486661
सीधी में बीजेपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बैठक में सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक रीती पाठक और पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी देश के सामाजिक ताने-बाने पर ध्यान नहीं दिया और केवल सत्ता तक ही सीमित रह गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जगदंबिका पाल का दावा: मोदी देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनेंगे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "यह भारत की जनता का आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पिछले 12 वर्षों में वे बिना रुके, बिना थके और बिना एक दिन की छुट्टी लिए काम करते रहे हैं। आज भारत विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आज हमारी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता के भरोसे को पुख्ता किया है..."0
0
Report
जैसलमेर के मुख्य मार्ग पर डम्पर से मोटरसाइकिल सवार घायल, यातायात बाधित
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर शहर में मुख्य सड़क मार्ग पर चलते डम्पर का ब्रेक हुए फैल, मुंगिये से भरे डम्पर के अचानक ब्रेक हुए फैल, अनियंत्रित डम्पर ने 2 फॉर व्हीलर और 3 टू व्हीलर्स कों लिया चपेट में, वही तीन मोटरसाइकिल डम्पर के नीचे बुरी तरह जा फसी, डम्पर के नीचे आई तीनों मोटरसाइकिल पूरी तरह हुई चकनाचोर, हादसे के बाद मौक़े पर मची अफरातफरी, यातायात व्यवस्था हुई बाधित, सूचना पर पुलिस ने मौक़े पर पहुँचकर यातायात किया सूचारु, शहर में मुख्य मार्ग सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के आगे की घटना, गनीमत रही हादसे में नहीं हुई कोई जनहानी।0
0
Report
अनियंत्रित होकर कार चढ़ी पुल की रेलिंग पर
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : जाजमऊ के गंगा पुल पर एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर गंगा पुल की रेलिंग पर चड़गयीं। कानपुर से लखनऊ जा रहे वाहन सवार को किसी भी यात्री को किसी प्रकार की कोई चोट नही आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने मदद कर स्थिति को संभाला।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में वर्दी में रील बनाकर वायरल, 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में चार महिला पुलिस कर्मियों समेत 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है. सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से रीलबाज पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है. मामला थाना परौर का है. यहां चार महिला पुलिसकर्मियों और दो अन्य पुरुषकर्मियों ने अलग-अलग फिल्मों गानों पर रील बनाई और व्यूज हासिल करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद जब मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा, उन्होंने कार्रवाई करते हुए चार महिला पुलिसकर्मी समेत 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से रेल बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है. कई पुलिसकर्मियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वर्दी में बनी रील डिलीट कर दी है. दरअसल यूपी पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी में वर्दी में रील बनाना प्रतिबंधित कर दिया गया. इसकी वजह से यहां 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है. हालांकि पुलिस इसे सामान्य कार्रवाई बता रही है.0
0
Report
बिहटा मीठापुर नहर पुल पर शराब कारोबारियों की दुर्घटना, एक की मौत दूसरा घायल-फरार
Danapur, Bihar:बिहटा के मीठापुर नहर पुल के समीप बाइक पर दो बोरा मे भरकर ले जा रहें शराब कारोबारी को पुलिस की गस्ति गाड़ी ने पीछा किया। जिसके दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिसके दौरान बाइक सवार एक शराब कारोबारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गया। वही दूसरा कारोबारी सड़क से दूर फेकाते हुए घायल अवस्था मे फरार हो गया। वही घटना के बाद पुलिस ने आनन फानन मे घायल को उठाकर ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही मृतक की पहचान नहीं हो पाया हैं। पुलिस ने घटना स्थल से एक मोबाईल फोन, एक बाइक और दो बोरा मे बंद लगभग 200 लीटर देशी शराब को जप्त किया हैं। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की छानबीन मे जुट गया हैं।0
0
Report
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संवाद किया, राजस्थान के भूगोल-इतिहास पर जानकारी दी
Noida, Uttar Pradesh:राज्यपाल ने विद्यार्थियों से किया संवाद ट्रिपल आईटी, कर्नाटक के छात्रों ने की राज्यपाल से मुलाकात राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा विश्व में सर्वाधिक 19 विश्वविद्यालय प्राचीन भारत में थे दुनिया भर से विद्यार्थी भारत पढ़ने आते थे संस्कृति और परंपराओं में आरम्भ से ही श्रेष्ठ रहा है भारत राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संवाद में राजस्थान के भूगोल इतिहास और संस्कृति के बारे में दी विस्तार से जानकारी सरदार सरोवर से नर्मदा जल को राजस्थान में लाए जाने चितौड़गढ़ दुर्ग, गंग नहर के इतिहास के बारे में दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
कानपुर में पुलिस एक्शन: 48 घंटों में 230 से अधिक वारंट गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिछले 48 घंटों में 230 से अधिक वारंटी गिरफ्तार। जिला पुलिस का अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान, विभिन्न थाना क्षेत्रों से 230 से ज्यादा वारंटी दबोचे गए पुलिस एक्शन मोड में, गिरफ्तार किए गए 230 से अधिक वारंटियों को कोर्ट में किया जा रहा है पेश। पिछले 2 महीनों के वारंटों की जांच में लगभग 75 अपराधियों की मौत की बात आई सामने; कोर्ट को किया गया अवगत。0
0
Report
जोज़िला टनल ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू: जम्मू-कश्मीर और लदाख की ऑल-वेदर कनेक्टिविटी का नया अध्याय
Aram Pora, Ganderbal, जम्मू-कश्मीर और लदाख के बीच ऑल-वेदर कनेक्टिविटी का और भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय : जोजिला टनल - मुख्य सुरंग का ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू!0
0
Report
डीघल गांव में दिव्यांग जितेंद्र हत्या: सुरक्षा पर आक्रोश
Jhajjar, Haryana:झज्जर जिले के गांव डीघल में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाक्रमों के बीच 2 जून को हुई 52 वर्षीय दिव्यांग जितेंद्र की हत्या के मामले ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। मृतक जितेंद्र के पिता धर्मवीर मीडिया के सामने आए और परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की। धर्मवीर ने कहा कि उनके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले को लेकर दो बार पुलिस कमिश्नर से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। हत्याकांड के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए हुए हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह पर्याप्त नहीं है। परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को हथियारों के लाइसेंस उपलब्ध कराने चाहिए ताकि जरूरत पड़े पर वे अपनी रक्षा कर सकें। धर्मवीर ने बताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि डीघल के गणमान्य लोगों तथा खाप पंचायतों को आगे आकर माहौल सामान्य बनाने की पहल करनी चाहिए। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि साहिल ने उनके पोते योगी के साथ मारपीट की थी और उसका वीडियो वायरल किया गया था। उनका कहना है कि पूरा परिवार इस समय भय और दहशत के माहौल में जी रहा है तथा घर से बाहर निकलने तक में डर महसूस कर रहा है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की कि हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में शांति बहाल हो सके। उधर, साहिल हत्याकांड में आरोपी के रूप में जेल में बंद लीला के पिता ने भी अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि घटनाओं की श्रृंखला के बाद उनके परिवार का अमन-चैन पूरी तरह खत्म हो चुका है और वे भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लगातार हो रही वारदातों और बढ़ते तनाव के बीच डीघल गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का मानना है कि प्रशासन, सामाजिक संगठनों और खाप पंचायतों की संयुक्त पहल से ही गांव में स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में रक्षा भूमि पर 250 MW सोलर-BESS प्रोजेक्ट से ऊर्जा सुरक्षा मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीतापुर में 250 MW सोलर-BESS प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। 850 एकड़ खाली रक्षा भूमि पर स्थापित होगी परियोजना। रक्षा भूमि पर देश की पहली बड़े पैमाने की सोलर स्टोरेज परियोजना। यूपी के रक्षा प्रतिष्ठानों की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत। बिजली खर्च में दीर्घकालिक बचत की उम्मीद। NTPC करेगी परियोजना का विकास। स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास को मिलेगा बढ़ावा। रक्षा क्षेत्र की भविष्य की सोलर परियोजनाओं के लिए बनेगी मॉडल।0
0
Report
मैनपुरी-बरनाहल आधी रात मेडिकल स्टोर में दबंगों का तांडव,CCTV तोड़ DVR ले गए, संचालक-परिवार को पीटा ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/बरनाहल मैनपुरी बरनाहल में मेडिकल स्टोर पर हमला, CCTV तोड़ DVR ले गए,परिवार को पीटा-आरोप मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र में आधी रात मेडिकल स्टोर पर दबंगों का तांडव देखने को मिला। एक दर्जन नकाबपोशों ने दुकान में तोड़फोड़ की,संचालक और उसके परिवार को पीटा और सबूत मिटाने के लिए CCTV तोड़कर DVR तक उठा ले गए । घटना दिहुली चौराहे की है,यहां राहुल मेडिकल स्टोर चलाने वाले राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार के मुताबिक देर रात वह सामने दुकान पर गया था,तभी एक दर्जन से अधिक नकाबपोश पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी,विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमलावरों ने कांच का गेट, काउंटर,फर्नीचर तोड़ दिया और सामान बाहर फेंक दिया,शोर सुनकर राहुल की पत्नी और बेटा वैभव पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई- आरोप राहुल का दावा है कि हमलावरों में ललित मोहन को वह पहचानता है,जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और सबूत मिटाने की नीयत से CCTV कैमरे तोड़कर DVR ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है,पीड़ित ने बरनाहल थाने में शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है और विधिक कार्रवाई की बात कह रही है।0
0
Report
अवैध खनन के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुजुर्ग की मौत, ग्रामीण आक्रोशित
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत。 भवानीगंज-चन्द्रदीप घाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा。 65 वर्षीय चिनगुद उर्फ रामलक्ष्मण की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत。 मिट्टी लादकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से मारी टक्कर。 अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत。 हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार。 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 ग्रामीणों का आरोप—क्षेत्र में रातभर धड़ल्ले से चल रहा अवैध मिट्टी खनन。 खनन विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल。 भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया चंद्रदीप घाट मार्ग के नौडीहवा के पास का है मामला।0
0
Report
Advertisement
गंगा घाट पर तीन युवक डूबे; दो भाई मौत, एक गोताखोरों ने बचाया
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज गंगा में स्नान के लिए गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाईयों की हुई मौत, एक को बचाया गया, गंगा के मनैया घाट पर हुआ हादसा, स्नान के समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, गोताखोरों की मदद से एक युवक को सकुशल बचा गया, दो सगे भाईयों की गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा, यमुना नगर के औद्योगिक थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
अमरोहा के परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, नकल रोकथाम के निर्देश
Amroha, Uttar Pradesh:एंकरAmroha जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम नितिन गौड और एसपी लखन सिंह यादव ने केंद्रों का निरीक्षण उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की और उनकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई।0
0
Report
आम नागरिक समिति ने स्मार्ट मीटर विरोधी ज्ञापन नहीं; सुनवाई नहीं तो आंदोलन
Jhalawar, Rajasthan:चौमहला (झालावाड़) झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में आज आम नागरिक समिति के तत्वाधान में स्मार्ट मीटर के विरोध में ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी गंगाधर को ज्ञापन सौंपा गया। आम नागरिक समिति संस्थापक अंशुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली विभाग द्वारा पूरे उपखंड में उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए। जिससे आम नागरिकों को भारी आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से आम नागरिकों ने मांग की जबरन स्मार्ट मीटर लगाना विभाग बंद करे। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर में तेज गति से बिलिंग की जांच की जाए। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर सामान्य मीटर की तुलना में कई अधिक रीडिंग बता रहे, जिससे भारी भरकम बिल आ रहे है। ऐसे में नए मीटर हटवा कर पुनः पुराने मीटर लगाए जाए। उपभोक्ताओं की मांगों पर अगर प्रशासन द्वारा 8 दिनों में सुनवाई नहीं हुई तो नगर बंद कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिक समिति संस्थापक अंशुल पटेल,दीपक बैरागी,सहित व्यापार संघ सदस्य भी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
