486661
सीधी में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांति पूर्ण त्योहार मनाने का दिया संदेश
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में पुलिस बल ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। लगभग 100 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में यह मार्च निकाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव और उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस ने नागरिकों से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
JJ कॉलोनी में होली के दिन युवक हत्या; इलाके में डर, 16 गिरफ्तार
Delhi, Delhi:उत्तर-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर की जे.जे. कॉलोनी में होली के दिन हुई युवक की हत्या के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। लोग खुद को घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और कई परिवारों ने अपने मकानों के बाहर ‘यह मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए हैं। जानकारी के अनुसार, होली के दिन मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस इस मामले में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों के परिजन और कुछ महिलाएं गवाहों व पीड़ित परिवार को लगातार धमका रहे हैं। ‘एक को मार दिया, अब दूसरे की बारी है’ जैसी धमकियों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुरक्षा के अभाव में 60-65 साल से रह रहे परिवार भी अब घर बेचने को मजबूर हो रहे हैं। कई लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के बजाय आरोपियों के घरों के बाहर सुरक्षा में तैनात दिख रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है।0
0
Report
बदरपुर एनटीपीसी खाली जमीन पर मलबा डालने के विरोध ने प्रशासन पर दबाव बढ़ा
Delhi, Delhi:बदरपुर एनटीपीसी खाली जमीन पर मलबा डालने के विरोध ने प्रशासन पर दबाव बढ़ा। इसके खिलाफ बदरपुर के स्थानीय लोगों ने कहा है कि ओखला लैंडफिल साइट से मलबा आकर एनटीपीसी की खाली पड़ी जमीन को भर रहा है जिससे पशु-पक्षियों के साथ-साथ आसपास की कॉलोनियों में पानी का स्तर भी प्रदूषित हो सकता है। मलबा डालना रोकने के लिए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग उठ रही है; स्थानीय लोगों ने लिखा-पर्ची विभागों में भेजी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जमीन पर पड़ रहे मलबे से पेड़-पौधे काटे जा रहे हैं और बदरपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य-पर्यावरण संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं।0
0
Report
पाकुड़ पहुँचें राजेश ठाकुर बोले—बंगाल में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी
Pakur, Jharkhand:सलग - कॉन्ग्रेस / 20 APRIL एरिया - पाकुड़ यह जानकारी झारखण्ड कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर परिसदन पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बंगाल चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग भ्रष्टाचार से उग्र हो चुके हैं; चुनाव से पहले बंगाल में बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, लेकिन चुनाव के बाद होता कुछ नहीं है। उन्होंने टीएमसी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल के लोग राज्य सरकार से नाराज हैं। राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर बंगाल में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, जिससे वहां के लोगों में नाराज़गी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनसभा में लोगों की जनसैलाब उमड़ती है। राजेश ठाकुर ने कहा कि मुर्शिदाबाद की 22 सीटों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में अधीर रंजन चौधरी एक कद्दावर नेता हैं, और वह भारी मतों से जीतने जा रहे हैं। इसके अलावा राजेश ठाकुर ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा; कहा कि पक्ष और विपक्ष के सांसदों को साथ लेकर कोई भी काम करना चाहिए। कहा गया कि चुनाव को देखते हुए लोगों को गुमराह किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
पत्नी के मायके चले जाने से नाराज पति ने पत्नी सहित मौसी पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया।इस हमले में
Bamhnawa, Uttar Pradesh:पत्नी के मायके चले जाने से नाराज पति ने पत्नी सहित मौसी पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया।इस हमले में पत्नी सहित मौसी गंभीर रूप से घायल हो गई।दिन दहाड़े हुई सनसनी खेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने घायल पत्नी और मौसी को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने मौसी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।यह पूरा मामला रेउसा थाना क्षेत्र का है। बताते चले कि थाना क्षेत्र के रहने वाले लालजी की पुत्री सुनीता का विवाह तंबौर थाना क्षेत्र के दलपतपुर के रहने वाले गुड्डू के साथ हुआ था।बताते है कि विगत दिन पूर्व संगीता और गुड्डू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिससे नाराज होकर संगीता अपने मायके चली गई।संगीता के मायके जाने से गुड्डू काफी नाराज था गुड्डू के बुलाने पर भी संगीता वापस ससुराल नहीं आ रही थी।बताते है कि सोमवार को संगीता खुरवालिया की रहने वाली अपनी मौसी सास राजकुमारी के साथ सेवता दवा लेने के लिए गई हुई थी इसी दौरान वहां गुड्डू भी पहुंच गया। गुड्डू और संगीता के बीच सड़क पर विवाद हो गया बात बढ़ने पर गुड्डू ने संगीता पर चाकू से हमला कर दिया।इसी दौरान गुड्डू की मौसी राजकुमारी संगीता को बचाने के लिए दौड़ी तो गुड्डू ने मौसी राजकुमारी पर भी चाकू से हमला कर दिया।इस हमले में पत्नी संगीता और मौसी राजकुमारी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।गुड्डू के इतना आक्रोश था कि वह घटना के बाद मौके पर ही खड़ा रहा।घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी गुड्डू को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने संगीता और उसकी सास राजकुमारी को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।इलाज के दौरान डाक्टरों ने राजकुमारी की गलत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।0
0
Report
पटना में महिला रैली: बीजेपी विधायक ने आरक्षण बिल पर तेज हमला कहा
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना महिला जन आक्रोश रैली में बीजेपी की महिला विधायक ने कहा जिस तरह से इंडी गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया है एक बात जरूर कहना चाहूंगी । जब जब महिलाओं के साथ खिलवाड़ किया जाता है तब तक महिला उसका बदला लेती हैं तेजस्वी यादव जी किस को गुमराह कर रहे हैं तेजस्वी यादव पिछड़ों को पहले आरक्षण दे दे जब पिछड़ों की आरक्षण देने की बात आई थी तो इन्हीं लोगों ने लोकसभा में लालू यादव मुलायम जी महिलाओं को 33% देने की बात कही गई थी तभी इन लोगों ने उस बिल का विरोध किया था। और आज भी ये लोग विरोध कर रहे हैं। महिला जन आक्रोश रैली में हजारों महिला शामिल हुए विपक्ष ने महिलाओं का आरक्षण छीन कर अच्छा नहीं किया। कांग्रेस और तेजस्वी यादव महिला विरोधी है। वही विपक्ष के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा अपराधी बिहार में बक्शे नहीं जायेंगे। जो बिहार में अपराध करेगा उसे सुरधाम भेज दिया जाएगा। बिहार में सुशासन की सरकार थी और अभी भी है और आगे भी रहेगी。0
0
Report
रामनगर बस हादसे पर ओमर अब्दुल्ला की रिपोर्ट
Noida, Uttar Pradesh:RAJAT Accident Ramanagar Bus Accident OMAR ABDULLAH0
0
Report
Advertisement
सरकारी स्कूलों में पानी का सच: गर्मी में बच्चों के लिए पेय जल संकट सामने
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:सरकारी स्कूलों मे पानी का रियलटी टेस्ट मющफ्फरनगर में प्रचण्ड गर्मी के चलते आसमान से आग बरस रही है और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। वही स्कूलों में जाने वाले बच्चों को सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की क्या व्यवस्था है, पानी की व्यवस्था का हाल जानने व बच्चों के अभिभावकों को रूबरू कराने के लिए जी मीडिया की टीम ने सरकारी स्कूल का रियलटी टेस्ट किया तो चौकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। इनमें स्कूल में वाटर कूलर तो है लेकिन उसकी टंकी गायब है; साफ पानी की टंकी से मासूम छात्र-छात्राएं पानी पीने को मजबूर हैं। उस टंकी के आसपास भारी गंदगी लगी है; वहीं एक पाइप वॉटर कूलर के पीछे से आ रहे हैं जिसमें एक टंकी लगी है, जिससे उस वाटर कूलर में पानी आ रहा है। उस टंकी पर इतनी काई लगी है कि बच्चे बीमार भी हो सकते हैं। शहरी क्षेत्र के स्कूलों का ये हाल है तो देहात क्षेत्र में क्या हालत होंगी?0
0
Report
बेगूसराय में नवविवाहिता मनीषा कुमार की मौत: हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध हालत में एक नवविवाहिता महिला की मौत हो गई है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। मामला बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव का है, जहां नवविवाहिता मनीषा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रुदौली गांव निवासी राजू कुमार की पत्नी के रूप में की गई है।मृतका के मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के बाद से ही मनीषा के साथ उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। कई बार पंचायत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश भी हुई, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ।परिजनों का आरोप है कि मनीषा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मनीषा ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।0
0
Report
रेउसा में मुख्य चौराहे पर भीषण आग लगने से दो दुकानें जल गई जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। घटना रेउसा
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में मुख्य चौराहे पर भीषण आग लगने से दो दुकानें जल गई जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। घटना रेउसा मुख्य चौराहे के बिसवां रोड की है, जहां फैजान इलेक्ट्रीशियन ऑटो मोबाइल और सफीक ऑटो मोबाइल शॉप में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब आठ बजे उस समय हुई, जब स्थानीय लोगों ने दुकानों के अंदर से धुआं और तेज लपटें उठती देखीं। आग की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर जुटने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेउसा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आग आसपास की कई अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। प्राथमिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं, दुकान स्वामी सफीक ने आरोप लगाया है कि उनकी दुकान के पीछे अक्सर कूड़ा डाला जाता है और उसमें आग लगा दी जाती है। उनका कहना है कि उसी कूड़े की आग फैलकर उनकी दुकानों तक पहुंची, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेउसा थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन कूड़ा जलाने वाले की लापरवाही से दो दुकानों के मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।0
0
Report
Advertisement
वैशाली में अवैध शराब के खिलाफ दबिश, 6000 लीटर देसी शराब नष्ट—भट्टियाँ ध्वस्त
Hajipur, Bihar:वैशाली से बड़ी खबर है, जहाँ अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। बिहार के अलग-अलग जिलों में हुए जहरीली शराब कांड से सबक लेते हुए अब वैशाली पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर महनार, देसरी और चांदपुरा थाना क्षेत्र के दियारा इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व महनार के एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने किया।जैसे ही पुलिस टीम दियारा क्षेत्र में पहुंची, दूर से ही पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध शराब के पूरे नेटवर्क पर करारा प्रहार किया।अभियान के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक अवैध शराब भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। वहीं, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा इस अवैध धंधे को शुरू न किया जा सके।इसके अलावा पुलिस ने मौके पर ही करीब 6000 लीटर देसी शराब को जब्त कर उसे नष्ट कर दिया। दियारा क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक की गई थी, ताकि तस्करों को संभलने का मौका न मिले। हालांकि पुलिस को देखकर तस्कर फरार हो गए, लेकिन उनकी पूरी अवैध व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है।पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और हर हाल में आने वाले दो महीनों के भीतर दियारा क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। दियारा क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज के अभियान में एक दर्जन से अधिक भट्टियों को नष्ट किया गया है और करीब 6000 लीटर देसी शराब को भी नष्ट किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा。0
0
Report
चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हाई पावर कमेटी की बैठक हरियाणा निवास में, नायब सिंह सैनी अध्यक्ष
Chandigarh, Chandigarh:चण्डीगढ़ ब्रेकिंग हाई पावर परचेज और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक जारी सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा निवास में हो रही है बैठक0
0
Report
चूरू रतनगढ़ में मूक बधिर विवाहिता से दुष्कर्म, अदालत ने आजीवन कारावास दिया
Churu, Rajasthan:चूरू। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय मूक बधिर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। अपरलोक अभियोजक डॉ जयकांत बिंवाल ने बताया कि 29 मार्च 2021 को 30 वर्षीय विवाहिता खेत में बनी ढाणी से गांव की तरफ आ रही थी कि रास्ते में गोलसर निवासी विनोदकुमार सांसी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। प्रकरण में 29 मार्च 2021 को पीड़िता की 68 वर्षीय मां ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। प्रकरण होने के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में 16 गवाह एवं 16 दस्तावेज पेश किए गए तथा बहस पूरी होने के बाद सोमवार को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुरेंद्र कौशिक ने फैसला सुनाते हुए आरोपी विनोद कुमार को धारा 376 में आजीवन कारावास व पांच हजार रुपए के अर्थ दंड तथा धारा 324 में आरोपी को तीन वर्ष के साधारण कारावास व एक हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित करने की सजा सुनाई है। प्रकरण में सरकार की ओर से अपरलोक अभियोजक डॉ जयकांत बिंवाल ने पैरवी की।0
0
Report
Advertisement
रामनगर बस दुर्घटना पर Omar Abdullah का बयान
Noida, Uttar Pradesh:Omar Abdullah on Ramanagar Bus Accident0
0
Report
पाकिस्तान-डुबई लिंक वाले साइबर फ्रॉड गैंग के चार गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:साइबर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर फ्रॉड गिरोह 4 ठगो से बरामद किए नगदी और कई उपकरण मुख्य आरोपी अमजद करता था पाकिस्तान हैंडरलर के लिए काम सभी आरोपी है 5 दिन के पुलिस रिमांड पर कोटा जिले में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा के बाद गिरोह के तार पड़ोसी देश पाकिस्तान और दुबई तक जुड़े मिले हैं। साइबर पुलिस ने साढ़े 43 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले 4 ठगो को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 29 एटीएम कार्ड, 13 बैंक की पासबुक और करीब 2 लाख नगद बरामद किए थे। साइबर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े अमजद उर्फ आर्यन, राहुल पूर्वी, दीपक पूर्वी और विजय कुमार भोपाल के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल, दीपक और विजय अमजद के लिए काम करते थे और अमजद को बैंक अकाउंट खुलवाकर उपलब्ध करवाते थे। इसके बाद अमजद पाकिस्तान में बैठे सरगना से संपर्क कर उन्हें ठगी की रकम जमा करवाता था। इसके बाद ठगी की राशि को एटीएम और चेक के माध्यम से खाताधारकों से निकलवा कर पाकिस्तानी सरगना द्वारा बताए गए खातों में मशीन के जरिए जमा कर देता था। अमजद का मोबाइल चेक करने पर पुलिस को उसके व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिए पाकिस्तानी कनेक्शन मिला है。0
0
Report
लखनऊ में भीषण गर्मी जारी, तापमान 41 डिग्री पार; हीटवेव जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:स्लग..लखनऊ में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 41 डिग्री के पार, हीटवेव का कहर जारी लखनऊ में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है आसमान से आग बरस रही है और तपती धूप ने शहर को झुलसा दिया है तेज़ धूप और लू के थपेड़ों से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं लगातार पूरी उत्तर प्रदेश में हीटवेव का कहर जारी है लखनऊ में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं दिन के समय चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग छांव और ठंडे स्थानों की तलाश में हैं दिन का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम हो गई है, वहीं ठंडे पेय और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है।डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है सड़कों पर निकलने वाले लोग खुद को ढक कर निकल रहे हैं0
0
Report
Advertisement
