icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान आवासन मंडल के बोर्ड ने 255 प्रस्तावों की मंजूरी, शहरों में नए फ्लैट्स

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी उदयपुर में 304 ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी फ्लैट्स निर्माण को वित्तीय स्वीकृति उदयपुर की पानेरियों की मादड़ी योजना में 31 करोड़ रुपये से अधिक के आवासीय कार्य स्वीकृत बाड़मेर-लंगेरा आवासीय योजना में 200 नए आवासों के निर्माण को मंजूरी ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के लिए 14.84 करोड़ रुपये के आवास निर्माण प्रस्ताव को अनुमोदन जयपुर प्रताप नगर सामुदायिक केंद्र के संशोधित मानचित्र को मिली स्वीकृति अलवर एनईबी विस्तार योजना में 64 नए फ्लैट्स के नियोजन को हरी झंडी इंदिरा गांधी नगर, जयपुर में 176 एमआईजी-बी फ्लैट्स के भवन मानचित्र अनुमोदित आवासीय एवं सामुदायिक अधोसंरचना विस्तार के कई प्रस्तावों पर मुहर आवासन मंडल की परियोजना समिति की 176वीं बैठक में विकास कार्यों को गति सीमांकन, साइनेज और फेंसिंग कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बोर्ड एवं परियोजना समिति की बैठक
0
0
Report
Advertisement

10 मिनट में मदद नहीं मिली: जयपुर के सरकारी अस्पताल पर बड़ा सवाल

Noida, Uttar Pradesh:जिंदगी और मौत के बीच जूझती प्रसूता सिस्टम का 10 मिनट का इंतजार 8 माह की गर्भवती महिला गंभीर हालत में जनाना अस्पताल से SMS रेफर वेंटिलेटर सपोर्ट पर पहुंची प्रसूता को इमरजेंसी गेट पर 10 मिनट तक नहीं मिली मदद ऑक्सीजन सिलेंडर और वार्ड बॉय का इंतजार करती रही जिंदगी रेजिडेंट डॉक्टर एम्बू बैग से मरीज की सांसें बचाने में जुटे रहे परिजनों का सब्र टूटा और इमरजेंसी के बाहर हंगामा प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फिर उठे सवाल आखिर गंभीर मरीज के पहुंचने से पहले क्यों नहीं थी कोई तैयारी? जनाना अस्पताल में ICU और वेंटिलेटर सुविधा होने के बावजूद SMS क्यों किया गया रेफर? स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनशीलता और समन्वय पर बड़ा सवाल
0
0
Report

युवती आत्महत्या मामले में पादरी हरभजन सिंह गिरफ्तार, 2 दिन की रिमांड

Kapurthala, Punjab:युवती की आत्महत्या मामले में नामजद पादरी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजा गया गांव रायपुर राजपूता में हुई थी घटना कपूरथला जिले के गांव रायपुर राजपूता में चार दिन पहले एक 18 वर्षीय युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। परिजनों ने पादरी पर लगाए गंभीर आरोप मृतका की माता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पादरी हरभजन सिंह लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और उस पर गलत नजर रखता था। परिवार ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। शिकायत में कहा गया कि इसी मानसिक परेशानी के कारण युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस ने दर्ज किया मामला परिवार की शिकायत के आधार पर थाना सुभानपुर में एफआईआर नंबर 125 दर्ज की गई। मामले की जांच नडाला पुलिस द्वारा शुरू की गई और आरोपों की पड़ताल की गई। आरोपी पादरी को किया गिरफ्तार जिला पुलिस प्रमुख गौरव तूरा के निर्देशों तथा डीएसपी भुलत्थ गगनदीप सिंह की निगरानी में नडाला पुलिस ने मामले में नामजद पादरी हरभजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से मिला दो दिन का रिमांड गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने कही यह बात चौकी इंचार्ज नडाला बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

ऑपरेशन दहन: गाजियाबाद पुलिस ने 20 करोड़ से अधिक मादक पदार्थ-nष्ट किए

Ghaziabad, Uttar Pradesh:नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने "ऑपरेशन दहन" के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए 20 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से विनिष्टीकरण कर दिया। एसीपी क्राइम अमित सक्सेना ने बताया कि 63 मुकदमों से संबंधित 16 हजार 378 किलो से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है, जिनमें चरस, गांजा, डोडा, स्मैक, हेरोइन, अफीम, नशीली गोलियां, नशीला पाउडर तथा कोडीन युक्त कफ सिरप शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान थाना नंदग्राम के मालखाने में वर्षों से जमा 15 हजार 735 लीटर कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप का भी विनिष्टीकरण किया गया, जो इस अभियान का सबसे बड़ा हिस्सा रहा। पुलिस के अनुसार न्यायालय की अनुमति, विभागीय स्वीकृति और संबंधित एजेंसियों की अनापत्ति प्राप्त होने के बाद उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में हापुड़ स्थित अधिकृत बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में सभी निर्धारित मानकों का पालन करते हुए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। वहीं 4 किलो से अधिक अफीम को नष्ट करने के बजाय सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना भेजा जा रहा है, जहां इसका उपयोग औषधि निर्माण में किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन दहन न केवल नशे के कारोबार पर बड़ी चोट है, बल्कि थानों के मालखानों में वर्षों से जमा संवेदनशील सामग्री के सुरक्षित निस्तारण और उन्हें व्यवस्थित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।
0
0
Report

दहेज हत्या व उत्पीड़न के मामले में युवक को गिरफ्तार किया

Lalit KumarLalit KumarFollow14m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विशारतगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दहेज हत्या एवं दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। वादी सूरजपाल पुत्र बेनीराम, निवासी ग्राम फिरोजापुर थाना भमोरा, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री जावित्री देवी को उसके पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोग लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि आरोपी अतिरिक्त दहेज के रूप में एक बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। तहरीर के अनुसार, मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने कथित रूप से जावित्री देवी को विषाक्त पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही शिकायत करने पर वादी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विशारतगंज में संबंधित धाराओं एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे, सिद्धार्थनगर में किसानों के लिए कृषि संकल्प अभियान शुरू

Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर ,,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर सिद्धार्थनगर जिले में कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं विशेष सघन खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड बर्डपुर नंबर 6 के माधवपुर गांव के पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्याम धनी राही, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सहित कृषि विभाग के अधिकारियों और भारी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस चौपाल में किसानों को उन्नत खेती करने और अपने खेतों को अधिक उपजाऊ बनाने के गुरु सिखाए गए। साथ ही 6 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र और पांच किसानों को बाजरा का मिनी किट भी दिया गया। कार्यक्रम को लेकर मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूरे हुए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 12 वर्ष का सिर्फ कार्यकाल नहीं है बल्कि बिना थके बिना रुके देश के सबसे अधिक कार्यकाल का रिकॉर्ड भी बनाया है। हम उनको शुभकामनाएं देते हुए उनके भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए उन्हें बधाई देते हैं। जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली उसके बाद ही उन्होंने किसानों से कहा था कि भारत एक विकसित देश तभी बनेगा जब किसान अपनी उपज बढ़ाएंगे अपने खेतों को बचाएंगे और जैविक खाद का प्रयोग कर करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उपज बढ़ाने के लिए साइंटिफिक खेती की तरफ किसानो को जागरूक किया और हर स्तर से किसानों की समस्याओं का समाधान किया। जागरूकता का ये कार्यक्रम लगातार चल रहा है और आज इसी कड़ी में यहां कृषि विभाग द्वारा इस चौपाल का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस तरह का पहली बार कार्यक्रम चल रहा है जिसमें किसानों को इतनी बड़ी मात्रा में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी किसानों से अपील की है कि सभी किसान अपने खेतों के स्वाइल का परीक्षण कराएं और जैविक खाद का प्रयोग करते हुए वही चीज उसमें खेती करे जिसके लिए वह जमीन उपयुक्त हो।
0
0
Report

हमीरपुर में पीएम पद का रिकॉर्ड, विशेष पूजा-भंडारे और मोदी के लिए प्रार्थना

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: देश के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का नया रिकॉर्ड बनने पर राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद की ओर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूजा अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और देश के विकास के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिला मुख्यालय के अकिल तिराहे के पास स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भंडारे और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
0
0
Report

झेलम एक्सप्रेस के 13 डिब्बे गुजरने के बाद भी यात्री बच गया, हालत स्थिर

Lalitpur, Uttar Pradesh:कहते हैं " जाको राखे साईयाँ मार सके न कोई " एक ऐसा ही मामला ललितपुर जिले के रेलवे स्टेशन पर उस समय सामने आया ,जब ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहा यात्री फिसलकर ट्रेन के नीचे गिर गया । जिसके नजारे को देखकर सभी ने सोचा कि यात्री ट्रेन की चपेट में आकर कटकर मर चुका होगा लेकिन यात्री के ऊपर से ट्रेन के 13 डिब्बे निकलने के वावजूद यात्री सकुशल बच गया । जीआरपी की टीम ने उसे उठाकर इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया , जहां उसका इलाज किया जा रहा है । पूरा मामला ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न 3 का है । बताया जा रहा है कि आज ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न 3 पर से गाड़ी संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस झाँसी के लिये निकली तो ट्रैन के गेट पर बैठकर सफर कर रहा शिवपुरी जिला के निवासी 42 वर्षीय दातार सिंह यादव अधिक भीड़ होने की वजह से अचानक असंतुलित होकर ट्रैन के नीचे पटरियों में गिर गया । जिसके बाद ट्रैन के सभी 13 डिब्बे उसके ऊपर से गुजर गये लेकिन दातार सिंह यादव पटरियों के बगल में चिपका रहा जिसकी वजह से वह ट्रैन के पहियों की चपेट में आने से बच गया । उसको हल्की चोटें आई , फिलहाल आनन फानन में जीआरपी कर्मियों के दातार सिंह यादव को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया । जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है ।
0
0
Report
Advertisement

12 साल बेमिसाल: पीएम मोदी के नाम विशेष पूजन, जलालपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया गौरव दिवस

Jalalpur, Uttar Pradesh:जलालपुर, अम्बेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष पूरे करने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर जलालपुर में भाजपा संगठन की ओर से विशेष पूजन-अर्चन एवं शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यावरण समिति सदस्य केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत बताया। देखिए, इस अवसर पर केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने क्या कहा...
0
0
Report

आंधी-तूफान में ईमली पेड़ गिरा, महिला घायल अस्पताल में भर्ती

Jagdalpur, Chhattisgarh:ऐंकर- बस्तर जिले में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, तेज आंधी और बारिश के बीच दरभा विकासखंड के कोयनार पटेलपारा गांव में ईमली पेड़ गिरने से एक महिला घायल हो गई , इमली का पेड़ सामनाथ कश्यप के घर पर गिरा, हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद फूलो कश्यप इसकी चपेट में आकर घायल हो गईं, ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल राहत कार्य कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज जारी है, राहत की बात यह है कि महिला की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं तेज आंधी के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ, भारी बारिश और आंधी तूफान की वजह से शहर और ग्रामीण इलाकों में विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top