486661
सीधी में आवारा पशुओं के विचरण की समस्या निवारण के लिए बैठक आयोजित
Sidhi, Madhya Pradesh:आवारा पशुओं के विचरण की समस्या का समाधान करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने की, जिसमें विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम और विधायक सीधी रीती पाठक भी मौजूद थीं। बैठक में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल धोटे और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस बैठक में आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे आशीष सूद, प्रातःकालीन दद्योदक आरती में दर्शन कर लिया भगवान महाकाल का आशीर्वाद, मंदिर प्रबंधन समिति ने किया स्वागत-सत्कार उज्जैन | दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद ने आज उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। वे प्रातःकाल मंदिर में होने वाली दद्योदक आरती के दौरान पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि वे भस्म आरती में शामिल नहीं हुए। मंदिर परिसर पहुंचने पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस दौरान उन्होंने विधिवत दर्शन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद गृह मंत्री आशीष सूद ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अत्यंत दिव्य और आध्यात्मिक अनुभव बताया।0
0
Report
धराली आपदा: 8 माह बाद भी सुरक्षा कार्य धीमे, गांव वीरान
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:धराली आपदा के 8 माह बाद की स्थिति: एक वर्ष पहले चहल पहल थी धराली में, आज खंडहर. रिपोर्ट -हेमकांत नौटियाल, उत्तरकाशी. उत्तरकाशी जिले में धराली आपदा को 8 माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन सुरक्षात्मक कार्यों की गति काफी धीमी है. ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति देखने वाले Zee media के अनुसार धराली के लोगों का कहना है कि सुरक्षात्मक कार्यों की गति धीमी है और धराली पुनर्वास के लिए कोई नीति शासन प्रशासन ने नहीं बनाई है जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं. एक वर्ष पहले धराली में चहल-पहल रहती थी, पर्यटकों और श्रद्धालुओं से धराली गुलज़ार रहता था, आज धराली वीरान और खंडहर पड़ा है. हेमकांत नौटियाल वॉकथ्रू ग्राउंड जीरो धराली से.0
0
Report
बिहार में तेज बारिश से मौसम बदला, Yellow Alert जारी
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज़ पूरी तरह बदला हुआ नज़र आ रहा है।राज्य में प्री मानसून जैसी स्थिति बनी हुई है । जहां कुछ दिन पहले तक लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं बीती रात हुई तेज बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। आज भी पूरे बिहार में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। कहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं, तो कहीं हल्की धूप भी देखने को मिल रही है, जिससे मौसम और भी खुशनुमा लग रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। हालांकि, इसके साथ ही तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। IMD ने पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर और वैशाली में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। खासतौर पर पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और सुपौल में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।0
0
Report
Advertisement
Auraiya में बैटरी ब्रश कटर से पराली जलाने की समस्या घटेगी, लागत ₹5/day
Noida, Uttar Pradesh:Auraiya (UP): Field-Level Intervention Under Project 'Mitigation Of Stubble Burning With Reduction In Cost Of Paddy Cultivation By Solar Or Electrically Powered Machines' Is Being Implemented/Visuals / Farmer Reax भारत के पहले बैटरी से चलने वाले ब्रश कटर के परिचय पर चर्चा की गई है और पेट्रोल से चलने वाली पारंपरिक मशीनों की तुलना में इसके फायदों पर प्रकाश डाला गया है। इसमें मशीन की लागत-प्रभावशीलता पर जोर दिया गया है, क्योंकि इसकी परिचालन लागत केवल ₹5 प्रति दिन है, जबकि पेट्रोल मशीनों की परिचालन लागत ₹100 प्रति घंटा है। ब्रश कटर फसलों को जड़ से कुशलतापूर्वक काटकर पराली जलाने की समस्या का समाधान करता है, जिससे जलाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है और प्रदूषण कम होता है। यह श्रम की आवश्यकता को भी कम करता है, क्योंकि एक व्यक्ति एक दिन में एक एकड़ तक की कटाई कर सकता है। मशीन की समय बचाने और प्रदूषण कम करने के लिए प्रशंसा की गई है और सभी किसानों को इसे अपनाने की सलाह दी गई है। लेख में लक्ष्य से अधिक उत्पादन के लिए लॉटरी प्रणाली और ब्लॉक-वार से जिला-वार लक्ष्य आवंटन में बदलाव का भी उल्लेख किया गया है। इसके अतिरिक्त, इसमें पराली जलाने पर जुर्माने का उल्लेख किया गया है, जो क्षेत्रफल के आधार पर ₹2,000 से ₹15,000 तक है।0
0
Report
बेतिया में देर रात आए आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई, पेड़-घर उड़े
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है बेतिया में देर रात्रि आए तेज आंधी तूफान बारिश ने भारी तबाही मचाई है नौतन के ग्रामीण इलाकों में आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई है तूफान ने कई घरों के छप्पड़ उड़ा दिया है तो वहीं सड़क पर पेड़ भी गिर गए हैं नौतन के बलुआ रोड में पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है खालवा खाप में पांच घरों को नुकसान पहुंचा है आम और मक्के की फसल को काफी क्षति पहुंची है तेज बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली तो आंधी तूफान से काफी नुकसान पहुंचा है0
0
Report
बोकारो के कोनार डैम में हिरण को मछुआरों ने बचाया, वन विभाग को सौंपा
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के गोमिया के कोनार डैम में मछुआरों की सतर्कता से एक हिरण की जान बच गई. डैम के बीच में डूब रहे हिरण को नाव की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित किनारे पहुंचाया और वन विभाग को सौंप दिया. पानी में हलचल दिखी तो मछुआरे तुरंत पास पहुंचे और डैम के बीच में पानी में तैर रहे हिरण को देखा. हिरण पूरी तरह थक चुका था और पानी में काफी देर से था. उसे पानी से बाहर निकाल कर सुरक्षित किनारे लाकर प्राथमिक देखभाल दी गई. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण को अपने कब्जे में ले लिया. स्वास्थ्य जांच के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा. आशंका है कि पानी की तलाश में हिरण जंगल से भटककर डैम के पास पहुँचा होगा और फिसलकर गहरे पानी में चला गया था. कोनार डैम के आसपास का इलाका जंगल से सटा है, जहां अक्सर जंगली जानवर पानी पीने आते हैं.0
0
Report
Advertisement
पटना के रुकनपुरा देवी स्थान में तेज आंधी-तूफान, दीवार गिरने से दो की मौत
Danapur, Bihar:Headline: आँधी में दीवार गिरी, दो की मौत, तीन दबे दानापुर में तेज आँधी-तूफान ने बड़ा हादसा कर दिया। निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है राजधानी पटना से सटे रुकनपुरा देवी स्थान में बुधवार शाम आई तेज आँधी-तूफान के दौरान एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के छठे तल्ले से अचानक दीवार गिर गई। हादसे में वहां से गुजर रहे तीन लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे से तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है घायल सन्नी कुमार को राजा बाजार स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अन्य घायलों को भी निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है बताया जा रहा है कि यह निर्माणाधीन बिल्डिंग नंद किशोर सिंह की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि तेज आँधी-तूफान के कारण अर्धनिर्मित भवन की दीवार गिरने से यह हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है0
0
Report
महाकाल दर्शन से मंत्री देसाई को दिव्य अनुभूति, कहा जीवन में एक बार दर्शन जरूरी
Ujjain, Madhya Pradesh:जीवन में एक बार अवश्य करना चाहिए महाकाल दर्शन” – मंत्री देसाई उज्जैन। गोवा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुभाष उत्तम फल देसाई ने प्रातःकालीन भस्म आरती के दौरान विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन उपरांत उन्होंने अपनी अनुभूति साझा करते हुए इसे अत्यंत दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव बताया。 मंत्री देसाई ने कहा कि वे लंबे समय से महाकाल दर्शन की इच्छा रखते थे, जो आज पूर्ण हुई। उन्होंने बताया कि आरती के दौरान उन्हें अत्यंत निकट से दर्शन लाभ प्राप्त हुआ, जिसे वे जीवन का सौभाग्य मानते हैं。 उन्होंने भावुक होकर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार महाकाल के दर्शन अवश्य करने चाहिए, क्योंकि यह अनुभव जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करता है। गोवा से उज्जैन आगमन पर मिली व्यवस्थाओं और आतिथ्य के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने विशेष रूप से उज्जैन जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की。 उन्होंने स्वयं को सनातन धर्म का अनुयायी बताते हुए कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन से उन्हें गहरी आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई है। दर्शन के बाद मंत्री देसाई ने देश की प्रगति और “विकसित भारत” के लक्ष्य की भी कामना की और कहा कि भगवान महादेव की कृपा से भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। बाइट -मंत्री सुभाष उत्तम फल देसाई0
0
Report
गुरु अमरदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर देशभर में नमन और बधाई
Noida, Uttar Pradesh:सिख पंथ के तृतीय गुरु एवं समता, समरसता और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक गुरु श्री अमरदास जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! लंगर की पावन परंपरा को सुदृढ़ करने और मातृशक्ति के उत्थान हेतु किए गए उनके युगांतरकारी कार्य संपूर्ण मानवता के लिए एक महान प्रेरणा हैं।0
0
Report
Advertisement
निम्बाहेड़ा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: बाइक सवार परिवार को टक्कर, मौत के बाद जांच तेज
Begun, Rajasthan:निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा के मंगलवाड़ रोड स्थित जावदा क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिंकी पत्नी छोटूलाल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में उनके पिता प्रहलाद पुत्र झमना लाल भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। हादसे के समय बाइक पर सवार दोनों मासूम बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के राजेन्द्र सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी गई है।0
0
Report
महाराजपुरा में नवविवाहित ने दो दिन बाद ही फांसी लगाई; पुलिस जांच शुरू
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने शादी के महज दो दिन बाद ही फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की हैं। गनीमत रही कि फंदा और कुर्सी टूट गई, जिससे परिजनों को जानकारी मिल गई। परिजन तुरंत विवाहिता को अस्पताल लेकर पंहुचे और भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसका इलाज जारी है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीओ- दअरसल भिंड जिले के गोरमी की रहने वाली 22 साल की सपना गुर्जर की शादी 25 अप्रैल 2026 को ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ निवासी सौरभ गुर्जर के साथ हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही ससुराल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद नवविवाहिता सपना ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी इसी दौरान फंदा और पैरों के नीचे रखी कुर्सी टूट गई। आवाज सुनकर घरवाले कमरे में पहुंचे तो सपना बेसुध हालत में मिली। परिजनों ने तुरंत सपना को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक सपना की हालत गंभीर है लेकिन अभी स्थिर है। गले पर निशान हैं और उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूछताछ की पुलिस के मुताबिक सपना अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। होश आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। तभी खुदकुशी की कोशिश के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। सपना के परिजन भिंड से ग्वालियर पहुंच गए हैं। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शादी के दो दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ कि नवविवाहिता को यह कदम उठाना पड़ा। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नवविवाहिता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर प्रताड़ना का मामला सामने आता है तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आंगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट- जयराज कुबेर -ASP ग्वालियर0
0
Report
मुरैना में पहाड़गढ़-रामपुर क्षेत्र में जल संकट, लोग पानी के लिए तरसते
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में गर्मी बढ़ते ही जल संकट गहराने लगा है। हालात ऐसे हैं कि कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। जिले के पहाड़गढ़ और रामपुर इलाके में जलसंकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां ग्रामीण दूर-दूर से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। सुबह से ही महिलाओं की कतारें पानी के इंतजार में लग जाती हैं, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। वहीं दूसरी तरफ चंबल नदी के किनारे बसे जैतपुर गांव में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां महिला, पुरुष और बच्चे करीब 2 किलोमीटर दूर चंबल नदी से पानी लाने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में पानी के लिए यह संघर्ष लोगों की जिंदगी को और कठिन बना रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बाइट ग्रामीण जब इस पूरे मामले को लेकर जिले के एडीएम से बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। बाइट अश्विनी रावत एडीएम मुरैना "हम मामले को दिखवा रहे हैं और जल्द ही जल समस्या का समाधान किया जाएगा।" फिलहाल सवाल यही है कि भीषण गर्मी में आखिर कब तक लोग यूं ही पानी के लिए जूझते रहेंगे। प्रशासन के दावे कब हकीकत बनेंगे, यह देखना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
मुरैना में गर्मी के बीच जल संकट, ग्रामीण पानी के लिए दूरी बढ़ा रहे
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में गर्मी बढ़ते ही जल संकट गहराने लगा है। हालात ऐसे हैं कि कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वीओ: जिले के पहाड़गढ़ और रामपुर इलाके में जलसंकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां ग्रामीण दूर-द-dist से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। सुबह से ही महिलाओं की कतारें पानी के इंतजार में लग जाती हैं, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। वहीं दूसरी तरफ चंबल नदी के किनारे बसे जैतपुर गांव में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां महिला, पुरुष और बच्चे करीब 2 किलोमीटर दूर चंबल नदी से पानी लाने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में पानी के लिए यह संघर्ष लोगों की जिंदगी को और कठिन बना रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बाइट ग्रामीण जब इस पूरे मामले को लेकर जिले के एडीएम से बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। बाइट अश्विनी रावत एडीएम मुरैना "हम मामले को दिखवा रहे हैं और जल्द ही जल समस्या का समाधान किया जाएगा। फिलहाल सवाल यही है कि भीषण गर्मी में आखिर कब तक लोग यूं ही पानी के लिए जूझते रहेंगे। प्रशासन के दावे कब हकीकत बनेंगे, यह देखना बाकी है।0
0
Report
इटावा: 62% पर नाराज़ छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के नगला जवाहर गांव निवासी 18 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा दिव्यांशी उर्फ तनू ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परीक्षा परिणाम के बाद 62 प्रतिशत नंबर आने पर भी पिता ने डांटा था तथा कारण बताकर आहत कर दिया गया। बताया गया कि पिता राज्य के बाहर काम करते हैं और चाहते थे कि बेटी के कम से कम 80 प्रतिशत नंबर आए, लेकिन वह नहीं ला सकी। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। बाइट: ताऊ मंगल सिंह; बाइट: डॉक्टर राघवेंद्र ई.एम.ओ。0
0
Report
महराजगंज में आम तोड़ने पर बच्चे को पेड़ से बांधकर तालिबानी सजा, आरोपी गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज आम तोड़ने पर बच्चे को पेड़ से बांध कर दी तालिबानी सजा , ज़ी मीडिया पर खबर चलने के बाद पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर किया न्यायालय चालान एंकर- महाराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में एक बच्चे को आम तोड़ने के आरोप में पेड़ से बांधकर तालिबानी सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ज़ी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के द्वारा खबर प्रमुखता से चलाने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिए । जानकारी के मुताबिक थाना चौक क्षेत्र अंतर्गत पीड़ित नाबालिग जो कक्षा 6 का छात्र है और बीते 28 अप्रैल को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला, किन्तु स्कूल न जाकर आसपास क्षेत्र में घूमता रहा। इसी दौरान वह सरिता देवी के खेत में पहुंच गया, जहां सरिता देवी घास काट रही थीं। आम तोड़ने की बात को लेकर सरिता देवी एवं उनके पति रामनाथ द्वारा बालक को बांधकर मारपीट की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था और नाबालिक के साथ तालिबानी सजा की लेकर जी मीडिया ने प्रमुखता से खबर चलाई थी जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और इस संबंध में पीड़ित के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना चौक पर मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रामनाथ एवं सरिता देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।0
0
Report
Advertisement
