकारी ने 29 जुलाई 2022 को रणगंवा ताल के मोड़ पर कार्रवाई कर आरोपी के कब्जे से 18 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की थी। इस प्रकरण में अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में 8 गवाहों और 23 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए 7 वर्ष के कठोर कारावास एवं 70 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।0
0
Report
Advertisement
टोंक में अचानक बदला मौसम: तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी से जीवन अस्तव्यस्त
Noida, Uttar Pradesh:टोंक अचानक बदला मौसम का मिजाज लगभग 80 से 100 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी जिले भर में कई इलाकों तेज आंधी आंधी से आम जन का हुआ जीवन अस्तव्यस्त 3 घंटे में तेज तूफान ओलावृष्टि और बारिश की दी थी चेतावनी0
0
Report
आंधी से हरपुरा में भीषण आग, ग्रामीण और फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटे
Noida, Uttar Pradesh:अरांई, अजमेर दादिया पंचायत के हरपुरा ( दण्ड ) की ढाणी में लगी भीषण आग रघुनाथ जाट के बाड़े सहित अन्य दो तीन बाड़े में लगी भीषण आग आंधी के चलते तेजी से फैल गई आग, आग से बड़ी मात्रा में हुआ नुकसान सूचना पर सरपंच सबिता कंवर व अरांई पुलिस थाने से एएसआई छोटू लाल मय जाब्ता पहुंचे मौके पर ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर किये जा रहे है आग बुझाने के प्रयास फायर ब्रिगेड की टीम को भी दी सूचना0
0
Report
ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आतंकी पटियाला हाउस कोर्ट में 7 दिन पुलिस कस्टडी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI POLICE PRODUCES 4 ACCUSED ARRESTED IN ISI NETWORK LINKED CASE BEFORE PATIALA HOUSE COURT, LEAVE FROM COURT/ VISUALS पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 दिनो की पुलिस कस्टडी मे भेजा0
0
Report
Advertisement
दिल्ली एयरपोर्ट पर दरभंगा यात्रियों का भारी हंगामा, SG495 रद्द
Darbhanga, Bihar:दिल्ली एयरपोर्ट पर दरभंगा के यात्रियों का हंगामा, स्पाइसजेट की फ्लाइट SG495 रद्द तकनीकी खराबी का हवाला, यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली स्पष्ट जानकारी दिल्ली से दरभंगा आने वाले यात्रियों को शनिवार को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब SpiceJet की फ्लाइट संख्या SG495 को अचानक रद्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह विमान दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली से दरभंगा के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन निर्धारित समय तक उड़ान नहीं भरी गई। काफी देर तक इंतजार के बाद एयरलाइन की ओर से फ्लाइट रद्द किए जाने की सूचना दी गई। फ्लाइट रद्द होने से नाराज यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें समय पर कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई और एयरलाइन कर्मी संतोषजनक जवाब देने से बचते रहे। एयरलाइन के कर्मचारियों ने फ्लाइट रद्द होने का कारण तकनीकी समस्या कहा, लेकिन यात्रियों का कहना है कि न तो उन्हें वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था दी गई और न ही किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई गई। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि वे घंटों से एयरपोर्ट पर फंसे रहे, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल, यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार है। इस घटना ने एक बार फिर एयरलाइंस की सेवा और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
लूणू गांव की नवविवाहिता की मौत: परिजनों ने पति-ससुर पर गंभीर आरोप
Barmer, Rajasthan:लूणू गांव की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बाड़मेर जिले के लूणू गांव की हरजाणियों की ढाणी निवासी सुगनी पत्नी सवाईराम की टांके में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और वे ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मृतका के परिजनों का कहना है कि सुगनी की शादी करीब 6 महीने पहले हुई थी। सुगनी के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके साथ पति और ससुर द्वारा प्रताड़ना की जाती थी। परिजनों का दावा है कि यह सामान्य हादसा नहीं है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले को लेकर परिजन बाड़मेर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा。 बाइट: महिला के परिजन बाइट: नितेश आर्य, ASP बाड़मेर0
0
Report
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में एक महीने तक डॉक्टरों की छुट्टी पर रोक
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में अगले एक महीने तक डॉक्टरों और कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। गर्मी और हीटवेव को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 30 जून तक सभी नियमित छुट्टियों पर रोक लगा दी है। अस्पताल अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉक्टर, अधिकारी और कर्मचारी बिना विशेष अनुमति अवकाश नहीं ले सकेंगे। केवल आपातकालीन परिस्थितियों में ही छुट्टी मंजूर की जाएगी, वह भी तब जब अस्पताल की सेवाएं प्रभावित न हों। आदेश की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। दरअसल प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू बनाए रखने और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है। एसएमएस प्रशासन का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में सभी कार्मिकों की उपलब्धता जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
चूरू के रतनगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से पानी टंकी क्षतिग्रस्त, दहशत
Churu, Rajasthan:चूरू। जिले के रतनगढ़ में शनिवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से सराफ कुए के पास स्थित गोदावरी भवन की छत पर बनी पानी टंकी की पाइप लाइन एवं दीवार क्षतिग्रस्त हो गई तथा पाईप टूट गया। क्षेत्र में तेज आंधी के बाद शुरू हुई बूंदाबांदी के दौरान तेज धमाके के साथ बिजली उक्त भवन पर गिरी, जिससे पूरे शहर के लोग दहशत में आ गए। तेज चमक व गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से लोगों में दहशत दिखाई दी। जब भवन पर बिजली गिरने की सूचना मिली, तो लोगों की भीड़ वहां एकत्रित हो गई। भवन के व्यवस्थापक भारतभूषण पारीक ने बताया कि बिजली से छत पर रखी पानी की टंकी एवं टेरिस की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है और टंकी से जुड़ा पाईप लाईन अलग हो गई। दीवार क्षतिग्रस्त होने से मलबा रास्ते पर बिखर गया。0
0
Report
रधाना में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान के घर के साथ पशुधन नष्ट
Jhanj Kalan, Haryana:स्लग: रधाना में शॉर्ट सर्किट से कहर रधाना में आग का तांडव, दो भैंसें और एक गाय जिंदा जली शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ा गरीब किसान का आशियाना, लाखों का नुकसान आग की लपटों में समा गई पशुधन की पूंजी, मदद की गुहार रधाना में भीषण अग्निकांड, छोटे किसान पर टूटा दुखों का पहाड़ एंकर जींद जिले के रधाना गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक छोटे किसान की जिंदगी भर کی कमाई को राख कर दिया। महेंद्र चहल के मकान में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में किसान की दो भैंसें और एक गाय जिंदा जल गईं, जबकि घर का सामान, चारा और अन्य जरूरी वस्तुएं भी आग की भेंट चढ़ गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। अब ग्रामीण सरकार से पीड़ित किसान को तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। वीओ-1 रधाना गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब महेंद्र चहल के मकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और कुछ ही मिनटों में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि अंदर बंधी दो भैंसों और एक गाय को बचाने का मौका तक नहीं मिला। वीओ-2 आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। वीओ-3 इस अग्निकांड में किसान का पशुधन, चारा, घरेलू सामान और अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि महेंद्र चहल एक छोटे किसान हैं और इस नुकसान की भरपाई उनके लिए आसान नहीं है। गांव के लोगों ने हरियाणा सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और पशु हानि का उचित मुआवजा दिया जाए। बाइट (ग्रामीण/परिजन) "शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई थी। जब तक लोगों को पता चला तब तक आग बहुत फैल चुकी थी। दो भैंस और एक गाय जलकर मर गई हैं। घर का सामान और चारा भी पूरी तरह जल गया। महेंद्र चहल छोटे किसान हैं, इसलिए सरकार से मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिया जाए। जींद गुलशन चावला रिपोर्टर0
0
Report
पंचकूला के TBRL परीक्षण रेंज में उच्च क्षमता वाले बमों का परीक्षण आज
Panchkula, Haryana:पंचकूला, टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरि (TBRL) द्वारा 31 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जिला पंचकूला के रामगढ़ स्थित TBRL टेस्ट रेंज में उच्च क्षमता वाले बमों का परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भानु और बिल्ला गांवों के निवासियों को अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि परीक्षण के दौरान विस्फोट से उत्पन्न होने वाले बम के टुकड़े (फ्रैगमेंट्स) लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं तथा विस्फोट स्थल से क्षैतिज दिशा में करीब 2 किलोमीटर के दायरे में फैलने की संभावना है। ऐसे में परीक्षण को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्फोट स्थल के चारों ओर 2 किलोमीटर तक का सुरक्षा घेरा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भानु और बिल्ला गांव ‘स्प्लिंटर डेंजर ज़ोन’ के अंतर्गत आते हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर इन गांवों के लोगों से परीक्षण अवधि के दौरान घरों के भीतर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि यह परीक्षण राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है और इसकी निगरानी वायु सेना मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी करेंगे।0
0
Report
Advertisement
