486661
सीधी में युवा कांग्रेस का 24 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन शुरू
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में युवा कांग्रेस ने 24 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है। नर्सिंग और नीट घोटाले, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। विंध्य के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सहित अन्य स्थानीय नेता इसमें शामिल हुए। अजय सिंह ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव के भी आंदोलन में शामिल होने की उम्मीद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रयागराज में अतीक के गुर्गे अरमान की कस्टडी रिमांड की मांग, उमेश पाल केस की पूछताछ
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माफिया अतीक का गुर्गा अरमान को लाया गया प्रयागराज, पुलिस अरमान की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में देगी अर्जी, उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए कोर्ट में पुलिस देगी अर्जी, कस्टडी रिमांड पर लेकर अरमान से प्रयागराज पुलिस करेगी पूछताछ, उमेश पाल हत्याकांड के बाद किन लोगों ने फरारी में की मदद, अरमान को प्रयागराज से बिहार पहुंचने में किन लोगों ने की मदद, प्रयागराज में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की सुरक्षा में रहता था अरमान, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से शाइस्ता परवीन भी फरार चल रहीं हैं, पुलिस अरमान से अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर भी पूछताछ करेगी, शाइस्ता परवीन के मददगारों के बारे में पुलिस जानकारी जुटाएगी, बी वारंट पर बिहार के गया जेल से प्रयागराज लाया गया है अरमान, 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था अरमान, बमबाज गुड्डू मुस्लिम को बाइक पर लेकर घटनास्थल पहुंचा था अरमान, गुड्डू मुस्लिम के बमबाजी के दौरान पिस्टल से फायरिंग कर रहा था अरमान।0
0
Report
हिरणपुर में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना में आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई...जहां मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, एसडीपीओ कुमार गौरव, बीडीओ दिलीप टुडू, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह मौजूद रहें...बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 12 दुर्गा पूजा समितियों ने हिस्सा लिया...बैठक में पूजा समिति से पूजा एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली गई...जिसमें हिरणपुर थाना क्षेत्र के पूजा कमिटियों ने हिस्सा लिया...पूजा कमिटियों ने अपनी अपनी समस्याएं सुनाई...इस दौरान प्रशासन के ओर से पूजा कमिटियों को कई दिशा निर्देश दिए...वही सेन दुर्गा मंदिर, शील दुर्गा मंदिर, मोयरा मोदक दुर्गा मंदिर, डांगापाडा, देवपुर, तोड़ाई आदि समितियों द्वारा भी पूजन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई...सभी ने विसर्जन व कलश यात्रा की रूट चार्ट की जानकारी दी...पूजा कमिटियों को बताया की बिजली कलेक्शन लेना, सीसीटीवी कैमरा लगवाना, फायर सेफ्टी लगवाना, ड्रोन से निगरानी रखना, आपत्तिजनक गाना नहीं बजाना सहित कई दिशा निर्देश दिए गए...उधर सभी अधिकारियों ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, महिला कार्यकर्ता, अग्निशमन यंत्र आदि व्यवस्था पूजा पंडाल में रखने की बात कही...उन्होंने भड़काऊ गाना या अश्लील गाने नहीं बजाने का भी निर्देश दिया...0
0
Report
रांची एयरपोर्ट पर गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत, भाजपा ने दी नई दिशा
Ranchi, Jharkhand:रांची के एयरपोर्ट पर आज भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत किया गया है। प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद पहली बार वह राजधानी रांची पहुंचे हैं।रांची एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद गजेंद्र सिंह पटेल सीधे बिरसा मुंडा की धरती उलिहातु जाएंगें ढोल नगाड़े के साथ राँची के एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया है। गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ हमलोग आगे बढ़ रहे है और सपनों को साकार करेंगे। वही हेमंत सरकार के किला को भेदने पर उन्होंने कहा कि वक्त आने पर वो भी हो जाएगा वही सह प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे हमलोग जरूर पूरा करेंगें। इधर नए प्रदेश प्रभारी के आने से झारखंड बीजेपी के पदाधिकारी में भी उत्साह देखने को मिल रहा है हटिया के विधायक नवीन जायसवाल और अमर बाऊरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है और हम लोग राज्य में बेहतर करेंगे。0
0
Report
Advertisement
सरायकेला-कांद्रा मार्ग पर नो पार्किंग बोर्ड लगेंगे; खड़े भारी वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला सड़क किनारे नो पार्किंग मे सड़क किनारे भारी वाहन खडे करने पर अब होगी करवाई, अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस की पैनी नजर, कांद्रा-सरायकेला मार्ग पर लगेंगे नो पार्किंग बोर्ड. सावधान रहें भारी वाहन चालक। सराइकेला भारी वाहनों की पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, को देखते हुए ट्रैफिक थाना प्रभारी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी ,कांडरा से सरायकेला मुख्य मार्ग पर बढ़ते भारी वाहनों के दबाव और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि कांद्रा से सरायकेला तक भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। मार्ग में स्थित विभिन्न कंपनियों में माल लोड-अनलोड करने आने वाले वाहन चालक अक्सर सड़क किनारे खतरनाक तरीके से वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे भीषण हादसे होते हैं और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नियम को कड़ाई से लागू करने के लिए पूरे मार्ग पर जगह-जगह 'नो पार्किंग' के बोर्ड लगाए जा रहे हैं।कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिस माइकिंग और अन्य माध्यमों से वाहन चालकों को सुरक्षित पार्किंग के प्रति जागरूक कर रही है। इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जा रहा है। यातायात प्रभारी ने कहा कि विभाग सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और जरूरत पड़ने पर आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे.0
0
Report
लोडर की टक्कर से किशोरी की मौत, मां भी घायल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र अंतर्गत राजधानी मार्ग पर वी-मार्ट के समीप सोमवार सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार मूल रूप से सवाईपुर निवासी मंजू पत्नी उमाकांत सचान वर्तमान में कानपुर के बौद्ध नगर मेट्रो स्टेशन के पास रहती हैं। सोमवार सुबह वह अपनी बेटी विविध भारती के साथ शुक्लागंज स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक अनुज तिवारी के पास दवा लेने आई थीं। बताया जा रहा है कि राजधानी मार्ग पर ऑटो से मां-बेटी उतर रही थीं, तभी तेज रफ्तार लोडर ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने दोनों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने किशोरी विविध भारती को मृत घोषित कर दिया। विविध भारती तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी और बीए की छात्रा बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय उन्नाव भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
CAQM ने दिल्ली में 'ऑपरेशन क्लीन एयर' में 25 सड़कों पर 17 उल्लंघन पकड़े
New Delhi, Delhi:25 सड़कों के निरीक्षण में 17 उल्लंघन मिले दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर CAQM ने बड़ा निरीक्षण अभियान चलाया है। CAQM की चार फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों ने दिल्ली की इनर और आउटर रिंग रोड के करीब 35 किलोमीटर हिस्से का निरीक्षण किया। 25 स्ट्रेच की जांच के दौरान 17 उल्लंघन सामने आए, जिनमें सड़क पर दिखाई देने वाली धूल और निर्माण एवं विध्वंस यानी C&D वेस्ट का जमा होना शामिल है। यह निरीक्षण CAQM के ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ अभियान के तहत किया गया। टीमों ने PWD के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों पर रोड क्लीनिंग, स्वीपिंग और डस्ट कंट्रोल के इंतजामों का जायजा लिया। CAQM के मुताबिक सड़क किनारे और कैरिजवे पर जमा धूल और C&D वेस्ट वाहनों की आवाजाही से दोबारा हवा में उड़ सकता है, जिससे प्रदूषण बढ़ने का खतरा रहता है। CAQM ने PWD समेत संबंधित एजेंसियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों की नियमित सफाई, जमा धूल और C&D वेस्ट को हटाने और समय पर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। CAQM ने साफ किया है कि ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत दिल्ली-NCR में ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली पुलिस पर महिलाओं के साथ harassment का आरोप, संसद मार्ग थाने के बाहर विरोध
Noida, Uttar Pradesh:DELHI WOMEN ALLEGE HARASSMENT BY DELHI POLICE PERSONNEL DURING PROTEST, SUPPORTERS STAGE PROTEST OUTSIDE PARLIAMENT STREET POLICE STATION/POLICE DETAINS PROTESTERS / VISUALS/REAX0
0
Report
दिल्ली: बारापुल्ला से सुबह की तस्वीरें वायरल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI MORNING VISUALS FROM BARAPULLAH0
0
Report
EOW की अंतिम चार्जशीट: कोल घोटाले में 170 करोड़ की संपत्ति जब्त
Begun, Rajasthan:रायपुर कोल घोटाले में आज EOW पेश करेगी अंतिम चार्जशीट नेताओं को 65 करोड़, अफसरों को 36 करोड़ से ज्यादा मिलने का दावा EOW के मुताबिक घोटाले की रकम से जुटाई गई बेनामी संपत्ति पर की जा चुकी है कार्रवाई अब तक करीब 170 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त 9 आरोपियों को ईओडब्ल्यू ने किया है समन जारी.. कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, IAS जयप्रकाश मौर्य और दीपेश टांक समेत 9 आरोपी शामिल.. सभी आरोपियों को आज विशेष न्यायालय में पेश होने के निर्देश अंतिम चार्जशीट के साथ EOW की जांच का अहम चरण पूरा होने की संभावना0
0
Report
Advertisement
चलती स्कॉर्पियो से स्टंट: वायरल वीडियो पर अमरोहा पुलिस जांच
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र में चलती स्कॉर्पियो कार से युवकों के खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों पर लटककर हवाबाजी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक बढ़ाने के चक्कर में युवकों ने सड़क पर जान जोखिम में डालकर स्टंट किया। चलती कार में इस तरह का स्टंट न केवल युवकों के लिए जानलेवा हो सकता है, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है0
0
Report
दिल्ली में महिला के साथ पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार के विरोध में संसद मार्ग पर झड़प
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | एक महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों की संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिस से झड़प हो गई।0
0
Report
हापुड़ में गोकशी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत हापुड़ पुलिस ने बेखौफ गोकशों पर बड़ा प्रहार किया है. थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और गोकशी की फिराक में बैठे शातिर अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई. खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने जानलेवा फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ मुंहतोड़ जवाब दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन शातिर बदमाश गोली लगने से मौके पर ही लंगड़ाकर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से घायल समेत कुल छह शातिर बदमाशों को दबोच लिया. सर्कार सिटी डीएसपी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि 5 अक्टूबर 2026 को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पावटी स्थित आम के बाग में कुछ गोकश प्रतिबंधित पशु के कटान की तैयारी में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए बाग की घेराबंदी शुरू कर दी. पुलिस को अपनी ओर बढ़ता देख बदमाशों ने सीधे पुलिसकर्मियों पर तमंचों से गोलियां दागनी शुरू कर दीं. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आवास विकास कॉलोनी हापुड़ निवासी नईम, देहली गेट मेरठ निवासी जमील और मसूरी गाजियाबाद निवासी बिलाल घायल होकर गिर पड़े. वहीं मौके से पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे इनके तीन अन्य साथियों लिसाड़ीगेट मेरठ निवासी मोहम्मद परवेज, अठसैनी गढ़मुक्तेश्वर निवासी सोनू और मसूरी गाजियाबाद निवासी आहत को भी दबोच लिया. पुलिस ने मौके से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, कटान के औजार, 315 बोर के तीन अवैध तमंचे मय तीन जिंदा व तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा गोकशी के बाद मांस सप्लाई में इस्तेमाल होने वाली होंडा सिटी कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है. पकड़े गए सभी अभियुक्त बेहद शातिर और पेशेवर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न जिलों में गोकशी, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों के करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई तेज कर दी है. जनपद में हुई इस मुठभेड़ ने साफ कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वाले गोकशों और अपराधियों के लिए अब केवल दो ही रास्ते बचे हैं या तो अस्पताल या फिर जेल की सलाखें.0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर में निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद के विवादित बयान पर हंगामा
Sultanpur, Uttar Pradesh:निषाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सुल्तानपुर में एक जनसभा के दौरान एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर तुम्हारे ऊपर कोई हाथ उठाता है तो उसका हाथ तोड़ दो; जमानत हम करा देंगे। दरअसल संजय निषाद सुल्तानपुर में एक महासम्मेलन को संबोधित करने कु karebhar के पास आए हुए थे। सदर विधानसभा सीट से निषाद पार्टी से जीतने वाले राज बाबू उपाध्याय ने इस जनसभा का आयोजन किया था और उसी को संबोधित करने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद आए थे।0
0
Report
गयाजी: पिंडदान के साथ पेड़ लगाकर श्रद्धा और पर्यावरण एक साथ
Gaya, Bihar:गयाजी में पितरों के मोक्ष की कामना से होने वाले पिंडदान के बीच इस बार श्रद्धा का एक नया रूप देखने को मिल रहा है। यहां पिंडदानी अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगा रहे हैं। आने वाले वर्षों में यही पौधे पेड़ बनकर न सिर्फ पर्यावरण को संवारेंगे, बल्कि अपने नाम से जुड़े पूर्वजों की याद को भी जीवित रखेंगे। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 में जिला प्रशासन और नगर निगम की पहल एक पेड़ पूर्वजों के नाम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रही है। इसके तहत पिंडदानी अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाकर उन्हें धरती से जोड़ रहे हैं। यह पहल धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है। गांधी मैदान की टेंट सिटी से लेकर ब्रह्मयोनि पहाड़ के निचले हिस्से खटकाचक तक पितृ वाटिका विकसित की जा रही है। यहां लगाया जा रहा प्रत्येक पौधा किसी न किसी परिवार के पूर्वज की स्मृति से जुड़ा है। ऐसे में यह वाटिका महज हरियाली का क्षेत्र नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और स्मृतियों का भी हिस्सा बन रही है। पिंडदानियों को पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं को गांधी मैदान टेंट सिटी में रजिस्ट्रेशन कराकर कूपन लेना होता है। इसके बाद उन्हें पौधा उपलब्ध कराया जाता है, जिसे वे अपने पूर्वज की स्मृति में निर्धारित स्थान पर लगाते हैं। पौधा लगाने के बाद श्रद्धालु को एक विशेष कोड भी दिया जाता है। इस कोड के जरिए वेबसाइट पर अपने पूर्वज के नाम से लगाए गए पौधे की स्थिति देखी जा सकती है। यानी गयाजी से लौटने के बाद भी श्रद्धालु अपने लगाए पौधे से जुड़ा रह सकता है। गयाजी में पिंडदान और तर्पण के जरिए सदियों से लोग अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते आए हैं। अब उसी भावना को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पिंडदानी जब अपने पूर्वज के नाम पर पौधा लगाता है तो उसके लिए यह सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि स्मृति और श्रद्धा का प्रतीक बन जाता है। आने वाले वर्षों में जब ये पौधे बड़े होकर पेड़ों का रूप लेंगे, तब उनकी छांव में हरियाली के साथ उन पूर्वजों की याद भी मौजूद होगी, जिनके नाम पर उन्हें लगाया गया है। इस तरह ‘एक पेड़ पूर्वजों के नाम’ पहल धार्मिक आस्था को पर्यावरणीय जिम्मेदारी से जोड़कर एक ऐसी विरासत तैयार कर रही है, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा。0
0
Report
बिहार के आठ मदरसों में मदरसा सुदृढ़ीकरण से आधुनिक सुविधाएं, करोड़ों राशि स्वीकृत
Darbhanga, Bihar:बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण के तहत दरभंगा जिले के आठ मदरसों के दिन अब बहुरेंगे। 16 करोड़ 15 लाख 45 हजार रुपए की लागत से इनके मदरसों में वर्ग कक्ष, प्रायोगिक कक्ष, शौचालय, कंप्यूटर रूम, छात्रावास हॉल, पुस्तकालय, रसोईघर वोकेशनल प्रशिक्षण हॉल, बहुउद्देशीय भवन, सीढ़ी और प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण व विकास किया जाएगा। स्वीकृत मदरसों में सिंहवाड़ा प्रखंड का मदरसा बुस्तानुल उलूम टेकटार, फलाहुल मुस्लिमीन मदरसा कन्हौली, केवटी प्रखंड का मदरसा मुफ्ताहुल उलूम त्रिमुहान, कुशेश्वरस्थान के मदरसा सैफतुल इस्लाम बरी, मदरसा अशरफुल उलूम, गोठानी, जाले का मदरसा कासिमुल उलूम हुसैनिया, दोघरा, हायाघाट का मदरसा मदरसातुल बनात, चन्दनपट्टी, बहेड़ी का मदरसा अमीनिया अजीजुल उलूम, लक्ष्मीपुर बकराईपुर, जोरजा शामिल हैं। इधर स्वीकृत की जानकारी मिलते ही मदरसों के शिक्षकों एवं छात्रों में खुशी देखी जा रही है। सभी लोगों ने इसके लिए सरकार एवं जिला प्रशासन को साधुवाद दिया है। वहीं मूलभूत सुविधाओं से छात्रों को लाभ मिलेगा और कंप्यूटर लैब के आ जाने से तकनीक से भी छात्र रूबरू होंगे। मदरसा बुस्तानुल उलूम टेकटार के सेक्रेट्री मो चांद ने बताया कि डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में इन आठ मदरसों की स्वीकृति दी गई है। हमें उम्मीद है कि जल्द इसका लाभ भी इन मदरसों को मिलेगा। हमारे मदरसा के लिए एक करोड़ से अधिक की लागत से वर्ग कक्ष, कंप्यूटर रूम आदि बनना है। मैं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मदरसों एवं अल्पसंख्यकों के लिए काफी योजना दिए हैं। उससे पूर्व कोई सरकार मदरसों पर ध्यान नहीं दिया। कंप्यूटर लैब के आने से हमारे छात्रों को कई नई जानकारियां मिलेगी। मदरसा बुस्तानूल उलूम टेकटार के प्रिसीपल मो इमरान ने कहा कि मदरसा सुदृढ़ीकरण के तहत हमारे मदरसे के लिए जो योजना पास हुआ है, उससे मुझे खुशी मिली है, मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिनके कारण आज यह योजना पटना तक पहुंचा है। उम्मीद है जल्द हम लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इससे सुविधाएं बढ़ जाएंगी। बहुत सारे बच्चे आएंगे और उन्हें हम अच्छे से तालीम दे पाएंगे। कंप्यूटर के आ जाने से बच्चों को नई तकनीक के बारे में जानकारी देंगे। वे नए फील्ड में जाएंगे। इससे हमें बड़ी खुशी होगी। छात्र मोo रजा ने कहा कि हम लोगों को खुशी मिली है। मदरसा में कंप्यूटर आ जाने से मौका मिलेगा। आज दुनिया इतना आगे चली गई है, अच्छा होगा कि हमे भी कंप्यूटर सीखने को मिलेगा। छात्र कमालुद्दीन ने कहा कि नई बिल्डिंग बनेगी। उसका पढ़ाई बेहतर होगी। मदरसा मदरस्तल बनात चन्दनपट्टी के मोहम्मद इरशाद आलम ने कहा कि यह सरकार की अच्छी योजना है। इससे छात्रों को फायदा मिलेगा। नई बिल्डिंग मिल जाएंगे, शौचालय, लाइट सभी हमें मिलेगी। महिला शिक्षिका सैयदा गुलरूक खातून ने कहा कि इससे बच्चों को फायदा मिलेगा। बिल्डिंग नहीं है, छतरी शेड के कारण गर्मी लगती है। बादल छाने पर लाइट भी नहीं होती थी। इन सब से मुक्ति मिलेगी। कंप्यूटर की पढ़ाई यहां होगी। जिसे पढ़ कर बच्चे हर क्षेत्र में जा सकेंगे.0
0
Report
Advertisement
