476337
बुधनी और विजयपुर सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग, कांग्रेस-बीजेपी की प्रचार तैयारियां जोरों पर
Salapura, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों, बुधनी और विजयपुर, पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। दीवाली के बाद दोनों सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जुट जाएंगे। बुधनी में कांग्रेस के नेता अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा और शैलेन्द्र पटेल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने के लिए जोर लगाएंगे। वहीं, विजयपुर में कांग्रेस के नेता रामनिवास रावत के दलबदल को लेकर उन्हें घेरने की रणनीति बनाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली में भाई ने ईंट से भाई की हत्या, मुकदमा दर्ज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में मामूली विवाद के बाद भाई ने अपने ही भाई को ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक की तहरीर पर सगे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के चौपुरा गांव का है। यहां एसजेएस स्कूल में कंडक्टर के पद पर कार्यरत रवि चौधरी का भाई अनूप कुमार पहले हुए विवाद के बाद आज घात लगाकर बैठा था। सुबह स्कूल जाते समय गांव के बाहर घात लगाकर बैठे अनूप ने रवि पर ईंट से हमला कर दिया। रवि हमले से गंभीर तौर पर घायल हो गया। रवि को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ से एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।0
0
Report
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO की घोषणा संभव
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज, ट्रस्ट की बैठक के लिए श्री मणिरामदास छावनी पहुंचे। उम्मीद है कि ट्रस्ट अपने पहले CEO के नाम की घोषणा करेगा。0
0
Report
कुचामन में निकाय चुनाव प्रचार तेज, कांग्रेस-भाजपा कार्यालयों के उद्घाटन से माहौल गरम
Didwana, Rajasthan:एंकर - आगामी 9 और 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनावों को लेकर कुचामन सिटी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों के शुभारंभ का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में कुचामन नगर परिषद के वार्ड नंबर 39 से कांग्रेस प्रत्याशी इकबाल टाक के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने किया। वहीं वार्ड नंबर 38 से भाजपा प्रत्याशी साजिदा अयूब शेख के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ प्रदेश सरकार में राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद आयोजित सभाओं में दोनों ही दलों के नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाया और विपक्षी पार्टियों पर जमकर जुबानी हमले बोले। पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने भाजपा पर दलित और मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। वहीं राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन के साथ ही कुचामन में निकाय चुनाव का प्रचार अभियान अब धीरे-धीरे तेज होता नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में सियासी बयानबाजी और अधिक तेज होने के आसार हैं।0
0
Report
Advertisement
गीता भुक्कल के बयान पर मुकेश शर्मा ने ब्राह्मण समाज को ठेस कहा
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - विधायक मुकेश शर्मा ने गीता भुकक्ल पर साधा निशाना कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने विधानसभा में दिया था ब्राह्मण समाज पर बयान बीजेपी विधायक मुकेश शर्मा ने कहा गीता भुकक्ल समाजिक तौर पर समाज से मांगे माफ़ी गीता भुक्कल के इस तरह के बयान से मैं और ब्राह्मण समाज काफी आहत हुआ हैं बराह्मणों समाज के लिए बहुत गलत शब्द प्रयोग किया, सदन कि गरिमा भी खराब होती हैं -मुकेश शर्मा बीजेपी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी हैं, लेकिन कांग्रेस कि नेता के ये शब्द उनकी मानसिकता दर्शाती हैं एक जाति या एक समाज के लोगों से कोई पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती, सभी के सहयोग से नेता जीतता हैं गीता भुकह्क्ल सार्वजनिक तौर और ब्राह्मण समाज से माफ़ी मांगे0
0
Report
हरियाणा के सफाई-आग्निशमन कर्मचारी हड़ताल से सरकार घुटने टेकने को मजबूर?
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा के सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इसी बीच यमुनानगर में इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती, इनेलो नेता हरिनारायण शर्मा ने यमुनानगर नगर निगम कार्यालय के सामने चल रहे धरने में अपने साथियों के साथ भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से तुरंत कर्मचारियों की सभी मांगे मानने की अपील की। प्रकाश भारती ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कर्मचारी हड़ताल के समर्थन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अभी तो इनेलो ने समर्थन का ऐलान किया है, अगर जल्दी ही सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगे नहीं मानी तो इंडियन नेशनल लोकदल पूरे हरियाणा में कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन करेगी। हरियाणा अग्निशमन विभाग के प्रांतीय महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने बीती रात कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजेंद्र सिंह, महासचिव गुलशन भारद्वाज, कैशियर सुखदेव सिंह सहित 10 नेताओं को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं अनुबंध आधार पर लगे 14 कर्मचारियों को टर्मिनेट करने के आदेश जारी کیے हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने एक चेतावनी पत्र भी जारी किया है कि अगर 3 सितंबर सुबह 9:00 बजे तक कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए तो उन सब की सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। गुलशन भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारी इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं, जब तक सरकार 13 मई के समझौते को लागू नहीं करती, कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता यह हड़ताल जारी रहेगी । सफाई विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि हम अपनी मांगे लागू करवाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है, विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी इन सफाई कर्मचारी व अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन का ऐलान किया है। अब इंडियन नेशनल लोकदल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए उनके समर्थन में पूरे हरियाणा में आंदोलन की चेतावनी दी।0
0
Report
चिराग पासवान को धमकी: लोजपा प्रतिनिधिमंडडल DGP से मिले, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Patna, Bihar:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पार्टी का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार के DGP विनय कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा. विधायक राजू तिवारी, लोजपा रामविलास ने कहा कि चिराग पासवान के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ होती है ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता चिंतित हैं उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कहा कि 1 सितंबर को चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर और चिंताजनक विषय है, उन्होंने बताया कि DGP ने धमकी से जुड़े दो मोबाइल नंबरों की जांच और सर्चिंग किए जाने की जानकारी दी है, प्रतिनिधिमंडल ने धमकी देने वाले व्यक्ति या इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई और चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. प्रतिनिधि मंडल में विधायक राजू तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, एमएलसी अशरफ अंसारी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे0
0
Report
Advertisement
रतलाम में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, मंदिरों में झांकियां सजावट तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह चरम पर है। जन्मोत्सव से पहले शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चौराहों पर मटकी फोड़ आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं, तो मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। मंदिरों में विशेष सजावट और झूलों की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। जन्माष्टमी का उत्साह सिर्फ बड़ों में ही नहीं, बल्कि बच्चों में भी खासा देखने को मिल रहा है। रतलाम के चर्चित बड़े राम मंदिर में स्कूली बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। बच्चे अपने हाथों से बनाई रंग-बिरंगी कलाकृतियों और सजावटी सामग्री से मंदिर को आकर्षक रूप देने में लगे हैं। मंदिर परिसर में अलग-अलग थीम पर झांकियां तैयार की जा रही हैं। तैयारियों को देखते हुए इस बार रतलाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भव्य और आकर्षक तरीके से मनाए जाने की उम्मीद है.0
0
Report
सहारनपुर पहुंचते ही अखिलेश ने बढ़ाई सियासी धार, हुआ भव्य स्वागत।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। 2 सितंबर 2026 आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सहारनपुर सुर्खियों में है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सहारनपुर पहुंच चुके हैं! सपा कार्यकर्ताओं में उनके सहारनपुर पहुंचने पर भारी उत्साह देखने को मिला, कार्तिक राणा सहित पार्टी समर्थकों ने उनके स्वागत फूल मालाओं से किया। यह दौरा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जिसे पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है । अखिलेश यादव का यह दौरा तब और भी अहम हो गया है, जब राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी का भी 3 सितंबर को सहारनपुर में कार्यक्रम है। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी से एक दिन पहले आने के लिए अपना कार्यक्रम बदला है, जिससे यहाँ सियासी जंग की तस्वीर साफ दिखने लगी है ।0
0
Report
जामताड़ा में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; नदियाँ उफान, पुलिया बह जाने का खतरा
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में लगातार हो रही जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले की प्रमुख नदियां अजय और बराकर उफान पर हैं और लबालब भर गई हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की हिदायत दी है। वहीं, नारायणपुर थाना क्षेत्र के चरकपानी गांव में बीती रात बारिश के दौरान एक घर की छत गिरने से लीलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भारी बारिश का असर रेलवे परिचालन पर भी पड़ा है। विद्यासागर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से कई लोकल ट्रेनों को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। रेलवे की ओर से मोटर लगाकर पानी निकालने का काम किया गया, जिसके बाद ट्रैक से लगभग पानी निकाल लिया गया है। इधर, जामताड़ा को कर्माटांड़ से जोड़ने वाले दक्षिणबहाल में बने डायवर्सन का अप्रोच पथ भी बारिश में बह गया है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनी पुलिया के अप्रोच पथ के बह जाने से यहां आवागमन को लेकर खतरा उत्पन्न हो गया है。0
0
Report
Advertisement
राम जन्मभूमि ट्रस्ट में CEO नियुक्ति: मंत्री कश्यप का बड़ा दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने राम मंदिर में CEO की नियुक्ति के लिए आज होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक पर कहा, "यह अच्छा कदम है क्योंकि जिस तरह से राम मंदिर के प्रति लोगों की आस्थाएं बढ़ी हैं, लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ी है और अगर वहां अच्छे लोगों की नियुक्ति होगी तो दान चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सकेगा और मंदिर की देखरेख और अच्छे से हो पाएगी..."0
0
Report
उत्तर प्रदेश: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हितों पर मुख्यमंत्री के बड़े सुधारों की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश: आउटसोर्सिंग कॉर्पोरेशन पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "आज का पूरा दिन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हितों के लिए ही समर्पित है। मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में बड़े पैमान पर सुधार के कदम उठाए हैं और उसमें प्रमाण भी दिया आज मैं मुख्यमंत्री को विशेष रुप से इसके लिए बधाई देना चाहता हूं कि श्रम के आधार पर जो अपनी जीविका चलाते हैं, जो पूरी तरह से परिश्रम पर निर्भर हैं उनके हितों का संरक्षण करना मुख्यमंत्री ने तय किया था।"0
0
Report
बाढ़ के बीच बिहार में असाधारण मछलियाँ मचा रही हड़कंप, बिक्री पर रोक
Patna, Bihar:नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के मलबे और पानी के साथ बिहार की गंडक नदी सहित अन्य जलाशयों में बेहद असामान्य और खतरनाक मछलियों के आने से भारी हड़कंप मच गया है। इन मछलियों का आकार ऐसा है कि जो बिहार के नदियों और जलाशय में नहीं मिलती हैं वह इन मछलियों को मछुआरे निकाल कर इकट्ठा कर रहे हैं और मार्केट में बेची जा रहे हैं एक तरफ बिहार सरकार के मत्स्य विभाग ने एडवाइजरी जारी किया है तो वही विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि जब तक वातावरण स्थिर न हो जाए और प्राकृतिक रूप से गंदगी एवं रोग फैलाने वाले कारक समाप्त न हो जाएं तब तक बाढ़ के पानी से पकड़ी गई मछलियों का सेवन नहीं किया जाए। आम नागरिकों से उनके हित में अपील की है। मंत्री ने कहा कि डॉक्टर की टीम लगी हुई है और जैसे ही आगे पता चलता है कि यह कितना खतरनाक है क्योंकि इससे कई बीमारियां होने का डर है तो बिहार में कुछ दिनों के लिए मछली बिक्री और खाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
भरोच के आमोद में इखर गांव के छात्र को शिक्षक ने पाइप से पीटा
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ બ્રેકિંગ ભરૂચના આમોદના ઇખર ગામે ધોરણ-2ના વિદ્યાર્થીને શિક્ષક દ્વારા માર માર્યાના મામલો શિક્ષકને સസ്പેન્ડ કર્યા બાદ મામલો પોલીસ ચોપડે હસનેન દીવાન નામના વિદ્યાર્થીને પાઇપ વડે માર માર્યાનો પરિવારજનોનો હતો આરોપ મારપીટ બાદ વિદ્યાર્થીના શરીર પર ઇજાના નિશાન અને સોજો જોવા મળ્યો. વિદ્યાર્થીને સારવાર માટે આમોદ સામુહિક આરોગ્ય કેન્દ્ર ખાતે ખસેડાયો માતા-પિતા રજૂઆત માટે આમોદ પોલીસ મથકે પહોંચ્યા મામલો પોલીસ મથકે પહોંચતા ચૂંટણી તપાસ હાથ ધરવાની કાર્યવાહી શરૂ કરી0
0
Report
मथुरा में भारी बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: शहर के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव देखा गया।0
0
Report
अमरौहा: बारिश में गजरौला की दुकान का छज्जा गिरा, दो की मौत
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच अमरोहा जनपद के गजरौला में दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के दौरान एक दुकान का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे में दबकर दो की दर्दनाक मौत अमरोहा जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच अमरोहा जनपद के गजरौला में दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के दौरान एक दुकान का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के वक्त आसपास मौजूद शेरा और सुरेश मलबे की चपेट में आ गए। छज्जे के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा लगातार हो रही बारिश के कारण हुआ या दुकान का छज्जा पहले से जर्जर हालत में था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। बाइट शैलेश दुबे एसडीएम धनौरा बाइट अखिलेश भदौरिया अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा0
0
Report
Advertisement
