486661
MP में आदमखोर बाघिन T-44 का हुआ सफल रेस्क्यू
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के मोहन रेंज में आदमखोर बाघिन T-44 का रेस्क्यू सफल रहा। बाघिन ने हाल ही में एक व्यक्ति को शिकार बनाया था, जिससे क्षेत्र के निवासी भयभीत थे। ग्रामीणों की मांग पर संजय टाइगर रिजर्व ने कार्रवाई की। 48 घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू अभियान में बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया गया। अब इसे मुकुंदपुर सफारी में रखे जाने की योजना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाग पंचमी पर गरूड़ी गोगाधाम में भक्तों की भीड़, गोगा महाराज के दर्शन
Modasa, Gujarat:એન્કર :-નાગપંચમીના પાવન પર્વે આજે સવારથી જ અરવલ્લી જિલ્લીના મોડાસા નજીક આવેલા ગારુડી ગોગાધામ ખાતેશ્રદ્ધાળુઓનું મહેરામણ ઉમટી પડ્યું હતું. ઉત્તર ગુજરાત જ નહીં, પરંતુ દૂર-દૂરથી આવેલા તહી હજારો ભક્તોએ ગોગા મહારાજના દર્શન કરી ધન્યતા અનુભવી હતી. આજના દિવસે ગોગાધામના ચરણોમાં શિશ ઝુકાવી દર્શન કરવા અને પ્રસાદ ગ્રહણ કરવાનું એક વિશેષ મહાત્મ્ય રહેલું છે, જેના લઈને સવારથી જ મંદિરમાં લાંબી લાઈનો જોવા મળી હતી. આ ખાસ પ્રસંગે ગોગાધામના સેવક ચેતન ભુવાજી દ્વારા પરંપરાગત રમેલનું સુંદર આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. આ ધાર્મિક મહોત્સવમાં જાણીતા કલાકારો દ્વારા ભક્તિ સંગીત અને લોકસાહિત્યના કાર્યક્રમો રજૂ કરવામાં આવ્યા હતા, જેના સૂર અને તાલ પર સમગ્ર વાતાવરણ ગોગાજય અને ભક્તિમય બની ગયું હતું. આજે ભક્તોએ ગોગાધામ ગારૂડીના દર્શન કરી ધન્યતા અનુભવી0
0
Report
मझवां विधानसभा: विरासत और जातीय समीकरण से तय होगा चुनाव परिणाम
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर मझवां विधानसभा सीट पर इस बार सियासी मुकाबला केवल प्रत्याशियों के बीच नहीं, बल्कि राजनीतिक विरासत और जातीय समीकरणों के बीच भी माना जा रहा है। भाजपा, सपा और बसपा अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन बिंद, ब्राह्मण और दलित मतदाताओं का रुख चुनावी नतीजे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। मझवां क्षेत्र में करीब 3 लाख 99 हजार मतदाता हैं। इनमें पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है। ऐसे में महिला वोटरों को साधना भी राजनीतिक दलों की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मझवां की राजनीति में राजनीतिक विरासत का भी खास महत्व रहा है। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य ने 2017 में बसपा के दिग्गज नेता रमेश चंद बिंद को हराकर भाजपा का परचम लहराया था। वह अपने ससुर और पूर्व विधायक रामचन्द्र मौर्य की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाती रही हैं। भाजपा ने 1996 में पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं रमेश चंद बिंद ने बसपा के टिकट पर 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन बार जीत दर्ज की। 2022 में यह सीट एनडीए गठबंधन में निषाद पार्टी के खाते में गई और विनोद बिंद ने जीत हासिल की। मझवां का चुनावी इतिहास भी काफी दिलचस्प है। आजादी के बाद 1952 से 1969 तक यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही। 1974 में सामान्य सीट बनने के बाद यहां से लोकपति त्रिपाठी, रुद्र प्रसाद और भागवत पाल जैसे दिग्गज नेता विधायक बने और मंत्री पद तक पहुंचे। अब जातीय समीकरण की बात करें तो क्षेत्र में करीब 72 हजार बिंद मतदाता बताए जाते हैं। दलित और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या भी करीब 65 से 70 हजार के बीच मानी जाती है। यादव, मौर्य, पाल, मुस्लिम और पटेल मतदाताओं की भी बड़ी संख्या है। यही वजह है कि सभी दल इन सामाजिक समूहों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं। मझवां में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा आठ बार जीत दर्ज की है, जबकि बसपा का भी मजबूत प्रभाव रहा है। भाजपा अब तक तीन बार जीत चुकी है। समाजवादी पार्टी का खाता इस सीट पर अभी तक नहीं खुल सका है। ऐसे में मझवां की सियासी जंग में राजनीतिक विरासत के साथ बिंद, ब्राह्मण और दलित मतदाताओं का रुख सबसे बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। इन वर्गों का समर्थन जिस दल को मिला, उसके लिए मझवां की राह आसान हो सकती है।0
0
Report
मातृत्व शक्ति से महाराष्ट्र: मंत्री जय कुमार रावल का लाडकी बहिण के सपने
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री जय कुमार रावल ऑन लेडी मैराथन जो किस्सा आपने बताया, वह वाकई बहुत प्रेरणादायी है। यह माँ के मातृत्व और माँ की ममता की ताकत की मिसाल है। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज को जीजामाता ने जिस तरह संस्कार और विचार देकर तराशा, वह भी माँ की ममता और शक्ति की बड़ी मिसाल है। आज एक माँ ने मेहनत करके अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए संघर्ष किया और उन्हें आगे बढ़ाया। माँ शब्द में हिमालय जैसे ताक़त है सरकार ने भी माताओं-बहनों को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। तीन साल पहले हमने मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना शुरू की थी, जिसके तहत सीधे महिलाओं के बैंक खाते में पैसे जमा किए जाते हैं। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ताकत मिली है। हमने देखा है छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कई महिलाओं को अपने पति से पैसे मांगने पड़ते थे, लेकिन अब उनके खाते में सीधे राशि आती है। लाडकी बहिण योजना सहित कई योजनाओं के माध्यम से हम महिलाओं के सशक्तिकरण का काम कर रहे हैं। बच्चियों की शिक्षा के लिए भी सरकार मदद कर रही है। इंजीनियरिंग हो या मेडिकल, पात्र छात्राओं की फीस का खर्च सरकार उठा रही है। ज़ी न्यूज़ हमेशा समाज के हित में लगातार मुहिम चलाता रहा है। माँ यह अपने आप में सबसे ताकतवर शब्द है। माँ के सम्मान और उनकी ताकत को सामने लाने वाली इस मुहिम के लिए हम ज़ी न्यूज़ को शुभकामनाएं देते हैं और उन्हें सलाम करते हैं। आपने जिस महिला का नाम बताया है, उनके बारे में मैं जानकारी लूंगा। उनके बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए सरकार की ओर से जो भी संभव मदद होगी, वह करने का प्रयास करूंगा। ऑन फुटबॉल ग्राउंड - खेल भी बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों के लिए मैदान होने चाहिए और ग्राउंड की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। मुंबई जैसे शहर में बच्चों को खेलने के लिए पर्याप्त मैदान उपलब्ध कराना जरूरी है। स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी लेकर इस दिशा में उचित निर्णय होना चाहिए और ऐसे मैदान बनने चाहिए.0
0
Report
Advertisement
संभल में विद्युत तार चोरी: 7 गिरफ्तार, केयर टेकर समेत 10 कुंटल तार बरामद
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । विद्युत तार के गोदाम से लाखों की कीमत के विद्युत तार चोरी का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। विद्युत तार चोर गैंग के 7 लोग गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों में विद्युत तार गोदाम का केयर टेकर भी शामिल। केयर टेकर ने 2 लाख की रकम के लालच में गैंग के लोगों से गोदाम से लाखों की कीमत का विद्युत तार चोरी कराया था। गैंग के लोगों से तय रकम न मिलने पर गढ़ी गोदाम से विद्युत तार चोरी को कहानी। चोरी की वारदात के मामले में केयर टेकर से पुलिस की पूंछ ताछ में शक होने पर पुलिस की सख्ती पर केयर टेकर ने कबूली विद्युत तार चोरी कराने की वारदात। गिरफ्तार आरोपियों से 7 लाख से अधिक की कीमत के 10 कुंटल विद्युत तार समेत विद्युत तार काटने के उपकरण, 1 वैगन आर कार, 1 टाटा DCM वाहन बरामद। कैला देवी थाना इलाके का मामला।0
0
Report
याहियापुर के प्रेमी-प्रेमिका ने नोएडा में शादी कर वीडियो जारी कर सुरक्षा मांग ली
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गांव याहियापुर के प्रेमी-प्रेमिका ने नोएडा में शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से एक-दूसरे से विवाह किया है। युवती का आरोप है कि शादी से मायके पक्ष के लोग नाराज हैं और उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों को परेशान किए जाने की आशंका है। युवती ने पुलिस-प्रशासन से अपील की कि उसके फैसले के कारण उसके पति और ससुराल वालों को किसी तरह की परेशानी न दी जाए। युवक-युवती ने कहा कि उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से शादी की है और अब साथ रहना चाहते हैं। दोनों ने वीडियो के माध्यम से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में बना हुआ है0
0
Report
12 सितम्बर को स्टीयरिंग छोड़ आंदोलन: दंतेवाड़ा ड्राइवर यूनियन की मांगें तेज
Dantewada, Chhattisgarh:एंकर— आज 1 सितंबर को देशभर में ड्राइवर दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा में ड्राइवर संगठन ने रैली निकालकर अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। ड्राइवरों ने साफ कहा है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो 12 सितंबर को ‘स्टीयरिंग छोड़ आंदोलन’ किया जाएगा。 ड्राइवरों का आरोप है कि लगातार उनका शोषण हो रहा है। दुर्घटना होने पर उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है और उनके साथ मारपीट तक की घटनाएं सामने आती हैं। संगठन का कहना है कि ड्राइवर भी परिवार चलाने वाले इंसान हैं और सरकार को उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए。 वहीं, ड्राइवर दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा से गीदम तक रैली निकाली गई। संगठन का आरोप है कि रैली के लिए यातायात पुलिस की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पहले ही आवेदन दिया गया था। पुलिसकर्मी रैली के साथ दंतेवाड़ा से हारम चौक तक मौजूद रहे, लेकिन इसके बाद रास्ते में वापस चले गए。 ड्राइवर संगठन ने सवाल उठाया है कि रैली के बीच अगर किसी ड्राइवर के साथ दुर्घटना हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? संगठन ने इसे ड्राइवरों के साथ अन्याय और उपेक्षा बताते हुए प्रशासन से भविष्य में ऐसी रैलियों के दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब ड्राइवर संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो 12 सितंबर को स्टीयरिंग छोड़ आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो ड्राइवर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे。 बाइट - ड्राइवर संघ ज़िला अध्यक्ष मणिरास सोनाली。 बाइट - ड्राइवर संघ ज़िला सचिव पवन यादव ।0
0
Report
Advertisement
थाणे के ऑटो चालकों ने CNG कीमतों में वृद्धि पर विरोध दर्ज किया
Noida, Uttar Pradesh:AUTO DRIVERS FROM THANE ON CNG PRICE RISE0
0
Report
चिरागपासवान को जान से मारने की धमकी; सुरक्षा समीक्षा और जांच की मांग
Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, गृह मंत्रालय से तत्काल जांच एवं सुरक्षा की समीक्षा का अनुरोध नई दिल्ली, 01 सितंबर 2026। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। मंत्रालय को प्राप्त एक हस्ताक्षरविहीन संचार में दो मोबाइल नंबरों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी को धमकी दी गई है। उक्त संदेश में उन्हें “hardcore terrorists” द्वारा जल्द ही मार दिए जाने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त निजी सचिव श्री आलोक कुमार सिंह ने 01 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह सचिव, भारत सरकार को पत्र भेजकर इस मामले में तत्काल एवं गहन जांच कराने का अनुरोध किया है। पत्र में धमकी भरे संदेश के स्रोत, उसकी वास्तविकता एवं परिस्थितियों की जांच शीघ्र शुरू करने तथा केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यकता के अनुसार उसे और मजबूत करने का अनुरोध किया गया है। पत्र में विशेष रूप से कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री वर्तमान में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही Z-श्रेणी की सुरक्षा के अंतर्गत हैं। ऐसे में प्राप्त धमकी को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा और आगामी सार्वजनिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखकर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेती है और केंद्र सरकार से मांग करती है कि धमकी के स्रोत का शीघ्र पता लगाकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा आदरणीय श्री चिराग पासवान जी की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो।0
0
Report
युवा उड़ान 2026: दंतेवाड़ा में युवाओं की आवाज सीधे सरकार तक पहुंची
Dantewada, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर आज दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने विश्राम भवन में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं व सुझावों को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम की जानकारी दी। बीजापुर के बाद अब दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। जवांगा ऑडिटोरियम में हुए ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह के साथ अपनी बात रखी। कार्यक्रम में विधायक सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और नेता भी मौजूद रहे。 युवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की युवा हितैषी योजनाओं और कार्यों को लेकर युवाओं के बीच संवाद जरूरी है। इसी उद्देश्य से आयोग प्रदेशभर में युवाओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव जान रहा है。 उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की छाया से बाहर निकल रहे बस्तर में युवाओं के लिए नए अवसर और सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से उनके विचार और समस्याएं जानने के लिए सुझाव पत्र भी भरवाए गए।0
0
Report
Advertisement
रेडीमेड कपड़े के गोदाम में भीषण आग, इलाके में धुआं फैला
Noida, Uttar Pradesh:bhilwara रेडीमेड कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, चारों तरफ फैला धुआं रेडीं कपड़े के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और देखते ही देखते पूरी कॉलोनी में काला धुआं छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुएं के तेज गुबार निकलते देखे गए। गोदाम में कपड़ा होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही सुभाष नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की 5 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। धुएं के कारण दमकलकर्मियों को राहत कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोदाम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में युवक महेन्द्र की हत्या: SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र में युवक महेन्द्र की मौत के मामले में उसके भाई दीपक की रिपोर्ट पर हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप है कि 31 अगस्त की रात तार चोरी का आरोप लगाकर महेन्द्र, दीपक और उनके साथी सुखचैन के साथ लाठी-डंडों से रातभर मारपीट की गई। आरोपियों ने तीनों को कार में बैठाकर नहर के पुल के पास ले जाकर भी पीटा और जातिसूचक गालियां दीं। मारपीट के दौरान महेन्द्र के पेट में गंभीर चोट लगी। अस्पताल ले जाने की मांग के बावजूद मदद नहीं मिलने और करीब सुबह 4 बजे उसकी मौत होने का आरोप है। बाद में दोनों घायल युवकों को मोटरसाइकِل से ले जाया गया, जहां चेनी की तबीयत बिगड़ गई। दीपक ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव मोर्चरी में रखवाया। मामले की जांच सीओ संगरिया Shankar को सौंपी गई है।0
0
Report
गुमला पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा और बीसीए के लिए आखिरी मौका, 10 सितंबर तक नामांकन
Gumla, Jharkhand:*गुमला पॉलिटेक्निक में नामांकन का आखिरी मौका, 10 सितंबर तक ले सकेंगे दाखिला* *डिप्लोमा इंजीनियरिंग और बीसीए की कुछ सीटें ही शेष, छात्राओं के लिए बीसीए में विशेष छात्रवृत्ति का अवसर* गुमला। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में तकनीकी शिक्षा हासिल कर बेहतर करियर बनाने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में नामांकन का आखिरी मौका है। कॉलेज में डिप्लोमा इंजीनियरिंग और बीसीए पाठ्यक्रम में कुछ ही सीटें शेष हैं। इच्छुक विद्यार्थी 10 सितंबर 2026 तक नामांकन करा सकते हैं। गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेमिनार हॉल में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कॉलेज के निदेशक अभिजीत कुमार ने नामांकन को लेकर जानकारी दी। मौके पर प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू एवं मुख्य प्रशासनिक-सह-नामांकन अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल मौजूद रहे。 निदेशक ने बताया कि कॉलेज में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और माइनिंग इंजीनियरिंग जैसे रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसके अलावा कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बीसीए पाठ्यक्रम भी उपलब्ध है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में सिविल डिप्लोमा, माइनिंग डिप्लोमा और बीसीए में ही कुछ सीटें रिक्त हैं। गुमला के साथ लोहरदगा, चतरा, लातेहार एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी इन सीटों पर निर्धारित अंतिम तिथि तक नामांकन ले सकते हैं। शासी निकाय की सदस्य रेणुका यशस्वी ने बताया कि छात्राओं के लिए बीसीए पाठ्यक्रम में विशेष छात्रवृत्ति के तहत नामांकन का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। कॉलेज में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण, कार्यशाला, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है। डिप्लोमा पूरा करने के बाद विद्यार्थी पार्श्व प्रवेश के माध्यम से सीधे बीटेक के द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेकर उच्च तकनीकी शिक्षा भी प्राप्त कर सकते हैं। कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण इच्छुक विद्यार्थी बिना विलंब कॉलेज के नामांकन विभाग से संपर्क कर उपलब्ध सीटों की जानकारी प्राप्त करें और समय पर अपना नामांकन सुनिश्चित करें。 वाइट - निदेशक अभिजीत कुमार0
0
Report
Advertisement
राघोपुर कटाव: सांसद अजय मंडल ने जल संसाधन विभाग पर बड़ा आरोप लगाया
Naya Chak, Bihar:नवगछिया के राघोपुर में हो रहे कटाव का सांसद अजय मंडल ने जायजा लिया उन्होंने इंजीनियर से भी बातचीत की साथ ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जल संसाधन विभाग और यहां कार्य कर रहे अभियंताओं पर बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने कहा विभाग का पूरा दोष है बगैर व्यवस्था काम हुआ सिर्फ पैसे का खेल हुआ विभाग ने लूट के चक्र में सिर्फ पैसे का खेल हुआ। ठेकेदार को बचाने का काम किया गया उसके लिए पैसे के लिए खेल हुआ, जांच हो तो विभाग के सभी अधिकारी फंसेंगे। हम सरकार से मांग करेंगे कि इसकी जांच हो और अधिकारियों को सजा हो। अधिकारी पर भरोसा कहाँ होगा सभी अधिकारी दोषी है जनता कहती है कि अधिकारी काम नहीं करते है इस बात को सांसद में उठाएंगे। सांसद अजय मंडल ने गंगा मां से प्रार्थना किया है कि अब बस करिए हम आपके शरण मे हैं उबार दीजिए गलत सही हुआ तो माफ किया जाए।0
0
Report
पटना में रंगदारी के डर से युवक पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Patna, Bihar:1 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे वह घर से निकलकर अशोक राजपथ पहुंचा था। इसी दौरान माजीद उर्फ डीडी, सैफी, अरफी और एक अन्य युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि माजीद उर्फ डीडी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे सिर फट गया। वहीं, अन्य आरोपितों ने फाइटर से उसके चेहरे पर वार किया। हमले में उसके मुंह से खून निकलने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित के अनुसार, आरोपितों ने थाने जाने पर दोबारा मारपीट करने और गोली मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि माजीद उर्फ डीडी करीब तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।0
0
Report
नारायणी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, मुजफ्फरपुर में अलर्ट जारी
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली नारायणी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा। गंडक बराज से पानी छोड़ने के कारण जलस्तर बढ़ रहा है और जिला प्रशासन एक बार फिर अलर्ट मोड में है। अभी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन बराज से पानी छोड़ने के कारण जलस्तर बढ़ रहा है। सरैया, पारू और साहेबगंज के इलाके सबसे प्रभावित हो सकते हैं; ऊंचे स्थान पर जाने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि नेपाल में बारिश के कारण आगे भी खतरा है और अधिकारी अलर्ट रहें।0
0
Report
Advertisement
