486661
सीधी जिले में मिला दुर्लभ प्रजाति का सांप
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में दुर्लभ प्रजाति का वन सुंदरी सांप मिला, जो भारत में बहुत कम संख्या में पाया जाता है और विलुप्त होने के कगार पर है। यह सांप जोगीपुर के एक गांव में एक घर के पास पाया गया। वन कर्मी पंकज मिश्रा ने सफलतापूर्वक उसका रेस्क्यू ऑपरेशन किया और उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामनगर मेले में SDM का नृत्य वायरल, डीएम ने जांच के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में आयोजित मिनी सरस मेले की दूसरी शाम सांस्कृतिक रंगों से गूंजती नजर आई। मेले में प्रसिद्ध लोक कलाकार श्वेता महारा की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जबकि कुमाऊं गढ़वाल और जौनसारी लोकगीतों की धुनों के बीच पूरा पांडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान माहौल तब खास हो गया जब जौनसारी गीत की धुन पर रामनगर के उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान मंच पर आए और उन्होंने डांस कर अपनी खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं; नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और सबसे पहले यह देखा जाएगा कि वीडियो किस समय का है और उस समय अधिकारी की ड्यूटी क्या स्थिति थी, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. यानी अब सवाल सिर्फ एक वायरल वीडियो का नहीं बल्कि सरकारी अधिकारी की ड्यूटी और आचरण से जुड़े नियमों का भी बन गया है. प्रशासन ने इस मामले में जांच करने की बात कही है और जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि सरस मेले में एसडीएम का यह अंदाज महज सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता था या फिर सरकारी सेवा आचरण के दायरे में कोई सवाल खड़ा करता है. अब सबकी नजर जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी है.0
0
Report
चार हाथ पैर वाले बच्चे का जन्म: लवकुशनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिले के लवकुशनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है। चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे को देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक महिला ने इस विचित्र बच्चे को जन्म दिया है, जिसके दो की जगह चार हाथ और चार पैर हैं। इस दृश्य को देखकर परिजन और अस्पताल स्टाफ बेहद अचंभित रह गए। देखते ही देखते बच्चे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ड्यूटी मे तैनात महिला चिकित्सक का कहना है ऐसे केस लाखों में एक होते हैं। जब मां के गर्भ में जुड़वां बच्चे पल रहे होते हैं और भ्रूण का विकास पूरी तरह से नहीं हो पाता, तो दूसरा अधूरा भ्रूण पहले बच्चे के शरीर से जुड़ जाता है। इसी कारण बच्चे में अतिरिक्त हाथ-पैर दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टर की पुष्टि के बाद मामले की सही वजह सामने आई है। फिलहाल मां और बच्चे दोनों की हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी है।0
0
Report
Satish Mahana पर कांग्रेस प्रवक्ता Priyanka Gupta की टिप्पणी वायरल
Lucknow, Uttar Pradesh:Priyanka Gupta, Congress spokesperson, on Satish Mahana. Deepak Singh, Congress, on Mahana.0
0
Report
Advertisement
उपेंद्र कुशвахा ने बिहार में 65% आरक्षण और शिक्षा सुधार का रोडमैप पेश किया
Patna, Bihar:उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की तीन दिनों का शिविर पार्टी की ओर से राजगीर में आयोजित किया गया और बहुत सारे प्रस्ताव पारित किये गये शहिद रामफल मंडल जी के लिए डाक टिकट भारत सरकार ने जारी करने का निर्णय लिया है और मेरे प्रयास से हुआ है शिविर में मुख्य प्रस्ताव यह रहा है कि नीतीश कुमार जी का नेतृत्व में उस समय की सरकार ने पैसा लिया था बिहार में 65% आरक्षण की सीमा किया जाय मामला कोर्ट में चला गया और जो प्रयास नीतीश कुमार के थे वह पूरा नहीं हुआ और हम लोगों की जिम्मेदारी है कि उसको आगे बढ़ाये बाइट उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष RLM बिहार में जातीय सर्वे कराया गया था उन आंकड़ों के आधार पर 65% आरक्षण के लेकर नीतीश कुमार ने तय कर लिया था लेकिन हुआ नहीं और उसको हम आगे बढ़ने का काम करेंगे और नीतीश कुमार का जो फैसला था उसको कैसे मूल रूप दिया जाए इसके प्रयास में रहेंगे तकनीकी से मुकाबला हम लोगों को आगे बढ़ना पड़ेगा वर्तमान युवा पीढ़ी है और आने वाले जो युवा पड़ी है उसके लिए ऐसा प्लेटफॉर्म देना होगा किसी में मामला में पीछे बिहार के युवा नहीं रह जाए इसके लिए पाठ्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ेगा शिक्षा आयोग सरकार बनाये इसका सुझाव हमने दिया क्योंकि शिक्षा आयोग के तुरंत आवश्यकता है पटना का नाम पाटलिपुत्र किया जाए यह हमारी पुरानी मांग हैं शिक्षा में 25 सूत्री डिमांड अपने तत्कालीन राज्य सरकार के पास रखा था उसके लिए हम लोगों ने अभियान चलाया और लाठी भी हम लोगों ने खाया 25 सूत्री डिमांड के अनुकूल नीतीश कुमार जी ने और सम्राट चौधरी जी ने कई डिमांड को पूरा कर लिया है आज शिक्षा व्यवस्था पहले के मुकाबले बिहार में बेहतर हुआ है कई और सुझाव है जो अभी लंबित है उसके लिए भी हमारी पार्टी प्रयास जारी रखेगी बाइट उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष RLM JDU के लोग बोल रहे हैं हम बोल रहे हैं उसमें कोई अंतर नहीं है विरासत की व्याख्या ठीक से लोग समझे बिना कर लेते हैं विरासत का पूरा मामला यह है कि हमारे जो आगे चलने वाले जो करते हैं उसको हम कैसे चलाएं उसमें सरकार या पार्टी का कोई मायने नहीं रहता है जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को हम भी आगे बढ़ने का काम करते हैं और पार्टी भी दावा करते हैं वह भी बढ़ने का काम करते करते हैं सब लोग मिलकर कर रहे हैं अच्छी बात है इसमें सरकार का कोई मामला नहीं है चिंता इस बात की एक विरासत बढे बिहार में और देश के स्तर पर कई पार्टियों इस विरासत की बात कर रही हो सब मिलकर कर रहे हैं उसमें कोई विरोधाभास नहीं है हमारे साथ जो लोग हैं RLM आगे बड़े दूसरे पार्टी को लोग चाहेंगे कि उनकी पार्टी आगे बढ़े हम भी कुशवाहा सम्मेलन में जाएंगे जो वहां बोलेंगे वह अपनी पार्टी में नहीं बोल पाएंगे एक सामाजिक संगठन बीजेपी के लिए काम कर रहा है और वह जहां पर बोल पाएंगे वह बीजेपी में नहीं बोल पाएंगे जेडयू के लोग चिंता में भी हैं की विरासत कौन संभालेगा हम भी समता पार्टी से हैं जदयू के सींचने का काम किये है पूरी तरह से उपेंद्र कुशवाहा का आशीर्वाद निशांत कुमार को प्राप्त है जिस तरह से मेरा बेटा दीपक प्रकाश है इस तरह से निशांत कुमार है दीपक प्रकाश और निशांत में कोई अंतर नहीं है राजनीतिक मंच पर यह लोग आगे के भविष्य हैं बिहार और देश के मंच पर नौजवानों को पूरा हमारा आशीर्वाद है छात्र्रों युवा हो हम लोग जब युवा थे और आज के युवा में काफी फर्क है बहुत परिवर्तन है उसे समय युवाओं को एडजस्ट करने का काम सरकार और समिति करती थी आज उसे तरह से नहीं होगा उसको सुनना पड़ेगा पहले हम लोग डांट सुनते थे लेकिन अब दोस्त की तरह व्यवहार करना पड़ेगा युवाओं को उस तरह से समझाना पड़ेगा युवाओं से संवाद सभी को रखना पड़ेगा हम जो कह रहे हैं अब उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री बनना है तो जगह है नहीं पार्टी के लोग तो अपने नेता के बारे में रहते हैं सम्राट चौधरी लाया जाता है जो सही नहीं है समता पार्टी से जी के साथ रहा तो दुख तो है गर्दानी बाग में जो धरने पर बैठे हैं उन सब मिलने जा सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा0
0
Report
चौमूं में चोरी: राजोतिया इंजीनियरिंग वर्क्स से लूट, पुलिस सीसीटीवी से आरोपी की तलाश
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर हाड़ौता में एक कारखाने पर चोरो ने बोला धावा बीती रात को राजोतिया इंजीनियरिंग वर्क्स में हुई चोरी चौमूं पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा लोहे का सामान,उपकरण, गल्ले में रखे रुपये ले गए चोर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश में जुटी पुलिस0
0
Report
बांसवाड़ा में 20–25 बदमाशों ने जीप रोककर हमला किया, लूट-पाट; घायल
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: दानपुर थाना क्षेत्र के झोलाफाल के पास दबंगों द्वारा गाड़ी रुकवाकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 20 से 25 लोगों ने मिलकर एक जीप को रुकवाया और उसके काँच फोड़ दिए। इसके बाद गाड़ी में सवार लोगों के साथ मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने मारपीट के दौरान नगदी और मोबाइल भी लूट लिया। घटना में भाटिया महुड़ा निवासी नटवर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बांसवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए लूट और मारपीट के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
यूपी बीजेपी में क्षेत्रीय कमेटी गठन तेज, जल्दी बैठक से आगे बढ़ेगा काम
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी बीजेपी में क्षेत्रीय कमेटियों के गठन की कवायद तेज प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अस्वस्थता के चलते गठन में हुई थी देरी。 स्वास्थ्य में सुधार के बाद अब अगले सप्ताह अहम बैठक。 प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री होंगे बैठक में शामिल。 क्षेत्रीय कमेटियों के गठन को लेकर होगा मंथन。 बैठक के बाद क्षेत्रीय कमेटियों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी0
0
Report
पंचकूला में OPS बहाली के लिए पेंशन यात्रा आज, सरकार से समाधान की मांग
Panchkula, Haryana:पंचकूला में पेंशन बहाली संघर्ष समिति द्वारा विरोध-प्रदर्शन। पंचकूला में आज निकलेगी पेंशन संकल्प यात्रा, पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी कर रहे हैं शक्ति प्रदर्शन। पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर हरियाणा में कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। इसी कड़ी में आज पंचकूला में पेंशन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा की ओर से आयोजित इस यात्रा में एनपीएस से प्रभावित कर्मचारियों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है। राज्य अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल की अध्यक्षता में और राज्य सचिव सुजीत यादव की मौजूदगी में ये प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग केवल कर्मचारियों के आर्थिक हित से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि यह सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से भी जुड़ी है। समिति का आरोप है कि एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पर्याप्त पेंशन सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। समिति ने हरियाणा में राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग दोहराई है। नेताओं का कहना है कि जब तक ओपीएस बहाल नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेशभर में चल रहे राज्यस्तरीय अभियान के तहत हर रविवार अलग-अलग जिलों में पेंशन संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। अभियान की शुरुआत 2 अगस्त को रोहतक से हुई थी। सभी जिलों में कार्यक्रम पूरे होने के बाद 7 फरवरी 2027 को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय ओपीएस बहाली महासम्मेलन आयोजित करने की योजना है। आज पंचकूला में हो रही यात्रा को लेकर कर्मचारी संगठनों ने इसे पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती से उठाने और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया है।0
0
Report
डिंडौरी-निवास मार्ग पर गड्ढे ने बनाया बड़ा खतरा, मरम्मत की मांग तेज
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी-निवास मार्ग पर मुड़की गांव के पास सड़क के बीच बड़ा गड्ढा हादसे को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद PWD ने अब तक मरम्मत नहीं कराई। खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद पत्थर और लकड़ी लगाकर वाहन चालकों को सतर्क किया है। यह मार्ग डिंडौरी को शहडोल और अनूपपुर से जोड़ता है। बारिश के बीच सड़क पर बना यह गड्ढा खासकर रात में वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर हादसा रोकने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
उपचार के दौरान विजय की मौत,घर पर मचा कोहराम, बाजार में छाया मातम
Bbrasi, Uttar Pradesh:जिंगदी मौत से जूझ रहे आखिरकार विजय की हुई मौत चहनियां । खण्डवारी स्थित रानेपुर गांव निवासी किराना व्यवसायी विजय गुप्ता ( 36 वर्ष ) अन्ततः ज़िंदगी की जंग हार गए। सड़क दुर्घटना में घायल विजय गुप्ता का लगभग महीने भर के लंबे ईलाज के बाद निधन हो गया। उनका शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया । रानेपुर निवासी किराना व्यवसायी विजय गुप्ता का 1 माह पूर्व रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में लंबे समय से चल रहा था । लगभग एक माह पूर्व उनकी दुकान में रात के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई थी । उस समय विजय गुप्ता मुगलसराय थे और मुगलसराय से वापस आते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई जिसमें विजय गुप्ता बुरी तरह घायल हो गए । जिनका इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में किया जा रहा था । जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे अंततः आज शाम को जिन्दगी से जंग हार गए। उनके निधन से संपूर्ण चहनिया बाजार में शोक का माहौल छा गया तथा परिजनों में कोहराम मच गया । उनका शव लगभग देर शाम उनके पैतृक निवास रानेपुर पहुंचा जहां परिजन में कोहराम मच गया। विजय जायसवाल की शादी सकलडीहा ब्लॉक के खोर निवासी सुमन गुप्ता के साथ हुई थी विजय जायसवाल के तीन संताने हैं अरुण, शिवा और वैभवी हैं। पत्नी सुमन गुप्ता पति खोने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और बेहोश हो गई। वहीं माता शहजादी देवी भाई अजय गुप्ता और बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। विजय गुप्ता के शव का अन्तिम संस्कार देर रात बलुआ स्थित गंगा घाट पर किया गया।0
0
Report
इटावा के अयाना अस्पताल में पीछे से ताला तोड़ कर 50 हजार के सामान चोरी
Kota, Rajasthan:इटावा,कोटा अयाना अस्पताल को चोरों ने बनाया निशाना चोरों ने अस्पताल का पीछे से ताला तोड़ कर चोरी की घटना को दिया अंजाम अस्पताल से कंप्यूटर , इनवर्टर, बैटरियां सहित 50 हजार के सामान चोरी सूचना के बाद अयाना सहायक उपनिरीक्षक कैलाश यादव ने किया निरीक्षण शुरू की जांच0
0
Report
डंपर से टकराए बाइक, अंधेरे में मौत; डूंगरपुर सड़क हादसे के बाद पुलिस जांच शुरू
Dungarpur, Rajasthan:रोड के बीच खड़े डंपर से अंधेरे में बाइक टकराई, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत. डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में हिराता-डूंगरपुर मार्ग पर आमली घाटी में बीती रात सड़क के बीचों-बीच खड़े डंपर से एक बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक सवार तेजकरण रोत गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें डूंगरपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ जंक्शन: 22 वर्षीय साहिल गिरफ्तार, डोडा पोस्त भारी मात्रा में बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में नशा तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन चक्रव्यूह, डीएसटी की मदद से जंक्शन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोडांवाली गांव में दबिश देकर 22 वर्षीय साहिल को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 1 क्विंटल 5 किलो 440 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद,हनुमानगढ़ जंक्शन थाना 경찰 ने एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया प्रकरण, थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां के नेतृत्व में कार्रवाई0
0
Report
भदवासिया मंडी में सीवरेज ढक्कन खुला, ग्राहक गिरा; सुरक्षा व्यवस्था की मांग
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के भदवासिया सब्जी मंडी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सुबह के समय का बताया जा रहा है, जब मंडी में व्यापारी सब्जी बेचने में व्यस्त थे। इसी दौरान सब्जी खरीदने आया एक ग्राहक अचानक सीवरेज के खुले होद में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इलाके में सीवरेज का काम चल रहा था और ठेकेदार की लापरवाही के चलते सीवरेज का ढक्कन खुला छोड़ दिया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंडी क्षेत्र में इससे पहले भी कई लोग सीवरेज के खुले गड्ढों में गिर चुके हैं। इस घटना के बाद अब हालात में काफी सुधार हुआ है। कई स्थानों पर सीवरेज का काम पूरा कर लिया गया है और खुले होद पर ढक्कन लगाने का काम भी जारी है। स्थानीय लोगों ने काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है。0
0
Report
डीडवाणा: सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की मिलीभगत से निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर धोखाधड़ी
Didwana, Rajasthan:एंकर -डीडवाना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला मरीज के परिजन ने निजी अस्पताल पर धोखाधड़ी और इलाज के नाम पर अधिक राशि मांगने के आरोप लगाए हैं। मामलाक राजकीय बांगड़ अस्पताल से जुड़ा है। शिकायतकर्ता सुरेन्द्र नायक का आरोप है कि उनकी बहन को 17 अगस्त को बांगड़ अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था, जहां जांच के बाद ऑपरेशन की बात कही गई। आरोप है कि अगले दिन अस्पताल के बाहर मिली एक महिला ने सरकारी अस्पताल में कैंप लगा होने की बात कहकर उन्हें सामने स्थित निजी अस्पताल ले जाने की बात कही और इलाज का खर्च करीब 3 से 4 हजार रुपये बताया। परिजनों के मुताबिक महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन किया गया, लेकिन डिस्चार्ज के समय उनसे 22 हजार 500 रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं होने के कारण मरीज को डिस्चार्ज नहीं करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर परिजन ने डीडवाना थानाधिकारी को लिखित शिकायत देकर पूरे प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी में यह भी आया है कि जिस निजी अस्पताल में महिला का इलाज करवाया गया वो सरकारी अस्पताल में ही कार्यरत एक डॉक्टर का है। सरकारी अस्पताल में काम करने वाले छोटे कर्मचारियों के जरिए मरीजों को बहला फुसला कर निजी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया जाता है।0
0
Report
Advertisement
