486661
सीधी में हैंडपंप खराब, महीनों से पानी के लिए तरस रहे मोहनी केवट बस्ती के लोग
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के ग्राम पंचायत मोहनी केवट बस्ती में महीनों से हैंडपंप खराब होने के कारण ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा है और हैंडपंप की मरम्मत नहीं हो रही है। एक महीने बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस हैं, जिससे केवट बस्ती के लोग मजबूरी में अन्य जगहों से पानी लाने को विवश हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुरानी भिलाई थाने से 'न्यायश्रुति' ऐप द्वारा दिव्यांग साक्षी की कराई गई ऑनलाइन पेशी सुगम हुआ न्याय
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस CCTNS 2.0 और 'न्यायश्रुति' ऐप के माध्यम से न्यायालयीन प्रक्रिया को लगातार सुगम बना रही है। इसी क्रम में थाना पुरानी भिलाई द्वारा आबकारी एक्ट के एक मामले में चलने-फिरने में असमर्थ साक्षी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में पेशी कराई गई। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे साक्षी को शारीरिक कष्ट और अनावश्यक आवागमन के बिना थाने से ही गवाही देने की सुविधा मिली। दुर्ग पुलिस जिले के सभी थानों में डिजिटल सुविधाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर त्वरित न्याय में सहयोग दे रही है। Tech-Driven Justice: Durg Police Facilitate Online Court Appearance for Divyang Witness via 'Nyayshruti' App0
0
Report
गाजियाबाद में दिवाली के मद्देनजर अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में दिवाली के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुरादनगर और भोजपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो क्विंटल पटाखे और आतिशबाजी का सामान बरामद किया है। मुरादनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा रोड स्थित गांधी कॉलोनी निवासी गौरव सैनी (38) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पांच प्लास्टिक के कट्टों में देशी सुतली बम, पॉप-पॉप पटाखे, स्पार्कलर और 20 प्लास्टिक की गन बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह त्योहारों पर मुनाफा कमाने के लिए चोरी-छिपे पटाखे बेचने की तैयारी कर रहा था। वहीं, भोजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों मोहित कुमार, पंकज कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 26 गत्ते के कार्टून में रखे करीब दो क्विंटल प्रतिबंधित पटाखे बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई गई है। आरोपी दिवाली बाजार में इन्हें बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
खतरे की चेतावनी: अवैध शराब-मादक पदार्थों के कारोबार पर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबारियों पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन हरदा जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने गांव-गांव में अवैध शराब, एमडी ड्रग्स और गांजे की बिक्री होने का आरोप लगाते हुए डिप्टी कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही खातेगांव टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में उनके परिवार को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, पत्नी को सरकारी नौकरी और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है。 जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर गंभीर चिंता जताई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिले के गांव-गांव में अवैध शराब, एमडी ड्रग्स, गांजा, अफीम सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। यहां तक कि स्कूलों के आसपास संचालित चाय-पान की दुकानों पर भी एमडी ड्रग्स बेचे जाने का आरोप लगाया गया。 कांग्रेस का कहना है कि नशे के इस अवैध कारोबार के कारण युवा पीढ़ी इसकी गिरफ्त में आ रही है और कई परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रशासन छोटे स्तर के कारोबारियों पर कार्रवाई कर रहा है, जबकि बड़े तस्करों और माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस ने देवास जिले के सागर और बालाघाट सहित अन्य स्थानों पर जहरीली शराब से हुई मौतों का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि अवैध शराब के कारोबार पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं。 वहीं, कांग्रेस ने खातेगांव थाना क्षेत्र में पदस्थ टीआई दिलीप पुरी की हत्या का मामला भी प्रमुखता से उठाया। पार्टी ने मांग की कि दिवंगत टीआई के परिवार को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। इसके अलावा पूरे हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि मामले से जुड़े सभी आरोपियों की भूमिका सामने आ सके। कांग्रेस ने फास्ट ट्रैक न्यायालय में सुनवाई कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की भी मांग की। मोहन साईं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ RK दोगने विधायक हरदा कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने और टीआई दिलीप पुरी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
मंडला: नारायणगंज के पास NH 30 पर दो ट्रकों की भिड़ंत, स्कॉर्पियो चपेट में
Mandla, Madhya Pradesh:नारायणगंज के पास भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चपेट में आई स्कॉर्पियो मंडला। टिकरिया थाना, एनएच 30 पर नारायणगंज के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक स्कॉर्पियो वाहन भी टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक वाहन का चालक स्टीयरिंग में फंस गया है, चालक को निकालने प्रयास किये जा रहे है । हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे। पुलिस व बचाव दल भी पहुंच रहे हैं ।दुर्घटना के बाद एनएच में जाम लगा है । फिलहाल घायलों की संख्या और जनहानि को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
जवाहर सिंह बेढम ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना, सरकार के जवाबों की माँग
Jaipur, Rajasthan:BabulalDhayal गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना ’मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तथ्यों के साथ दिखाया आईना, सच्चाई सामने आते ही बौखला गए पूर्व मुख्यमंत्री’ ’गहलोत बताए- बड़ा काटेचा गांव की 37 खनन लीज में 16 उनके रिश्तेदारों को कैसे मिलीं?’ ’अपने ओएसडी, निजी सुरक्षाकर्मी और आरपीएससी सदस्य से जुड़े सवालों का भी दें जवाब’ ’अपने कुशासनकाल के लिए जनता से माफी मांगे अशोक गहलोत’0
0
Report
कोकराझार में घुसी बाघिन सुरक्षित रेस्क्यू, सेना-SSB के संयुक्त अभियान से खतरा टला
Guwahati, Assam:कोकराझार में घुसी रॉयल बंगाल टाइग्रेस सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग और 31वीं वाहिनी SSB के संयुक्त अभियान से टला बड़ा खतरा कोकराझार: पश्चिम बंगाल के जंगलों से भटककर असम के कोकराझार जिले में दाखिल हुई एक मादा रॉयल बंगाल टाइगर (बाघिन) को वन विभाग और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयास से आज शाम सुरक्षित पकड़ लिया गया। बाघिन की मौजूदगी से पिछले कई दिनों से पूरे जिले और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ था, जिसके रेस्क्यू के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बाघिन पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती वन क्षेत्र से रास्ता भटककर कोकराझार जिले की सीमा में प्रवेश कर गई थी। घनी आबादी और खेतों के निकट वन्यजीव के मूवमेंट की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी。 स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोकराझार वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। इस सघन तलाशी और बचाव अभियान में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 31वीं वाहिनी और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने अहम भूमिका निभाई। कई घंटों तक चले संयुक्त सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षा घेरा तैयार कर आज शाम बाघिन को सुरक्षित रूप से ट्रैंक्विलाइज़ (बेहोश) कर रेस्क्यू कर लिया गया。0
0
Report
Advertisement
इटारसी गैस सिलेंडर विस्फोट: युवक की हालत गंभीर, जाँच जारी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- इटारसी में घर पर खाना बना रहे एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। नाला मोहल्ला के भगत सिंह नगर में छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि युवक अनिकेत के एक हाथ का पंजा शरीर से अलग हो गया,जबकि दूसरा हाथ,पेट और एक पैर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं। वीओ01- जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इटारसी के नाला मोहल्ला स्थित भगत सिंह नगर में हुआ। घटना के समय अनिकेत घर में अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाजार गए हुए थे। अनिकेत छोटे गैस सिलिंडर पर खाना बना रहा था, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके में उसके एक हाथ का पंजा शरीर से अलग हो गया, जबकि दूसरे हाथ, पेट और पैर में भी गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अनिकेत के भाई सौरभ के अनुसार, हादसे के वक्त घर पर परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। हालांकि, विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वीओ02- घटना को लेकर इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अत्यधिक गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्फोट से जुड़े साक्ष्य जुटाएंगे। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि धमाका छोटे गैस सिलेंडर से हुआ या किसी अन्य वस्तु के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बाइट (A1) - डॉ. अचलेश्वर दयाल ( चिकित्सक, इटारसी ) बाइट (A2)- सौरभ पांडे ( थाना प्रभारी इटारसी )0
0
Report
हरदा में रेड सैंड बोआ तस्करी: वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:दो मुंहे सांप की तस्करी का मामला, वन विभाग ने 1 आरोपी को पकड़ा वन्यजीवों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में हरदा में वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित वन्यजीव रेड सैंड बोआ यानी दो मुंहे सांप के साथ 1 आरोपी को पकड़ा है। टीम ने आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला हरदा का है, जहाँ वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्थानीय आईटीआई के पास दो मुंहे सांप की तस्करी की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और चंदन पिता चंदू को रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांप के साथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि रेड सैंड बोआ को अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी के बाजार में 2 करोड़ कीमत पर बेचे जाने की खबरें सामने आती रही हैं। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सांप कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाने की तैयारी थी।0
0
Report
इंदौर के विजय नगर में युवक का हंगामा; पुलिस पर चाकू हमला, जवान घायल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में युवक ने जमकर किया हंगामा आरोपी जितेंद्र रघुवंशी खुद को कमरे में बंद कर चाकू लहराकर दे रहा था धमकी परिजनों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची दरवाजा खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने किया चाकू से हमला एक पुलिसकर्मी की पीठ पर चाकू मारकर किया घायल घायल जवान राजपाल सेंधव का अस्पताल में चल रहा इलाज आरोपी की बहन को भी चाकू दिखाकर डराने का आरोप पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
वैशाली: महनार में अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस छापेमारी, भारी मात्रा बरामद
Hajipur, Bihar:वैशाली में SSP शुभांक मिश्रा के आदेश पर पुलिस लगातार एक्शन में है। महनार पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर महनार बाजार में छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया है। SSP शुभांक मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में महनार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महनार बाजार में दो जगहों पर अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही महनार पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।छापेमारी के दौरान सुरेंद्र चौधरी और संजीव कुमार के घर से भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर इन पटाखों का भंडारण किया गया था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। SSP के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।फिलहाल पुलिस ने बरामद पटाखों को जब्त कर लिया है और दोनों ठिकानों के संचालकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस बरामदगी को लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। वैशाली पुलिस का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
उदयपुर के महालक्ष्मी मंदिर में गजलक्ष्मी स्वरूप से दीपावली में सुख-सौभाग्य का संयोग
Udaipur, Rajasthan:एंकर- दीपावली... यानी सुख, समृद्धि और खुशहाली का पर्व। इस पावन अवसर पर भक्त माता महालक्ष्मी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर अपने घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। लेकिन आज हम आपको माता लक्ष्मी के एक ऐसे दिव्य स्वरूप के दर्शन करवाएंगे, जिन्हें सुख, सौभाग्य, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उदयपुर के ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर की, जहां माता गजलक्ष्मी के स्वरूप में विराजमान हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद माता पूरी करती हैं। पेश है एक रिपोर्ट0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के कपासन में गोशाला चारा गोदाम में आग, 9 गाड़ी जलकर नष्ट
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र के हिंगोरिया गांव स्थित श्री झोईड़ा श्याम गोशाला में शाम को चारा गोदाम में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से करीब 9 गाड़ी चारा जलकर नष्ट हो गया। इसमें मक्का और ज्वार की कुट्टी के साथ मूंगफली और सोयाबीन का भूसा भी शामिल है। आग लगने की सूचना मिलते ही गोशाला प्रबंधन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में कपासन नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गोशाला अध्यक्ष देवेंद्र जाट और सचिव विष्णु शंकर शर्मा ने बताया कि चारा नष्ट होने से गोवंश के लिए आगामी दिनों में चारे की व्यवस्था करना चुनौती बन गया है। उन्होंने गोवंश के चारे के लिए सहयोग की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
संतकबीरनगर में त्योhaar सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर : त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ़्लैग मार्च आएंकर- संतकबीरनगर जिले में आगामी त्योहारों दीपावली, छठ, एवं लक्ष्मी पूजा, मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस- प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले में त्योहारों को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने भारी पुलिस बल के साथ बखिरा कस्बे में पुलिस बल के साथ सघन फ़्लैग मार्च किया। इस दौरान बखिरा के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा_local नागरिकों_, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहारों की आड़ में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सीतापुर के सिधौली मार्ग पर बाइक दुर्घटना: एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर के सिधौली मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर. बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. संदना थाना क्षेत्र के sidhoul मार्ग पर हुआ हादसा.0
0
Report
महोबा में शराब दुकान के बाहर पिता-पुत्र की पिटाई वीडियो वायरल
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग बन्द दुकान के बाहर शराब पीना युवकों को पड़ा भारी, दुकान संचालक पिता-पुत्र ने युवकों की सरेआम की पिटाई, लात-घूंसों से सरेआम होती रही पिटाई तमाशा देखते रहे लोग, सड़क पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा वायरल, सड़क पर होती रही मारपीट तमाशबीन बने रहे लोग, मारपीट के दौरान काफी देर तक जाम रही शहर की मुख्य सड़क, मेडिकल पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी हुई मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था पर खडे किए गंभीर सवाल, शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
