486661
MP में बहरी पुलिस ने घर में चोरी करने वाले आरोपी को दबोचा
Sidhi, Madhya Pradesh:बहरी पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किए गए 2 लाख 30 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 5 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी चोरी का सामान जब्त कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीट PG जयपुर: सर्वर डाउन से केंद्रों पर पेपर रद्द, 5 सितम्बर को फिर से परीक्षा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-एक बार फिर से नीट की परीक्षा सवालों के घेरे में है. जयपुर में नीट PG परीक्षा के दौरान सेंटर पर सर्वर डाउन हो गया,जिस कारण स्टूडेंट्स क्यूशन पेपर सॉल्व नहीं कर पाए। नतीजा ये रहा है कि पेपर खत्म होने से पहले ही स्टूडेंट्स ने सेंटर पर हंगामा शुरू कर दिया. जयपुर के दो सेंटर पर सर्वर डाउन होने के बाद नीट परीक्षा सवालों में है. नीट की परीक्षा में सिस्टम फेल? देश में आयोजित होने वाली कई बड़ी परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद अब NEET PG परीक्षा में भी लापरवाही का मामला सामने आया है.जयपुर के सीतापुरा के दो परीक्षा केंद्र पर NEET PG एग्जाम के दौरान सर्वर में अचानक गड़बड़ी आ गई,जिसके बाद अभ्यर्थियों में परीक्षा में दिक्कत का सामना करना पड़ा.जी मीडिया ग्राउंड जीरों पर पहुंचा तो परीक्षा खत्म होने से पहले ही अभ्यर्थियों ने एग्जामिनेशन सेंटर से बाहर निकलकर परीक्षा कराने वाली एजेंसी के खिलाफ जमकर हंगामा किया.नीट परीक्षा केंद्र पर नारेबाजी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है.पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा। सेंटर पर परीक्षा ना होने से नाराज अभ्यर्थियों जमकर नारेबाजी की और परीक्षा रद्द करने की मांगी की.इसके साथ ही सर्वर डाउन और परीक्षा संचालन को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल खड़े किए. 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा होगी- मामला बढ़ता देख नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने जयपुर के दो सेंटर पर परीक्षा को रद्द कर दिया है.NBEMS की ओर से नोटिस जारी करके परीक्षा की नई तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है अब इस सेंटर के अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा होगी.यह परीक्षा दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही NBEMS ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को हुई परेशानी पर खेद भी जताया है.जयपुर के दो सेंटर पर परीक्षा प्रभावित हुई.सीतापुरा के iON Digital Zone के TC नंबर 41682 और 41683 पर परीक्षा पूरी नहीं हो पाई.परीक्षा समन्वयक एडीएम नरेंद्र वर्मा का कहना है कि सेंटर पर आंतरिक पॉवर फेलियर के चलते परीक्षा प्रभावित हुई.परीक्षा एजेंसी TCS की ओर से तकनीकी समस्या बताई गई.परीक्षा केंद्र की जानकारी बाद में अलग से जारी होगी.प्रभावित अभ्यर्थियों को संशोधित एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जयपुर के इन सेंटर पर करीब 2400 अभ्यर्थी प्रभावित हुए. कई बार आई सर्वर डाउन- अभ्यर्थियों ने आरोप लगाए कि नीट पीजी की परीक्षा के दौरान एक घंट में तीन से चार बार सर्वर में दिक्कत का सामना करना पड़ा.बार-बार गड़बड़ी होने के बाद कई छात्रों को तो रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ.किसी ने बोला कि मुश्किल से दस सवालों के जवाब दे पाए.जिसमें बार बार सर्वर डाउन हुआ.ऐसी स्थिति में छात्र केंद्र से बाहर आ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.ऐसे में कई छात्रों ने परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग की.इन दोनों सेंटर पर परीक्षा रद्द करने के बाद भी अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि देश के सभी सेंटर पर परीक्षा फिर से होनी चाहिए ना कि इसी सेंटर पर. देशभर में हुई नीट की परीक्षा- बता दें, एनबीईएमएस के अनुसार 30 अगस्त को देशभर में 2,73,096 पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 1111 केंद्रों पर नीट -पीजी 2026 परीक्षा आयोजित की गई. इनमें से 2,65,980 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए और लगभग 2,63,535 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी हुई. एनबीईएमएस ने कहा है कि जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन आईडीजी सीतापुर के टीसी नंबर 41682 और 41683 पर केंद्र में आंतरिक तकनीकी समस्या के कारण सर्वर डाउन होने से परीक्षा पूरी नहीं हो सकी.लेकिन जयपुर में सर्वर डाउन के बाद नीट की परीक्षा फिर से सवालों में है.0
0
Report
बदलापुर दहीहंडी उत्सव में सातवें थर पर सुरक्षा बेल्ट टूटने से बच्चा गिरा
Ambernath, Maharashtra:बदलापुर में दहीहंडी उत्सव के दौरान सातवें थर पर सुरक्षा बेल्ट टूटने से चिमुकला नीचे गिर गया। गोविंद ने सात थरांची सलामी दी थी। घटना के तुरंत बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। दहीहंडी उत्सव में ऊँचे थर बनाने के समय सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेल्ट समेत अन्य उपाय किए जाते हैं, लेकिन सातवें थर पर सलामी के समय यह घटना सुरक्षा पर सवाल उठाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस घटना की चर्चा चल पड़ी है।0
0
Report
फतेहपुर में नशे की हालत में दो युवकों की मारपीट वीडियो वायरल
Fatehpur, Uttar Pradesh:नशे की हालत में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किसी बात को लेकर जितेंद्र निषाद और चीनक के बीच हुआ विवाद विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों में लात-घूंसों से जमकर मारपीट मौके पर मौजूद व्यक्ति ने मोबाइल से बनाया मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने पकड़ा तूल मारपीट की वजह वीडियो में स्पष्ट नहीं चांदपुर थाना क्षेत्र के भरसा केवटरा ग्राम सभा का बताया जा रहा वायरल वीडियो0
0
Report
Advertisement
जलगांव नेरी नाका में मेडिकल दुकान से चोरों ने नकद और दवाएं चुराई
Jalgaon, Maharashtra:जलगांव नेरी नाका में मेडिकल दुकान से चोरों ने नकद और दवाएं चुराई। पेट्रोल पंप के पास स्थित मेडिकल दुकान को 2 से 3 बजे के बीच चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और लगभग 18 हजार रुपए की नकद रकम लूट ली। इसके अलावा मेडिकल में मौजूद विविध सामग्री भी चुरा ली गई। चोरी का मामला सामने आने पर दुकान के मालिक अनुराग रमेश पारप्यानी ने तत्काल MIDC पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया। चोरी का पूरा दृश्य दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद है; दो चोर दुकान में प्रवेश करते और चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं, जिससे जांच में मदद मिल रही है।0
0
Report
उचाना विधायक ने PM मोदी की मन की बात पर कांग्रेस को घेरा
Jhanj Kalan, Haryana:उचाना विधायक देवेंद्र अत्रि ने कार्यकर्ताओं संग सुनी PM मोदी की 137वीं मन की बात कांग्रेस पर साधा निशाना जींद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 137वीं कड़ी को उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्रि ने अपने निवास स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान विधायक और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा कार्यक्रम में उठाए गए विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के बाद विधायक देवेंद्र अत्रि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में देश की महिलाओं और उनके हित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहै है विधानसभा में कांग्रेस के प्रदर्शन पर विधायक का निशाना विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचने के मुद्दे पर भी विधायक देवेंद्र अत्रि ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सदन लोकतंत्र का महत्वपूर्ण मंच है और सभी जनप्रतिनिधियों को उसकी गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए。 देवेंद्र अत्रि ने आरोप लगाया कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है और सदन की कार्यवाही को लेकर जिस प्रकार का रवैया अपनाया जा रहा है, उससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंचती है。 दलित नेता के पोस्टर फाड़ने की घटना को बताया निंदनीय दलित नेता जरनेल सिंह के हाथ से पोस्टर छीनकर फाड़े जाने की घटना पर विधायक देवेंद्र अत्रि ने इसे निंदनीय घटना बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति और समाज को अपनी आवाज उठाने तथा अपने मुद्दों को सामने रखने का अधिकार है。 उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी व्यक्ति की आवाज को दबाने के बजाय उसकी बात सुनी जानी चाहिए। समाज के विभिन्न वर्गों को अपनी समस्याओं और मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाने का अधिकार है。 बाइट: देवेंद्र अत्रि, भाजपा विधायक, उचाना जींद से गुलशन चावला की रिपोर्ट0
0
Report
मांझी में गोवंश तस्करी: 16 पशु बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार
Chapra, Bihar:मांझी के थानाध्यक्ष बिनोद कुमार के नेतृत्व में रविवार की अहले सुबह पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मांझी-बरौली मुख्य पथ पर पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए दो पिकअप वाहनों से तस्करी कर ले जाए जा रहे 16 गोवंश को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गोवंश को उत्तर प्रदेश के बलिया से जयप्रभा सेतु के रास्ते बिहार में तस्करी के उद्देश्य से लाया जा रहा था। पुलिस टीम ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद तस्कर पिकअप लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों पिकअप वाहनों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पांच कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गोवंश में छह गाय और दस बछड़े शामिल हैं। पुलिस ने बरामद सभी गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए सीमावर्ती उत्तर प्रदेश स्थित कान्हा गौशाला को जिम्मेनामा पर सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गोवंश की तस्करी का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
सरना नदी के उफान से शिव बस्ती खतरे में, SDRF ने बचाई कई जानें
Dehradun, Uttarakhand:SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई कई जान... सरना नदी का रौद्र रूप घरों की दीवारें नदी में समाई... शिव बस्ती खतरे की जद में आ गई... नदी के तेज बहाव ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया... कुछ लोग खतरे में फंसे तो सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची... रेस्क्यू टीम ने कई घरों की दीवारों को तोड़ते हुए खतरे में फंसे कुछ लोगों का रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई... घटना की सूचना मिलते ही हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी पहुँचे... नदी का तेज बहाव लगातार बस्ती की तरफ जमीन का कटाव कर रहा है... ऐसे में यहां हजारों लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है... कुछ घरों की दीवारें नदी की तेज धारा में समा चुकी है जबकि नदी धीरे-धीरे इन मकानों की बुनियाद को खोखला कर चुकी है... तस्वीरों में दिख रहे ये मकान कभी भी नदी की तेज धारा में बह सकते हैं... प्रशासन ने तुरंत इन घरों को खाली कर दिया है... बस्ती के लोग लगातार नदी के किनारे पुश्ता लगाने की मांग कर रहे हैं... मौके पर पहुंचे सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द नदी के किनारे आबादी के बचाव के लिए पुश्ता का निर्माण किया जाएगा...0
0
Report
बहराइच में 7 माह की बच्ची पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, हालत गंभीर
Bahraich, Uttar Pradesh:घर के बरामदे में सो रही 7 माह की बच्ची जान्हवी पर अज्ञात जंगली जानवर ने किया हमला, अज्ञात जानवर के हमले से 7 माह की मासूम गम्भीर रूप से घायल, थाना हरदी क्षेत्र के खोझवा गांव की घटना, बच्ची की चीख सुनकर मौके पर माँ दौड़ी, खून से लतपथ हलत में बच्ची का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, अज्ञात जंगली जानवर ने मासूम बच्ची को दबोच कर ले जाने का किया प्रयास, घटना से इलाके में छाया दहशत का माहौल0
0
Report
गोरखपुर में रवि किशन बोले: पुराने हालात बदले, झील किनारा और 30 इलेक्ट्रिक बसें
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: BJP MP रवि किशन कहते हैं, "जब मैं 2004 में यहां आया था, तो मैं आपको बताता हूं कि मैंने गोरखपुर में क्या देखा। यहां कोई ठीक-ठाक फ्लाइट्स या एयर कनेक्टिविटी नहीं थी वहां पानी भरा हुआ था, माफिया थे, मच्छर थे, मर्डर, किडनैपिंग और ज़मीन पर कब्ज़ा था। मैंने यही गोरखपुर देखा। मैं यहां कई बार भोजपुरी फिल्मों के लिए आया हूं। आज, जब आप रात में हवाई जहाज़ से गोरखपुर को देखते हैं, तो आपको झील का किनारा, फाइव-स्टार होटलों की लाइनें और 30 इलेक्ट्रिक बसें दिखती हैं, इनमें लंदन जैसी डबल-डेकार बसें भी शामिल हैं, जो अब यहां चलेंगी..."0
0
Report
Advertisement
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुट पर जोर, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प
Diguri, Uttar Pradesh:पनियरा (महराजगंज)। क्षेत्र के शीतलपुर स्थित मंगलम पैलेस में रविवार को सैंथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैंथवार मल्ल समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक एकजुटता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैंथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार रहे। अध्यक्षता राजाराम सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह ने किया। महोत्सव को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी एकता और संगठित प्रयास बेहद जरूरी है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज अपनी ताकत और एकता का परिचय नहीं देगा, तब तक राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अपेक्षित भागीदारी हासिल करना मुश्किल होगा। कार्यक्रम में सैंथवार मल्ल समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक होकर अपने हितों और अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल समाज के हितों की अनदेखी करेगा, उसके साथ समाज को बने रहने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, जो भी राजनीतिक दल सैंथवार मल्ल समाज के हितों के लिए कार्य करेगा और समाज के योग्य लोगों को राजनीतिक भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करेगा, समाज उसके साथ मजबूती से खड़ा होगा। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि समाज किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं रहेगा। भाजपा, बसपा, सपा अथवा कोई अन्य राजनीतिक दल यदि समाज के विकास, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के लिए सकारात्मक पहल करता है, तो समाज के लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर उस दल का समर्थन करने पर विचार करेंगे। इस दौरान समाज के लोगों से राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। महोत्सव में सैंथवार मल्ल समाज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संरक्षित करने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं, इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिससे युवा पीढ़ी अपनी जड़ों और सामाजिक विरासत से परिचित हो सके। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा समाज में आपसी भाईचारा और समन्वय मजबूत करने की आवश्यकता बताई। मुख्य अतिथि गंगा सिंह सैंथवार ने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक हितों के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि समाज के लोग एक मंच पर आकर अपने अधिकारों और विकास के लिए प्रयास करें तो सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजाराम सिंह ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता को बनाए रखने का आह्वान किया। संचालन कर रहे दीपक सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कृष्ण मोहन सिंह,विश्वजीत सिंह,वीरेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष वशिष्ठ सिंह, जिला उपाध्यक्ष नारद सिंह, सत्यभामा सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे.0
0
Report
जोधपुर नगर निगम चुनाव: टिकट वितरण को लेकर भाजपा- कांग्रेस में हलचल तेज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में टिकट वितरण से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों ही दलों ने अभी तक आधिकारिक रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार संभावित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर पार्टी के बैनर तले नामांकन दाखिल करने की सूचना दी जा रही है। इसके बाद दावेदारों और समर्थकों में उत्साह बढ़ गया है। कांग्रेस में टिकट को लेकर असंतोष के स्वर भी सामने आने लगे हैं। कुछ वार्डों में बाहरी प्रत्याशीों को टिकट दिए जाने की संभावना का स्थानीय कार्यकर्ताओं और दावेदारों की ओर से विरोध किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पूर्व विधायक के निवास पर पहुंचकर अपना आक्रोश जताया और टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इससे पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी सामने आई है। वहीं भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों के प्रमुख नेताओं व विधायकों के निवास पर संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ जुट रही है। जिन दावेदारों को टिकट मिलने की उम्मीद है, वे सुबह से ही नेताओं से संपर्क साधने और अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।हालांकि दोनों पार्टियां फिलहाल आधिकारिक तौर पर टिकट की पुष्टि नहीं कर रही हैं, लेकिन फोन पर उम्मीदवारों को सूचना दिए जाने की चर्चाओं से चुनावी माहौल और गरमा गया है। अब सभी की नजरें दोनों दलों की अधिकृत सूची पर टिकी हैं।0
0
Report
लूट का ऑटो बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा लुटेरा फरार गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए की थी लूट
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली भोजीपुरा थाना पुलिस ने ऑटो लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया ऑटो रिक्शा ,एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस बरामद की है। मामले में तीसरा आरोपी शिवम उर्फ डब्बीलाल फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। प्रेस वार्ता में एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्र ने बताया कि पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को सुभाषनगर निवासी सग्गन पुत्र मक्खन सिंह गांव सनिया धन सिंह थाना सुभाषनगर निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर ऑटो लूट लिया। इस मामले में भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक कुँवर बहादुर सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने शनिवार तड़के सेमीखेड़ा-बरौर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से विशाल उर्फ छोटू और भारत रत्न, दोनों निवासी ग्राम सेमीखेड़ा, थाना देवरनिया को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं और नशे व मौज-मस्ती और गर्लफ्रेंड के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने साथी शिवम के साथ मिलकर ऑटो लूटने की योजना बनाई। तीनों ने सिटी स्टेशन से जादौपुर जाने के लिए ऑटो बुक किया और सुनसान स्थान पर चालक पर लोहे के बाट से हमला कर गमछे से गला दबाया। चालक को सड़क पर गिराकर आरोपी ऑटो लेकर फरार हो गए और उसे अपनी दुकानों में छिपा दिया। शनिवार को आरोपी ऑटो को ठिकाने लगाने पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बरामद तमंचे और कारतूस के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
Advertisement
वैशाली के चेहराकलां में 27 वर्षीय BPSC शिक्षिका की मौत, नई जांच शुरू
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली के चेहराकलां से है. जहां 27 साल की BPSC शिक्षिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. शिक्षिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेहराकलां में तैनात थीं. रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद शनिवार को स्कूल पहुंचकर उन्होंने शिक्षण कार्य भी किया. लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनके किराये के कमरे से उनकी मौत की खबर सामने आई. मामला कटहरा थाना क्षेत्र के चेहराकलां का है. मृतका की पहचान 27 वर्षीय मधु पाल के रूप में हुई है, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेहराकलां में BPSC शिक्षिका के पद पर तैनात थीं. बताया जा रहा है कि शनिवार को रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद मधु समय पर स्कूल पहुंचीं और शिक्षण कार्य किया. दोपहर करीब एक बजे वह स्कूल के पास स्थित अपने किराए के मकान पर लौट गईं. शाम में जब उनके पति गौरव कुमार पाल ने फोन किया और फोन रिसीव नहीं हुआ, तो उन्होंने मकान मालिक ललन श्रीवास्तव से संपर्क किया. मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा बंद पाया. आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद खिड़की से देखने पर कमरे के अंदर शिक्षिका का शव दिखाई दिया. सूचना मिलते ही कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. देर रात करीब 11 बजे दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया. FSL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और कमरे को सील कर दिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया, जहां से PMCH रेफर किए जाने की बात सामने आ रही है. मधु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र के मसवानपुर गांव की रहने वाली थीं. करीब एक साल पहले उन्होंने स्कूल में योगदान दिया था. बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने कन्नौज जिले के सरसई गांव निवासी गौरव कुमार पाल से प्रेम विवाह किया था. प्रेम विवाह की जानकारी मिलते बाद परिजनों के विद्यालय पहुंचने की बात भी स्थानीय लोगों ने बताई है. फिलहाल शिक्षिका की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है. FSL रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
इमरान मसूद ने राहुल गांधी के सामाजिक न्याय मिशन का समर्थन किया
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा, "राहुल गांधी सामाजिक न्याय के लिए क्रांति लाने की बात कर रहे हैं। जब तक समाज के अंदर से सद्भाव और बराबरी के विचारों को नहीं अपनाया जाता, तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। बदकिस्मती से, सत्ता में ऐसे लोग हैं जो नफरत को कम करने के बजाय उसे बढ़ावा देते हैं।"0
0
Report
गंडक नदी के जलस्तर से तटबंधों की निगरानी में लापरवाही पर तीखी निंदा
Bagaha, Bihar:जहाँ गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की बड़ी लापरवाही उजागर हुईं है। एक ओर बाढ़ की संभावना को लेकर सरकार औऱ प्रशासन नें हाई अलर्ट जारी किया है तो वहीं बगैर किसी सूचना के पीपी तटबंध से अभियंता हीं ग़ायब मिले हैं। नेपाल में हुईं त्रासदी औऱ सैलाब के बाद अलर्ट की मानों यहां हवा निकल गईं है। यहीं वज़ह है की बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम के साथ बीजेपी से बगहा विधायक राम सिंह नें अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई है । पूरा मामला गंडक नदी पर उत्तर प्रदेश औऱ बिहार की लाइफ लाइन माने जाने वाले पीपरा पीपरासी तटबंध का बताया गया है। दरअसल सैलाब 2 के अलर्ट को लेकर बिहार सरकार के दो दो मंत्री पश्चिम चम्पारण जिले में कैंप क़र रहें ताबड़तोड़ सभी तटबंध औऱ बांधों के निरिक्षण समेत आपदा से निपटने की तैयारी में जुटे हैं लिहाजा सभी अधिकारीयों औऱ कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द क़र दीं गईं हैं इसी बीच ख़ुद बिहार सरकार के मंत्री औऱ सत्तारूढ़ विधायक नें जों खुलासा किया है वह चौकाने औऱ हैरान करने वाला है क्योंकि नदी, जलस्तर समेत बाधों की देखभाल करने वाले जिम्मेदार हीं नदारद मिले हैं। बताया जा रहा है की पीपरा - पीपरासी तटबंध पर अभियंता कैंप में लम्बे समय से किसी भी अधिकारी द्वारा कोई हाजिरी नहीं बनाई गईं है जिसका भी खुलासा रजिस्टर खंगालने पर मंत्री औऱ विधायक नें किया है। जबकि मंगलपुर में हो रहें कटाव से बचाव कार्यों में लापरवाही औऱ अनदेखी की शिकायत क़र वाल्मीकिनगर के कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा नें अभियंताओं पर जमकर नाराज़गी जताई है। विधायक नें साफ़ तौर पर कहा है की जों काम फल्ड फाइटिंग के नाम पर हो रहें हैं वें महज़ जेब भरने के लिए हैं इससे कटाव नहीं रोका जा सकता है । बता दें की आज तीसरे दिन भी सत्ता औऱ विपक्ष के विधायक समेत सरकार के कैबिनेट मंत्री लगातार यहां दौरा क़र हालात पर नज़र बनाये हुए हैं ऐसे में पीपी तटबंध समेत बांधों के निरिक्षण पर निकले मंत्री नें जों खुलासा किया है औऱ दो दो विधायक जिस तरह नाराज़गी दिखा रहें कड़ी फटकार लगाते नज़र आये हैं उसने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की न केवल कारस्तानी उजागर किया है बल्कि लापरवाही को भी दर्शा रहा है। लिहाजा अब सीधे पश्चिम चम्पारण के डीएम तरनजीत सिंह को फ़ोन क़र मंत्री नंदकिशोर राम नें शिकायत दर्ज़ कराई है औऱ सख़्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बाइट - नंदकिशोर राम, मंत्री, बिहार सरकार औऱ बीजेपी विधायक राम सिंह वीडियो में एक साथ बाइट - सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस विधायक, वाल्मीकिननगर,मैरुन कुर्ता व सफ़ेद गमछा वाले0
0
Report
Advertisement
