486661
सीधी जिलें प्रसिद्ध शिव मंदिर बढौरा में छोटी नदी उफान पर
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिर बढौरा में छोटी नदी उफान पर है जिससे नदी किनारे लगी प्रसाद की दुकानें पानी में डूब गई हैं। वर्षों बाद इस नदी में इतना पानी आया है जिससे मंदिर प्रांगण का निचला इलाका जलमग्न हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SC ने ECI फैसले को सही ठहराया, मसूद बोले बिहार की SIR पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर | सुप्रीम कोर्ट द्वारा ECI के उस फ़ैसले को सही ठहराए जाने पर, जिसमें बिहार में शुरू हुई वोटर लिस्ट की SIR (विशेष पहचान समीक्षा) प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही गई थी, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद कहते हैं, "...SIR पहली बार नहीं हो रही है। यहाँ जो खास तरह का दुरुपयोग हो रहा है, वह यह है कि आप वोटर लिस्ट से नाम हटा देते हैं और फिर उन्हें अपील के तहत पेंडिंग छोड़ देते हैं। बाद में, जब अपील की सुनवाई होती है, तो वह व्यक्ति जीत जाता है और उसके वोट देने के अधिकार बहाल हो जाते हैं। अगर चुनाव पहले ही उनकी भागीदारी के बिना हो चुका है, तो क्या वह चुनाव वैध माना जाएगा? अब जब उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अंतिम लिस्टें प्रकाशित हो चुकी हैं, तो अब और वोट नहीं काटे जाने चाहिए, है ना? इतनी बड़ी कवायद से गुज़रने के बाद, अब आप किस आधार पर वोट कटेंगे? उन्होंने पहले ही ऐसे फ़ॉर्म तैयार कर लिये हैं जिनमें खास जानकारी होती है। अगर कोई फ़र्ज़ी फ़ॉर्म जमा करता है, तो आप उसे वोट काटने का आधार बनाएंगे, और प्रभावित लोगों से कहेंगे कि वे जाकर अपील करें, जबकि चुनाव तो चलता ही रहेगा... अगर आप सचमुच निष्पक्ष चुनाव कराना चाहते हैं, तो एक खास प्रावधान होना चाहिए: जो भी व्यक्ति फ़ॉर्म जमा करे, वह हलफ़नामे (affidavit) के साथ करे। अगर बाद में वह हलफ़नामा झूठा पाया जाता है, तो उस व्यक्ति के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई ज़रूर होनी चाहिए। देश में इस समय जो अफ़रा-तफ़री और गड़बड़ चल रही है, उसका अंत होना ही चाहिए। हम पूरी तरह से इस सिद्धांत के पक्ष में हैं कि, सौ फ़ीसदी, किसी भी विदेशी या घुसपैठिए का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होना चाहिए। लेकिन, जब आप यह दावा करते हैं कि घुसपैठिए यहाँ की जनसांख्यिकीय बनावट (demographic profile) को बदलने के मक़सद से मौजूद हैं, तो हमें बताइए, कि फिर आप बारह सालों के दौरान उन्हें क्यों नहीं ढूँढ़ पाए?...0
0
Report
मथुरा पुलिस ने जोड़े 16 हाईटेक पल्सर, 5 मिनट में पहुंचेंगे मदद
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । पुलिस का 'सुपरफास्ट' रिस्पॉन्स: बेड़े में शामिल हुईं 16 हाईटेक पल्सर, अब सिर्फ 5 मिनट में पहुंचेगी मदद मथुरा: यूपी 112 की इमरजेंसी सेवा को और ज्यादा रफ्तार देने के लिए मथुरा पुलिस के बेड़े में नई हाईटेक गाड़ियां शामिल की गई हैं। पुलिस हेडक्वार्टर से मथुरा जनपद को 16 नई हाईटेक पल्सर मोटरसाइकिलें मिली हैं, जिन्हें हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि इन नई गाड़ियों के आने के बाद अब पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम और भी कम हो जाएगा, जिससे संकट के समय पीड़ित तक पुलिस चंद मिनटों में पहुंच सकेगी। देश में सबसे बेस्ट है यूपी 112 की व्यवस्था एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश की 'यूपी 112' आपातकालीन सेवा सबसे सर्वोत्तम है। इमरजेंसी रिस्पॉन्स के मामले में यूपी पुलिस देश के अन्य राज्यों से काफी आगे है। उन्होंने गर्व से बताया कि मौजूदा समय में मथुरा जनपद का औसत रिस्पॉन्स टाइम महज 5 मिनट का है। यानी सूचना मिलने के मात्र 5 मिनट के भीतर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच जाती है। अब 103 वाहनों की टीम संभालेगी मोर्चा जिले में गाड़ियों के इस नए काफिले के आने से पुलिस की ताकत दोगुनी हो गई है। एसपी देहात ने बताया कि पहले से जिले में 21 टू-व्हीलर और 66 फोर-व्हीलर पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल्स (PRV) दौड़ रही थीं। अब हेडक्वार्टर से मिलीं 16 नई हाईटेक पल्सर बाइकों को मिलाकर जिले में टू-व्हीलर्स की संख्या 37 हो गई है। इस तरह अब मथुरा पुलिस के पास कुल 103 पुलिस रिस्पॉन्स व्हीक्ल्स का मजबूत बेड़ा तैयार हो चुका है, जो चौबीसों घंटे जनता की सुरक्षा में तैनात रहेगा। एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर रहेगी पैनी नजर मथुरा पुलिस मुख्यालय से रवाना की गईं ये सभी 16 नई मोटरसाइकिलें रूट मार्च करते हुए अपने-अपने संबंधित थानों में पहुंचेंगी और अपने निर्धारित पॉइंट्स पर पोजीशन संभाल लेंगी। अधिकारियों का कहना है कि हमारा लक्ष्य इस 5 मिनट के रिस्पॉन्स टाइम को और कम करना है। इसके साथ ही, जिले में सुरक्षा और निगराणी को पुख्ता करने के लिए 15 ऐसी गाड़ियां भी तैनात हैं जो हाईटेक पीटीज़ेड (PTZ) कैमरों से लैस हैं। इन कैमरा युक्त गाड़ियों को विशेष रूप से हाईवे, यमुना एक्सप्रेस-वे और जिले के अन्य बेहद संवेदनशील चौराहों व स्थलों पर तैनात किया गया है, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।0
0
Report
गुमला में चोरी की बोलेरो पिकअप बरामद, आरोपित गिरफ्तार
Gumla, Jharkhand:गुमला पुलिस को बड़ी सफलता चोरी की बोलेरो पिकअप बरामद, आरोपी गिरफ्तार. सिसई रोड से चोरी हुई थी गाड़ी, गुप्त सूचना पर पुलिस ने बांसटोली से किया बरामद. गुमला – गुमला सदर थाना पुलिस ने वाहन चोरी मामले का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी की गई महिंद्रा बोलेरो पिकअप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसई थाना क्षेत्र के बघनी निवासी मोहम्मद शाहिद अंसारी उर्फ छोटे (19 वर्ष) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गुमला सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि कांड संख्या 193/2026 के तहत वाहन चोरी का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 19 मई 2026 को गुमला थाना क्षेत्र के सिसई रोड स्थित श्याम स्टील के समीप से प्रतीक कुमार अग्रवाल की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (बीआर 02 एफ 3697) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद वाहन मालिक द्वारा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन कर तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की गई बोलेरो पिकअप को सिसई थाना क्षेत्र के बांसटोली इलाके में छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी मोहम्मद शाहिद अंसारी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बोलेरो पिकअप बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका एवं नेटवर्क की जांच भी जारी है। गुमला पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध और वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है तथा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
82 बोरी उर्वरक जब्त, किसान कालाबाजारी पर जिला प्रशासन का कड़ा कदम
Sakti, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में एवं उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में जिले में उर्वरक की असामान्य बिक्री, कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर विकासखंड डभरा के ग्राम पुटीडीह में विकासखंड स्तरीय दल द्वारा दिलीप कुमार साहू के घर पर मौके की जांच की गई। जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज के लगभग 82 बोरी (4.100 मेट्रिक टन) उर्वरक का भंडारण पाया गया। संबंधित व्यक्ति से क्रय बिल सहित आवश्यक दस्तावेज मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं किए गए, जिससे प्रथम दृष्टया उर्वरक की कालाबाजारी कर किसानों को बेचने की आशंका व्यक्त की गई। फलस्वरूप उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उर्वरक निरीक्षक विकासखंड डभरा द्वारा उक्त 82 बोरी उर्वरक को जब्त कर दिलीप कुमार साहू को सुपुर्द किया गया तथा संबंधित को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। कार्यवाही के दौरान विकासखंड डभरा के उर्वरक निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पटेल, नायब तहसीलदार डभरा आशीष पटेल, हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे। बिना लाइसेंस उर्वरक भंडारण एवं विक्रय नहीं करने की अपील,, कृषि विभाग द्वारा जिले के समस्त उर्वरक विक्रेताओं व अन्य से अपील की गई है कि बिना वैध लाइसेंस के उर्वरकों का भंडारण, परिवहन अथवा विक्रय न करें। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से उर्वरकों का भंडारण कर कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल VK पाण्डेय हटे, अजय कुमार वर्मा बने अस्थायी प्रिंसिपल
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ वीके पाण्डेय को हटाया गया, वकीलों से जूनियर डॉक्टरों के विवाद के चलते डॉ वीके पाण्डेय को हटाया गया, डॉक्टर अजय कुमार वर्मा को अगले आदेशों तक अस्थायी प्रिंसिपल बनाया गया0
0
Report
श्योपुर: धरना स्थल पर तहसीलदार के निलंबन के लिए प्रस्ताव
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर - कलेक्टर शीला दाहिमा पहुंची धरना स्थल, मृतक देवेंद्र गोयल के परिवारजन को संवेदनहीनता दिखाने वाली तहसीलदार मनीषा मिश्रा को पद से हटाते हुए उनके निलंबन के लिए भेजा प्रस्ताव, मृतक के परिजन को 2 लाख की सहायता राशि तत्काल स्वीकृत करते हुए नौकरी का दिया आश्वासन, कल कलेक्ट्रेट जन सुनवाई के दौरान खाया था जहर उसी के बाद से गर्माया हुआ मामला0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर के घनघौल गांव में बार बालाओं के नृत्य से मचा हड़कंप
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : फतेहपुर असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में रातभर चला बालाओं का डांस मुंडन संस्कार में बार बालाओं के नृत्य कार्यक्रम का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम में देर रात तक जुटी भारी भीड़ असोथर पुलिस और प्रशासन की जानकारी को लेकर उठे सवाल वायरल वीडियो के बाद पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव का मामला।0
0
Report
हल्द्वानी में ईद शांतिपूर्ण, प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR : हल्द्वानी में बकरा ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का लगातार जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में आज सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, नगर आयुक्त और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने संयुक्त रूप से बनभूलपुरा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, बिजली, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ईद की नमाज केवल निर्धारित स्थलों और ईदगाहों में ही अदा की जाए तथा सार्वजनिक सड़कों और मुख्य मार्गों पर नमाज न हो, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
जमुई: दरोगा हत्या केस में तीन को उम्रकैद, बाकी छह को सजा
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गरही थाना में पदस्थापित दरोगा प्रभात रंजन की हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुई इस चर्चित घटना में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय सुधीर सिन्हा की अदालत ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि तीन अन्य दोषियों को दो-दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दी गई है। जानकारी के अनुसार, दरोगा प्रभात रंजन अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान बालू माफिया कृष्णा रविदास और उसके सहयोगियों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उनकी हत्या करने का आरोप लगा था। घटना में एक होमगार्ड जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद पूरे बिहार में आक्रोश फैल गया था। अदालत ने कृष्णा दास, पवन दास एवं मिथिलेश ठाकुर को धारा 302/34 एवं 307/120(B)/34 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए उम्रकैद और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही धारा 333/120(B)/34 आईपीसी के तहत पाँच-पाँच वर्ष की सजा एवं पाँच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। वहीं दसरथ दास, चिंता देवी एवं भुलिया उर्फ झुलिया देवी को धारा 353/34 आईपीसी के तहत दोषी करार देते हुए दो-दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। इस मामले में लोक अभियोजक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद छह दोषियों के खिलाफ सजा का आदेश जारी किया है。0
0
Report
Advertisement
नेहरू पुण्यतिथि पर अलवर में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस ने माल्यार्पण किया
Alwar, Rajasthan:नेहरू पुण्यतिथि पर अलवर में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस नेताओं ने किया माल्यार्पण अलवर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर पुराना सूचना केंद्र स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए。 कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने की। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया。 विचार गोष्ठी में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस.आर. यादव ने पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज भारत जिस मजबूत स्थिति में खड़ा है, उसमें उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन को देश को सशक्त बनाने और आधुनिक भारत की नींव रखने में समर्पित किया。 नेताओं ने यह भी कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी वर्तमान में भी उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर चलकर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद सभापति कमलेश सैनी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे。 बाइट: योगेश मिश्रा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
NH 27 पर बेगूं में पिकअप पलटने से हादसा, दो घायल
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में नेशनल हाईवे 27 पर मंगलवार देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा पारसोली थाना क्षेत्र में पुलिस थाने के पास हुआ, जहां उदयपुर से सवाई माधोपुर जा रही पिकअप अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में पिकअप सवार सुभाष और लक्ष्मण धोबी निवासी कांकरोली को मामूली चोटें आई। सूचना मिलते ही पारसोली थाना अधिकारी ठाकराराम मय जाप्ते मौके पर पहुंचे और घायलों को पारसोली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। बाद में क्रेन की सहायता से पलटी पिकअप को सीधा करवाया गया।0
0
Report
अंबाला के पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद कर्मी पर बोतलों से हमला
Ambala, Haryana:अंबाला शहर से एक बेहद हैरान करने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां कानून का डर बदमाशों में बिल्कुल खत्म होता नजर आ रहा है। अंबाला शहर के एक पेट्रोल पंप पर देर रात मामूली सी बात को लेकर कुछ युवकों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी पर बीयर की बोतलों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतनी बेरहमी से किया गया कि पंप कर्मी बुरी तरह लहूलुहान हो गया। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने घायल कर्मचारी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अंबाला शहर में मंजी साहब गुरुद्वारे के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी की तस्वीरें देखने को मिली। यहां मामूली सी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने एक आम कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल, पीड़ित सरवन कुमार पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। रात के समय पंप पर गाड़ियों की भीड़ लगी हुई थी। तभी एक युवक बाइक पर एक महिला के साथ वहां पहुंचता है और कतार तोड़कर पहले तेल डालने की जिद करने लगता है। जब पंप कर्मी सरवन ने नियमानुसार कहा कि पहले से खड़े लोगों के बाद ही उसका नंबर आएगा, तो युवक भड़क गया। उस वक्त तो वो तेल डलवाकर चला गया, लेकिन उसके दिमाग में रंजिश चल रही थी। करीब एक घंटे बाद वो युवक अपने कुछ साथियों को साथ लेकर वापस आया और बिना कुछ सोचे-समझे सरवन पर बीयर की बोतलों से हमला बोल दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में बदमाशों की गोलीबारी: प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हालत गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ - प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने गोली मारी संदीप सिंह को PGI इलाके में गोली मारी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की सिर के पास लगी गोली, हालत नाजुक.0
0
Report
देवसर ग्राम के सरपंच और 7 पंचों ने ली शपथ, गांव विकास के लिए कदम उठेंगे
Bhiwani, Haryana:सरपंच नरेंद्र (गांव देवसर) के साथ भिवानी जिले के उपचुनाव विजेताओं को बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण कराया गया। एक सरपंच और सात पंचों ने पदभार संभाला और कहा गया कि गांव का विकास किया जाएगा। गांव देवसर के सरपंच नरेंद्र ने शांतिपूर्वक चुनाव होने की बात कही और कहा कि शपथ लेने के बाद अब गांव का विकास करने के लिए कदम उठाए जाएंगे तथा सरकार द्वारा जारी ग्रांट को विकास कार्यों में लगाया जाएगा, ताकि गांव के लोगों को साथ लेकर काम किया जा सके। पंचायत अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि उपचुनाव में नवनिर्वाचित पंच व सरपंचों को BDPO नवीन कुमार मलिक द्वारा शपथ दिलाई गई। देवसर गांव के सरपंच पद पर जीतने वाले नरेंद्र के साथ वार्ड नंबर 15 से पंच गोपाल, ढाणा नरसान के वार्ड नंबर 1 से रणधीर, हरिपुर के वार्ड नंबर 3 से मंजू, कलिंगा पाना अमरू के वार्ड 5 से ममता, खरक कलां के वार्ड 8 से ललिता, मंडाहना के वार्ड 14 से सुरेंद्र कुमार और निमड़ीवाली के वार्ड 11 से सुमित कुमार को पंच पद की शपथ दिलाई गई। अब सभी सरपंच व पंच पंचायत का काम सुचारू रूप से कर पाएंगे।0
0
Report
राजस्थान यूनिवर्सिटी पुस्तकालय की छत गिरी, छात्रों ने किया हंगामा; कोई घायल नहीं
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान यूनिवर्सिटी से खबर यूनिवर्सिटी पुस्तकालय की छत का प्लास्टर गिरा。 पुस्तकालय में मौजूद थे छात्र。 गनीमत रही, किसी छात्र को चोट नहीं आई。 यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने किया हंगामा。0
0
Report
Advertisement
