Back
रामनिवास धाकड़ के खिलाफ थाने में शिकायत: विहिप-बजरंग दल ने किया मामला दर्ज
PPPoonam Purohit
Jan 09, 2026 04:28:48
Shivpuri, Madhya Pradesh
कांग्रेस नेता की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, विहिप-बजरंग दल ने थाने में दी शिकायत
किसान कांग्रेस के एक पदाधिकारी द्वारा सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कोलारस में माहौल गरमा गया। मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोलारस थाने पहुंचे और संबंधित नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस नेता रामनिवास धाकड़, जो किसान कांग्रेस खरई के अध्यक्ष बताए जा रहे हैं, ने मंगलवार रात फेसबुक पर भगवान श्रीराम के विरोध में टिप्पणी की। पोस्ट में “जय श्रीराम” लिखने को लेकर आपत्तिजनक और उकसाने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित नेता ने अपनी फेसबुक आईडी से पोस्ट हटा दी, लेकिन उससे पहले उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया गया है। इसी आधार पर विहिप-बजरंग दल ने कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर को लिखित शिकायत सौंपते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
वहीं इस मामले में कोलारस थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कम
स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी सूचना
मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के भीमगंज गांव के पास का है मामला
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report