सोन नदी में फंसे मवेशियों का रेस्क्यू अभियान शुरू
Sidhi, Madhya Pradesh:Pinewz की खबर दिखाने के बाद जिला प्रशासन ने सोन नदी के जोगदहा घाट में टापू पर फंसे मवेशियों का रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। बारिश के बाद जलस्तर कम होने पर प्रशासन ने रेस्क्यू करने की पहल की। SDERF की 15 सदस्यीय टीम क्रेन की मदद से मवेशियों को निकाल रही है। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, और अमिलिया थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं। सिहावल एसडीएम के अनुसार टापू पर 35 मवेशी फंसे थे जिन्हें सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
