486661
घरेलू काम करते समय महिला पर गिरी कच्ची दीवार, गई जान
Sidhi, Madhya Pradesh:सिहावल चौकी क्षेत्र के अतरैला गांव में घरेलू कामकाज कर रही एक महिला के ऊपर अचानक घर की कच्ची मिट्टी की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दब जाने से महिला की मौके पर ही जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ विश्वविद्यालय में जीवविज्ञान के प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बातों का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूनिवर्सिटी में जंतु विज्ञान के प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बात करने का आरोप केस दर्ज के लिए लेटर लिखा गया0
0
Report
अलीगढ़ में अवैध असलहों के तस्कर गिरफ्तार, 25-25 हजार के इनाम
Aligarh, Uttar Pradesh:अवैध असलहों के दो तस्कर पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग की संयुक्त टीम ने किये गिरफ़्तार, 25-25 हजार के इनामी हैं पकड़े गए तस्कर यासिर और शहवाज, पकड़े गए दोनों तस्कर यासिर और शहवाज 8-8 मुकदमों में चल रहे थे वांछित, पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग की संयुक्त टीम ने दोनों को जिला किश्तवाड जम्मू कशमीर से किया गया गिरफ़्तार, अलीगढ़ की सिविल लाइन थाना पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग की संयुक्त टीम के साथ एसपी सिटी ने किया खुलासा.0
0
Report
कन्नौज में सत्यनारायण कथा प्रसाद से 53 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
Kannauj, Uttar Pradesh:सत्यनारायण भगवान की कथा का प्रसाद खाकर बीमार पड़े लगभग 53 लोग, बच्चों की संख्या अधिक। सभी मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, सब खतरे से बाहर बताए गए। कन्नौज के सीमुआपुर गांव में सत्यनारायण की कथा के समापन पर बाटा गया था प्रसाद। जिला अस्पताल प्रशासन ने फूड पॉइजनिंग की बात कही。0
0
Report
Advertisement
सीहोर में मटका चोरी ऑपरेशन वायरल, पूरा परिवार मटका लेकर भागा
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर सीहोर में मटका चोरी का अनोखा मामला, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो ना सोना… ना चांदी… सीहोर में चोरों का निशाना बना मिट्टी का मटका! सीहोर में इन दिनों एक मटका चोर परिवार पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार सड़क किनारे लगी सूनी मटके की दुकान पर पहुंचता है… और फिर शुरू होता है “मटका चोरी ऑपरेशन”। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले आसपास का माहौल देखा जाता है, फिर बड़े आराम से मटका उठाया जाता है और परिवार वहां से निकल जाता है। अब लोग इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। कोई इसे “मिशन मटका” बता रहा है तो कोई “प्यासा गैंग” कहकर कमेंट कर रहा है। गर्मी के इस मौसम में जहां लोग ठंडा पानी ढूंढ रहे हैं… वहीं सीहोर में यह परिवार पूरा मटका ही चोरी घर ले जाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं, इसकी पहचान नहीं हो पाई है… लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
तिसरी बाजार में बीडीओ के साथ गाली-गलौज के बाद सड़क जाम, जांच पर विवाद
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के तिसरी बाजार में शुक्रवार रात बीडीओ मनीष कुमार एवं सीओ अखिलेश प्रसाद द्वारा कुछ होटलों और ठेलों पर रसोई गैस के अवैध इस्तेमाल की जांच के दौरान जमकर हंगामा हुआ। जांच के दौरान बीडीओ पर एक ठेले वाले के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगा, जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए और सड़क जाम कर दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि तिसरी बीडीओ और सीओ की टीम ने तिसरी बाजार के कई होटलों और ठेलों पर घरेलू रसोई गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल की जांच की। इसी दौरान एक ठेले वाले को गाली गलौज कर दिया और इससे नाराज लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क जाम की सूचना पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और आकृषित लोगों को समझा बुझा कर जाम खत्म करवाया। इधर घटना को लेकर जहां स्थानीय लोगों का आरोप है कि BDO ने ठेले वाले के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, तो वहीं झामुमो तिसरी प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, इस मामले को उपायुक्त के संज्ञान में लाया जाएगा। बीडीओ की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। ये सिर्फ रात में निकलकर गरीब लोगों को परेशान करते हैं, जबकि ओवरलोड गाड़ियों और अन्य अवैध कारोबार पर चुप्पी साध लेते हैं। वहीं स्थानीय माले नेता मंटू शर्मा ने बीडीओ पर और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, जांच के दौरान तिसरी के एक होटल में रसोई गैस का प्रयोग पाया गया, लेकिन बीडीओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा वे वहां से बियर की एक पेटी अपने साथ ले गए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर बीडीओ ठेले वाले से माफी नहीं मांगते है तो इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल इस पूरे मामले पर बीडीओ या सीओ की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के दौरान क्या कार्रवाई हुई और लगे आरोपों पर प्रशासन का क्या रुख है, इसका इंतजार है। गौरतलब है कि घरेलू LPG सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल गैरकानूनी है। समय-समय पर प्रशासन द्वारा छापेमारी की जाती है, लेकिन इस बार कार्रवाई का तरीका विवादों में आ गया है。0
0
Report
सादाबाद के ताजपुर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, नगला छत्ती टीम ने टिकेत टीम को 95 रन से हराया
Hathras, Uttar Pradesh:सादाबाद क्षेत्र के गांव ताजपुर में आयोजित नेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में नगला शक्तिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टिकटक टीम को 95 रन से पराजित कर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता ने फीता काटकर किया आयोजकों व ग्रामीणों ने पूर्व जिला पंचायत का माला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मान किया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नगला शक्तिक टीम ने निर्धारित ओवरों में 116 रन का लक्ष्य खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए तेजी से रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिकटक टीम नगला छत्ती के गेंदबाजों के सामने टिकैत नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 21 रन पर सिमट गई। इस तरह नगला शक्तिक टीम ने 95 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैच के दौरान गांव के खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मैदान पर मौजूद रही। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में आसपास के कई गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और आगामी दिनों में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे0
0
Report
Advertisement
एक सिरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।पुलिस युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास
Kurara Rural, Uttar Pradesh:हमीरपुर ब्रेकिंग - हमीरपुर - कुरारा कस्बे में एक सिरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को अचानक टावर पर चढ़ता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कुरारा थाना पुलिस मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवक को नीचे उतारने में जुटे हैं। टावर के नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। पुलिस युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। युवक के टावर पर चढ़ने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है, पुलिस निगरानी कर रही है।0
0
Report
चीनी मिल बकाया भुगतान पर किसानों का पांच दिन बाद धरना समाप्त, प्रशासन ने दिया भरोसा
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। केसर चीनी मिल के किसानों के बकाया भुगतान को लेकर प्रशासनिक भवन के सामने पिछले पांच दिनों से चल रहा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार शाम समाप्त हो गया। प्रशासन द्वारा भुगतान को लेकर लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया। शुक्रवार दोपहर संयुक्त मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, सिटी मजिस्ट्रेट और जिला गन्ना अधिकारी दिनेश कुमार सैनी धरना स्थल पहुंचे और किसानों से वार्ता की। इस दौरान प्रशासन की ओर से किसानों को लिखित आश्वासन पत्र सौंपा गया, जिसमें बकाया भुगतान को लेकर गंभीरता और प्रतिबद्धता जताई गई। अधिकारियों ने किसानों से प्रशासन पर भरोसा बनाए रखने की अपील की। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि 29 मई को मुड़िया मुकर्रमपुर स्थित चीनी मिल की हाईवे किनारे की जमीन की नीलामी प्रस्तावित है। नीलामी से प्राप्त धनराशि किसानों के बकाया भुगतान में उपयोग की जाएगी। साथ ही, चीनी मिल की बिक्री प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है ताकि किसी बड़े औद्योगिक समूह के माध्यम से मिल को दोबारा संचालित कराया जा सके। प्रशासन का कहना है कि यदि चीनी मिल लंबे समय तक बंद रही तो क्षेत्र में रोजगार और किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन और जिला प्रशासन लगातार समाधान निकालने में जुटा हुआ है। बाद में किसान नेता रवि ढाका ने धरने पर बैठे किसानों के साथ चर्चा की। किसानों की सहमति के बाद धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। धरने में तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष जगत सिंह, जिला संगठन मंत्री विजय सिंह, शंकर लाल, नारायण दास तिवारी, यामीन मलिक, धीरेंद्र राठी, हरीश गंगवार, मुन्ना लाल पटेल, ब्रह्म स्वरूप शर्मा, अनिल कुमार दुबे, उमाशंकर, रमाकांत उपाध्याय, अहमद रिजवान, करीम सैफी और चौधरी मुन्ना सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।0
0
Report
पिपरिया बाजार में रंगदारी धमकी: हथियार दिखाकर दुकानदारों में दहशत
Narmadapuram, Madhya Pradesh:पिपरिया के पुराने बस स्टैंड इलाके में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब सचिन इलेक्ट्रॉनिक के संचालक सचिन जायसवाल को बदमाशों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकाया। घटना उस वक्त और गंभीर हो गई जब बाइक सवार दो आरोपी दुकान पर पहुंचे। एक आरोपी ने पहले पर्ची दी और उसके बाद सिल्वर रंग की पिस्टल निकालकर फायर करने की कोशिश की। हालांकि पिस्टल मिसफायर हो गई और गोली नहीं चल सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकान के सामने लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दुकान संचालक सचिन जायसवाल ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि रज्जू पुरबिया ने संदेश भेजा है, 5 लाख रुपये तैयार रखो। जब सचिन ने कहा कि वह रज्जू पुरबिया को नहीं जानते, तब आरोपी ने धमकी भरे अंदाज में कहा रविशंकर हत्याकांड वाला रज्जू पुरबिया अब जान जाओगे। इसके बाद कॉल काट दी गई। करीब 10 मिनट बाद बाइक से दो युवक दुकान पर पहुंचे। एक युवक ने दुकान पर आकर एक पर्ची दी, जिस पर लिखा था रज्जू पुरबिया का तोहफा। पर्ची देने के तुरंत बाद आरोपी ने दुकान के सामने सिल्वर रंग की पिस्टल निकालकर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन हथियार से गोली नहीं चली। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए。 घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी थाने पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर आक्रोश जताया। व्यापारियों का कहना है कि शहर में खुलेआम रंगदारी और हथियारों के दम पर दहशत फैलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्ध आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है。0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में चामुंडा माता मंदिर एक करोड़ चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के हमीरगढ़ कस्बे मे स्थित प्रसिद्ध चामुड़ा माता मंदिर मे 15 महीने पूर्व बहु चर्चित एक करोड़ की चोरी के मामले मे हमीरगढ़ सीआई सुनील बेडा की टीम ने खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्त उदयपुर के घासा क्षेत्र के ज्ञानदास और निमेहड़ा चितोड के घनश्याम नायक को गिरफ्तार किया, पुलिस ने बताया की 15 महीने पूर्व मंदिर से एक करोड़ के सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामग्री चोरी हो गईं थी, पुलिस ने 10 हजार से अधिक सीसी टीवी कैमरे अन्य तकनीकी जानकारी के बाद दोनों चोरों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस चोरों से चोरी हुए आभूषण की बरामद कर रही है,0
0
Report
झालावाड़: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार की मौत, शिवलाल समेत अन्य घायल
Noida, Uttar Pradesh:बकानी (झालावाड़) अज्ञात वाहन में बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, अन्य गंभीर घायल शिवलाल को उपचार के बाद झालावाड़ किया रेफर, बकानी-भालता मार्ग पर थोबड़िया के पास हुआ हादसा,0
0
Report
कठूमर के सरकारी स्कूल में चौथी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Alwar, Rajasthan:कठूमर के सरकारी स्कूल में चौथी बार बड़ी चोरी, लाखों का सामान पार — सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कठूमर कस्बे के मसारी रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (नोडल केंद्र) में गुरुवार रात चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह लगातार चौथी घटना है, जिससे स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बदमाश लोहे के मुख्य गेट का ताला, सांकल और कुंदे तोड़कर स्कूल परिसर में घुसे। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य कक्ष समेत छह कमरों के करीब आठ ताले तोड़े, जबकि जिन कमरों के ताले नहीं टूटे, उनके दरवाजे उखाड़ दिए गए। चोर 55 इंच की एलईडी टीवी, इनवर्टर, बैटरी, फावड़े-कुदाल, दिव्यांग विद्यार्थियों के उपयोग का टॉकिंग कैलकुलेटर, पेन ड्राइव सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जाते समय उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और एक कैमरा भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंची चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गीता देवी ने टूटे ताले देखकर घटना की सूचना प्राचार्या विराज चौहान और अन्य शिक्षकों को दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राचार्या विराज चौहान ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल में तीन बार चोरी हो चुकी है। घटना से दो दिन पहले बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण सीसीटीवी और इनवर्टर सिस्टम बंद थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। चोरी के दौरान 20 कमरों की चाबियां भी गायब हो गईं, जिसके चलते परीक्षा के दौरान ताले तुड़वाकर विद्यार्थियों को बैठाना पड़ा。 बिजली बाधित होने से पानी की समस्या भी खड़ी हो गई, जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा。 स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूल परिसर और आसपास शाम के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा और शराबखोरी होती है। उन्होंने पुलिस गश्त की कमी पर सवाल उठाते हुए स्कूल में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई की मांग की है। “स्कूल में यह चौथी बार चोरी हुई है। बिजली बंद होने से सीसीटीवी और इनवर्टर काम नहीं कर रहे थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। हमने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।”0
0
Report
Advertisement
ताज होटल कांड में बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुजाहिद गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना बहेड़ी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मुजाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती को ताज होटल ले गया था, जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पीड़िता पक्ष की तहरीर पर मोहल्ला शाहगढ़ निवासी 25 वर्षीय मुजाहिद पुत्र अफजाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के पर्यवेक्षण में थाना बहेड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रामलीला ग्राउंड गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अपराध रविन्द्र कुमार नैन, कांस्टेबल विंकित सोलंकी और कांस्टेबल हर्ष शामिल रहे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने कृत्य पर पछतावा जताते हुए गलती स्वीकार करने की बात कही। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं सनातन गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने का दावा किया। कार्यकर्ताओं के अनुसार आरोपी को मौके से पकड़वाने में उनकी भी भूमिका रही। इस दौरान शानू गंगवार, अरविंद दिवाकर, करन शर्मा, अंकुश शर्मा, राहुल, आकाश पंडित, वंश ठाकुर, अनूप कुमार, विपिन भौर्य, दिनेश मौर्य, राजा भाटी, भूपेन्द्र गंगवार उर्फ अंशू तथा हिम्मत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
बकानी-भालता मार्ग पर अज्ञात वाहन से टक्कर, बाइक सवार की मौत
Noida, Uttar Pradesh:बकानी (झालावाड़) अज्ञात वाहन में बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, अन्य गंभीर घायल शिवलाल को उपचार के बाद झालावाड़ किया रेफर, बकानी-भालता मार्ग पर थोबड़िया के पास हुआ हादसा,0
0
Report
पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने कैमूर पुलिस पर शराब तस्करी में मिलीभगत का आरोप लगाया
Khajuria Khurd, Bihar:रामगढ़ और कैमूर पुलिस शराब माफियाओं से मिलकर कर रही तस्करी, ट्रकों से अवैध वसूली का भी लगाया आरोप। मोहनिया में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कैमूर जिले की पुलिस व्यवस्था पर बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने रामगढ़ और कैमूर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यहाँ की पुलिस का अपराधियों और शराब तस्करों से गहरा गठजोड़ है। सुधाकर सिंह ने अपने बयान में आरोप लगाया कि कैमूर जिले की पुलिस कानून व्यवस्था संभालने के बजाय केवल शराब माफियाओं के साथ मिलकर शराब की तस्करी कराने और उनसे मोटी रकम वसूलने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ पुलिस की स्थिति और भी भयावह है, जो गंभीर से गंभीर अपराधों पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि चार लोगों का सिर काटकर शव फेंकने वाले बड़े अपराधियों को पकड़ना तो दूर, पुलिस छोटे-मोटे मामलों के अपराधियों पर भी हाथ डालने से कतरा रही है। इसके अलावा, उन्होंने दुर्गावती क्षेत्र में जीटी रोड पर पुलिस द्वारा ट्रकों से अवैध वसूली किए जाने की बात भी कही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस जिले में पुलिस की कोई सकारात्मक भूमिका नहीं रह गई है और यदि पुलिस यहाँ न भी रहे, तब भी जिले की स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
