486661
मध्य प्रदेश: मर चुकी महिला को 10 दिनों तक मजदूरी करवाई गई!
Sidhi, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सीधी जिले के ताला गांव में मनरेगा योजना के तहत एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां मर चुकी महिला श्रमिक को 10 दिनों तक मजदूरी कराई गई और उसके बैंक खाते में भुगतान भी किया गया। यह घटना ग्राम पंचायत में हुई, जहां पंचायत कर्मियों ने जिंदा श्रमिकों की जगह मृतक को भी मजदूरी कराई। मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने जांच शुरू की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सलिहा के पास पिकअप पलटने से 15 घायल, गांव में फिर भयावह सड़क हादसा
Saiki, Bihar:सलिहा थाना क्षेत्र बीते शाम सड़क हादसा सामने आई है। जहाँ हादसे में लगभग 15 মহিলা, पुरुष घायल हुए हैं, जिसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। 3 लोगों की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी एक ही पिकअप में सवार थे और बसना के बेहरदबरी गांव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे तभी अचानक परसापाली मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर पहुँची सलिहा पुलिस ने सभी घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया, जहाँ सभी की ईलाज जारी है। बहरहाल पिकअप कैसे अनियंत्रित हुई इसकी जांच भी सलिहा पुलिस कर रही है।0
0
Report
बाबा महाकाल के फूल बंगले की सजावट आखिरी सवारी से पहले पूरी तैयारी
Ujjain, Madhya Pradesh:सात समंदर पार से आए फूलों से सज रहा बाबा महाकाल का फूल बंगला थाईलैंड से लेकर नागपुर-मथुरा तक पहुंचे फूल, 20 क्विंटल फूलों से सज रहा महाकाल का दरबार भादौ की राजसी सवारी से पहले खास तैयारी... उज्जैन। बाबा महाकाल की भादौ मास की राजसी सवारी को लेकर महाकाल मंदिर में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल के दरबार को खास अंदाज में सजाया जा रहा है। इस बार मंदिर में बनने वाला फूलों का बंगला खास आकर्षण का केंद्र रहेगा。 बाबा महाकाल के फूल बंगले को सजाने के लिए सात समंदर पार थाईलैंड से भी फूल मंगाए गए हैं। इसके अलावा नागपुर, मथुरा और मुंबई से भी अलग-अलग तरह के फूल उज्जैन पहुंचे हैं। इन्हीं फूलों से महाकाल मंदिर के प्रमुख हिस्सों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है。 महाकाल मंदिर के नंदी हॉल और गर्भगृह में फूलों की सजावट शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही सभा मंडप, ओंकारेश्वर, जूना महाकाल और महाकाल परिसर के अन्य प्रमुख हिस्सों को भी फूलों से सजाया जा रहा है。 इस विशेष फूल बंगले के लिए करीब 20 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सजावट का काम करने के लिए इंदौर से करीब 25 लोगों की टीम उज्जैन पहुँच गई है। टीम ने आज सुबह से सजावट का काम शुरू किया है, जो कल सुबह तक पूरा किया जाएगा。 खास बात यह है कि बाबा महाकाल के दरबार को फूलों से सजाने की यह सेवा कोई नई नहीं है। सजावट करने वाली टीम के मुताबिक, लगातार 24 वर्षों से बाबा महाकाल के दरबार में फूलों का बंगला सजाया जा रहा है。 कल भादौ मास का आखिरी सोमवार है और इसी दिन बाबा महाकाल आखिरी नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। बाबा महाकाल राजसी ठाठ-बाट के साथ अपनी प्रजा का हाल जानने निकलेंगे और रास्तेभर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे。 आखिरी सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह है। आज से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुँच रहे हैं और बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे हैं。 कल जब बाबा महाकाल आखिरी सवारी पर निकलेंगे, उससे पहले उनका दरबार देश-विदेश से आए फूलों की खुशबू और रंगों से सजा हुआ नजर आएगा।0
0
Report
रेखा सरकार ने आबकारी लैब बैकलॉग समाप्त कर अवैध शराब जांच तेज की
New Delhi, Delhi:सुशासन की दिशा में रेखा सरकार का बड़ा कदम दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धियां हासिल की-विभाग ने लंबे समय से विभिन्न पुलिस thानों और उनके आसपास पड़े दो हजार से अधिक जब्त वाहनों की सार्वजनिक नीलामी और आबकारी नियंत्रण प्रयोगशाला में पांच से अधिक लंबित पुलिस मामलों से जुड़े रासायनिक विश्लेषण का पूरा बैकलॉग समाप्त कर सक्रिय लंबित मामलों की संख्या शून्य कर दी गई है। नीलामी से दिल्ली सरकार को 5 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला। लंबे समय से थानों और सार्वजनिक जमीन पर खड़े वाहनों को हटाने से जगह खाली हुई。 आबकारी नियंत्रण प्रयोगशाला में 5,000 से अधिक लंबित रासायनिक विश्लेषण मामलों का निस्तारण。 लैब का सक्रिय बैकलॉग हुआ शून्य。 अब वर्षों के बजाय कुछ ही दिनों में मिल रही रासायनिक जांच रिपोर्ट。 तेज रिपोर्ट से अवैध शराब के खिलाफ पुलिस जांच और प्रवर्तन कार्रवाई को मिलेगी गति。 सरकार का लक्ष्य प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाना: CM रेखा गुप्ता0
0
Report
Advertisement
बेगूं में ऑपरेशन त्रिनेत्र: 456.03 किलो अफीम डोडाचूरा बरामद
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - बेगूं थाना पुलिस ने एनएच-27 पर सरहद सुरतपुरा में नाकाबंदी के दौरान 456 किलो 030 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने डोडाचूरा से भरी सफारी कार को जब्त कर लिया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा पीछा करने पर कार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में बेगूं थाने में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। कार्रवाई में कांस्टेबल रमेश का विशेष योगदान रहा।0
0
Report
सिकंदरा राव में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित ब्रह्मा धर्मकांटा के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के सदर बाजार क्षेत्र के विधिचंद नैनाना जाट, ग्वालियर रोड निवासी विष्णु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता अशोक कुमार (47) सिकंदराराऊ के इकबालपुर स्थित राजकमल पब्लिक स्कूल में पत्थर लगाने का कार्य करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे वह सिकंदराराऊ में आटा और सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान एटा रोड पर ब्रह्मा धर्मकांटा के निकट सरिया से भरी एक अज्ञात पिकअप मैक्स के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अशोक कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन घायल अशोक कुमार को अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
जालौन में रेस्टोरेंट के बाहर मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों में हुई मारपीट,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रेस्टोरेंट के बाहर मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों में हुई मारपीट, रेस्टोरेंट के बहार दोनों गुटों के युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, दूसरे गुट के युवकों ने एक युवक को पहले बेरहमी से पीटा, फिर बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, आएदिन सरेराह मारपीट की हो रही घटनाएं, बेखौफ युवक आएदिन सड़कों पर करते है मारपीट, दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बापूसाब का मामला।0
0
Report
Advertisement
समाचार पत्र विक्रेता संघ
Kanpur, Uttar Pradesh:समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से बीते कई वर्षों से जन्माष्टमी के अवसर पर एकजुट हो सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है,,, इसी कड़ी में इस वर्ष भी महामंत्री राजकुमार पांडे की ओर से यह आयोजन श्याम नगर के कृष्णा पार्क में किया गया,,, जहां विशेष रूप से आईपीएस डीडी चौरसिया और भारतीय जनता पार्टी दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने हिस्सा लिया,, महामंत्री राजकुमार पांडे ने बताया कि समाचार पत्र विक्रेता पूरे साल बिना किसी अवकाश के कार्य करते हैं,, ऐसे में जन्माष्टमी की रात्रि जागरण के बाद अगले दिन समाचार पत्र विक्रय के पश्चात इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है,, जिसमें स्थानीय लोग संघ के कार्यकर्ता और व्यापार मंडलों का भी विशेष योगदान रहता है । बाइट- राजकुमार पांडे, महामंत्री, समाचार पत्र विक्रेता संघ0
0
Report
सागर में जहरीली शराब कांड: मौतें बढ़ीं, अधिकांश पीड़ितों ने सागर गोल्ड शराब पी
Sagar, Madhya Pradesh:सागर जहरीली शराब कांड, पीड़ितों ने बताया अवैध अड्डे से ली थी सागर गोल्ड शराब. सागर में जहरीली शराब मामले में मौतों का आंकड़ा और बीमार लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस कांड में जो पीड़ित अस्पताल में दाखिल हुए है उन्होंने एक खास ब्रांड का नाम बताया है और अधिकांश लोगों ने सागर गोल्ड नाम की शराब पी थी, ग्राउंड जीरो सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कालेज से देखिए हमारे संवाददाता महेंद्र दुबे के द्वारा मरीजों से की गई बातचीत.0
0
Report
जयपुर में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली से मतदान का संदेश
Jaipur, Rajasthan:शहर की सड़कों पर रविवार सुबह साइक्लिस्ट पैडल चलाते हुए निकले तो मकसद सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि लोगों को मतदान के लिए बूथ तक पहुंचने का संदेश देना था। अमर जवान ज्योति से जलमहल तक निकली मतदाता जागरूकता साइकिल रैली में स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद सीईओ शुभम भैंसारे ने भी साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए साइक्लिंग जरूरी है, उसी तरह लोकतंत्र को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए मतदान जरूरी है। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर और राजस्थान रोड राइडर्स साइकलिंग क्लब की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली आयोजित की गई। अमर जवान ज्योति, जनपथ से जिला परिषद सीईओ शुभम भैंसारे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वे स्वयं भी साइक्लिस्ट के साथ रैली में शामिल हुए। रैली जलमहल तक पहुंची और रास्ते में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दो अलग-अलग तारीखों पर होगा। 9 सितंबर को 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं के कुल 537 वार्डों में मतदान होगा। इसके दो दिन बाद 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। दोनों दिन मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। भैंसारे ने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है, इसलिए मतदाता मतदान के दिन बूथ तक जरूर पहुंचें।0
0
Report
Advertisement
CBN ने बेगूं में अफीम के दो पैकेट के साथ स्प्लेंडर बाइक बरामद
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN की टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 4 सितंबर की शाम NH-27 पर कटूंदा चौराहे और बनोड़ा बालाजी के पास निगरानी के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को संदिग्ध हालत में देखा गया। टीम को देखकर बाइक सवार मोटरसाइकिल सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। रात और लगातार बारिश का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर बाइक पर रखे कपड़े के थैले से अफीम के दो पैकेट बरामद हुए। इनका कुल वजन 2.696 KG पाया गया। CBN ने बाइक और अफीम NDPS एक्ट के तहत जब्त कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
लगातार बारिश से अलकनंदा-मंदाकिनी کا जलस्तर बढ़ा, रुद्रप्रयाग में सतर्कता बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:स्लग: लगातार बारिश से बढ़ा अलकनंदा-मंदाकिनी का जलस्तर, लोगों में चिंता रिपोर्ट: भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग स्थान: रुद्रप्रयाग | 06 सितंबर 2026 एंकर: रुद्रप्रयाग जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नदी किनारे बसे लोगों को प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सितंबर माह में इस तरह लगातार तेज बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर का बदलता पैटर्न चिंता का विषय है। वीओ: रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश का असर अब आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जहां कई स्थानों पर सड़कें प्रभावित हुई हैं, वहीं अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। नदी किनारे बसे लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी के आसपास नहीं जाने की अपील की जा रही है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह जगवाण ने सितंबर माह में हो रही तेज बारिश को मौसम में आए बदलाव से जोड़ते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले मानसून के अंतिम दौर में सितंबर में हल्की और रुक-रुककर बारिश होती थी, लेकिन अब मौसम का पैटर्न बदलता दिखाई दे रहा है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और क्षेत्र में बनी जलविद्युत परियोजनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। बाईट: विजयपाल सिंह जगवाण, जिलाध्यक्ष, प्रधान संगठन。 स्थानीय निवासी जितार सिंह जगवाण का कहना है कि नदी किनारे बसे लोगों के लिए जलस्तर बढ़ना कोई नई बात नहीं है। उनका कहना है कि पहले नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जल्द कम भी हो जाता था, लेकिन अब नदियों में पानी के साथ बड़ी मात्रा में गाद और मलबा जमा होने से नदी का बहाव प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जलविद्युत परियोजनाओं और नदी में जमा मलबे को इसका एक कारण बताया। बाईट: जितार सिंह जगवाण, स्थानीय निवासी0
0
Report
लेवड़ा नदी उफान पर, बाजपुर में पानीभराव और प्रशासनिक सवाल
Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर में लेवड़ा नदी के उफान के बीच सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहाँ एक ओर लेवड़ा नदी का पानी बाजपुर नगर क्षेत्र में घुस चुका है और कई लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाजपुर के राजेश कुमार ने पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ मारपीट की और उनके मुंह पर कालिख पोत दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। वीओ: बाजपुर में लगातार बारिश के बाद लेवड़ा नदी उफान पर है। नदी का पानी नगर क्षेत्र में दाखिल हो चुका है, जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ कथित मारपीट और उनके मुंह पर कालिख पोते जाने की घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकार की नाकामी और लेवड़ा नदी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। हालांकि, जेई के साथ मारपीट और कालिख पोतने की घटना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराई जा सकती। स्थानीय लोगों का कहना है कि लेवड़ा नदी का पानी हर साल आसपास के इलाकों के लिए मुसीबत बनता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही लोगों के घरों और सड़कों पर पानी पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अब सवाल यह है कि हर साल सामने आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा और लोगों को जलभराव से कब निजात मिलेगी? फिलहाल लेवड़ा नदी के उफान और जेई के साथ हुई घटना को लेकर प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
झारखंड मंत्री सुदिवय सोनू के निधन पर हाई कोर्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखण्ड सरकार में मंत्री सुदिवय सोनू के आकस्मिक निधन पर झारखंड उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा दिवंगत सुदिव्य सोनू बहुत ही कर्मठ और सामाजिक व्यक्ति थे, आमलोगों के समस्याओं को दूर करने के प्रति उनके दिल में हमेशा एक चिराग़ जलता रहता था। ऐसे जननेता की कमी झारखंड को हमेशा खलती रहेगी, इसकी पूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं दिखाई देता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और ऐसे कठिन समय में समस्त परिवार जनों को सहनशक्ति प्रदान करें।0
0
Report
गजेंद्र सिंह शेखावत का रामदेवरा दौरा: बाबा रामदेव के दर्शन और भक्तों से मुलाकात
Jaisalmer, Rajasthan:केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे रामदेवरा बाबा की समाधि के किये दर्शन भक्तों से मिलकर पूछे उनके हाल-चाल रामदेवरा, जैसलमेर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को रामदेवरा पहुंचे उन्होंने जन-जन के आराध्य देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। इन दिनों बाबा रामदेव का भादवा मेला समय से पहले ही पूरे परवान पर चल रहा है ऐसे में लाखों की संख्या में लोग बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंचे हुए हैं। उन्होंने भक्तों की तरफ हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया उनसे दर्शन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर पोकरण विधायक महत प्रताप पुरी महाराज भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत हिंगड़ा प्रशासक सरपंच समंदर सिंह तंवर नारायण सिंह तंवर प्रेम औड सहित भाजपा के पदाधिकारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने मेला परिषर संहित अन्य स्थान का घूम कर भ्रमण भी किया सभी भक्तों की आस्था मन्नत पूर्ण हो इसको लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। उन्होंने डाली बाई की समाधि के भी दर्शन किए वह रिखियो द्वारा लगाए जा रहे बाबा रामदेव जमा जागरण में बैठकर भजन को सुना।0
0
Report
निकाय चुनाव में बयानबाजी गर्म: गहलोत-राठौड़ के बीच तल्ख वार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर निकाय चुनावों को लेकर प्रचार जोरों पर है। बीजेपी और कांग्रेस के तमाम नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। साथ ही दिग्गज नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो को लेकर सवाल उठाए, तो बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत के बयान पर पलटवार किया। राठौड़ ने कांग्रेस के बयानों का जिक्र करते हुए वन स्टेट, वन इलेक्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा。 निकाय चुनावों में अब प्रचार परवान पर है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता निकाय चुनावों में जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी प्रचार की कमान संभाल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के नेता भी प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार के बीच नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो को लेकर सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के ढाई साल के कामकाज पर भी सवाल उठाए। गहलोत के बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने पलटवार किया। राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए 280 दिनों तक प्रदेश को आचार संहिता में झोंकने वाले गहलोत आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वन स्टेट, वन इलेक्शन की नीति के तहत महज 40 दिनों में पंचायत और निकाय चुनाव पूरे करवाने के निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि गहलोत यह कैसे पूछ सकते हैं कि बीजेपी सरकार के ढाई साल के रिकॉर्ड कार्ड को चुनाव में मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा था कि हम अपना रिकॉर्ड कार्ड रख रहे हैं, आप भी अपनी सरकार का रिकॉर्ड कार्ड रखें। राठौड़ ने तब कांग्रेस सदन से भाग गई थी। राठौड़ ने कहा कि गहलोत सफाईकर्मियों की भर्ती पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि भजनलाल सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। "गहलोत शायद भूल गए कि उन्होंने सफाईकर्मियों के साथ धोखा किया था। आचार संहिता से महज तीन दिन पहले भर्ती विज्ञापन निकाला, जो भर्ती पूरी ही नहीं हो पाई।" मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो पर सवाल उठाने को लेकर भी राजेंद्र राठौड़ ने अशोक गहलोत पर पलटवार किया। राठौड़ ने कहा कि गहलोत को मुख्यमंत्री के रोड शो पर सवाल उठाने की बजाय अपने विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करके दिखाना चाहिए। वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर भी राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। डोटासरा के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसे असंभव बताते हुए कहा गया था, अब देख लो, आपके काकाजी ही करा रहे हैं। निकाय चुनावों के प्रचार के बीच बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अब देखने होगा कि चुनाव प्रचार के साथ बढ़ती भाषा कितने असरदार साबित होती है।0
0
Report
Advertisement
