486661
बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री रैली में रहे शामिल
Sidhi, Madhya Pradesh:तिरंगा बाइक रैली में बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत भी रैली में शामिल रहें है। प्रदेश महामंत्री मीडिया से मुखातिक होते हुए बताया कि हर बूथ में तिरंगा अभियान सफल हो जिसके लिए पार्टी स्तर से एक बड़ा रूपरेखा बनाया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ के PGI क्षेत्र में दबंग ने गुर्गों के साथ युवक की बेरहमी से पिटाई
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में विकाश तोमर नाम के दबंग ने अपने गुर्गो के साथ युवक को बेरहमी से पीटा पुरानी रंजिश की वजह से दबंगों ने विपिन सिंह नाम के युवक पर लाठी डंडो से हमला कर पीटा युवक गंभीर रूप से घायल पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की0
0
Report
पूर्वांचल-बुंदेलखंड में डेटा सेंटर नीति: निवेश पर दोगुनी छूट, संतुलित विकास के लक्ष्य
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ प्रदेश को एआई और डीप टेक का हब बनाने की दिशा में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने तेजी से काम शुरू किया है। राज्य के सभी हिस्सों में औद्योगिक विकास का संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से नई डेटा सेंटर नीति लागू की जा रही है। इसमें पूर्वांचल और बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास पर विशेष फोकस किया गया है। नई नीति के तहत इन क्षेत्रों में डेटा सेंटर स्थापित करने वाली कंपनियों को पश्चिमांचल और मध्यांचल की तुलना में दोगुनी रियायतें दी जाएंगी। प्रमुख रियायतें पूर्वांचल और बुंदेलखंड में सरकारी अभिकरण से भूमि लीज या खरीदने पर सर्किल रेट में 50% की छूट मिलेगी। पश्चिमांचल और मध्यांचल में यह छूट 25% होगी। डेटा सेंटर स्थापित होने के बाद संबंधित प्राधिकरण चरणबद्ध तरीके से भूमि सब्सिडی का समायोजन करेगा। भूमि सब्सिडी डेटा सेंटर के साथ स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों पर भी लागू होगी, बशर्ते किसी अन्य केंद्रीय या राज्य योजना के तहत भूमि सब्सिडी न ली गई हो。 सरकारी प्राधिकरण से खरीदी गई भूमि के रजिस्ट्रेशन शुल्क में 100% की छूट दी जाएगी। इस नीति का उद्देश्य प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करना, डेटा सेंटर उद्योग का विस्तार करना और संतुलित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है।0
0
Report
यामिनी मौर्य ने 57kg जूडो में रजत पर कब्जा कर प्रदेश का मान बढ़ाया
Noida, Uttar Pradesh:मध्यप्रदेश की बेटी का शानदार प्रदर्शन… आज Glasgow, Commonwealth Games-2026 में महिलाओं की 57 किग्रा जूडो स्पर्धा के फाइनल में बेटी यामिनी मौर्य ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिटिया यामिनी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।0
0
Report
Advertisement
चढ़ावा चोरी मामले में SIT की नई निगरानी, 100 से अधिक नोटिस जारी
Noida, Uttar Pradesh:चढ़ावा चोरी मामला नई SIT की निगरानी में जांच शुरू पूछताछ के लिए करीब १०० से जायदा लोगों को भेजा नोटिस* समिति के सदस्य डीआईजी सोमेन बर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर मामले की बारीकी से जांच की निगराणी कर रहे हैं चढ़ावा चोरी की जांच के क्रम में जेल में बंद आठ आरोपितों के अलावा पुलिस ने आरोपितों के सगे संबंधियों को नोटिस भेजा बैंक के लोगो जो भी भेजा गया नोटिस मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ नोटिस भेज कर लोगों को बुला कर पूछताछ की जा रही है। इसमें भूमि के प्रपत्रों के अलावा आरोपितों के कनेक्शन में रहने वाले संदिग्धों की संपत्ति व बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। एक सीए से भी पूछताछ हुई है।0
0
Report
छबड़ा के नागेश्वर पहाड़ी मंदिर में शिवलिंग प्राकट्य से आस्था का केंद्र बना
Baran, Rajasthan:छबड़ा में नागेश्वर पहाड़ी मन्दिर पर स्थित है चमत्कारिक मन्दिर 1985 में खुदाई के दौरान निकला था शिवलिंग बारां जिले के छबड़ा कस्बे की नागेश्वर पहाड़ी पर भगवान भोलेनाथ का एक चमत्कारिक मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि यहां साक्षात शिवलिंग प्रकट हुआ था, जिसके बाद यह स्थान धीरे-धीरे भव्य शिव मंदिर के रूप में विकसित हुआ। पूर्व नागेश्वर पहाड़ी मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन भार्गव ओर राहुल सिंघवी समाज सेवी ने बताया कि आज जहां विशाल शिव मंदिर है, वहां कभी घना जंगल और पहाड़ी हुआ करती थी। उस समय पहाड़ी पर केवल हनुमान जी का एक छोटा चबूतरा था। यहा 6 फीट की खुदाई में निकला था शिवलिंग 22 अगस्त 1985 को यहां हनुमान मंदिर की नींव की खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान लगभग 6 फीट की गहराई पर एक शिवलिंग प्राप्त हुआ। शिवलिंग निकलने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसके बाद हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े। श्रद्धा और आस्था के चलते धीरे-धीरे यहीं भोलेनाथ का मंदिर स्थापित कर दिया गया। सावन और महाशिवरात्रि पर लगता है मेला मंदिर समिति के अनुसार सावन मास और महाशिवरात्रि पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इन दिनों मंदिर को फूलों से सजाया जाता है और भजन, जला अभिषेक, जागरण व विशेष अनुष्ठान होते हैं। किशन भार्गव ओर समाज सेवी राहुल सिंधवी ने बताया कि सावन और महाशिवरात्रि के दिन यहां श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहता है। दूर-दराज से लोग मन्नत मांगने और जलाभिषेक करने आते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि नागेश्वर पहाड़ी का यह शिवलिंग स्वयंभू है और यहां मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। इसी आस्था के कारण छबड़ा और आसपास के जिलों में यह मंदिर विशेष महत्व रखता है।0
0
Report
कश्मीर आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, घायल का इलाज जारी
Noida, Uttar Pradesh:कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआई अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ 2026 में गोल्ड जीता, इतिहास रचा
Noida, Uttar Pradesh:Proud moment for the Uttar Pradesh Police family. UPPolice Sub-Inspector Asmita Dey’s historic Gold Medal in the women’s 48kg judo category at the Commonwealth Games in Glasgow on July 31, 2026 is a proud moment for the Uttar Pradesh Police family and the nation. By becoming the first Indian judoka to win a Commonwealth Games gold medal, she has scripted history through unwavering commitment, discipline and excellence. Her achievement also reflects Hon’ble Chief Minister Shri Yogi Adityanath Ji’s steadfast support for sporting talent through the UP Police sports quota. Heartiest congratulations to SI Asmita Dey. CommonwealthGames2026 Judo UPPolice0
0
Report
बोकारो के संथालडीह कुरा गांव में विशाल कोबरा रेस्क्यू; सुरक्षा सलाह दी गई
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के संथालडीह कुरा गांव में विशाल कोबरा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने वन विभाग और BSL के सर्प मित्र को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। ये तस्वीरें बोकारो के संथालडीह कुरा गांव की हैं जहां अचानक एक विशालकाय कोबरा निकला। सांप को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जहरीले कोबरा घर के आंगन में बने मिट्टी के चूल्हे के अंदर घुस गया। लोगों ने तत्काल वन विभाग और BSL के सर्प मित्र M.P. पांडे को सूचना दी। सर्प मित्र ने मौके पर पहुंचकर बिना नुकसान पहुंचाए कोबरा को सुरक्षित घर से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक किया कि सांपों की पर्यावरण में भूमिका क्या है, सर्पदंश से कैसे बचें और काटने पर क्या करें। उन्होंने कहा कि झाड़-फूंक या काटने के स्थान को चीरना-चूसना नहीं करना है; तुरंत अस्पताल ले जाना है। इसके बाद वन विभाग के फॉरेस्टर रुद्र प्रताप सिंह, रतन राय और निताय महतो की मौजूदगी में सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बाइट: M.P. पांडे, सर्प मित्र, BSL0
0
Report
धोम डैम से 4966 क्यूसेक विसर्ग, कृष्णा नदी किनारे महागणपती मंदिर घिरा
Satara, Maharashtra:साताऱ्यास पश्चिम भागात घाटमाथ्यावर पडत असलेल्या मुसळधार पावसामुळे धरणांच्या पाणीपातळीत झपाट्याने वाढ होत आहे. ही पाणीपातळी नियंत्रित करण्यासाठी धोम डॅमातून 4966 क्यूसेकचा विसर्ग कृष्णा नदी पात्रात करण्यात आला आहे. यामुळे वाय येथील कृष्णा नदीच्या तीरावर असणाऱ्या महागणपती मंदिराला वेढा पडला असून कृष्णा नदी लगत असणाऱ्या गावांना सतर्कतेचा इशारा देण्यात आला आहे. धोम डहरन सध्या 89 टक्के भरले आहे. परिसरात सुरू असलेला पाऊस आणि विसर्ग यामुळे कृष्णा नदी दुथडी भरून वाहत असून महागणपती मंदिराला पडलेल्या वेढ्याचे ड्रोनच्या माध्यमातून विश्वजित साळुंखे यांनी टिपलेले हे दृश्य.0
0
Report
Advertisement
कवाई में अडानी पावर प्लांट से रोजगार-विकास की उम्मीद टूटी, प्रदूषण बढ़ा
Baran, Rajasthan:कवाई में अडानी पावर प्लांट से टूटा लोगों का भरोसा, ना रोजगार मिला ओर क्षेत्र का विकास, बारां जिले के कवाई में लगा हजारों करोड़ के अडानी पावर प्लांट क्षेत्र के लोगों के लिए विकास की उम्मीद लेकर आया था, लेकिन आज वही अडानी पावर प्लांट क्षेत्र के लिए परेशानी का सबब बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है रोजगार मिला नहीं, विकास हुआ नहीं, मिला तो सिर्फ प्रदूषण और कंपनी की मनमानी स्थानीय लोगों ने बताया कि अडानी पावर प्लांट प्रबंधन हर साल सीएसआर के नाम पर 5 करोड़ से अधिक की राशि खर्च दिखाता है, लेकिन वह राशि कहां खर्च होती है, इसका हिसाब किसी को नहीं पता। न गांव में विकास दिखता है, न युवाओं को रोजगार。 कवाई पंचायत के सरपंच प्रशासक चंपालाल चंदेल का कहना है, विकास तो दूर की बात है, प्लांट से क्षेत्र में विनाश हो रहा है। राख की समस्या, पानी , गंदगी की समस्या, खेती बर्बाद हो रही है। कंपनी सुनने को तैयार नहीं है। ओर प्रदूषण का दंश लोग झेल रहे हैं समाजसेवी तरुण मीणा ने कहा, लोगों को उम्मीद थी प्लांट लगेगा तो हमारे बच्चों को रोजगार मिलेगा, क्षेत्र का विकास होगा। लेकिन रोजगार तो दूर की बात है। सीएसआर के करोड़ों रुपयों से अधिकारियों के कार्यालय चमकाए जा रहे हैं और नेताओं का भला किया जा रहा है। आम आदमी आज भी बेरोजगार भटक रहा है。 ग्रामीणों का सबसे बड़ा आरोप दमन का है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई अडानी पावर प्लांट के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसे शांति भंग के नाम पर बंद करके जेल भेज दिया जाता है बाइट- चंपालाल चंदेल (प्रशासक) सरपंच कवाई बाइट- तरूण मीणा समाजसेवी0
0
Report
नीमकाथाना में शाहपुरा-चिड़ावा रोड चौड़ीकरण: 186 अतिक्रमण हटाने की तैयारी
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना में शाहपुरा-चिड़ावा रोड चौड़ीकरण के अंतर्गत खेतड़ी रोड से सिरोही नदी तक अतिक्रमण हटाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंची है। इससे लगभग 186 अतिक्रमणकारी प्रभावित होंगे। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब 3 और 4 अगस्त को अतिक्रमण हटाने का प्रस्तावित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कई दुकानदार एवं मकान मालिक कार्रवाई से पहले ही स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने में जुट गए हैं ताकि नुकसान कम हो सके। चिन्हित सीमा में बने अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। निर्धारित समय तक स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। सड़क चौड़ीकरण के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आमजन को राहत मिलेगी।0
0
Report
फर्श की जल सफाई अभियान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:WATER CLEANING OF FLOOR0
0
Report
Advertisement
लोसल चोरी: 32 तोला सोना और 12.85 लाख नकद ले उड़े चोर
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद स्थानीय रिपोर्टर - रामगोपाल सैनी लोसल में सूने मकान का ताला तोड़कर बड़ी चोरी। 32 तोला सोना और 12.85 लाख नकद ले उड़े चोर。 खबर सीकर जिले के लोसल कस्बे से है जहां पर कस्बे के वार्ड नंबर 08 में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। बेटियों की शादी के लिए बरसों की मेहनत से जोड़े गए अरमानों पर चोरों के इस दुस्साहस ने पानी फेर दिया है जिससे पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। इस संबंध में पीड़ित रतन लाल सांसी ने लोसल थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार मूल रूप से दिल्ली में रहता है और बीते 12 जुलाई को लोसल अपने घर आया था। इस दौरान दिल्ली से खरीदे गए जेवरात और नकदी घर की अलमारी के लॉकर में सुरक्षित रखे गए थे। इसके बाद से घर पर ताले लगे हुए थे और कोई नहीं रह रहा था। जब पीड़ित 31 जुलाई को शाम 3 बजे अपने घर पहुंचा, तो उसने देखा कि घर के अंदर व बाहर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर वहां रखे लड़कियों की शादी के लिए खरीदे गए 32 तोला सोने के आभूषण, 15 तोला चांदी और 12 लाख 85 हजार रुपये नकद गायब मिले। घटना की सूचना मिलते ही लोसल पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।0
0
Report
बेगूसराय के सदर अस्पताल में नवजात बदलने का आरोप, प्रशासन का दावा गलत
Begusarai, Bihar:बेगूसराय सदर अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का नहीं, बल्कि नवजात शिशु को बदलने के गंभीर आरोप का है। जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली एक महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उनके जीवित बच्चे को बदलकर मृत नवजात सौंप दिया गया। इस आरोप के बाद सदर अस्पताल परिसर में घंटों हंगामा होता रहा। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है. मामला बेगूसराय सदर अस्पताल का है। जानकारी के अनुसार लोहियानगर थाना क्षेत्र के आनंदपुर मोहल्ला निवासी आनंद कुमार की पत्नी सुनीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिसमें एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं। परिजनों का आरोप है कि जन्म के समय दोनों बच्चे जीवित और स्वस्थ थे। उनका कहना है कि बच्चे की मां ने दोनों नवजातों को दो बार दूध भी पिलाया था। इसके बाद दोनों बच्चों को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया और मां को बाहर भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद अस्पताल की ओर से उन्हें एक मृत नवजात सौंपकर कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। मृत बच्चे को देखने के बाद परिजनों को शक हुआ कि उनका जीवित बच्चा बदला गया है। इसी आरोप को लेकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा शुरू हो गया। कई घंटे तक हाई वॉल्ट ड्रामा चलता रहा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा, जिसके बाद मामला शांत कराया गया। दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के सभी आरोपों को निराधार बताया है। बेगूसराय सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जन्म के बाद एक नवजात की हालत गंभीर हो गई थी, जिसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की मौत 2 दिन पहले हो चुकी थी, जबकि दूसरा नवजात अब भी गंभीर अवस्था में एसएनसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती है। सिविल सर्जन का कहना है कि मां यह समझ नहीं पाईं कि कौन-सा बच्चा जीवित है और किसकी मौत हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवित बच्चे को बदलकर मृत बच्चा सौंपने का आरोप पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है। हालांकि इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है। अगर अस्पताल प्रशासन के अनुसार नवजात की मौत 2 दिन पहले ही हो चुकी थी, तो इसकी सूचना तत्काल परिजनों को क्यों नहीं दी गई। इस सवाल को लेकर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं हैं और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल नवजात को बदलने के आरोप और अस्पताल प्रशासन के दावों के बीच मामला उलझा हुआ है। एक ओर परिजन अपने जीवित बच्चे को बदलने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं, वहीं अस्पताल प्रशासन इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है। अब सभी की निगाहें जांच पर टिकी हैं, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी。0
0
Report
मानसरोवर हत्याकांड: परेड के बाद गिरफ्तार आरोपी, पुलिस सुरक्षा में जांच तेज
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके में गुर्जर की थड़ी पर हुए युवक के हत्याकांड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की घटनास्थल पर तस्दीक और शिनाख्त के लिए परेड कराई। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। आरोपियों की परेड के दौरान एसीपी हेमेंद्र शर्मा और मानसरोवर थाना प्रभारी सतीश चंद मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों की कड़ी निगरानी में आरोपियों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया ताकि क्राइम सीन को समझा जा सके और अहम साक्ष्य जुटाए जा सकें।दरअसल 28 जुलाई की शाम दो पक्षों में मामूली बात क़ो लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें लाठीयां चली और इस झगड़े में मध्यप्रदेश के रहने वाले बलवीर नाम के युवक की मौत हुई थी। मामले में कुल चार आरोपियों क़ो पुलिस ने गिरफ़्तार किया था जिनमें से एक नाबालिग है।0
0
Report
Advertisement
