486661
सेमरिया गांव में 5 फिट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया कड़ी मशक्कत के बाद
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के सेमरिया गांव में हड़कंप मच गया, चार दिन से मगरमच्छ ने पूरे गांव को परेशान करके रखा था। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम पंकज मिश्रा के नेतृत्व में सोना घड़ियाल टीम के साथ रेस्क्यू किया गया। जो काफी कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल पकड़ा गया और मगरमच्छ 5 फिट लंबा बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले पर SIT ने शुरू की बड़े स्तर की जांच
Noida, Uttar Pradesh:Chamoli (Uttarakhand) high level three-member SIT arrives at Badrinath temple to probe alleged donation theft case.0
0
Report
Peeplu में सड़क खुदाई से यातायात बाधित, बारिश ने हालात और बिगाड़े
Tonk, Rajasthan:Peeplu, Tonk नगरपालिका पीपलू शहर के घाना चौराहे पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के संवेदक द्वारा सड़क खुदाई से आवागमन ठप स्टेट हाईवे-121 पर बिना वैकल्पिक व्यवस्था के मार्ग किया बंद बारिश के बीच सड़क खुदाई से लोगों की बढ़ी परेशानी कीचड़ और जलभराव से दुर्घटना का खतरा संकेतक बोर्ड नहीं, राहगीर हो रहे परेशान देर रात सड़क खुदाई से पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त PWD की कार्यशैली पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल आमजन में सरकारी रुपयों के दुरुपयोग करने पर नाराजगी, जिला कलेक्टर टीना डाबी से की कार्रवाई की मांग0
0
Report
बरवा ड्रेन की सफाई न होने से 500 एकड़ धान की फसल जलमग्न, किसानों में आक्रोश
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के विकासखंड रामपुर कारखाना क्षेत्र के गौरा, बनकट बहादुरपुर और भीमपुर गांवों में बरसात के बाद करीब 400 एकड़ में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पिछले चार दिनों से पानी भरा होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि जल्द जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो पूरी फसल सड़कर बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार इन गांवों से होकर गुजरने वाली बरवा ड्रेन की इस वर्ष समय पर सफाई नहीं कराई गई। ड्रेन में गाद और झाड़-झंखाड़ जमा होने से बारिश का पानी निकासी नहीं हो रहा है। परिणामस्वरूप खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं और हाल ही में रोपी गई धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई पर उन्होंने हजारों रुपये खर्च किए हैं। अब लगातार चार दिनों से खेतों में पानी जमा होने से फसल के खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।प्रमोद राय, शिवानंद राय, मृत्युंजय राय, कृष्णकांत त्रिपाठी, मनोज कुमार, संजय राय, वीरेंद्र राय, कैलाश राय, कृष्णानंद विश्वकर्मा, प्रदीप गुप्ता, नंदन गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, नथुनी गुप्ता सहित अन्य किसानों ने बताया कि यदि शीघ्र पानी नहीं निकला तो धान की पूरी फसल नष्ट हो जाएगी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर टीम भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जाए, बरवा ड्रेन की तत्काल सफाई कराई जाए तथा प्रभावित किसानों को राहत और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।0
0
Report
Advertisement
कानपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर धर-पकड़ में 15 ठग गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर धर-पकड़ में 15 ठग गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने रेउना और गुजैनी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 15 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी की। फिलहाल क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और स्पेशल ऑपरेशन की टीम अलग-अलग थानों में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह के तार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तक जुड़े हैं।0
0
Report
पुलिस हिरासत के दौरान युवक के हाथ कटे, परिवार ने पुलिस पर आरोप
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत के दौरान एक युवक का दाहिना हाथ गंभीर रूप से कट जाने का मामला सामने आया है। युवक एसआरएमएस अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर बर्बरता और लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक ने नशे की हालत में खुद ही थाने में लगे शीशे पर हाथ मार दिया था, जिससे यह हादसा हुआ। चंदपुर बिचपुरी गांव निवासी अनिल के परिजनों के मुताबिक, वह शाम को ड्यूटी से लौट रहा था। रास्ते में गांव की एक महिला पैदल जा रही थी। अनिल ने उसे बाइक से घर छोड़ने की बात कही, लेकिन महिला ने इसे गलत समझते हुए डायल-112 पर छेड़छाड़ की शिकायत कर दी। सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और रात में अनिल को घर से थाने ले गई। अनिल की मां लज्जावती का आरोप है कि जब परिवार के लोग रात में बेटे के बारे में जानकारी लेने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और वहां से भगा दिया। अगले दिन सुबह दोबारा जाने पर पुलिस ने बताया कि अनिल को हल्की चोट लगी है। इसके बाद पुलिस परिजनों को भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल पहुंचकर परिजनों के होश उड़ गए। उनका आरोप है कि अनिल खून से लथपथ था और उसका दाहिना हाथ बुरी तरह कट चुका था। डॉक्टरों ने बताया कि रात करीब दो बजे से उसका ऑपरेशन किया गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हाथ काटने की बात कही थी, लेकिन मां ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। सीओ ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर अनिल के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही हिरासत में घायल होने की घटना की भी निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि परिजन पूरे मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
जलभराव से मतदाता केंद्र शिफ्ट, केंद्र में तीन फीट पानी—कामकाज ठप
New Delhi, Delhi:लोकेश: किराड़ी मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता केंद्र को जलभराव के कारण किया गया शिफ्ट राशन दफ्तर में केद्र का किया गया शिफ्ट केंद्र के दरवाजे पर लगाया गया पोस्टर केंद्र में भरा हुआ लगभग तीन फीट तक पानी पानी भरने के कारण कामकाज ठप0
0
Report
Advertisement
मेलबर्न भीड़ विवाद: बंगाल सरकार Rath Yatra समितियों को मदद; टीएमसी जुलाई रैली पर FIR
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SAUGATA ROY (TMC MP) ON MELBOURNE EVENT CROWD CONTROVERSY / WEST BENGAL GOVERNMENT AID TO RATH YATRA COMMITTEES / TMC JULY 21 RALLY ISSUE / FIR AGAINST ABHISHEK BANERJEE / SUDIP BANDYOPADHYAY'S MEETING WITH SPEAKER AND AMIT SHAH0
0
Report
पानीपत के 70 साल पुराने स्कूल की इमारत खतरे में, जल्द शिफ्टिंग तय
Panipat, Haryana:पानीपत के शहरी विधायक प्रमोद विज अक्सर शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का दावा करते हैं। उनका कहना है कि शहर के विकास पर लगातार बड़े पैमाने पर धनराशि खर्च की जा रही है। लेकिन जब शिक्षा जैसी बुनियादी और सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था की बात आती है, तो जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां करती है। शिक्षा ही वह आधार है, जो बच्चों और युवाओं का भविष्य संवारती है, उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है और देश की प्रगति में योगदान देने योग्य तैयार करती है। ऐसे में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े करती है। शुगर मिल स्थित सरकारी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल की जर्जर और कंडम घोषित इमारत इस बात का उदहारण है कि विकास के दावों और वास्तविकता में कितना अंतर है। जहां एक ओर विकास की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर मासूम बच्चे असुरक्षित भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विधायक जी, शहर के विकास के साथ-साथ सरकारी स्कूलों की भी सुध लीजिए, क्योंकि मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी शहर और देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी नींव होती है। शहर के शुगर मिल परिसर स्थित करीब 70 साल पुराने सरकारी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल की जर्जर इमारत में आज भी बच्चों की पढ़ाई जारी है। भवन को कंडम घोषित किए जाने के बावजूद यहां रोजाना विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रहे हैं। इमारत की दीवारों और छतों में दरारें होने के कारण किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। हालांकि शिक्षा विभाग ने स्कूल को जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही है। स्कूल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को अपेक्षाकृत सुरक्षित हिस्से में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। गर्मी और उमस के बीच एक ही स्थान पर कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते स्कूल को सुरक्षित भवन में स्थानांतरित नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सरकारी मिडिल स्कूल की इंचार्ज मनप्रीत ने बताया कि प्राइमरी स्कूल कई दशक पहले शुरू हुआ था, जबकि मिडिल स्कूल में पहली बार 1 अप्रैल 1995 को प्रवेश हुआ था। उन्होंने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए पिछले वर्ष ही शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया था। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल को अग्रवाल मंडी स्थित सरकारी स्कूल में स्थानांतरित किया जाएगा। संबंधित विद्यालय का निरीक्षण भी किया जा चुका है तथा 15 जुलाई को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अगले दो से चार दिनों में शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। मनप्रीत ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में सुबह और शाम की दोनों शिफ्टों को मिलाकर करीब 160 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। इनमें सुबह की शिफ्ट में 131 तथा शाम की शिफ्ट में 35 विद्यार्थी हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों को भवन के अपेक्षाकृत सुरक्षित हिस्से में बैठाया जाता है। प्राइमरी स्कूल के अध्यापक अनिल सांगवान ने बताया कि स्कूल डबल शिफ्ट में संचालित होता है। उनके अनुसार यह विद्यालय शुगर मिल की स्थापना के समय से संचालित हो रहा है और लगभग 70 वर्ष पुराना है। उन्होंने बताया कि शुगर मिल कॉलोनी के भवनों के साथ-साथ स्कूल भवन भी कंडम घोषित किया जा चुका है। शिक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण के बाद स्कूल को अग्रवाल मंडी स्थित विद्यालय में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने भी पुष्टि की कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल को जल्द ही नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल अभिभावकों की नजर इस बात पर टिकी है कि शिक्षा विभाग अपने दावे के अनुसार कितनी जल्दी बच्चों को सुरक्षित भवन उपलब्ध कराता है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।0
0
Report
बद्रीनाथ दान चोरी मामले की SIT पहुँच गई, उत्तराखंड सरकार की जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड | बद्रीनाथ मंदिर से दान की कथित चोरी की जांच के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित SIT मंदिर पहुंची।0
0
Report
Advertisement
कोटा के सीईओ बलराम ध्रुव के मकान में चोरी, 50 हजार नकद चोरी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोटा नगर के पड़ाव पारा इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। जनपद पंचायत गीदम के सीईओ बलराम सिंह ध्रुव के मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक बलराम सिंह ध्रुव वर्तमान में गीदम में पदस्थ हैं और उनका कोटा स्थित मकान उनके भतीजे के देखरेख में था। भतीजे के गांव चले जाने के कारण घर खाली था। इसी सूनेपन का फायदा उठाते हुए देर रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का तालाला तोड़ा। बदमाशों ने अंदर रखी गोदरेज अलमारी को खंगाला, जिसमें से 50 हजार रुपये नकद, एक चांदी का गिलास और गुल्लक में रखे पैसे चोरी कर लिए। पीड़ित सीईओ ने मामले की सूचना तुरंत कोटा थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ आसपास के रास्तों पर लगे अन्य कैमरों की भी पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।0
0
Report
राम मंदिर दान घोटाले पर स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज का प्रेस कॉन्फ्रेंस
Noida, Uttar Pradesh:SWAMI GOVINDDEV GIRI MAHARAJ, TREASURER OF THE SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST, PRESS CONFERENCE ON RAM MANDIR DONATION THEFT CASE0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने विदेशी मुद्रा लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 1,100 यूरो समेत सामान बरामद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने विदेशी मुद्रा की बड़ी लूट के मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है और अपराध में इस्तेमाल हुई हुंडई एक्सेंट कार, 1,100 यूरो और लूटे गए सामान का कुछ हिस्सा (जो कीमत लगभग 9.79 लाख रुपये है) बरामद किया है। आरोपियों ने लूट को अंजाम देने से पहले एक फ़र्ज़ी पहचान का इस्तेमाल करके पीड़ित को डिलीवरी की एक फ़र्ज़ी जगह पर बुलाया था। बाकी आरोपियों को गिरफ़्तार करने और बचे विदेशी मुद्रा बरामद करने की कोशिशें जारी हैं: पांडव नगर पुलिस स्टेशन0
0
Report
Advertisement
कन्नौज के टीचर रोमांस वीडियो पर जांच शुरू
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग सौरिख के सरकारी विद्यालय में टीचर के बीच रोमांस का कथित वीडियो वायरल。 21 जनवरी 26 का बताया जा रहा वायरल वीडियो。 महिला और पुरुष टीचर के रोमांस वाले इस वीडियो की जांच शुरू。 बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांगी जांच रिपोर्ट。 Zee मीडिया नहीं करता वायरल वीडियो के कन्नौज से जुड़ा होने या किसी दावे की पुष्टि。0
0
Report
मुजफ्फरनगर में सुपारी किलर से मुठभेड़; तालिब घायल, कई मुकदमे दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर पुलिस की सुपारी किलर से मुठभेड़, मुठभेड़ में शातिर सुपारी किलर तालिब घायल, ककराला भोपा का निवासी है शातिर तालिब, घायल पर यूपी, उत्तराखंड में दर्जनों मुकदमे दर्ज, किलर लुटे हुए वाहन से घटना को देता था अंजाम, सुपारी किलर से तमंचा कारतूस व स्कूटी मिली, नई मंडी क्षेत्र के बागोवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़।0
0
Report
CBSE: R3 मूल्यांकन स्कूल-स्तरीय, बोर्ड परीक्षा नहीं; क्लास 10 में प्रमोशन के साथ पास अनिवार्य
Noida, Uttar Pradesh:CBSE का कहना है कि CBSE के तहत तीसरी भाषा (R3) का मूल्यांकन सिर्फ़ स्कूल-लेवल की इंटरनल परीक्षाओं के ज़रिए किया जाएगा। इस साल R3 के लिए कोई CBSE बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। बोर्ड का कहना है कि जो छात्र R3 पास नहीं कर पाते हैं, उन्हें भी क्लास 10 में प्रमोट कर दिया जाएगा, लेकिन क्लास 10 में रहते हुए उन्हें इसे पास करना होगा। क्लास 10 के छात्रों के लिए CBSE सेकेंडरी पास सर्टिफिकेट पाने के लिए R3 पास करना ज़रूरी होगा। क्लास 10 में R3 में फेल होने वाले छात्रों को रिज़ल्ट घोषित होने से पहले दोबारा मूल्यांकन का मौका मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
