Back
बहराइच अदालत ने चीनी महिला को 8 साल कारावास की सजा दी
SKSantosh Kumar
Nov 18, 2025 07:17:57
Noida, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की एक अदालत ने चीन की एक महिला को 8 साल जेल की सजा सुनाई है। चीनी महिला पर भारत में दो साल पहले अवैध घुसपैठ करने का आरोप लगा था। कोर्ट ने चीन की महिला ली-जिनमेई उर्फ ली-शिनमेई को इस मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने महिला को आठ वर्ष कारावास की सजा सुनाई है और 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। जानकारी के मुताबिक, साल 2023 के दिसंबर महीने में बहराइच जिले के रूपईडीहा बार्डर पर SSB 42वीं वाहिनी के अधिकारियों ने बौद्ध भिक्षु के भेष में भारत से नेपाल जाते समय चीनी पासपोर्ट धारक एक महिला को रोका था। चीनी महिला के पास में चीन का पासपोर्ट था। वह 45 वर्ष की थी तथा चीनी के शेनडांग प्रदेश की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, चीनी महिला के पासपोर्ट पर 19 नवंबर 2023 से 16 फरवरी 2024 तक वैधता वाला नेपाल का वीजा लगा था। उसने भारत में अवैध रूप से एंट्री की थी। इसके बाद महिला के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और उसे गिरफ्तार किया गया था। दिसम्बर 2023 में चीनी महिला के विरुद्ध अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी।
166
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DMDILEEP MISHRA
FollowNov 18, 2025 08:45:310
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 18, 2025 08:44:430
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 18, 2025 08:44:100
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowNov 18, 2025 08:43:500
Report
RRRikeshwar Rana
FollowNov 18, 2025 08:43:360
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 18, 2025 08:42:530
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowNov 18, 2025 08:42:080
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 18, 2025 08:41:380
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowNov 18, 2025 08:41:210
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 18, 2025 08:40:590
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 18, 2025 08:40:440
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 18, 2025 08:40:320
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 18, 2025 08:40:110
Report
DSDevendra Singh
FollowNov 18, 2025 08:39:4467
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 18, 2025 08:39:2331
Report