icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

11th-grade student's body found in drain, sparks uproar in the area

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:कल से लापता 11वीं की छात्रा का नाले में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप सरई शासकीय कन्या स्कूल की छात्रा प्रियंका प्रजापति कल से थी लापता, चमारीडोल नाले से बरामद हुआ शव स्कूल से घर लौटते वक्त लापता हुई थी छात्रा, रातभर परिजन और पुलिस करते रहे तलाश रातभर जंगल और नाले में तलाश के बाद आज नाले में फंसा मिला छात्रा का शव नाले पर पुलिया और पक्की सड़क नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों का आरोप—पुलिया और सड़क होती तो शायद टल सकता था हादसा स्थानीय लोगों ने सड़क और पुलिया की कमी को लेकर प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा छात्रा की मौत के बाद इलाके में मातम, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
0
0
Report

शाजापुर में बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा: समाजिक संदेश का प्रभाव

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर भाद्रपद शुक्ल नवमी के पावन अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय बंजारा समाज समिति के तत्वावधान में बाबा रामदेवजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जिलेभर से बड़ी संख्या में बंजारा समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली यात्रा में पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ टंकी चौराहे से हुआ। यात्रा महूपुरा, किला रोड, चौक बाजार, नई सड़क और बस स्टैंड होते हुए एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंची। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में बाबा रामदेवजी की एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सजाई गई थीं। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच समाज के विभिन्न अखाड़ों ने करतब दिखाए। युवाओं के हैरतअंगेज प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद धर्मसभा का आयोजन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने बाबा रामदेवजी के जीवन, उनके आदर्शों और सामाजिक संदेश पर प्रकाश डालते हुए समाजजनों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में समाज के बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों का बहुमान कर सम्मानित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर: पांच हजार इनामी बदमाश वारिस मेव गिरफ्तार, डंपर चोरी के मामले में शामिल

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर हरमाड़ा थाना पुलिस ने 5 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार डम्पर चोरी के मामले में 5 साल से फरार चल रहा था आरोपी नूह मेवात निवासी वारिस मेव को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी ने चोरी की अन्य वारदातें भी करना स्वीकार माचड़ा निवासी शिवेंद्र सिंह ने 9 जून 2021 को डम्पर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी इस मामले में पुलिस इकराम उर्फ अकराम, वसीम उर्फ पागल उर्फ डाम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पूछताछ में पता चला कि वारिस चोरी के बाद अपने गांव चला जाता है इस बीच सूचना पर पुलिस ने वारिस को दूलेतपुरा टोल टैक्स से दबोच लिया वारिस के खिलाफ अलग अलग थानों में चार मुकदमें दर्ज हैं
0
0
Report

आफताब अहमद ने भाजपा पर निशाना साधा; इंद्री में कांग्रेस का दमदार सम्मेलन

Nuh, Haryana:Story:- इंडरी में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, आफताब अहमद ने भाजपा पर साधा निशाना। नए ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारिणी के गठन को लेकर आयोजित हुआ सम्मेलन, मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। नूंह जिले के इंडरी में कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नूंह विधायक आफताब अहमद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान, महताब अहमद, पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी हाजी अख्तर खान सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नूंह विधायक आफताब अहमद ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार प्रदेश के 180 ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणियों का गठन किया गया है। इसी क्रम में इंद्री में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देने का आह्वान किया। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के मुद्दे पर जाकिर हुसैन पर निशाना आफताब अहमद ने हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले 12 वर्षों से भाजपा की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों के वेतन और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर स्थिति चिंताजनक है। विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार के समय गांव की करीब पांच एकड़ भूमि में इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किया गया था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब कॉलेज की बदहाली के लिए सवाल उठाने वाले लोग पहले कहां थे। आफताब अहमद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार के कार्यकाल से लेकर विधानसभा के विभिन्न सत्रों में उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज का मुद्दा कई बार उठाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वक्फ बोर्ड के अधीन इस इंजीनियरिंग कॉलेज को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में होम सेक्रेटरी से बातचीत हो चुकी है और आने वाले समय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी। यासीन मेव डिग्री कॉलेज को लेकर भी उठाए सवाल आफताब अहमद ने यासीन मेव डिग्री कॉलेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह संस्थान आज विश्वविद्यालय के स्तर तक पहुंच जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यासीन मेव डिग्री कॉलेज के बाद स्थापित अल-फलाह संस्थान आज विश्वविद्यालय बन चुका है, जबकि यासीन मेव डिग्री कॉलेज बदहाली का सामना कर रहा है। उन्होंने जाकिर हुसैन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग खुद संस्थानों की स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने काम का जवाब देना चाहिए। आफताब अहमद ने आरोप लगाया कि इलाके के युवाओं की शिक्षा से जुड़े संस्थानों को लेकर सही तरीके से काम नहीं किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ पंचवटी में 11 साल की जिया ओड करंट से मौत, जांच शुरू

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ की पंचवटी कच्ची बस्ती में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां छत पर कपड़े सुखाने गई 11 वर्षीय बच्ची जिया ओड की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिया ओड, पुत्री महेंद्र ओड, कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। इंडी chaude? इसी दौरान छत के नजदीक से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
0
0
Report

उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान के 47वें दिव्यांग व निर्धन सामूहिक विवाह सम्पन्न

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज नारायण सेवा संस्थान की ओर से 47वां दिव्यांग और निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। बड़ी स्थित संस्थान के सेवा महातीर्थ में आयोजित हुए इस सामूहिक विवाह समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए 50 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। विवाह समारोह की रस्मे दो दिन तक आयोजित हुई। पहले दिन गणपति स्थापना के साथ हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत का आयोजन हुआ। वही आज सुबह वर निकासी के साथ विवाहित रस्म शुरू हुई। सामूहिक वरमाला के आयोजन के दौरान भगवान राम और महादेव का की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। अग्नि की साक्षी में सभी 50 जोड़ों ने सात फेरे लिर और विवाह के बंधन में बंध गए। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि वर्ष में दो बार संस्थान की ओर से दिव्यांग और निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें विवाह बंधन में बनने वाले सभी नव दंपतियों को उपहार स्वरूप आवश्यक घरेलू वस्तुएं प्रदान की जाती है। जिससे वे सुख पूर्वक अपने दाम्पत्य जीवन का आगाज कर सके。
0
0
Report
Advertisement

चंदौली: अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश; 5 तस्कर गिरफ्तार, 6935 लीटर अवैध शराब बरामद

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 5 तस्कर गिरफ्तार - अलीनगर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई - ट्रक से 775 पेटी यानी 6935 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद - बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹1.20 करोड़ से अधिक बताई गई - पुलिस के मुताबिक वाल पुट्ठी की बोरियों के नीचे छिपाकर दिल्ली-चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी शराब - पुलिस को गुमराह करने के लिए आगे चल रही ब्रेजा कार से तस्कर दे रहे थे लोकेशन - सिंधीताली पुल के पास चेकिंग के दौरान ट्रक ने पुलिस टीम पर चढ़ाने का किया प्रयास - पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक रोककर 3 तस्करों को पकड़ा, बाद में ब्रेजा कार सवार 2 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार - ट्रक से इम्परियल ब्लू , रॉयल स्टेज और मैकडावल ब्रांड की 775 पेटी शराब बरामद - ब्रेजा कार से 5 एटीएम कार्ड और ₹2500 नकद भी बरामद - पुलिस के मुताबिक शराब को प्रतिबंधित राज्य बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी तैयारी - मामले में अलीनगर थाने में BNS और आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज - अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली पुल, NH-19 के पास से गिरफ्तारी और बरामदगी. बाइट : अरुण कुमार सिंह, सीओ, पीडीडीयू नगर, चंदौली.
0
0
Report

अमरोहा देहात के बालाजी मंदिर से पांच दानपात्र चोरी, CCTV में चोर कैद

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की पुष्कर कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, पांच दानपात्र लेकर फरार हुए चोर अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की पुष्कर कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर परिसर में घुसकर पांच दानपात्र चोरी कर ले गए। दानपात्रों में लाखों रुपये की नकदी होने की आशंका जताई जा रही है। चोरों ने मंदिर के कई कमरों के ताले भी तोड़ दिए और सामान खंगाला। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। धार्मिक स्थल में चोरी की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मंदिर पुजारी के मुताबिक करीब 10 साल पहले भी मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी। सूचना पर पहुंची अमरोहा देहात थाना पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज नौतनवां में SSB की संयुक्त कार्रवाई: 1.35 किग्रा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज जिले के नौतनवा पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई में 1.350 किग्रा अवैध गांजा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौतनवां पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को धर दबोचा। मामला महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र का है जहां सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह कामयाबी मिली। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कंचनघाट पर की जा रही चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद बैग से 1 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा साइन मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरनाथ चौधरी निवासी पिपरा मौनी, थाना फरेन्दा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना नौतनवां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

TET विरोध में शिक्षकों का आक्रोश, भगवान के दरबार तक पहुँची मांगें

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में अनोखा प्रदर्शन,TET परीक्षा के विरोध में काँकसी सरकार के चरणों में ज्ञापन, भोपाल तक आंदोलन का अल्टीमेटम, 'काँकसी सरकार' से शिक्षकों की गुहार, सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान! एंकर-भिंड के लहार में शिक्षकों का आक्रोश अब सड़कों से निकलकर भगवान के दरबार तक पहुँच गया है,सालों से सरकारी स्कूलों में बच्चों का भविष्य सँवार रहे शिक्षकों पर अब TET परीक्षा की अनिवार्यता की तलवार लटका दी गयी है, जिसके विरोध में शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। अध्यापक अधिकार संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकजुट हुए इन शिक्षकों ने अपनी व्यथा सुनाने के लिए 'काँकसी सरकार' यानी मजिस्ट्रेट हनुमान जी के दरबार में गुहार लगाई है। शिक्षकों का साफ कहना है कि जो अध्यापक वर्षों के अनुभव के दम पर शिक्षा की नींव मजबूत कर रहे हैं, उन पर अचानक पात्रता परीक्षा थोप देना सरासर अन्याय है। शिक्षकों ने अपनी 6 प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें सबसे मुख्य मांग है,अनुभवी और कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा से पूरी तरह मुक्त किया जाए। इसके अलावा, शिक्षकों की अन्य प्रमुख मांगें हैं, प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ मिले। पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की जाए। सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी और अवकाश नगदीकरण की सुविधा दी जाए। ई-अटेंडेंस की विसंगतियों को तत्काल दूर किया जाए। अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए शिक्षकों ने भगवान के चरणों में ज्ञापन रखकर प्रार्थना की कि सरकार को सद्बुद्धि मिले। लेकिन साथ ही शिक्षकों ने कड़ा अल्टीमेटम भी दे दिया है। शिक्षकों का स्पष्ट चेतावनी भरा लहजा है कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी जायज मांगों पर सुनवाई नहीं की, तो यह असंतोष केवल लहार तक सीमित नहीं रहेगा,आंदोलन की आग सरकार के दरवाजे यानी भोपाल तक पहुंचेगी। अब देखना यह होगा कि भगवान के दरबार से उठी शिक्षकों की यह गुहार क्या सत्ता के गलियारों तक पहुँच पाती है या शिक्षकों को भोपाल की सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बाइट-संतोष लहरिया,प्रांतीय अध्यक्ष,आजाद अध्यापक संघ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top