486661
सीधी में शराब के नशे में स्कूल में सोते मिले मास्टर, वीडियो वायरल
Sidhi, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मझौली विकासखंड के प्राथमिक स्कूल बमुरहा में एक टीचर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे शराब के नशे में स्कूल में सोते हुए नजर आ रहे हैं। शिक्षक केदार प्रसाद साहू जो इस स्कूल में पदस्थ हैं, छात्रों के बैग को तकिया बनाकर सो रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले से अनजान बने हुए हैं जबकि बीआरसी ने जांच कर जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। छात्रों की पढ़ाई पर ध्यान देने की बजाय शिक्षक की यह हरकत चर्चा का विषय बन गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा में नाले के निर्माण के दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक बाल-बाल बचे
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के तिलपता गोल चक्कर के पास सड़क किनारे चल रहा नाले का निर्माण कार्य हादसे का कारण बन गया। रविवार को एक कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन करीब चार फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया गया कि कार तिलपता गोल चक्कर से दादरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक सवार सामने आ गया। बाइक को बचाने के लिए कार चालक ने वाहन को दूसरी तरफ मोड़ दिया। इसी दौरान कार सड़क किनारे बने निर्माणाधीन नाले की ओर चली गई और उसमें जा गिरी। कार के नाले में गिरते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को बाहर निकाला। हादसे के बाद कार नाले में फंस गई। सूचना मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नाले का निर्माण चल रहा है, ऐसे में वाहन चालकों के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। निर्माण स्थल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर इस तरह के हादसे की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी। चालक को कोई चोट नहीं आई है। मामले में चालक की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।0
0
Report
सीतापुर में मिश्रिख पुलिस ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर मिसाल बना दी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक कांवड़ियों पर मिश्रिख कोतवाल ने की पुष्प वर्षा कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने कावड़ियों की सेवा कर मिसाल पेश की मिश्रिख कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की और पानी की बोतल वितरित की। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
सीतापुर में सावन के दूसरे सोमवार पर डीएम-एसपी ने चहलारी घाट-अटल चौक निरीक्षण किया
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक सावन के दूसरे सोमवार को लेकर डीएम राजा गणपति आर और एसपी अंकुर अग्रवाल ने थाना थानगांव क्षेत्र के चहलारी घाट व थाना रेउसा स्थित अटल चौक का निरीक्षण किया और सावन के दूसरे सोमवार को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी और डीएम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा。0
0
Report
Advertisement
बहराइच में फास्ट फूड दुकान में गैस सिलेंडर आग, 3 घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, फास्ट फूड की दुकान पर अचानक गैस सिलेंडर की पाईप में भड़की आग, आग की लपटों से बुरी तरह झुलसा दुकानदार समेत 03 लोग, गम्भीर हालत में पुलिस टीम ने आनन फानन में लेकर ईलाज कराने के लिये पहुंची जिला अस्पताल, थाना खैरीघाट क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार इलाके की वारदात, सभी घायल बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगाये थे फास्ट फूड की दुकान, गैस सिलेंडर में अचानक भड़की आग से मौके पर घण्टों छाया अफ़रा तफरी का माहौल0
0
Report
सावन के दूसरे सोमवार पर प्रयागराज के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़
Prayagraj, Uttar Pradesh:सावन के दूसरे सोमवार पर संगम नगरी के शिवालयों में भक्तों का हुजूम, भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवालयों में उमड़ा भक्तों का हुजूम, भोलेनाथ को प्रिय बेल पत्र, धतूरा और जल अर्पित कर रहें हैं शिवभक्त, शिवालयों के आस पास सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी है तैनाती।0
0
Report
मंडी धनौरा के सिपिया घाट रसूलपुर भांवर का सम्पर्क टुटा, आधा दर्जन से ज्यादा गांवों तक पहुंचा पानी।
Dhanaura, Uttar Pradesh:मंडी धनौरा सिपिया घाट रसूलपुर भांवर को जाने वाले रास्ते पर बाढ़ के पानी ने पुलिया को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है रास्ते पर जगह-जगह कटान हो गया है वही मौहसनपुर से पपसरी को जाने वाला रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है मुकरामपुर के कुछ घरों तक भी पानी पहुंच चुका है अब तक आधा दर्जन गांवो तक पानी पहुंच चुका है ग्रामीणों को अब हरे चारे के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है बाढ़ के पानी से खेत पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं हरे चारा पानी में डूब चुका है एसएमएस ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है तो वहीं दो गांव का संपर्क टूटने से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर देखने को मिल सकता है0
0
Report
Advertisement
देवघर में सावन की दूसरी सोमवारी: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar, Jharkhand:देवघर एंकर। सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में आज आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है अहले सुबह से ही श्रद्धालु बाबा धाम पहुंच रहे हैं और बाबा पर कतारबद्ध तरीके से आर्घा के माध्यम से जलार्पण कर रहे हैं. पूरा मंदिर परिसर ओम नमः शिवाय बोल बम के नारों से गुंजायमान है वही मध्य रात्रि से ही कांवरिया कतार में लग कर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं और जलार्पण कर रहे हैं। दूसरी सोमवारी को आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लगभग 8 किलोमीटर की दूर कतार पहुंच गई।0
0
Report
देवघर में सावन के पर्व पर 3 लाख से अधिक कांवरिया बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे
Deoghar, Jharkhand:आज सावन की दूसरी सोमवारी है इसके साथ-साथ आज प्रदोष तिथि है जिसके वजह से देवाधिदेव महादेव की नगरी देवघर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है अहले सुबह 3:00 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खोला गया जहां कांचा जल पूजा के बाद सरदार पंडा के द्वारा सरदारी पूजा किया गया वहीं तकरीबन 4:15 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू कर दिया गया जलार्पण बाबा बैद्यनाथ मंदिर के बाहर लगे अरघा के माध्यम से कराया जा रहा है बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुरोहित ने बताया कि आज शुभ तिथि होने के कारण जलार्पण के लिए कांवरिया की भीड़ उमड़ पड़ी है कांवरिया लगातार बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण कर रहे हैं कहते हैं कि सावन बाबा भोलेनाथ को अति प्रिय है और ऐसे में अगर सावन की सोमवारी हो तो वह खास हो जाता है यही वजह है कि आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण कर रहे हैं वही देवघर डीसी ने कहा कि आज लगभग 3 लाख से भी अधिक कांवरिया के आने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया है ताकि किसी भी तरह की कोई दिक्कत किसी भी कांवरिया को ना आए कांवरिया को कतारबद्ध तरीके से बाबा बैजनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कराया जा रहा है।0
0
Report
कृत्रिम पैर पर अडिग आस्था, मुकेश की बाबा बैद्यनाथ तक दंडवत यात्रा
Naya Chak, Bihar:एंकर - पैर टूटा... लेकिन हौसला नहीं टूटा। शरीर ने साथ छोड़ा, लेकिन महादेव पर आस्था नहीं डगमगाई। एक पैर पूरी तरह कृत्रिम है, उसमें स्टील लगा है... फिर भी बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने की ऐसी जिद है कि मुकेश सिंह दंडवत देते हुए सुल्तानगंज से देवघर की राह पर निकल पड़े हैं। लखीसराय के रहने वाले मुकेश कुमार 30 जुलाई को सुल्तानगंज से अपनी यात्रा शुरू कर चुके हैं। एक हादसे में उनका पैर बुरी तरह टूट गया था, जिसके बाद उन्हें कृत्रिम पैर लगाना पड़ा। लेकिन इस मुश्किल के बाद भी उन्होंने खुद को कमजोर नहीं माना। इस बार उन्होंने तय किया कि बाबा के दरबार तक जाएंगे तो दंडवत देते हुए ही जाएंगे। कांव़ड़िया पथ पर मुकेश सिंह का हर दंडवत उनकी आस्था की कहानी कह रहा है। आम कांवड़िया करीब 105 किलोमीटर का सफर तीन दिन में पूरा कर लेते हैं, जबकि दंडवत यात्रा में 40 से 50 दिन तक लग जाते हैं। मुकेश के लिए यह सफर और कठिन है, क्योंकि उनका एक पैर कृत्रिम है। ऐसे में उन्हें बाबा धाम पहुंचने में एक महीने से भी ज्यादा का वक्त लग सकता है। मुकेश बम कहते हैं कि पहले वह पैदल बाबा धाम जाते थे, लेकिन इस बार मन में आया कि जिस हालत में हैं, उसी हालत में महादेव के दरबार तक पहुंचेंगे। अब सफर लंबा है, रास्ता मुश्किल है।लेकिन भरोसा सिर्फ बाबा पर है। उनका कहना है महादेव जब तक पहुंचाएंगे, यात्रा चलती रहेगी। एक पैर कृत्रिम है, कदमों की रफ्तार धीमी है लेकिन संकल्प मजबूत है। मुकेश की यह यात्रा सिर्फ भक्ति की कहानी नहीं, बल्कि उस हौसले की मिसाल है, जो मुश्किल हालात में भी इंसान को रुकने नहीं देता।0
0
Report
Advertisement
जम्मू हादसे में 25 से अधिक लड़कियाँ घायल; सीएम ने सहायता का भरोसा जताया
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah has expressed deep anguish over the road accident involving a matador carrying over 25 girls on the flyover near the Super Speciality Hospital, Jammu. The injured were promptly provided medical attention and are reported to be out of danger. The Chief Minister wished them a speedy recovery and directed the authorities concerned to ensure all necessary medical care and assistance.0
0
Report
जम्मू बस हादसा: फ्लायओवर पर मैटाडोर दुर्घटना, 25 अधिक घायल; मुख्यमंत्री ने सहायता निर्देश दिए
Aram Pora, Ganderbal, Jammu Bus Accident: More than 25 girls were injured after a matador met with an accident on a flyover near the Super Specialty Hospital in Jammu. The injured were provided immediate medical assistance and shifted to GMC Hospital. The Chief Minister expressed grief over the incident and directed officials to ensure proper medical care and all necessary assistance for the injured.0
0
Report
नालंदा में पंचायत समिति सदस्य की हत्या, चुनावी माहौल गरम
Pariaunna, Bihar:नालंदा में पंचायत चुनाव की आहट के बीच पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तारापुर गाँव के पास बाइक सवार बदमाशों ने अमनार खास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के करीब तीन घंटे बाद नालंदा के एसपी भारत सोनी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। एसपी ने भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि श्याम प्रसाद एक निजी क्लीनिक में कंपाउंडर के तौर पर भी काम करते थे। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी तारापुर गाँव के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोलीबारी कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि आने वाले पंचायत चुनाव में अमनार खास पंचायत की सीट आरक्षित होने की संभावना थी और श्याम प्रसाद मुखिया पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। इसी चुनावी समीकरण को हत्या की वजह से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी
Purnia, Bihar:पूर्णिया शहर के के0 हाट थाना अंतर्गत रेनू नगर में आज पति ने अपने ही पत्नी को गोली मार कर हत्या कर दी। मृतका शालिनी कुमारी श्रीनगर में 10+2 की शिक्षिका थी । जबकि पति राजकुमार यादव कोऑपरेटिव बैंक में पदस्थापित थे। घटना के बाबत मृतका के मामा गौरी शंकर ने कहा कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ। इसी में पति ने पत्नी के सीने में गोली मार दी। उस दौरान उनके दो बच्चे भी घर में मौजूद थे जिनकी उम्र 4 साल और 9 साल है। गोली मारने के बाद पति राजकुमार यादव घर से फरार हो गया। परिजन और आसपास के लोग आनन फानन में शालिनी को लेकर जीएमसीएच पहुंचे ।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं खजांची हाट थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद था । जिस कारण पति ने गोली मार कर पत्नी की हत्या कर दी है । फिलहाल उसके गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है。0
0
Report
मुजफ्फरपुर में शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान में विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में शराब कारोबारी के खिलाफ दूसरे दिन भी चला विशेष अभियान, उत्पाद विभाग की कार्रवाई के दौरान करीब 10 लाख रुपए की विदेशी शराब जप्त किया गया. गै छापेमारी के दौरान भाग रहे दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार भी किया गया है. जिसके बाद पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उत्पाद विभाग इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया की जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर जिले में शराब कारोबारियो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद दरोगा चंदन कुमार के नेतृत्व में हत्या थाना क्षेत्र के मतलूपुर से एक गलियारे में छुपा कर रखा गया करीब 65 कार्टून विदेशी शराब को जप्त किया गया है और मौके से शराब कारोबारी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दूसरी कार्रवाई मुसहरी थाना क्षेत्र के घूरमी आथर में छापेमारी कर करीब आठ कार्टून विदेशी शराब को जप्त किया गया है. जबकि सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर से शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है.0
0
Report
उत्तर बिहार के देवघर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब
Muzaffarpur, Bihar:उत्तर बिहार का देवघर बाबा गरीब नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए आधी रात से उमड़ा भक्तों सैलाब, हर हर महादेव के जयकारो से गूंजा बाबा गरीब नाथ धाम, अधिक भीड़ बढ़ने के कारण डीएम और एसएसपी ने संभाला मोर्चा, मंदिर के सुरक्षा को देखते हुए मेटल डिडेक्टर मशीन से श्रद्धांलुओं को गुजारा जा रहा है श्रद्धांलुओं को, बिहार में पहली बार उत्तर प्रदेश के तर्ज पर योगी मॉडल स्टाइल में बिहार का देवघर कल आने वाला मुजफ्फरपुर का गरीब नाथ धाम में पहुंचने वाले कंबरिया श्रद्धालुओं के ऊपर पर्यटन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी, जो अपने आप में एक अनोखा दृश्य होगा. दरअसल सारण जिले के पहलेजा घाट से सोनपुर और हाजीपुर के रास्ते 85 किलोमीटर की दुरी तय कर बाबा गरीब नाथ पर शिवभक्त जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए बाबा को जलाभिषेक के लिए करीब 5 लाख भक्त पहुंच कर जलाभिषेक कर चुके है और जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहेगी. बाबा गरीब नाथ धाम की ऐसी मान्यता है की यहां का शिवलिंग मनोकामना लिंग है और यहां जो भी भक्त मन्नत मांगते हैं उनकी मन्नत पूरा होती है. साथ ही इस मंदिर का महत्व इतना है कि आदिकाल से ही लोग पहलेजा स्थित मां गंगा से जल बोझकर नंगे पांव चल कर बाबा गरीब नाथ धाम के मनोकामना लिंग पर पर जलाभिषेक करते हैं. जिसमें भक्त कई रूपों में यहां पहुंचते हैं कोई भक्त जैसी ही उनकी मनोकामना पूर्ण होती है तो वह दंडवत करते हुए तो कोई डाक बम के रूप में लगातार चलते हुए बाबा के दरबार पहुंच जाते हैं. आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर का गरीबनाथ मंदिर भगवान शिव का अत्यंत प्राचीन और प्रसिद्ध सिद्धपीठ है, जिसे उत्तर बिहार का देवघर भी कहा जाता है और यहाँ का शिवलिंग स्वयं प्रकट हुए थे. यहाँ की मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा के दर पर आते है, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. बाबा गरीबनाथ मंदिर में एक विशाल पीपल का पेड़ है, जहां शिवलिंग स्वयं प्रकट हुए थे और कहा जाता है कि जिस जगह पर आज बाबा गरीब नाथ का गर्भ गृह वहां पहले घना जंगल था और वहा स्थित पीपल का पेड़ काटते समय जब उससे खून की धारा निकली, तब लोगों ने पैर की कटाई रोक दी. उसके बाद लोगों को पता चला यहां शिवलिंग है. उसके बाद यहां के लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी. आज भी इस मंदिर में वह पुराना पीपल का वृक्ष भी मौजूद है. बाबा गरीब नाथ पर लोगों का इतना अटूट आस्था है कि पहलेजा घाट से जल भरकर सोनपुर हाजीपुर के रास्ते 85 किलोमीटर की दूरी तय कर मुजफ्फरपुर पहुंचते हैं और बाबा गरीब नाथ पर जलाभिषेक करते हैं. ऐसी मान्यता है कि देवघर की तरह जब शिव भक्त जल भरकर पहले बाबा धाम में जलाभिषेक कर बासुकीनाथ में जलाभिषेक करते हैं. उसी तरह बाबा गरीब नाथ का भक्त पहलेजा घाट से जल भरकर पहले सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ पर जलाभिषेक करते हैं फिर उसके बाद हाजीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ पर जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ति की कामना करते हैं. मुजफ्फरपुर के अलावा सीतामढ़ी, वैशाली, चंपारण, नेपाल और बिहार के अन्य दूर-दूर के जिलों से भक्त कठिन डगर पार करके बाबा पर जलाभिषेक करते है. वही लाखों की संख्या में शिव भक्त जल लेकर आते हैं तो इसको लेकर मंदिर कमेटी से लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह तैयारी में जुटी रहती है. शहर के मिठनपुरा स्थित जिला स्कूल मैदान से मंदिर तक करीब 3 किलोमीटर की दूरी में बैरिकेडिंग की जाती है ताकि कांवरियो के भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. सीसी टीवी कैमरा के साथ ही ड्रोन कैमरा से कांवरिया पथ की निगरानी करते हैं. दूसरी तरफ हर सोमवार को बाबा गरीब नाथ का विशेष श्रृंगार किया जाता है, जिसके दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और बाबा का श्रृंगार दर्शन कर शिव भक्त अपने को धन मानते हैं. WT - सावन के दूसरी सोमबारी को बाबा गरीब नाथ मंदिर से हमारे संवाददाता मणितोष कुमार की रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
