Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shivpuri473638

झिरना मंदिर विवाद: पुजारी के समर्थन में ग्रामीणों ने थाने का घेराव

PPPoonam Purohit
Nov 07, 2025 02:48:15
Shivpuri, Madhya Pradesh
झिरना मंदिर विवाद: पुजारी के समर्थन में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव यह विवाद तीन दिन पहले तब शुरू हुआ जब वन विभाग की टीम ने झिरना मंदिर पर रेत डालने पहुँचे एक डंपर को पकड़ा। आरोप है कि डंपर वन क्षेत्र से अवैध उत्खनन कर रेत लाया गया था। इस दौरान मंदिर के पुजारी बाल किशनदास महाराज और वनकर्मियों के बीच बहसबाजी हो गई। गुरुवार को पुजारी के समर्थन में गुर्जर समाज सहित दो सौ से अधिक लोग सतनावाड़ा थाने पहुँचे और विरोध प्रदर्शन किया, तथा थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने रेंजर माधव सिंह सिकरवार सहित वन टीम के खिलाफ कार्रवाई और पकड़े गए डंपर को छोड़ने की मांग की। उनका कहना था कि मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए रेत मंगाई गई थी, लेकिन वन विभाग ने जानबूझकर केवल मंदिर के डंपर को पकड़ा, जबकि अन्य अवैध वाहन खुलेआम चल रहे हैं। इस पूरे प्रकरण को लेकर यह भी चर्चा है कि झिरना मंदिर माधव टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आता है। पार्क प्रबंधन द्वारा मंदिर को खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि इसी पृष्ठभूमि में यह विरोध तेज हुआ है। जिसके बाद गुर्जर समाज ने रेंजर के पिता द्वारा पुजारी से अभ्रद भाषा बोलने और रैंजर को हटाने को लेकर थाने का घेराव और चक्काजाम कर दिया। एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी ने कहा "मामले की जाँच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएँगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बाईट - सुनील राजपूत (सतनवाडा थाना प्रभारी)
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NGNakibUddin gazi
Nov 07, 2025 04:46:49
Jalabaria, West Bengal:দক্ষিণ ২৪ পরগনার উস্থি থানা এলাকার দেউলার নাজরা গ্রামে ১৪ বছরের এক নাবালিকাকে একাধিকবার ধর্ষণের অভিযোগ উঠেছে তার নিজের বাবার বিরুদ্ধে। অভিযুক্ত বাবা আসাদুল সেখকে গ্রেফতার করেছে পুলিশ. পরিবারের সূত্রে জানা যায়, প্রায় ১৫ দিন আগে নাবালিকাকে একা বাড়িতে কাঁদতে দেখে সন্দেহ হয় মায়ের। জিজ্ঞাসাবাদে মেয়ে জানায়, তার বাবা বহুবার তাকে শারীরিকভাবে নির্যাতন করেছে। এরপরই মা উস্থি থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করেন. অভিযোগের ভিত্তিতে পুলিশ দ্রুত অভিযুক্তকে গ্রেফতার করে. অন্যদিকে, নির্যাতিতা নাবালিকাকে ডায়মন্ড হারবার মহিলা থানার সহযোগিতায় উদ্ধার করে ডায়মন্ড হারবার গভর্নমেন্ট মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালে স্বাস্থ্য পরীক্ষা করানো হয়. ঘটনা ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে এলাকায়. নির্যাতিতার মা ও স্থানীয় বাসিন্দারা অভিযুক্তের কড়া শাস্তির দাবি জানিয়েছেন. পুলিশ জানিয়েছে, ঘটনায় অভিযোগের ভিত্তিতে তদন্ত শুরু করা হয়েছে.
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 07, 2025 04:45:56
Ranchi, Jharkhand:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में विशेष कार्यक्रम किया जा रहे हैं और इस मौके को और भी खास बनाया जा रहा है। रांची के मोराबादी मैदान में आज सुबह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम गीत गया और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। बमकिन चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखे गए वंदे मातरम गीत को गाते हुए सभी ने उन्हें याद किया। इस दौरान कई युवा भी मौजूद रहे। रांची के विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष ने इसका विरोध भी किया था यह कहते हुए कि एक विशेष धर्म के खिलाफ है लेकिन भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीयता का बोध रखती है इसीलिए देशभर में वंदे मातरम गाने का काम किया जा रहा है वहीं उन्होंने स्वदेशी अपनाने का भी नारा एक बार फिर बुलंद किया。
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Nov 07, 2025 04:45:40
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दबंगो ने महिला को जमकर पीटा है। पिटाई के दौरान सूचना पर पहुंची 112 पुलिस का भी दबंगों को खौफ नहीं रहा और वह उनके सामने भी पिटाई करते रहे। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है। मामला जगतपुर थाना इलाके के ग्राम बादीपुर का है। यहाँ के रहने वाले मनीष तिवारी की पड़ोस में रहने वाले अमरजीत सिंह आदि से पुरानी रंजिश है। इसी को लेकर एक दिन पहले अमरजीत अपने साथियों को लेकर मनीष के घर में घुस गया जहाँ उनकी पत्नी नेहा तिवारी विरोध में आगे आयीं तो उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी के बाद भी दबंग पिटाई किये जा रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Nov 07, 2025 04:45:29
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के संडीला में खड़ी ओमनी वैन में लगी आग,बड़ी घटना टली,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू हरदोई में संडीला कस्बे के बरौनी चुंगी इलाके में शुक्रवार को एक खड़ी मारुति ओमनी वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि सईद अहमद के घर के बाहर खड़ी मारुति वैन में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और वैन धू-धू कर जलने लगी। आग लगते ही घर के अंदर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों और आसपास के ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से जलती वैन को खींचकर बाहर निकाला, जिससे आग घर के अंदर तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई,लेकिन वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।संडीला थाना प्रभारी विधासागर पाल ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते स्थिति नियंत्रण में आ गई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 07, 2025 04:31:37
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल SNMMCH में एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया है. इससे जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल से मरीजों को बिना इंजेक्शन लगाए वापस लौटना पड़ रहा है और उन्हें सदर अस्पताल भेजा जा रहा है जहां फिलहाल वैक्सीन उपलब्ध है. अस्पताल के ARV केंद्र के इंचार्ज रवि राज ने बताया कि गुरुवार 6 नवंबर को वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह से समाप्त हो गया है. जो थोड़ी बहुत वैक्सीन बची थी वह कुछ मरीजों को ही दी जा सकी. बाकी बचे मरीजों को जिन्हें adults and children दोनों शामिल हैं उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. रवि राज ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 50 मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन लेने के लिए आते हैं लेकिन आज मरीजों की संख्या कुछ कम है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अधीक्षक ने वैक्सीन की जल्द उपलब्धता के लिए परमिशन दे दी है और उम्मीद है कि स्टॉक जल्द ही आ जाएगा. हालांकि कहा जा रहा है कि टेंडर नहीं होने के कारण वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है. वहीं वैक्सीन लगवाने आए मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की. एक मरीज ने बताया कि वह अपनी पत्नी को एंटी रेबीज वैक्सीन का दूसरा डोज दिलाने के लिए आए थे लेकिन यहां पता चला कि वैक्सीन खत्म हो गया है. यहाँ से सदर अस्पताल जाने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा पहले से ही कुत्ते के काटने से परेशान हैं और अब बेवजह धक्के खाने पड़ रहे हैं. भीओ फाइनल --- फिलहाल SNMMCH से रेफर किए गए मरीजों के लिए धनबाद के सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे बिना समय गंवाए सदर अस्पताल जाकर अपना इलाज कराएं. क्योंकि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है और जानवर के काटने के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन समय पर लेना अत्यंत आवश्यक होता है.
2
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 07, 2025 04:31:16
3
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 07, 2025 04:31:04
Bhilwara, Rajasthan:रायला के स्कूली बस व श्रमिक बस की टक्कर बड़ा हादसा टला। दस श्रमिकों को छोटी-मोटी चोटे आई अस्पताल में इलाज के दौरान हुई छुट्टी। थाना क्षेत्र में अल सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यह संगम स्कूल की बच्चों से भरी बस और संगम फैक्ट्री के श्रमिकों की बस के बीच टक्कर हो गई। यहां घटना रायला पोस्ट ऑफिस के पास घटना में स्कूली बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार संगम स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी इसी दौरान पीछे से आ रही संगम व्यक्ति की श्रमिकों से भरी बस में तेज रफ्तार में स्कूल बस को टक्कर मार दी जिसमें 10 मजदूरों के टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रमिकों की बस का आगे का शीशा टूट गया। टक्कर के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई हादसे में 10 श्रमिकों को छोटी-मोटी चोट आई है उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी क्लीनिक में उपचार के लिए ले जाया गया। ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आने की वजह से छुट्टी कर दी गई यह राहत की बात है कि स्कूल बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित रहे जिससे बड़ा हादसा टल गया।
4
comment0
Report
Nov 07, 2025 04:30:59
3
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 07, 2025 04:30:54
Kota, Rajasthan:टोंक पिंजरे के कैद हुआ पैंथर कर चुका था कई जानवरो का शिकार वन विभाग ने गांव में लगाया हुआ था पिंजरा। पिछले कई महीनों से गांव के पास दिखाई दे रहा पैंथर गुरुवार की रात पिंजरे में कैद हो गया। पिछले कुछ दिनों से पैंथर का मूवमेंट गांव के आसपास बना हुआ था और जानवरों के बाड़ो में घुसकर पालतू मवेशियों का शिकार कर चुका था और ग्रामीण पैंथर को पकड़ने की लगातार मांग कर रहे थे। इसी के चलते वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया था और आखिर पिंजरे में कैद हो गया पैंथर जिसे देखने को मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद पैंथर को गांव से ले गई। अब वन विभाग की टीम पैंथर को जंगल मे छोड़ेगी।
2
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 07, 2025 04:30:36
Sikar, Rajasthan:सीकर आमतौर पर आपने किन्नरों को शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम में बधाई मांगते देखा होगा लेकिन सीकर के फतेहपुर में किन्नर समाज ने सामाजिक सरोकार निभाया। फतेहपुर कस्बे में गुरुवार को एक शादी समारोह में किन्नर समाज ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए मायरा भरा। मायरा भरने के दौरान हजारों रुपए नकद सहित सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े भी दिए। शादी समारोह में किन्नर पूनम उर्फ रेशमा भुआजी खंडेलवाल के नेतृत्व में मायरा भरा गया। शादी समारोह में रीति-रिवाज के अनुसार भात भरने का कार्यक्रम किया गया। किन्नर पूनम उर्फ रेशमा भुआजी ने अन्य किन्नरों के साथ मिलकर अपनी धर्म बहन तारामणी प्रजापत की पुत्री की शादी में भात लेकर डीजे व गाड़ी में सवार होकर नाचते गाते पहुंचे और रीति-रिवाज के अनुसार मायरा भरने की रस्म निभाई। इस दौरान शादी समारोह में मौजूद लोगों ने किन्नर समाज के इस कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान किन्नर लक्ष्मीबाई सहित लक्ष्मगणगढ़, सीकर, नवलगढ़ व रामगढ़ के किन्नर समाज के लोग मौजूद रहे।
2
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 07, 2025 04:30:14
3
comment0
Report
Advertisement
Back to top