मोहनिया टनल में ट्रक में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
Sidhi, Madhya Pradesh:NH 39 पर स्थित मोहनिया टनल के अंदर एक ट्रक में अचानक आग लग गई जिससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ट्रक चालक और परिचालक ने तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। यह ट्रक सीधी से रीवा की ओर जा रहा था, जब टनल के अंदर अचानक आग भड़क उठी। टनल में आग लगने से चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना के कारण मार्ग पर आवागमन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। यह पूरा मामला चुरहट थाना क्षेत्र के मोहनिया टनल का है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
