Back
शिवपुरी में किन्नरों की वसूली पर अग्रवाल समाज ने शुल्क निर्धारित करने की मांग की
PPPoonam Purohit
Dec 05, 2025 05:32:19
Shivpuri, Madhya Pradesh
शिवपुरी जिले में किन्नरों द्वारा शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमوں में की जा रही मनमानी वसूली के विरोध में गुरुवार को अग्रवाल समाज ने एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय और एसपी ऑफिस पहुँचकर ज्ञापन सौंपा। समाज ने प्रशासन से अवैध वसूली रोकने और शुल्क निर्धारित करने की मांग की। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर में किन्नरों द्वारा विवाह समारोह, पुत्र जन्म और त्योहारों पर अत्यधिक राशि की मांग की जाती है। कई बार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से भी कार्यक्रम के दौरान ज़ोर-जबरदस्ती कर बड़ी रकम वसूल ली जाती है। राशि कम देने या मना करने पर किन्नरों द्वारा गाली-गलौज, हंगामा और विवाद जैसी स्थितियां उत्पन्न की जाती हैं, जिससे संबंधित परिवारों को मेहमानों के सामने असहजता का सामना करना पड़ता है। शुल्क तय करने का प्रस्ताव दिया समाज ने प्रशासन को एक प्रस्ताव भेजते हुए किन्नरों के लिए शुल्क निर्धारित करने की मांग की है। प्रस्तावित शुल्क के अनुसार, पुत्र विवाह पर 2100 रुपये, पुत्र जन्म पर 1100 रुपये और दीपावली व अन्य त्योहारों पर 50 रुपये निर्धारित किए जाएँ। समाज का मानना है कि शुल्क निर्धारण होने से जबरन वसूली और कार्यक्रमों में उत्पात जैसी स्थितियों पर रोक लगेगी, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी। उल्लेेखनीय है कि इससे पहले मध्यप्रदेश अग्रवाल धर्मशाला में समाज की एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सदस्यों ने बताया था कि किन्नरों द्वारा शादी समारोहों से लेकर रेस्टोरेंट तक में 21 हजार रुपये या उससे अधिक की राशि वसूल ली जाती है। कई परिवार आर्थिक रूप से सक्षम न होने के बावजूद दबाव में राशि देने को मजबूर हो जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए शुल्क निर्धारण का निर्णय लिया गया और समाज ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की अपील की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report
0
Report
0
Report
105
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report