Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shivpuri473551

शिवपुरी के रनखेड़ी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने कार सवार से की मारपीट

Aug 24, 2024 05:55:42
Shivpuri, Madhya Pradesh

शिवपुरी के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने 20 अगस्त को एक कार सवार के साथ लात-घूंसों और बेल्टों से मारपीट की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कार सवार का विवाद टोल चुकता करने को लेकर हुआ था। टोलकर्मी विवाद के बाद भी मारपीट करते रहे और कार सवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
G1GULSHAN 1
Mar 22, 2026 10:52:32
Jind, Haryana:5 अप्रैल को जींद में विकास रैली, जिले को मिलेंगी बड़ी सौगातें: डॉ. कृष्ण मिढ़ा कांग्रेस पर साधा निशाना, अपने गिरेबान में झांके उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के बचे-खुचे विधायक भी अब पार्टी से निराश हो चुके हैं और मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित हैं。 गैस किल्लत पर संयम बरतने की अपील एंकर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने शासनकाल की कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है, जिससे प्रभावित होकर विपक्ष के कई नेता भी सरकार की कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं。 डॉ. मिड्ढा रविवार को विभिन्न गांवों के दौरे पर निकलने से पूर्व मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद में विकास रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। इस रैली के माध्यम से जिले के लिए अनेक विकास परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी और जींद को बड़ी सौगातें मिलने की पूरी संभावना है。 उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जींद जिले की पांच में से चार सीटें मिलने पर मुख्यमंत्री जनता का आभार व्यक्त करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस प्रकार अन्य जिलों में मुख्यमंत्री ने विकास के लिए बड़ी राशि की घोषणा की है, उसी तरह जींद को भी विकास की नई गति मिलेगी। डॉ. मिड्ढा ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं व मांगों को एकत्रित कर रहे हैं। इनमें से जो मांगें व्यावहारिक (फीज़िबल) होंगी, उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा ताकि उनका शीघ्र समाधान हो सके。 राज्यसभा चुनाव को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने भीतर झांकने की आवश्यकता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “अपने दुश्मन को शक की निगाहों से मत देखो, कातिल तो अपना यार भी हो सकता है।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के बचे-खुचे विधायक भी अब पार्टी से निराश हो चुके हैं और मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित हैं。 गैस सिलेंडर की कथित किल्लत पर बोलते हुए डॉ. मिड्ढा ने कहा कि यह समस्या वैश्विक परिस्थितियों के कारण उत्पन्न हुई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पूरी तरह सक्रिय है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का स्टॉक न करें और जरूरत के अनुसार ही गैस लें, ताकि सभी को पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सके。 उन्होंने कहा कि घबराहट के कारण लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता में इतनी किल्लत नहीं है। यदि लोग संयम बरतेंगे तो किसी को भी गैस की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा。 आगामी विकास रैली को लेकर उत्साह पर उन्होंने कहा कि गांव-गांव में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और यह रैली रिकॉर्ड तोड़ साबित होगी。 अंत में डॉ. मिड्ढा ने चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, देशवासियों और विदेशों में रह रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए मां भगवती से सभी के कल्याण की प्रार्थना की。
0
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Mar 22, 2026 10:50:49
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट शहर के गौतम कॉम्प्लेक्स की तीन दुकानों पर नगरपालिका द्वारा पोकलैंड चलाकर ध्वस्त कर दिया गया । जिसका किराएदार दुकान संचालक के परिजनों ने विरोध स्वरूप हंगामा किया जिन्हें पुलिस द्वारा हटा दिया गया । गौतम कॉम्प्लेक्स के मालिक द्वारा भवन जर्जर हालत में होने से किराएदारों को दुकान खाली करने कहा जा रहा था । जिसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हुआ । दुकान मालिक ने किराएदारों पर जबरन रजिस्ट्री करने अथवा दुकान खाली करने के लिए पचास लाख रु मांगने की शिकायत कोतवाली में की थी । जिसकी जांच के बाद दो किराएदारों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है । आज की कार्यवाही को लेकर एसडीएम गोपाल सोनी ने बताया कि नगरपालिका एक्ट में शहर के जर्जर भवनों को तोड़ने के प्रावधान हैं । कॉम्लेक्स मालिक द्वारा उक्त भवन जर्जर होने की सूचना नगरपालिका को दी थी । जिस पर नगरपालिका और पीडब्ल्यू इंजीनियर की रिपोर्ट पर कॉम्लेक्स मालिक और किराएदारों को नोटिस जारी कर दोनों पक्षों को सुनने के बाद यह कार्यवाही की गई है । तोड़फोड़ की कार्यवाही से पूर्व बिजली विभाग द्वारा इलाके की बिजली काट दी गई । वहीं किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 22, 2026 10:48:35
Sambhal, Uttar Pradesh:चंदौसी थाना इलाके के चुन्नी मोहल्ले में घरों में अवैध शराब बेचे जाने के शक में इलाके की सैकड़ों महिलाओं और लोगों ने एक घर पर धावा बोल दिया ...भीड़ ने अवैध शराब बेचे जाने के शक में घर पर ईंट पत्थर बरसाए ..घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट की ..अवैध शराब की तलाश में भीड़ ने घर की तलाशी के दौरान घर में जमकर तोड़फोड़ की ...महिला के घर में भीड़ को अवैध शराब नहीं मिली तो भीड़ में अवैध शराब बेचे जाने के शक में मोहल्ले के कई घरों के ताले तोड़ डाले...मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला और उसके बेटे से मामले की जानकारी कर मेडिकल जांच के लिए भेजा है ...पुलिस महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने लोगों की पहचान कर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है । मामला चंदोसी थाना इलाके के दलित बाहुल्य चुन्नी मोहल्ले का आज का है ..दरअसल चुन्नी मोहल्ले में रहने वाले अधिकाश लोगों को शराब की लत है ..शराब की लत की वजह से मोहल्ले के अधिकाश घरों में आए दिन हंगामा होता है , शराब की लत की वजह से कई लोग गंभीर बीमारी की चपेट में है दो दिन पूर्व शराब के आदी एक युवक की गंभीर बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई थी ...जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों खासकर महिलाओं को यह शक था कि मोहल्ले के कई घरों में अवैध तौर पर शराब बेची जाती है ..मोहल्ले में ही आसानी से शराब मिल जाने की वजह से मोहल्ले के अधिकाश लोग शराब के आदि हो गए है... मोहल्ले के घरों में अवैध शराब बेचे जाने के शक में मोहल्ले की महिलाएं ने आज लोगों की भीड़ को इकट्ठा कर एक परिवार पर अवैध शराब बेचे जाने के शक उसके घर पर धावा बोल दिया , घर में मौजूद मां बेटे के साथ जमकर मारपीट की , अवैध शराब की तलाश में घर में जमकर तोड़फोड़ की ..भीड़ ने अवैध शराब की तलाश मेव मोहल्ले के अन्य कई घरों के भी ताले तोड़ डाले...मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस भीड़ की मारपीट का शिकार हुए मां बेटे को लेकर थाने पहुंची तो ..भीड़ ने थाने में भी पहुंचकर जमकर नारेबाजी की ...फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही की तैयारी कर रही है ,..
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 22, 2026 10:48:18
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में निषाद पार्टी का शक्ति प्रदर्शन: जयंती पर निकली विशाल बाइक रैली,कार्यकर्ताओं संग मंत्री बिना हेलमेट दौड़ाते दिखे बुलेट। गोरखपुर में आज निषाद पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बड़ा सियासी संदेश दिया। महाराजा गुह्यराज निषाद जयंती के मौके पर आयोजित प्रांतीय अधिवेशन और विशाल बाइक रैली में हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी ने मछुआ समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को फिर जोरदार तरीके से उठाया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पादरी बाजार स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने करीब 3000 बाइकों की रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान मंत्री खुद बुलेट मोटरसाइकिल पर सबसे आगे चलते नजर आए। हालांकि इस दौरान मंत्री जी ने हेलमेट नहीं पहना और उनके साथ चल रहे कई बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने भी हैलमेट नही पहनी थी इस दौरान ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई जो चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि बाइक रैली में कुछ दूर चलने के बाद मंत्री संजय निषाद को ट्रैफिक नियमों के अनुसार सड़क पर हेलमेट ना पहनने की गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने कार्यकर्ताओं से हेलमेट लेकर पहन लिया। इस मौके पर संजय निषाद ने 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा कि उनकी पार्टी समाज के हक की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में निषाद समाज को नुकसान हुआ है और अब अधिकार वापस लेने का समय है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि मछुआ समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए प्रदेश में चार बड़ी रैलियां की जाएंगी। करीब 10 किलोमीटर लंबी यह बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए काली मंदिर और पैडलेगंज के रास्ते महंत दिग्विजयनाथ पार्क पहुंची जहां मुख्य सभा और प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश राजभर और आशीष पटेल के शामिल होने की भी संभावना जताई गई है। राजनीतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही इस रैली के जरिए निषाद पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने और 2027 चुनाव को लेकर माहौल बनाने की कोशिश की है। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में निषाद समाज का वोट करीब 4.5 प्रतिशत है जबकि उपजातियों को मिलाकर यह संख्या लगभग 9 प्रतिशत तक पहुंचती है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top