Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shivpuri473638
सिंधिया ने पिछोर महिला सम्मेलन में मंच पर सिर्फ महिलाओं के रहने की पहल शुरू की
PPPoonam Purohit
Oct 13, 2025 02:49:44
Shivpuri, Madhya Pradesh
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुरुषों से खाली कराया महिला सम्मेलन में मंच नारी शक्ति ही देश की धुरी है: सिंधिया राजमाता विजयाराजे सिंधिया को नमन कर महिला सशक्तिकरण के लिए औद्योगिक संकल्प लिए पिछोर, शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ने आज पिछोर में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया। यह सम्मेलन नारी शक्ति के सम्मान और उनके उत्थान को समर्पित रहा, जिसकी शुरुआत में ही मंत्री ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने मंच पर उपस्थित सभी पुरुष जनप्रतिनिधियों और सदस्यों से अनुरोध किया कि वे नीचे उतर जाएं ताकि मंच पर केवल महिलाएं ही रहें, जिससे नारी शक्ति का वास्तविक वर्चस्व स्थापित हो सके। राजमाता को नमन कर उन्होंने नारी शक्ति का उत्थान बताया। सिंधिया ने अपनी दादी अम्मा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 106वीं जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि राजमाता ने नारी सशक्तिकरण का झंडा उठाकर देशव्यापी आंदोलन चलाया था। उन्होंने बताया कि राजमाता ने 1965 में महल की 60 एकड़ जमीन दान में देकर ग्वालियर में सिंधिया कन्या विद्यालय की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि उनकी दादी अम्मा में सरस्वती का ज्ञान, माँ दुर्गा के न्याय की शक्ति और माँ लक्ष्मी का प्रेम था, क्योंकि नारी तो हमारी देवियों का ही रूप है। उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति माँ भारती के लिए एक प्रबल पंक्ति के रूप में चल पड़ी है। उन्होंने हंसमुखी, रामदेवी और मुन्नीबाई जैसे स्थानीय उदाहरण दिए, इसके अलावा उन्होंने क्रांति देवी की भी बात की जिन्होंने 329 समूहों की कमान संभालकर ₹1000 के छोटे निवेश से लाखों की कमाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ़ ज़िले की नहीं, आप भारत की कहानी हैं, यह उसी सफर की कहानी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जा रहे हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर साधा करारा निशाना। सिंधिया ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर करारा निशाना साधते हुए कहा कि जहाँ कांग्रेस के समय में महिला को बोझ समझा जाता था, वहीं आज मातृशक्ति देश का भविष्य बन गई है। उन्होंने भाजपा सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 12 करोड़ महिलाओं के घर में चूल्हा जल रहा है, और मुद्रा एवं जन-धन योजनाओं से मिले संबल से करोड़ों महिलाएं आजीविका के नए आयाम छू रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी बेटी को भविष्य मानकर कन्यादान करती है और 21 साल में लाड़ली बहना बन जाती है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर खुशी जाहिर की और हास्यपूर्वक कहा कि जल्द ही हम सब सांसद पति और विधायक पति बनकर रह जाएंगे, और कोई पार्षद पति अलाउड नहीं होगा। पिछोर को दी औद्योगिक सौगातें। स्थानीय स्तर पर महिलाओं को सीधे रोजगार देने की प्रतिबद्धता जताते हुए सिंधिया ने दो बड़ी औद्योगिक घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि बदरवास में जैकेट का प्लांट लगाया गया है, जिससे हजारों बहनों को सीधा रोजगार मिलेगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए मूंगफली प्रोसेसिंग प्लांट भी लाया जाएगा। सिंधिया ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं न केवल पिछोर और आसपास के क्षेत्रों के औद्योगिक परिदृश्य को बदलेंगी, बल्कि यहाँ की लगभग 18,000 महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई दिशा प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं sशक्त होती हैं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों की प्रगति सुनिश्चित होती है। मेरा संकल्प है कि पिछोर की हर बहन अपने घर में आत्मविश्वास और सम्मान के साथ खड़ी हो सके। कार्यक्रम के अंत में सिंधिया ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसत भारत के संकल्प को साकार करने के लिए, हम हर जिले, हर गाँव और हर व्यक्ति तक प्रगति की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछोर की धरती अब औद्योगिक और सामाजिक विकास का नया केंद्र बनेगी।
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AGAdarsh Gautam
Oct 13, 2025 05:45:30
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी : सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व से एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसमें बाघिन T28 अपने चार शावकों के साथ विचरण करती हुई नजर आ रही है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। बाघिन T28 को 'सुपर मॉम' और 'मौसी मां' के नाम से भी जाना जाता है। इसने अपनी बहन की मौत के बाद उसके तीन शावकों को अपने बच्चों की तरह पाला और उन्हें जंगल में रहने के लिए तैयार किया। अब T28 अपने नए शावकों के साथ नजर आ रही है, जो पर्यटकों के लिए एक अद्भुत अनुभव है। पर्यटक बाघिन T28 और उसके शावकों को देखकर बेहद उत्साहित हैं। यह तस्वीर न केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संजय टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण के प्रयास सफल हो रहे हैं। संजय टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में वृद्धि हो रही है, और यह रिजर्व वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थल बन गया है। बाघिन T28 की कहानी इस बात का प्रमाण है कि संरक्षण के प्रयासों से वन्यजीवों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Oct 13, 2025 05:45:15
Kota, Rajasthan:एंकर - कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक ब्रेजा कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। बाइक सवार युवक राकेश कुमार डांगी, पुत्र सीताराम डांगी निवासी श्याम नगर गली न 5 का रहने वाला है,, शाम 4 बजे अपनी बेटी को कोचिंग छोड़कर घर वापस लौटते समय ye हादसा हुआ। ब्रेज़ा कार आरजे 20 सीई 7299 ने जोरदार बाइक सवार को टक्कर मारी टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक बाइक को घसीटता हुआ चला गया। जिसमें राकेश डांगी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है उनकी गंभीर अवस्था में कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों के द्वारा इस मामले की रिपोर्ट आर के पुरम थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
0
comment0
Report
Oct 13, 2025 05:38:55
2
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Oct 13, 2025 05:35:26
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Oct 13, 2025 05:34:32
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मंत्री व SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जब उपचुनावों में मदद की ज़रूरत थी, तो हम बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मदद की गुहार लगा रहे थे। हमने विनोद तावड़े और जे.पी. नड्डा को अपनी बात बताई और उन्होंने स्वीकारा। हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उन्हें अपने कार्यक्रमों की सूची दी। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आएंगे, तो हम साथ बैठकर फैसला करेंगे और मिलकर लड़ेंगे। हमने उन पर भरोसा किया, धर्मेंद्र प्रधान और अन्य लोगों से बात की और सभी ने आश्वासन दिया। दुर्भाग्य से, बिहार में रहने वाली प्रजापति, राजभर, राजबंशी जातियों की आबादी 20 से लेकर 80,000 वोटों की है, लेकिन LJP(रामविलास), भाजपा, RJD और JDU, सभी का कहना है कि वे उनके वोट हैं। इसलिए, भारतीय समाज पार्टी फिलहाल वहां अकेले चुनाव लड़ने के लिए बातचीत कर रही है। हम प्रेमचंद प्रजापति और कुछ अन्य लोगों से बात कर रहे हैं। हम एक मोर्चा बनाकर वहां लड़ेंगे... हम 153 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Oct 13, 2025 05:33:52
Gumla, Jharkhand:गुमला के देवगांव में सजी आदिवासी संस्कृति की झलक — पालकोट प्रखंड के तपकरा पंचायत अंतर्गत देवगांव स्कूल परिसर में आदिवासी सांस्कृतिक नाच प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। पूरे मैदान में ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपरिक गीतों की गूंज और रंग-बिरंगी पोशाकों से आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा शामिल थे। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान हमारी संस्कृति है, जब तक हम नृत्य, गीत, भाषा और परंपरा से जुड़े रहेंगे, हमारी जड़ें मज़बूत रहेंगी। राज्य सरकार आदिवासी परंपराओं के संरक्षण और युवाओं के सांस्कृतिक उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस आयोजन का संयुक्त संचालन काथलिक सभा समिति, महिला संघ समिति एवं युवा संघ समिति देवगांव पल्ली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डीन फादर विलियम मिंज, पल्ली पुरोहित फादर बरनाबस केरकेट्टा, सहायक पल्ली पुरोहित फादर विनोद मिंज, फादर सिरिल केरकेट्टा, काथलिक सभा अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष रोहित एक्का, सचिव ओलिभ राजेश एक्का, सभानेत्री मंगदली एक्का, मुखिया कांति केरकेट्टा, मंडल अध्यक्ष निमरोद एक्का, एवं युवा संघ अध्यक्ष सुधीर कुल्लू समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
0
comment0
Report
MKMANISH KUMAR
Oct 13, 2025 05:33:21
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:दूसरे चरण के लिए औरंगाबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र भरने का काम आज से प्रारंभ हो जायेगा। नामांकन पत्र दायर किए जाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि औरंगाबाद जिले के गोह, ओबरा, रफीगंज, नबीनगर, कुटुंबा और औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्रों के लिए 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे जबकि नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इनमें छह क्षेत्रों के लिए 11 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। नामांकन पत्र दायर करने को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और समाहरणालय के इर्द-गिर्द चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। नाम निर्देशन दायर के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उम्मीदवार के साथ सीमित संख्या में प्रस्तावकों और समर्थकों के नामांकन स्थल तक जाने की अनुमति होगी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top