Back
सोन घड़ियाल अभयारण्य में नर घड़ियाल लाने से वंशवृद्धि तेज
AGAdarsh Gautam
Nov 18, 2025 05:50:20
Sidhi, Madhya Pradesh
सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में घड़ियालों की थमी वंशवृद्धि को फिर से गति देने की कोशिशें तेज हो गई हैं। अभ्यारण्य प्रबंधन ने एक बार फिर नर घड़ियालों को लाने की कवायद शुरू कर दी है, ताकि यहां की घड़ियाल आबादी का प्राकृतिक प्रजनन चक्र पुनः सुचारू हो सके।
सीधी जिले से बहने वाली सोन नदी के लगभग 209 किलोमीटर क्षेत्र को घड़ियाल अभ्यारण्य घोषित किया गया है, जिसमें गोपद और बनास नदी का भी हिस्सा शामिल है। पिछले वर्ष राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य से दो नर घड़ियाल यहां लाए गए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही किसी न किसी कारण अब इस क्षेत्र में नहीं रह सके। एक नर घड़ियाल बाढ़ के दौरान बहकर बिहार तक पहुंच गया, जबकि दूसरे की मौत रेस्क्यू के दौरान हो गई। इसके बाद सोन घड़ियाल अभ्यारण्य पूरी तरह से नर घड़ियाल विहीन हो गया, जिसके कारण यहां घड़ियालों की वंशवृद्धि लगभग थम गई।
हालांकि पिछले साल यहां 5 मादा घड़ियालों से 132 बच्चे अंडों से निकले थे, लेकिन नर के अभाव में आगे की प्रजनन प्रक्रिया प्रभावित हो गई। अब एक बार फिर चंबल से 5 नर घड़ियाल लाने की मंजूरी मिल चुकी है, जिनमें से दो पहले लाए जा चुके थे। वर्तमान में टीम पुनः चंबल जाने की तैयारी कर रही है, ताकि वयस्क नर घड़ियालों को जल्द से जल्द सोन नदी क्षेत्र में छोड़ा जा सके।
अभ्यारण्य प्रबंधन को उम्मीद है कि नर घड़ियालों के आने के बाद यहां थमी हुई वंशवृद्धि फिर से तेज होगी और क्षेत्र में घड़ियाल संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।
61
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVishnupriya Arora
FollowNov 18, 2025 07:18:26Noida, Uttar Pradesh:मुसलमानों ने तेजस्वी की बजाय ओवैसी पर क्यों जताया भरोसा?
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowNov 18, 2025 07:18:160
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 18, 2025 07:17:570
Report
VAVishnupriya Arora
FollowNov 18, 2025 07:17:42Noida, Uttar Pradesh:मुसलमानों ने तेजस्वी की बजाय ओवैसी पर क्यों जताया भरोसा?
0
Report
AKAlok Kumar
FollowNov 18, 2025 07:17:300
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 18, 2025 07:17:030
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 18, 2025 07:16:450
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 18, 2025 07:16:290
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 18, 2025 07:15:500
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 18, 2025 07:15:35Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली
साकेत कोर्ट को खाली कराया गया
0
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowNov 18, 2025 07:15:250
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 18, 2025 07:15:11Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ी, रैपिड एक्शन फोर्स के जवान कोर्ट में तैनात
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 18, 2025 07:11:370
Report
WJWalmik Joshi
FollowNov 18, 2025 07:10:550
Report
DTDinesh Tiwari
FollowNov 18, 2025 07:10:160
Report