icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डीएम एसपी ने सीपीया गंगा बांध का किया निरीक्षण टूटे बाध को पुनह सही कराया

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow2m ago
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा:- पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश ने सभी गंगा नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है वहीं मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के सीपीआर गंगा घाट स्थित बंद अचानक तेजी से आए गंगा के उफान ने मौहसनपुर सीपियां सीमा पर स्थित बांध तेज बहाव में बहकर पानी ने तोड़ दिया इसके बाद ग्रामीणों ने टूटे बांध की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की जिसमें कुछ डिजिटल चैनलों पर खबर चली प्रशासन वी प्रतिनिधि को जैसे इस बात का पता चला वहीं मौके पर डीएम एसपी पहुंचे और टूटे हुए बांध को पुणे सही कराया उसके बाद डीएम एसपी नेता ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ ग्रस्त इलाके का ब्राह्मण भी किया
0
0
Report

भारत अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसान एकजुट, 15 जुलाई मोटरसाइकिल यात्रा

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील का मुद्दा देश में सबसे बड़ा मुद्दा है और पूरे देश के स्तर पर अभी आंदोलन को लड़ाई के तौर पर लड़ा जाएगा उसी के लिए देश के सभी किसान संगठन इकट्ठे हुए हैं और इसके विरोध में देश बचाओ मोर्चा बनाया गया है इसके विरोध में 15 जुलाई को मोटरसाइकिल यात्रा प्रदेश भर के जिला स्तर पर निकल जाएगी और सभी संगठन मोटरसाइकिल यात्रा निकालेंगे सभी का इकट्ठा एक बड़ा प्रोग्राम होगा। 21 जुलाई को किसान घाट पर दिल्ली किसान जाएंगे वहां पर सभी देश भर के किस संगठन भी इकट्ठे होंगे। इस प्रोग्राम को लेकर प्रदेश भर के किसान संगठनों के साथ बैठक हुई है और हरियाणा के किस भी सक्रिय हो जाएं। कल किसान संगठनों की पंजाब में मीटिंग है और 13 जुलाई को उत्तर प्रदेश की मीटिंग होगी और दूसरे संगठन से भी राय ली जा रही है ताकि उनको भी साथ मिलाया जा सके और मिलकर भारत अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सके। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील पर अभी तक साइन नहीं हुए हैं और यह भी पता चला है कि 99 प्रतिशत उसकी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और भारत अमेरिका ट्रेड डील पर सिर्फ साइन होना ही बाकी बचे है। इससे यह भी साबित हो गया कि सरकार जिद्द पर खड़ी हुई है इसलिए सभी देश के किस संगठन इकट्ठे हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड डीजीपी: सीमावर्ती जिलों में नागरिक भागीदारी से सुरक्षा मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय - "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 9 जुलाई को नई दिल्ली में देश के पहले 'लैंड बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट SPs कॉन्फ्रेंस-2026' की अध्यक्षता की। इस कॉन्फ्रेंस में 18 सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक (DGP), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख, सीमा सुरक्षा के वरिष्ठ अधिकारी और देश भर के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल हुए।" उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्य के पांच सीमावर्ती जिलों—उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तरकाशी और चमोली—के पुलिस अधीक्षकों के साथ इस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। इन जिलों की सीमाएं नेपाल और तिब्बत (चीन) से लगती हैं। उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगौली, महानिदेशक (खुफिया और सुरक्षा) अभिनव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्चुअल रूप से इसमें हिस्सा लिया। "सीमा विकास के लिए सामुदायिक जुड़ाव" विषय पर हुए सत्र के दौरान, चंपावत की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने उत्तराखंड पुलिस के जन-केंद्रित और भागीदारी-आधारित पुलिसिंग मॉडल पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए "सामुदायिक बल विस्तार के पांच स्तंभों"—विश्वास, सूचना, भागीदारी, क्षमता निर्माण और प्रोत्साहन व सुरक्षा—की अवधारणा को एक रूपरेखा के रूप में रेखांकित किया। उत्तराखंड के DGP दीपम सेठ ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा को अधिक आधुनिक, बेहतर समन्वय वाला और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुभवों, नवाचारों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान से राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा, विकास और नागरिकों की भागीदारी और मजबूत होगी।
0
0
Report

अमायरा केस के बाद निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की शिकायत सुनवाई पर जोर

Jaipur, Rajasthan:जयपुर आठ माह पहले नीरजा मोदी स्कूल में हुए अमायरा सुसाइड प्रकरण में अब फिर से एक नया मोड़ ले लिया। स्कूल मैनेजमेंट के चार लोगों की गिरफ्तारी वारंट के बाद अमायरा के परिजनों ने स्कूल का एक और वीडियो जारी किया है। हालांकि अमायरा सुसाइड प्रकरण के बाद प्रदेश के अधिकांश प्राइवेट स्कूल अलर्ट मोड पर आ गए हैं। स्कूलों में दोबारा अमायरा जैसी दुर्घटना न हो इसको ध्यान में रखते हुए अधिकांश स्कूल बच्चों के साथ पूरी तरह तालमेल बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। अमायरा को न्याय दिलाने के लिए शुरू की गई जी मीडिया की महिम को लेकर जी मीडिया की टीम जब एक निजी स्कूलों में पहुंची व वहाँ के बच्चों से बात की तो स्कूली बच्चे पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। बच्चों ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या या परेशानी होने के बाद वो सीधे शिक्षकों के वार्ता करते हैं और शिक्षक भी उनकी समस्याओं को बड़े अच्छे से सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं। वही स्कूल के निदेशक और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपनी स्कूल के सभी स्टाफ को तो बच्चों की बातें सुनने व उनकी समस्याओं का समाधान करने बच्चों की बस कैब या पारिवारिक जो भी समस्या हो उनके समाधान के सख्त निर्देश दे ही रखे हैं, लेकिन वह प्रदेश की भी तमाम निजी स्कूलों के संचालकों से बच्चों की समस्याओं को लेकर हर संभव वार्ता करके उन्हें निस्तारण करने के निर्देश देते रहते हैं, इस दौरान स्कूली बच्चों व संस्था प्रधान से खास बातचीत की सहयोगी दिनेश तिवारी।
0
0
Report

जालौन में स्कूल बस पलटी: फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिला, 19 बच्चे घायल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में यातायात नियमों की अनदेखी कर जान जोखिम में डाल रहे निजी स्कूल संचालक, सड़क पर दौड़ रही स्कूली बच्चों से भरी बस खाई में पलटी, 19 स्कूली बच्चे हुए घायल, परिवहन विभाग से बिना फिटनेस सर्टिफिकेट उरई से जालौन जा रही थी स्कूली बस, बस पलटने के बाद बच्चों में मची मची चीख-पुकार, सभी घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में कराया गया भर्ती, उरई से जालौन बच्चों को छोड़ने जा रही थी स्कूली बस, सेठ MR जयपुरिया स्कूल की बताई जा रही है स्कूली बस, स्टेरिंग फेल होने से हादसे की जताई जा रही आशंका, परिवहन विभाग के अभियान पर उठे सवाल, क्या स्कूल बस की नहीं की गई थी फिटनेस, जालौन कोतवाली क्षेत्र के सात मील के पास की घटना। बाइट:- देवांश-- घायल छात्र बाइट:- शिवजीत--घायल छात्र बाइट:- घायल छात्र
0
0
Report
Advertisement

VIP अध्यक्ष मुकेश साहनी ने भाजपा अध्यक्ष को धमकी दी; कुशीनगर में तनाव बढ़ा

Aligarh, Uttar Pradesh:कुशीनगर - बिहार की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को धमकी दी - यूपी में VIP के यात्रा को रोकने से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बिहार में उनके घर से निकलने से रोकने की धमकी - भाजपा द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के जवाब में VIP भी बिहार में वैसा ही व्यवहार करेगी - VIP के कार्यक्रम को कुशीनगर पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से नाराज मुकेश साहनी - पडरौना कोतवाली पुलिस ने विभिन्न कार्यक्रम निरस्त कर दिए - पुलिस ने बिना अनुमति के होने वाले सभी कार्यक्रमों को निरस्त किया।
0
0
Report
Advertisement

चिराग पासवान की पार्टी यूपी-उत्तराखंड चुनाव की तैयारी शुरू, उत्तराखंड में 2027 की योजना

Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार (उत्तराखंड): यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी हम लोगों ने विधिवत तरीके से शुरू कर दी है। इस महीने में पंजाब विधानसभा चुनाव की भी तैयारी विधिवत तरीके से शुरू होगा । हमारी प्रदेश समिति ने ये इच्छा जरूर जाहिर की है उत्तराखंड के हमारे संगठन के द्वारा, प्रदेश ईकाई के द्वारा कि 2027 का चुनाव पार्टी उत्तराखंड में भी लड़े। लेकिन इसकी अभी कोई औपचारिक इसके ऊपर निर्णय नहीं लिया गया है। ये प्रस्ताव प्रदेश ईकाई के द्वारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। ये अंतिम फैसला भी ले लिया जाएगा। जैसे उत्तर प्रदेश में पार्टी चुनाव में लड़ रही है। ऐसी ही उत्तराखंड में हम चुनाव लड़ेंगे ये फैसला महीने के अंदर हम ले लेंगे।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में पर्यटन और होटल उद्योग पर बड़ा मंथन, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का दौरा

Bikaner, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी कल आएंगी बीकानेर, पर्यटन और होटल उद्योग पर होगा बड़ा मंथन होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (बीकानेर संभाग) के शपथ ग्रहण समारोह में करेंगी शिरकत, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, जिले के सभी विधायक, संभागीय आयुक्त, आईजी, एसपी, जिला कलेक्टर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल, पर्यटन, होटल उद्योग, निवेश और डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर होगी विस्तृत चर्चा, देश-विदेश के पर्यटन विशेषज्ञ भी करेंगे सहभागिता, बीकानेर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर नई पहचान दिलाने पर रहेगा फोकस, होटल फेडरेशन के संभाग अध्यक्ष कुशल पारीक और संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी। बीकानेर पर्यटन और होटल उद्योग के लिए कल का दिन खास रहने वाला है प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बीकानेर दौरे पर रहेंगी जहां वे होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के बीकानेर संभाग के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी इस कार्यक्रम में पर्यटन, निवेश और डेस्टिनेशन वेडिंग जैसे अहम विषयों पर मंथन होगा। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में संभाग अध्यक्ष कुशल पारीक और संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी उन्होंने बताया कि समारोह में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके साथ केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, जिले के सभी विधायक, संभागीय आयुक्त, आईजी, एसपी, जिला कलेक्टर सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे कार्यक्रम के दौरान पर्यटन, होटल उद्योग, निवेश की संभावनाओं और बीकानेर को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। देश-विदेश से जुड़े पर्यटन विशेषज्ञ भी अपने विचार साझा करेंगे आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है, जिससे पर्यटन और होटल उद्योग को नई गति मिल सके।
0
0
Report

मधुबनी में डायल 112 टीम पर हमला, दो जवान गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार

Madhubani, Bihar:मधुबनी में डायल 112 पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दो जवान गंभीर रूप से घायल, जवान का रायफल तोड़ा, लूटपाट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस। मामला बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बगवासा गांव का है। जहां पुलिस की 'डायल 112' टीम पर उस समय जानलेवा हमला किया गया, जब टीम एक व्यापारी के साथ हुई लूटपाट की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने पहुंची थी। इस हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने हमला के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बगवासा गांव के व्यापारी मुकेश साह अपनी गाड़ी से सब्जी लाने के लिए समस्तीपुर जा रहे थे। रास्ते में उसी गांव के मोहम्मद अब्दुल्ला ने उन्हें रोक लिया और चाकू दिखाकर डराने-धमकाने का प्रयास किया। मुकेश का आरोप है कि आरोपी ने चाकू के बल पर 65 हजार नगदी छीन लिया। पीड़ित मुकेश वहां से भाग कर डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बगवासा गांव पहुंची। पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंचकर पूछताछ करने का प्रयास कर रही थी। तभी आरोपी अब्दुल्ला ने पुलिस से वारंट की मांग करते हुए लोहे के रॉड से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में जवान मोहम्मद सद्दाम अली ने अपनी राइफल से हमला रोकने की कोशिश की, जिससे राइफल क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी ने रॉड से पुलिसकर्मी के सर पर हमला किया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आनन-फानन में घायल जवानों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेनीपट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाइट मुकेश कुमार साह पीड़ित व्यवसायी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top