486661
सीधी में लगातार बारिश से गुलाब सागर बांध का जलस्तर बढ़ा, रेडियल गेट खोले गए
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण महान गुलाब सागर बांध का जलस्तर बढ़ गया है। बांध के रेडियल गेट देर शाम खोले गए थे और आज सुबह भी अन्य गेट खोले जाने की संभावना है। बांध की क्षमता 324.80 मीटर है जबकि जलस्तर 325 मीटर से अधिक हो चुका है। बांध का गेट खोलने से निचले इलाकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें बजरंगढ़, खड्डी, देवछा, मगरोहर और रतवार गांव शामिल हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत में गिरे बिजली तार से किसान धनसाय पटेल की मौत; FIR JE समेत तीन
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार ने किसान की जान ले ली, लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए करीब तीन महीने इंतजार करना पड़ा। पिपलाकछार में किसान धनसाय पटेल की करंट से मौत के मामले में आखिरकार पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता (JE) समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अब बिजली विभाग की जिम्मेदारी और लापरवाही की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। 10 जुलाई को खेत में काम करने के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया था। इसकी चपेट में आने से किसान धनसाय पटेल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे। बताया गया कि हादसे से पहले ही टूटे तार को लेकर विभाग में शिकायत की गई थी। इसके बावजूद हादसा कैसे हुआ, यह जांच का अहम पहलू है。 मामले पर खैरागढ़ थाने में JE अतुल सिंह गहरवार, लाइनमैन परिचारक तिलेंद्र कुमार ठाकुर और बाह्य कर्मचारी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ BNS की धारा 106(1), 125(ए) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई है。 अब बड़ा सवाल यह है कि क्या समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती, तो किसान की जान बच सकती थी? फिलहाल जांच के बाद ही लापरवाही की वास्तविक जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।0
0
Report
रायगढ़ में बीमार जंगली सूअर की मौत, रेस्क्यू टीम पोस्टमार्टम की तैयारी में
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, बीमार जंगली सूअर लड़खड़ाते हुए गांव पहुंचा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय ले जाने की कोशिश की, रास्ते में हुई मौत छोटे गुमड़ा गांव में बीमार जंगली सूअर की हालत देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी सूचना, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाने के दौरान जंगली सूअर ने तोड़ा दम, जंगली सूअर की मौत के कारणों ka पता लगाने के लिए किया जा रहा है पोस्टमार्टम, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत छोटे गुमड़ा गांव का मामला, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के SDO आशुतोष मंडावा ने दी घटना की पूरी जानकारी。0
0
Report
सतना में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया
Satna, Madhya Pradesh:सतना शहर के चांदमोरे road धवारी में रविवार सुबह धर्मांतरण के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। रामनरेश चौधरी के मकान में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस को मकान के अंदर करीब 50 लोगों के मौजूद होने की जानकारी मिली। मामले में पुलिस ने लगभग 6-7 लोगों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन शुक्ला ने आरोप लगाया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मकान में महिलाओं और पुरुषों को पैसे व नौकरी का लालच देकर और डराकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की! हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मकान के अंदर मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई। इसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मनीष त्रिपाठी, सीएसपी सतना0
0
Report
Advertisement
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडिज टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज शाम 7 बजे
Indore, Madhya Pradesh:भारत-वेस्टइंडेज के बीच T20 सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा जिसे लेकर इंदौर के होलकर स्टेडियम पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वही स्टेडियम के बाहर पुलिस और प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाएं हैं। खासकर इंदौर शहर में ट्रैफिक का विशेष ध्यान रखना होता है जिसे लेकर ट्रैफिक ओर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे होगी लेकिन उसके पहले ही फैंस और दर्शक पहुंचने लगे हैं।0
0
Report
गोबरी नदी में अवैध रेत उत्खनन, दो खाली ट्रैक्टर मिले, जांच शुरू
कोरिया जिले के डुमरिया क्षेत्र की गोबरी नदी में कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह से ही नदी से रेत निकालने और उसके परिवहन का सिलसिला शुरू हो जाता है। वहीं, रेत से लदे वाहन ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आते हैं। कुछ वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं होने की बात भी सामने आई है। शिकायत के बाद खनिज विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिक, मौके पर दो खाली ट्रैक्टर मिले, जबकि चालक फरार हो गए। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की जांच जारी है। अब सवाल यह है कि गोबरी नदी में रेत उत्खनन के लिए जरूरी अनुमति और परिवहन संबंधी नियमों का पालन हो रहा है या नहीं? कोरिया जिले के डुमरिया क्षेत्र की गोबरी नदी में रेत उत्खनन को लेकर स्थानीय स्तर पर शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, लंबे समय से नदी से रेत निकाले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि सुबह से ही रेत उत्खनन और वाहनों के जरिए परिवहन का सिलसिला शुरू हो जाता है। रेत लदे वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। मामले में रेत परिवहन में लगे कुछ वाहनों की नंबर प्लेट को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं थी या नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे थे। शिकायत मिलने के बाद खनिज विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर उत्तम कुमार मौके पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर दो खाली ट्रैक्टर मिले, जबकि उनके चालक फरार हो गए। कार्रवाई की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। गोबरी नदी में रेत उत्खनन को लेकर अब जांच और विभागीय कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं। संबंधित क्षेत्र में उत्खनन की अनुमति, निर्धारित मात्रा और रेत परिवहन में लगे वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना जरूरी है। साथ ही, यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि नदी से रेत का उत्खनन नियमों के अनुरूप हो रहा है या नहीं। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग क्या कार्रवाई करता है। बाइट - उत्तम कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर, कोरिया।0
0
Report
राज्य स्तरीय कक्षा 9-12 परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक रोकथाम के कड़े निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक की राज्य स्तरीय समान अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने या परीक्षा सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल होने की स्थिति में संबंधित संभागीय संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। शिक्षा विभाग के एसीएस राजेश यादव ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और परीक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होंगी। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दोनों पारियों में परीक्षाएं संपन्न होंगी। परीक्षा के सुचारू संचालन और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए है,, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पुलिस थानों में सुरक्षित रखा जाएगा। निजी स्कूलों में प्रश्नपत्र रखने पर रोक रहेगी। इसके विकल्प के तौर पर पीईईओ और यूसीईईओ केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाएगी। विभाग का उद्देश्य परीक्षा सामग्री को अनधिकृत व्यक्तियों की पहुंच से दूर रखना और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रश्नपत्र लीक होते हैं या परीक्षा सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल होती है, तो संबंधित संभागीय संयुक्त निदेशक जिम्मेदार होंगे। ऐसे में अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों, प्रश्नपत्रों के वितरण और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी करनी होगी.0
0
Report
Advertisement
यवतमाळ के दुर्गोत्सव में देवी की स्थापना और पारंपारिक वाद्यों से नौ दिवसीय आराधना
Yavatmal, Maharashtra:दीडशे वर्षाची परंपरा असलेल्या यवतमाळच्या दुर्गोत्सवाला भक्तीमय वातावरणात प्रारंभ झाला असून पुढचे ९ दिवस देवीचा जागर होणार आहे. यंदा डीजे च्या कर्णकर्कश आवाजाला फाटा देत पारंपारिक वाद्य वाजवून देवीची स्थापना करण्यात आली. साक्षात देवीच भूतलावर उतरली आहे इतका जिवंतपणा असलेल्या मुर्त्या, भव्य दिव्य मंडप, मनोहारी देखावे, रोषणाई, संपूर्ण नवरात्रात अन्नदान, आणि माताभक्तांचा उदंड उत्साह हे यवतमाळच्या दुर्गोत्सवाचे वैशिष्ट्य असून यंदाही हा वैभवी वारसा जपला जात आहे. तमाम यवतमाळवासियांसाठी श्रद्धास्थान असलेल्या हिंदुस्तानी दुर्गोत्सव मंडळाने घटस्थापने सोबतच दुर्गादेवीची स्थापना केली. भजनी मंडळ आणि फुलांची उधळण करीत मिरवणुकींद्वारे आई दुर्गेची सार्वजनिक मंडळांनी स्थापना केली. यवतमाळ मधील मूर्तिकारांनी साकारलेल्या देखण्या मुर्त्या विदर्भ व तेलंगणा मध्येही नेण्यात आल्या.0
0
Report
चीन के शख्स ने बाइक में लंबी छड़ी लगाकर कुत्तों से बचाने का जुगाड़ वायरल
Noida, Uttar Pradesh:बाइक के पीछे दौड़ते आवारा कुत्तों से बचने के लिए चीन के एक शख्स ने बाइक में लंबी छड़ी लगा दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. दावा है कि बाइक चलते ही यह छड़ी घूमती है और पीछा कर रहे कुत्तों को दूर कर देती है. वीडियो देख कुछ लोगों ने इसे अनोखा जुगाड़ बताया, तो पशु प्रेमियों ने इसे लेकर नाराजगी जताई स्ट्रीट डॉग्स से बचने का गजब जुगाड़ जुगाड़ देख लोग रह गए हैरान!0
0
Report
जंतर-मंतर की अनुमति नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने बापू वाटिका में धरना किया
Ranchi, Jharkhand:दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के विरोध में CJP और AISA झारखंड के कार्यकर्ता मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में धरने पर बैठे हैं। उन्हें बापू वाटिका के अंदर अंदर प्रदर्शन नहीं करने दिया गया जिसके बाद गेट के बाहर बैठ कर प्रोटेस्ट कर रहे है, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है। उनका आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में करोड़ों लोगों के अधिकारों को प्रभावित किया गया है, इसी मुद्दे को लेकर वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना चाहते थे। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, दिल्ली में उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। इसके विरोध में वे झारखंड में धरने पर बैठे हैं। हालांकि, यहां भी जिला प्रशासन ने उन्हें बापू वाटिका से बाहर जाने को कहा। इसके बाद प्रदर्शनकारी बापू वाटिका के गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए।0
0
Report
Advertisement
गार्ड पति के साथ बैंक शटर के बाहर डिनर डेट वायरल
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो में एक पत्नी अपने पति को स्पेशल फील कराने के लिए रात के वक्त उसकी ड्यूटी स्पॉट पर पहुंच गई...पति एक बैंक में नाइट गार्ड की नौकरी करता है...पत्नी अपने साथ टिफिन में घर का बना खाना लेकर आई और दोनों ने बैंक के बंद शटर के बाहर बनी सीढ़ियों पर बैठकर एक-दूसरे के साथ सादगी भरा 'डिनर डेट' एंजॉय किया...इस सादगी भरे प्यार और केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट ! बैंक शटर के बाहर डिनर डेट !0
0
Report
सड़क पर साइकिलिंग कर करतब दिखाने वाला युवक लोगों को दंग कर गया
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं...जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है..कोई बाइक पर खतरनाक स्टंट करता है तो कोई अपनी साइकिल से ऐसे करतब दिखाता है कि देखने वालों का कलेजा मुंह में आ जाता है...इन दिनों साइकिलिंग का एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है...इसमें एक युवक सड़क पर साइकिल चलाते हुए ऐसे हैरतअंगेज करतब करता नजर आता है कि उसकी बैलेंसिंग देखकर कोई भी दंग रह जाए बंदे की साइकिलिंग देख लोग हैरान हलक में आ जाएगा कलेजा !0
0
Report
नीमकाथाना में अग्रसेन जयंती शोभायात्रा ने उत्साह से किया स्वागत
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर नीमकाथाना में अग्रसेन जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर अग्रसेन भवन पहुंची शोभायात्रा। शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने किया स्वागत। अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में लिया भाग। सीकर जिले के नीमकाथाना शहर में अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रसेन भवन पहुंची। इस दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, व्यापारिक एवं अन्य संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह हुए अभिनंदन से शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ा। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में भागीदारी निभाई। बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस दौरान शुभ यात्रा से पूर्व में अग्रवाल समाज की नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे वहीं शोभायात्रा के बाद सभा आयोजित की गई जिसमें समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया इस दौरान कार्यक्रम में विधायक सुरेश मोदी पालिका अध्यक्ष महेश में गोटिया पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान दौलत राम गोयल डॉ हरबंस सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बाजकुल में छात्र सम्मेलन से पहले प्रदर्शन के दौरान हमला, कई घायल
Haldia, West Bengal:*বাজকুলে ছাত্র সম্মেলনের আগে মিছিলে হামলার অভিযোগ, আহত বেশ কয়েকজন* শিক্ষা বাঁচানোর দাবিতে এসইউসিআই ও পূর্ব মেদিনীپور দক্ষিণ সাংগঠনিক জেলার উদ্যোগে রামকৃষ্ণ ডি.এল.এড কলেজে ছাত্র সম্মেলনের আয়োজন করা হয়। সম্মেলনের আগে বাজকুল বাজারে মিছিল চলাকালীন এবিভিপি ও বিজেপি কর্মীদের বিরুদ্ধে হামলার অভিযোগ ওঠে। ঘটনায় বেশ কয়েকজন আহত হন। এই ঘটনার কেন্দ্র করে এলাকায় উত্তেজনা ছড়িয়ে পড়ে。 ভগবানপুরের বিধায়ক শান্তনু প্রামাণিক জানান, গণ্ডগোলের খবর পেয়ে তিনি পুলিশকে প্রয়োজনীয় পদক্ষেপ নিতে বলেছেন। তবে তাঁর দাবি, মিছিল থেকে কটূক্তি করার জেরেই গণ্ডগোলের সূত্রপাত। এই ঘটনার সঙ্গে তাঁদের কেউ জড়িত নন বলেও দাবি করেন তিনি। এবিভিপি कुछ করে থাকলে পরে খোঁজখবর নেবেন বলে জানান বিধায়ক。 অন্যদিকে, ভূপতিনগর থানার পুলিশ জানিয়েছে, খবর পেয়ে এলাকায় পুলিশ বাহিনী পাঠানো হয়। বর্তমানে পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে রয়েছে এবং এলাকা স্বাভাবিক রয়েছে।0
0
Report
धर्मी?headline placeholder
Noida, Uttar Pradesh:नरेंद्रनगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी गढ़वाल पहुंचे और नरेंद्रनगर में 50वें श्री सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन और विकास मेले का उद्घाटन किया। कुंजापुरी मेला धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देता है। यह स्थानीय उत्पादों के लिए एक मंच भी प्रदान करता है और साथ ही क्षेत्र के लोगों के लिए रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसरों को प्रोत्साहित करता है。0
0
Report
सिकंदराराव के मानिकपुर–श्यामपुर में दौड़ी ग्रामीण प्रतिभाएं,उदयपुंडीर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्सा
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-ग्राम मानिकपुर-श्यामपुर में आयोजित ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता में सिकंदराराऊ सहित आसपास के क्षेत्रों से आए युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में धावकों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ‘सशक्त बेटी–सुन्दर समाज’ के संस्थापक उदय पुंडीर मुख्य अतिथि एवं संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उदय पुंडीर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सिकंदराराऊ का विकास यहां की प्रतिभाओं और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें पहचानकर आगे बढ़ने के अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और अच्छे चरित्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से संचालित ‘सशक्त बेटी–सुन्दर समाज’ का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी क्षमताओं को पहचानने और समाज के निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। बेटियों की खेलों में सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास सभी नागरिकों और आने वाली पीढ़ियों का साझा संकल्प होना चाहिए। प्रतियोगिता के परिणाम 1600 मीटर बालक वर्ग में नवीन (एटा) ने प्रथम, अमित (गोपी) ने द्वितीय और आर.के. (अलीगढ़) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में पंकज (इगलास) प्रथम, टिंकू (सिकंदराराऊ) द्वितीय और रवि पंडित (इगलास) तृतीय रहे। 800 मीटर बालिका वर्ग में योग्यता (खुर्जा) ने प्रथम, कनिष्का (कपसिया) ने द्वितीय और तन्वी (सुजावलपुर) ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, 800 मीटर बालक वर्ग में आर.के. (अलीगढ़) प्रथम, शिवा ठाकुर (सासनी) द्वितीय और दिलीप (इगलास) तृतीय स्थान पर रहे। आयोजन में दम्मू बाबा, पीताम्बर पुंढीर, देवव्रत पुंढीर, प्रवीन पुंढीर, यतीश पुंढीर और आकाश राजपूत का विशेष योगदान रहा। इस दौरान संतोष कुमार पुंढीर, प्रेम प्रकाश फौजी, विजय प्रताप सिंह (सोनू), जगदीश राघव, पुष्पेन्द्र सिंह, नवीन, मोंटू, आशीष, नीरज चौहान, शिवम पुंढीर और देवेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में उदय पुंडीर ने आयोजकों, विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी जन्मभूमि की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना ही उसके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सच्ची जिम्मेदारी0
0
Report
Advertisement
