icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तर प्रदेश अब देश का सबसे अधिक ऊर्जा सप्लायर: मंत्री ने कहा

Noida, Uttar Pradesh:यूपी नंबर 1 की गूँज… दिल्ली में आयोजित Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026 में आज मैं सम्मिलित हो रहा। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले उत्तर प्रदेश राज्य की एजेंसी UPNEDA द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जिसमें इस सेक्टर की अनेक योजनाओं (पीएम सूर्यघर, सीबीजी सहित) में यूपी का देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखा। बाइट | दिल्ली | उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो' में शामिल होने पर कहा, "उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे काम करने वाला प्रदेश बना है। सिर्फ नवीकरणीय ऊर्जा ही नहीं बल्कि पूरे ऊर्जा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने अपनी पुरानी क्षवि को ठीक करते हुए, आज देश के सबसे अधिक ऊर्जा आपूर्ति करने वाले राज्य के तौर पर अपनी पहचान बनाई है... पिछले 4 सालों में उत्तर प्रदेश देश में ऊर्जा की सर्वाधिक आपूर्ति करने वाला राज्य बना है। 32,600 मेगा वाट से अधिक बिजली की सप्लाई के साथ उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। इतना ही नहीं हमने पिछले 4-5 सालों में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या को भी बढ़ाया है। सवाल ये है कि ऊर्जा खपत इतनी है तो बिजली कहां से आएगी? हमने नए प्लांट भी शुरू किए हैं, ऊर्जा के स्रोत बढ़ाए हैं और साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर भी प्रयास शुरू किए हैं..."
0
0
Report

अशोकनगर: CMO क्वार्टर में मारपीट-धमकी, पार्षद के खिलाफ FIR

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-नगरपालिका सीएमओ विनोद उन्नीथान के घर में घुसकर मारपीट का प्रयास और गाली-गलौज - वार्ड नंबर 18 के कांग्रेस पार्षद व नेता प्रतिपक्ष रितेश जैन और उनके साथियों पर एफआईआर दर्ज - शासकीय कार्य में बाधा, घर में घुसने और धमकी देने सहित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज - एसपी के संज्ञान के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर वर्क्स कैंपस स्थित सीएमओ क्वार्टर का है. घटना के समय सीएमओ विनोद उन्नीथान मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के शासकीय कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे थे. आरोप है कि वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद रितेश जैन अपने साथियों के साथ लाठियां लेकर जबरन उनके आवास में घुस आए. आरोपियों ने शासकीय दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया, गाली-गलौज की और झूमाझटकी करते हुए जान से मारने की धमकी दी. कर्मचारियों द्वारा बीच-बचाव के बाद आरोपी वहां से भागे. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ स्थापना के 26 वर्ष: राज्योत्सव में लोकसंस्कृति और विकास का उत्साह

Muju, Jeonbuk State:एंकर – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कोरिया जिले में stateोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। बैकुंठपुर के रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भईया लाल राजवाड़े ने किया। पंथी, सुआ नृत्य और जसगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी। वहीं, कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने महिलाओं को समान अवसर देने और युवाओं के सपनों को उड़ान देने को जिले की प्राथमिकता बताया। वीओ – राज्योत्सव के दौरान मिनी स्टेडियम छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने पंथी, सुआ नृत्य, जसगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भईया लाल राजवाड़े ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेश के गठन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने 26 वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। जिले और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

बारां NH-27 पर पिकअप हादसे में दो भैंसों की मौत, एक घायल

Baran, Rajasthan:पिकअप की टक्कर से दो भैंसों की मौत, एक घायल बारां एनएच-27 के पास पर सेंट्रल जेल के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पर चल रही भैंसों को टक्कर मार दी। हादसे में दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर बारां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने मृत भैंसों को सड़क से हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल भैंस का उपचार कराया जा रहा है।
0
0
Report

बहराइच में 4 लाख 39 हजार 708 बकाए पर कुर्की, 0.3320 हेक्टेयर जमीन कब्जे में

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बकायेदार की 0.3320 हेक्टेयर भूमि कुर्क, नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पूरी कराई कुर्की की विधिक प्रक्रिया, भूमि के हस्तांतरण और बिक्री पर लगाई रोक, बकाया वसूली को लेकर तहसील प्रशासन सख्त। बहराइच। बकाया वसूली को लेकर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसील सदर क्षेत्र के डीहा अंतर्गत ग्राम कुसौर निवासी वारिस अली पुत्र रमजान अली के विरुद्ध सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर कुर्की की विधिक कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। संबंधित खाताधारक पर 4 लाख 39 हजार 708 रुपये की बकाया राशि के साथ ब्याज एवं अन्य प्रभार देय हैं। राजस्व टीम ने भूमि कुर्क कर लगाई पाबंदी नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने गाटा संख्या 725 एवं 944 की कुल 0.3320 हेक्टेयर भूमि कुर्क की। कुर्की आदेश के तहत संबंधित भूमि के हस्तांतरण, बिक्री, दानपत्र अथवा किसी अन्य माध्यम से अर्जन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। तहसील प्रशासन ने निर्धारित विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराया। प्रशासनिक समन्वय से शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई कार्रवाई कार्रवाई के दौरान कानूनगो बृजेश सिंह, संग्रह अमीन तारकेश्वर शुक्ला एवं प्रहलाद शर्मा सहित तहसील सदर की राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। तहसील प्रशासन, राजस्व कर्मियों और पुलिस बल के बेहतर तालमेल से पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बकाया वसूली की दिशा में तहसील प्रशासन की यह कार्रवाई राजस्व वसूली के प्रति उसकी सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top