486661
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान की शुरूआत
Belaha, Madhya Pradesh:प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, आयुक्त निःशक्तजन कल्याण संदीप रजक और सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन पी.व्ही.टी.जी. आदर्श ग्रामों (करवाही, पाड़, टंसार, कठार और बारी कोठार) और बैगा बाहुल्य ग्रामों का भ्रमण करेगा। यह योजना देश के 18 राज्यों की 75 विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आद्योगिक और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांका में मुस्लिम परिवारों की परंपरा: अंतरा से छठ रंगीन सजावट
Banka, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बांका जिले में तैयारियां जोरों पर हैं. बाजारों से लेकर गांवों तक छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री तैयार की जा रही है. इसी बीच बांका में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. यहां मुस्लिम परिवारों के हाथों से तैयार होने वाला अंतरा छठ व्रतियों के सूप और डलिया की शोभा बढ़ा रहा है. धर्म और मजहब से ऊपर उठकर निभाई जा रही यह परंपरा गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश कर रही है. बांका शहर से महज तीन-चार किलोमीटर दूर स्थित जगाय गांव में मुस्लिम समुदाय के करीब आठ परिवार पीढ़ियों से अंतरा बनाने की पारंपरिक कारीगरी को जीवंत रखे हुए हैं. गांव के सबरुद्दीन उर्फ मंगल, बीबी शाहिस्ता, बीबी रेखा, धनु मियां, शुभराति और इतवारी सहित कई परिवारों के सदस्य इन दिनों अंतरा तैयार करने में जुटे हैं. इस काम में परिवार की महिलाएं अपनी बारीक कारीगरी से रंग-बिरंगे अंतरा तैयार करती हैं, जबकि पुरुष तैयार सामग्री को बाजार तक पहुंचाने और उसकी बिक्री की जिम्मेदारी संभालते हैं. गाँव के सबरुद्दीन उर्फ मंगल बताते हैं कि अंतरा तैयार करने के लिए सबसे पहले रुई की जरूरत होती है. करीब पांच किलो रुई खरीदने पर 1500 रुपये तक खर्च आता है. इसके बाद रंग और अन्य जरूरी सामग्रियों की मदद से काफी मेहनत और कुशलता के साथ इसे तैयार किया जाता है. तैयार होने के बाद यही अंतरा छठ व्रतियों के सूप और डलिया को सजाने के काम आता है. छठ के बाद मनाए जाने वाले डोरा पर्व में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.0
0
Report
रामपुरहाट में छठ पूजा के कारण दो दिन मांस की दुकाने बंद
Noida, Uttar Pradesh:छठ पूजा के मद्देनजर आज और कल बंद रहेंगी मांस की दुकानें, रामपुरहाट नगरपालिका ने जारी किया निर्देश。 पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर में छठ पूजा के मद्देनजर रविवार और सोमवार, दो दिनों तक मांस की दुकानें बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है。 नगर पालिका सूत्रों के अनुसार, शहर के कोर्ट गली इलाके में सड़क किनारे स्थित लगातार तीन मांस की दुकानों को बंद रखने का नोटिस दुकानदारों को सौंप दिया गया है。 इस संबंध में रामपुरहाट नगरपालिका के चेयरमैन सौमेन भगत ने बताया कि इन दुकानों में खुलेआम मांस काटा जाता है। इसी वजह से छठ पूजा के दोनों दिनों में दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है。 हालांकि, नगरपालिका के इस फैसले को लेकर शहर में राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। छठ पूजा के मद्देनजर लिए गए इस फैसले पर अब राजनीतिक दलों और शहरवासियों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर सबकी नजरें टिकीं हैं।0
0
Report
दिल्ली: दानिश अंसारी बोले—यूपी में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सत्ता बनाएगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, \"INDIA गठबंधन के जो दल हैं, वो सब एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं और एक-दूसरे का दोस्त होने का दावा भी करते हैं। सच्चाई यह है कि ये सत्ता की कुर्सी पाने के लिए बेचैन हैं...ये लोग जनता को गुमराह करके सत्ता की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं...उत्तर प्रदेश का विकास मोदी और योगी सरकार सुनिश्चित कर रही है और प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है...\"0
0
Report
Advertisement
कोटा की पिगमेंट केमिकल फैक्ट्री में आग, दमकल ने काबू पाया
Kota, Rajasthan:Kota केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, रोड नंबर 6 पर स्थित पिगमेंट फैक्ट्री के स्टोरेज में लगी आग, चार दमकल पहुंची मौके पर, आग पर पाया काबू,0
0
Report
छठ पूजा के मद्देनजर रामपुरहाट में दो दिन मांस दुकानें बंद, बहस शुरू
Noida, Uttar Pradesh:छठ पूजा के मद्देनजर आज और कल बंद रहेंगी मांस की दुकानें, रामपुरहाट नगरपालिका ने जारी किया निर्देश। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर में छठ पूजा के मद्देनजर रविवार और सोमवार, दो दिनों तक मांस की दुकानें बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। नगरपालिका सूत्रों के अनुसार, शहर के कोर्ट गली इलाके में सड़क किनारे स्थित लगातार तीन मांस की दुकानों को बंद रखने का नोटिस दुकानदारों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में रामपुरहाट नगरपालिका के चेयरमैन सौमेन भगत ने बताया कि इन दुकानों में खुलेआम मांस काटा जाता है। इसी वजह से छठ पूजा के दोनों दिनों में दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, नगरपालिका के इस फैसले को लेकर शहर में राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। छठ पूजा के मद्देनजर लिए गए इस फैसले पर अब राजनीतिक दलों और शहरवासियों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।0
0
Report
राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की 25वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़
Dungarpur, Rajasthan:ग्रामीण और जनजातीय युवाओं की खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा 2-दिवसीय तीरंदाजी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर के के गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल मौजूद थे। इस मौके पर सह संगठन मंत्री हर रत्न डामोर ने बताया कि प्रतियोगिता में तीरंदाजी व एथलेटिक्स के कार्यक्रम होंगे, जिसमें 12 जिलों की 48 टीमें भाग लेंगी। ग्रामीण और जनजातीय अंचलों से निकलकर खिलाड़ियों ने अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
जवाहर नगर में युवक ने की सुसाइड, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Kota, Rajasthan:Kota जवाहर नगर थाना क्षेत्र में युवक ने किया सुसाइड, तलवंडी स्थित घर पर लगाई युवक गीत जैन ने फांसी, परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, मेडिकल कॉलेज किया रैफर, ड्यूटी डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, जवाहर नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी, परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया सुपुर्द, पिताजी के साथ हॉस्टल एवं मेस का संचालन करता था मृतक, फिलहाल किसी तरह के लड़ाई झगड़े एवं नशे की बात को परिजनों ने नकारा,0
0
Report
सीधी में खनिज परिवहन के लिए RFID टैग अनिवार्य, ब्लैकलिस्ट संभव
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में रेत, गिट्टी, मुरुम और मिट्टी का परिवहन करने वाले वाहनों के लिए RFID टैग अनिवार्य होगा. निर्धारित समय सीमा के भीतर टैग लगवाने पर ही संचालक नियमों के अनुसार चलेंगे. अगर टैग नहीं लगा पाए तो प्रशासन सख्त कार्रवाई कर सकता है; एक महीने के भीतर ऐसे वाहनों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है. जिला खनिज अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर RFID टैग लगवाने का अभियान शुरू किया. खनिज विभाग ने पारदर्शी और नियमों के अनुरूप व्यवस्था बनाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है; रेत, गिट्टी, मुरुम और मिट्टी का परिवहन करने वाले वाहन अब विभाग की निगरानी में रहेंगे और RFID टैग लगवाना आवश्यक होगा. प्रशासन ने वाहनों को निर्धारित समय में टैग लगवाने के निर्देश दिए हैं ताकि अवैध खनिज परिवहन पर रोक लग सके.0
0
Report
गोरखपुर में घरेलू विवाद के बाद ठेकेदार ने खुद को गोली मारी, मौत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में घरेलू विवाद के बाद एक ठेकेदार की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के फुलवरिया में 47 वर्षीय ठेकेदार अजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि पत्नी से विवाद के बाद अजीत सिंह अपने कमरे में चले गए थे। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और अजीत सिंह गंभीर हालत में पाए। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट मौके पर बुलाए गए और साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार घरेलू विवाद घटना की वजह है, जबकि वास्तविक कारणों की गहनता से जांच चल रही है।0
0
Report
Advertisement
आगरा के बिजकौली में पुलिस टीम से हमला करने की कोशिश: तीन गिरफ्तारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग अपडेट आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बिजकौली गांव में पुलिस टीम से अभद्रता और हमले का प्रयास。 ट्रांस यमुना थाने में दर्ज मुकदमे के संबंध में पूछताछ करने पहुंची थी पुलिस, धर्मेंद्र के घर पूछताछ के लिए पहुंची थी ट्रांस यमुना और बाह थाने की संयुक्त टीम。 पूछताछ के दौरान बॉबी यादव, पवन यादव और नीरज यादव ने किया हंगामा。 तीनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमले के प्रयास का आरोप。 पुलिस टीम ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया。 थाना बाह में मुकदमा दर्ज कर की गई अग्रिम विधिक कार्रवाई।0
0
Report
गुरुग्राम महानगर कार्यालय का शुभारम्भ, अर्चना गुप्ता ने किया उद्घाटन
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में बीजेपी कार्यालय की दिशा में एक अहम कदम: प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने गुरुकामल कार्यालय के दूसरी मंजिल पर गुरुग्राम महानगर कार्यालय का शुभारम्भ किया। गुरुकामल ऑफिस की दूसरी मंजिल पर महानगर कार्यालय स्थापित किया गया है। इस अवसर पर अर्चना गुप्ता ने कहा कि नए ऑफिस से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को अपने कामकाज में आसानी होगी। जिला अध्यक्ष बदले जाने की चर्चाओं पर भी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह अफवाह है और मीडिया के पास ही अधिक जानकारी है; आप स्वयं देखें कौन कौन रडार पर है。0
0
Report
बारां में विश्व स्मृति दिवस और सड़क सुरक्षा दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम
Baran, Rajasthan:बारां में मनाया वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस, कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन बारां नवंबर माह के तृतीय रविवार को आज जिले में वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। तैयारियों की समीक्षा के लिए एक दिन पहले शनिवार को मिनी सचिवालय में बैठक हुई। इसमें नोडल अधिकारी नरेंद्र सिंह व जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा मौजूद रहे। आज कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गुड समेरिटन, पीएम राहत व आयुष्मान जीवन रक्षा योजना की जानकारी दी गई। वहीं मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों व पशुओं पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस दौरान आपातकालीन कर्मियों व एंबुलेंस चालकों का सम्मान किया गया।0
0
Report
Advertisement
राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातु में पूजा अर्चना की
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी । स्लग - उलिहातु पहुंचे महामहिम राज्यपाल, बिरसा मुंडा को किये नमन । झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली खूँटी जिले के उलिहातु पहुंचे और उनके घर बिरसा ओड़ा में लगे मूर्ति का विधिवत् पूजा अर्चना किये। इस दौरान झारखण्डी नृत्य के साथ उनका स्वागत गाजे-बाजे के साथ किया गया। महामहिम राज्यपाल बिरसा मुंडा के के परपोते सुखराम मुण्डा और उनके परिवार से मुलाकात की। साथ ही बिरसा आडिटोरियम में लगे भगवान बिरसा मुण्डा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।0
0
Report
अररिया के छठ घाटों पर पानी की व्यवस्था, नहरों सफाई के बाद बोरिंग से पानी
Forbesganj, Bihar:जहां चाह वहां राह , इस कहावत को इस बार अररिया जिला प्रशासन ने चरितार्थ करते हुए छठ व्रतियों के लिए पानी का इंतजाम किया है। कोशी मेचि परियोजना के कारण इस बार नहरों के पानी नहीं छोड़ा गया था जिससे हजारों छठव्रतियों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई थी जिसने जिला प्रशासन ने नहरों में जेसीबी की मदद से सफाई करवाते हुए बोरिंग कर पानी भरवाया है । कोटिहाट नहर के करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी छठ घाट का निर्माण कराया गया है जहां हजारों घाट बने हैं । घाटों की सजावट में बच्चों से लेकर महिलाएं तक जुटी हुई है।0
0
Report
छठ सुरक्षा के साथ तैयारियाँ: डीएम-एसएसपी ने घाटों का निरीक्षण, गंगा महाआरती तैयार
Chapra, Bihar:छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया घाटों का निरीक्षण हरपुर कराह में भी छठ महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में, बनारस के दो बटुक करेंगे गंगा महाआरती, 201 जरूरतमंदों को मिलेगा कंबल लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव एवं एसएसपी रौशन कुमार ने दिघवारा, दरियापुर और सोनपुर के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, रोशनी, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, बनियापुर प्रखंड के हरपुर कराह स्थित गंडकी नदी घाट पर भी छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां बनारस से आने वाले दो बटुकों द्वारा भव्य गंगा महाआरती की जाएगी। वहीं, पारण के दिन 201 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हरपुर कराह में पिछले 18 वर्षों से लगातार छठ महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। इस बार भी आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी है。0
0
Report
Advertisement
