486661
रामपुर नैकिन के डिठौरा गांव में सड़क और पुल की कमी पर ग्रामीणों ने बल्ली से बनाया पुल
Sidhi, Madhya Pradesh:आजादी के बाद से रामपुर नैकिन जनपद के डिठौरा गांव के निवासी सड़क और पुल की कमी से परेशान हैं। बरसात के दौरान गांव में सड़क और पुल न होने की वजह से समस्याएं बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों ने बल्ली का पुल बना कर अस्थायी समाधान निकाला है, जिसे लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि क्षेत्रीय विधायक और जिला प्रशासन के विकास के दावों की पोल खुल गई है। ग्रामीण कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर में रास्ते के विवाद के बाद फायरिंग, दो घायल, एक की हालत गंभीर
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में रास्ते से निकलने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्पैना बुजुर्ग गांव की है। था के रहने वाले दीपक और सुमित का रास्ते से निकलने को लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और फायरिंग तक जा पहुंचा। आरोप है कि विवाद के दौरान अंशुमन मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा और अजय मिश्रा ने दीपक और सुमित पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों युवक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। गोली लगने से दीपक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही सिंधौली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गोंडा में ATM कार्ड फंसा कर PIN चोरी गैंग गिरफ्तार, 4 आरोपी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा नगर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए ATM फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फेविक्विक से ATM कार्ड फंसाकर करते पिन चोरी, फिर खातों से उड़ाते थे रुपये।गोंडा में दो घटनाओं में ₹1.38 लाख की ठगी का खुलासा।आरोपियों के कब्जे से ₹34,910 नकद, 23 ATM कार्ड बरामद,73 फर्जी ATM टोल-फ्री विजिटिंग कार्ड, 6 मोबाइल और i-10 कार बरामद। चाकू, प्लास, कैंची, पेचकस और फेविक्विक भी पुलिस ने किया बरामद।गोंडा से लेकर लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या और कानपुर तक गैंग का नेटवर्क ATM में कार्ड फंसते ही मदद के बहाने देते थे फर्जी टोल-फ्री नंबर।फोन पर PIN डालने को कहते, पीछे खड़ा साथी PIN देख लेता था।ग्राहक के जाने के बाद औजारों से ATM से कार्ड निकाल लेते थे।चोरी किए ATM कार्ड और PIN से नकदी निकालने के साथ ऑनलाइन खरीदारी।कोतवाली नगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में खुलासा।0
0
Report
सहारनपुर: ट्रांसफॉर्मर चोरी के दो शातिर गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में गोली
Saharanpur, Uttar Pradesh:पूछताछ में बड़ा खुलासा: कबाड़ के धंधे में मुनाफा नहीं हुआ तो ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने लगे दो शातिर! कई गांवों में वारदात कबूली, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली सहारनपुर। कबाड़ के कारोबार में मुनाफा कम होने पर दो युवकों ने ट्रांसफार्मरों से तांबे के तार और कीमती उपकरण चोरी करने का रास्ता अपना लिया। पूछताछ में दोनों ने सहारनपुर के कई गांवों के जंगलों में लगे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। तीतरो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर की रात ग्राम बहलोलपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली सेंट्रो कार सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो ग्राम बरसी में नवनिर्मित गौशाला के पास कार अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख निवासी ग्राम महंगी और जौहर हसन निवासी ग्राम सरकड़, थाना गंगोह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस, करीब पौने दो कुंतल तांबे का तार, छह बड़ी कॉयल, अन्य ट्रांसफार्मर उपकरण, तार काटने के औजार और वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कबाड़ के काम में ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था, इसलिए दोनों ने जंगलों में लगे ट्रांसफार्मरों से तांबे के तार और अन्य सामान चोरी कर महंगे दामों पर बेचने की योजना बनाई। आरोपियों ने बहलोलपुर, बरसी, मनोहरा और ठोल्ला फतेहपुर के जंगलों में ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी का कुछ सामान उन्होंने रास्ते में रेहड़ी वालों को थोड़ा-थोड़ा करके बेच दिया था। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में भी विद्युत अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना तीतरो पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。 बाईट अभिनंदन एसएसपी0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में नशा कारोबार पर बड़ा प्रहार; महिला समेत 4 गिरफ्तार, 1.31 करोड़ स्मैक बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत नानौता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिला तस्कर समेत चार कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 655 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये है। इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। इसी क्रम में 18 नवंबर को नानौता पुलिस ने रुहाड़ा पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नानू उर्फ शकील निवासी हरपाल, रामपुर मनिहारान, सय्यद शेखावत निवासी कुम्हारहेड़ा, सरसावा, मोनू उर्फ फरमान और उसकी पत्नी शबनम उर्फ शगुफ्ता निवासी शेखपुरा कदीम, कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 655 ग्राम स्मैक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी में नानू के पास से 60 ग्राम, सय्यद शेखावत से 260 ग्राम, मोनू से 270 ग्राम और शबनम से 65 ग्राम स्मैक मिली है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नानू उर्फ शकील और मोनू उर्फ फरमान के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मोनू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि नानू का भी चोरी, गौवध और अन्य धाराओं में आपराधिक इतिहास सामने आया है।चारों आरोपियों के खिलाफ थाना नानौता में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
सहारनपुर में 45 लाख की चोरी का खुलासा; हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, माल बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र की महावीर कॉलोनी स्थित गोल कोठी के सामने सर्राफ संजीव जैन के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना मंडी पुलिस, SOG, स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चोरी की वारदात में शामिल दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर करीब 40 से 45 लाख रुपये कीमत के चोरी गए आभूषण और अन्य सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी किया है। पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर को संजीव जैन ने थाना मंडी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर से पुत्रवधू के सोने के कड़े, गले का सेट, अंगूठियां, चेन, पायल, सोने-चांदी के सिक्के, चांदी के पूजा के कलश और नकदी चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम ने बाबा लालादास रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चोना उर्फ मुजम्मिल निवासी हाल पयरो वाला मोहल्ला, थाना मंडी सहारनपुर और सलीम निवासी हाल कठहल कॉलोनी, खाताखेड़ी सहारनपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के कड़े, टॉप्स, लॉकेट, चांदी के 19 सिक्के, पायल, बिछुए,_three कलश, डिनर सेट, तीन घड़ियां और अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल प्लास और सुपर स्प्लेंडर बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, चोना उर्फ मुजम्मिल मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी सलीम भी सहारनपुर के कुतुबशेर थाने में दर्ज चोरी के एक मुकदमे में आरोपी है।0
0
Report
देवरिया में फर्जी नंबर प्लेट से 186 लीटर अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनकटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार से हरियाणा निर्मित 186 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनिल कुमार राय और सोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के सिवान जिले के निवासी हैं। पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जसराना: आगजनी से पीड़ित दुकानदार की मदद को आगे आया लक्की अतुर्रा फाउंडेशन, दी आर्थिक सहायता*
Jasrana, Uttar Pradesh:*जसराना: आगजनी से पीड़ित दुकानदार की मदद को आगे आया लक्की अतुर्रा फाउंडेशन, दी आर्थिक सहायता* *जसराना (संवाददाता)।* क्षेत्र के शादी नगला मोड़ तिराहे पर स्थित एक सब्जी की दुकान में अचानक आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लक्की अतुर्रा फाउंडेशन जसराना के अध्यक्ष लोधी देवेन्द्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। जानकारी के अनुसार, शादी नगला मोड़ तिराहे पर ऋषभ कुमार पुत्र श्री प्रेम सिंह सब्जी की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कारणों से उनकी दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखी सब्जियां व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया और पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हादसे की जानकारी मिलने पर लक्की अतुर्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष लोधी देवेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित ऋषभ कुमार और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने नुकसान का जायजा लेते हुए परिवार को ढांढस बंधाया और फाउंडेशन की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन के इस मानवीय कदम की सराहना की है। मौके पर लक्की अतुर्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष लोधी देवेंद्र सिंह के साथ साथ फाउंडेशन के सदस्य मुकेश लोधी, बलराम सिंह, जगतवीर राजपूत, कायम सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।0
0
Report
एसबीआई में कैश काउंटर खाली मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, सुबह से दोपहर तक भटकते रहे उपभोक्ता
Jasrana, Uttar Pradesh:एसबीआई में कैश काउंटर खाली मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, सुबह से दोपहर तक भटकते रहे उपभोक्ता जसराना। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में अव्यवस्थाओं के चलते गुरुवार को ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक में कैश काउंटर पर कर्मचारी नहीं मिलने से उपभोक्ता घंटों तक अपने ही पैसे निकालने के लिए इंतजार करते रहे। सुबह करीब 10 बजे बैंक पहुंचे ग्रामीण दोपहर एक बजे तक नकदी के लिए परेशान होते रहे। इससे लोगों में बैंक प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक में आए दिन ऐसी स्थिति बनी रहती है। कभी कैश काउंटर पर कर्मचारी नहीं मिलता तो कभी कनेक्टिविटी की समस्या बताकर काम रोक दिया जाता है। लोगों को अपनी ही जमा पूंजी निकालने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी काफी देर तक कैश काउंटर का काम प्रभावित रहा। बाद में कनेक्टिविटी और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू होने पर बैंक का कामकाज शुरू हो सका। ग्रामीणों ने बैंक के उच्चाधिकारियों से व्यवस्था में सुधार कराने और कैश काउंटर पर नियमित कर्मचारी तैनात करने की मांग की है।0
0
Report
सहारनपुर में 1.31 करोड़ की स्मैक के साथ 4 गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत नानौता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिला तस्कर समेत चार कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 655 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये है। इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। इसी क्रम में 18 नवंबर को नानौता पुलिस ने रुहाड़ा पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नानू उर्फ शकील निवासी हरपाल, रामपुर मनिहारान, सय्यद शेखावत निवासी कुम्हारहेड़ा, सरसावा, मोनू उर्फ फरमान और उसकी पत्नी शबनम उर्फ शगुफ्ता निवासी शेखपुरा कदीम, कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 655 ग्राम स्मैक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी में नानू के पास से 60 ग्राम, सय्यद शेखावत से 260 ग्राम, मोनू से 270 ग्राम और शबनम से 65 ग्राम स्मैक मिली है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नानू उर्फ शकील और मोनू उर्फ फरमान के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मोनू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि नानू का भी चोरी, गौवध और अन्य धाराओं में आपराधिक इतिहास सामने आया है।चारों आरोपियों के खिलाफ थाना नानौता में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
पथवारी माता मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश
Kasganj, Uttar Pradesh:पथवारी माता मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश कासगंज कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकमपुरा स्थित पथवारी माता मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान जी की पत्थर की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। गांव निवासी कुलदीप सिंह पुत्र रोहताश सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। वहीं, हवन कुंड की राख और आसपास रखा अन्य सामान भी बिखरा हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने किसी असामाजिक तत्व द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दौसा के बांदीकुई में डम्पर चालक पर लूट-पाट, पांच बदमाशों ने हमला
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा डम्पर चालक के साथ लूट और मारपीट दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने घटना को अंजाम दिया मारपीट के बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए एक व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी लोगों ने चालक महेंद्र गुर्जर को बांदीकुई अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला hospital रैफर किया गया पीड़ित का कहना है कि वह अगावली गांव में मिट्टी खाली कर लौट रहा था तभी बदमाशों ने डम्पर के आगे बाइक लगाकर उसे रुकवाया बांदीकुई थाना क्षेत्र का घटनाक्रम दौसा के बांदीकुई थाना क्षेत्र में डम्पर चालक के साथ मारपीट कर 70,000 रुपये की लूट की शिकायत दर्ज करवाई गई है पीड़ित के भाई द्वारा बताया गया कि उसका भाई अगावली गांव में डम्पर से मिट्टी खाली कर लौट रहा था; दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने डम्पर के सामने बाइक लगाकर रुकवाया, मारपीट कर लहूलुहान किया और रुपये लेकर फरार हो गए पीड़ित स्थानीय लोगों के द्वारा बांदीकुई अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है0
0
Report
शाहजहांपुर: सिंधौली के पैना में रास्ते के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में रास्ते से निकलने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्पैना बुजुर्ग गांव की है। था के रहने वाले दीपक और सुमित का रास्ते से निकलने को लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और फायरिंग तक जा पहुंचा। आरोप है कि विवाद के दौरान अंशुमन मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा और अजय मिश्रा ने दीपक और सुमित पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों युवक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। गोली लगने से दीपक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही सिंधौली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बक्सर के सोनपा में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक टक्कर में चार की मौत
Buxar, Bihar:बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के पास एनएच-319ए पर देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम सोनपा गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचते ही एक और घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। कार सवार तीन मृतक की पहचान यूपी के गाजीपुर जिला के भाटवरा गांव निवासी के रूप में हुई। जबकि चौथे मृतक की पहचान सोनपा गांव के भागना के रूप में हुई। वहीं, तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामाセン्टर रेफर कर दिया।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।0
0
Report
देवबंदी बनाम बरेलवी: मुसलमानों को काफिर कहने पर मौलाना शाहाबुद्दीन की प्रतिक्रिया
Bahraich, Uttar Pradesh:मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी की प्रतिक्रिया, वरिष्ठ गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख्तर के बयान कि हिंदुस्तान के हर आदमी के खून में उसका कोई भी मज़हब हो, उसके खून में राम मौजूद है. जिसके पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की. वहीं बिहार के किशनगंज में पिछले दिनों एक निकाह हुआ था. उस निकाह में एक बरेलवी काजी ने शर्त रखी थी कि मुस्लिम महिला को निकाह के बाद देवबंदी रीति छोड़कर बरेलवी बनना होगा और देवबंदी धर्मगुरुओं को काफिर कहने की शर्त रख दी, जिससे दुल्हन ने निकाह से इनकार कर दिया. इस खबर के बाद देवबंदी और बरेलवी भड़के हुए हैं. किस मुद्दे पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी से उनकी प्रतिक्रिया ली कि देवबंदी मुसलमानों को काफिर कहना सही है? पर उन्होंने अपनी राय जाहिर की.0
0
Report
शामली में प्रेमिका बारात लेकर पहुँची, सात साल के रिश्ते से उठा हंगामा
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली थाना क्षेत्र के गांव एलम में एक अजीब मामले नेगीखा है। सात साल पुराने प्रेम संबंध को शादी में बदलने की कोशिश के तहत देहरादून की एक प्रेमिका और उसके परिजन बारात लेकर प्रेमी के घर पहुँच गए। प्रेमिका के साथ उसकी मां और बहन समेत नौ परिजन मौजूद रहे। सभी के हाथों में बैनर था, जिसमें लिखा था: 'दुल्हन लेकर आई बरात'। बारात केArrival से प्रेमी युवक के घर में हड़कंप मच गया, जबकि आसपास के लोग अनोखी बारात को देखने के लिए भीड़ में शामिल हो गए। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली युवती बीएससी की छात्रा है, जबकि एलम निवासी युवक मर्चेंट नेवी में तैनात है। युवती का दावा है कि दोनों के बीच पिछले लगभग सात वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा है और शादी को लेकर बातचीत भी होती रही, पर कुछ दिनों से बातचीत बंद थी। जानकारी मिलने पर युवती ने अपने परिजनों के साथ यह कदम उठाया, मगर अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
