icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476337
Dheeraj Kumar BalothiyaDheeraj Kumar BalothiyaFollow19 Sept 2024, 12:58 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

मथुरा के संतों ने धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन पर अखिलेश यादव को चेतावनी दी

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आये साधु संत मथुरा: वृंदावन के साधु-संतों और धर्माचार्यों ने कथा व्यास धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में खुलकर हुंकार भरी है और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की हालिया बयानबाजी का कड़ा विरोध किया है। संतों ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि सनातन और कथा-भागवत के खिलाफ अब किसी भी तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संतों ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक मानसिकता को धर्म से पूरी तरह दूर रखा जाना चाहिए। जो लोग पहले राम जन्मभूमि और कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दों पर चुप्पी साधे रहे थे, वे आज अचानक धर्म और सनातन की बात कर रहे हैं, जो कि उचित नहीं है। संतों ने चेतावनी दी कि सनातन और धार्मिक आयोजनों का विरोध करने वालों को आगामी चुनावों में इसका भारी राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री या अन्य धर्माचार्यों को कथा करने से रोकने की चुनौतियों पर तीखा रोष व्यक्त करते हुए संतों ने कहा कि भारत राम-कृष्ण और ऋषियों का देश है और यहाँ किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह किसी को कथा, भागवत या सत्संग करने से रोक सके। काशी विद्वत परिषद और अखाड़ा परिषद समेत तमाम संत-धर्माचार्य एकजुट हो चुके हैं और अब पूरे देश में यह आवाज उठाई जाएगी कि सनातन के खिलाफ किसी भी प्रकार की अवहेलना सहन नहीं की जाएगी तथा इस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। अंत में संतों ने घोषणा की कि जो भी व्यक्ति कृष्ण जन्मभूमि, सनातन धर्म और ऋषि-संत मुनियों के हितों की बात करेगा, केवल वही उनका अपना माना जाएगा। बाइट-साधु संत
0
0
Report

चुनाव में दोस्त को वोट नहीं मिलने पर बेटे ने मां की हत्या

Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन -चुनाव में दोस्त को वोट नहीं मिलने पर बेटे ने मां की हत्या की, पिता पर भी किया हमला उदयपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चुनाव में अपने दोस्त को वोट नहीं मिलने से नाराज छोटे बेटे ने अपनी मां के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए पिता और बड़े भाई पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। गंभीर घायल पिता का डूंगरपुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि मां के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले के अनुसार महुवाड़ा निवासी पुष्पा पत्नी लालचंद परमार अपने पति लालचंद, बड़े बेटे गणेश और बहू के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 3 बजे छोटा बेटा राहुल परमार घर पहुंचा। चुनाव में उसके दोस्त को वोट नहीं देने की बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर राहुल ने मां पुष्पा के साथ मारपीट करते हुए लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। मां को बचाने के लिए पिता लालचंद बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इस दौरान बड़े भाई गणेश परमार और उसकी पत्नी ने भी बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन राहुल ने उन पर भी हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद गणेश ने निजी_vehicle से घायल माता-पिता को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। रास्ते में गंभीर घायल पुष्पा ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल लालचंद का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट - गणेश मृतका का बड़ा बेटा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report
Advertisement

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी: 20 से अधिक दुकानों के नमूने

Pithoragarh, Uttarakhand:दिवाली से पहले खाद्य विभाग का छापेमारी अभियान तेज, 20 से अधिक दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल पिथौरागढ़। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर विभाग की टीम लगातार बाजारों में दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर रही है। इस दौरान मिठाइयों, फल-फ्रूट सहित अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। खाद्य विभाग की टीम अब तक 20 से अधिक दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज चुकी है। असिस्टेंट कमिश्नर खाद्य सुरक्षा विभाग के आर.के. शर्मा ने बताया कि दीपावली, दशहरा और होली जैसे त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की खपत काफी बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए त्योहारों से पहले विशेष जांच अभियान चलाया जाता है, ताकि उपभोक्ताओं तक शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंच सके। उन्होंने बताया कि जांच के लिए भेजे गए सैंपल यदि प्रयोगशाला में मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो संबंधित दुकानदारों एवं कंपनियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई और चालान की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

नीतीश कुमार ने फोरलेन निरीक्षण में समयसीमा के भीतर निर्माण पूरा करने का निर्देश

Pariaunna, Bihar:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर जगदंबा स्थान से होते हुए सालेहपुर से झालर (राजगीर) तक बन रही फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर, जगदंबा स्थान होते हुए सलेहपुर से झालर (राजगीर) तक बन रही फोरलेन सड़क का जायजा लिया। निरीक्षण के دوران उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ तय समय पर परियोजना पूरी करने पर जोर दिया। वहीं, अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क किनारे जुटे नजर आए। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस फोरलेन सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ विकास को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है。
0
0
Report
Advertisement

खूँटी हादसा: ट्रक कुचलकर सात दलित परिवारों की मौत, ग्रामीण आक्रोशित

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - सात लोगों के मौत पर पर मर्माहत ग्रामीण और परिजनों ने किया नाराजगी व्यक्त। खूँटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत कोशाम्बी हरिजन कॉलोनी के पास सड़क पर दो दलित हरिजन गरीब परिवार के सात लोगों की मौत पर सभी ओर दीपावली के पहले हुए इस घटना पर काफी मर्माहत हैं। जिसमें वृहस्पतिवार की रात एक 18 चक्का ट्रक ने दो गरीब परिवारों के सात लोगों को कुचला डाला । यह घटना इतना हृदयविदारक हुई कि महिला के बाद बच्चों के मस्तिष्क, मांस का लुथड़ा इधर उधर छिंटक गये । जिस घटना को सुन सभी ओर संवेदना और जीवन और मौत से जूझ रही पाँच वर्षीय बच्ची गम्भीर स्थिति में है। उसके लिए और शोकाकुल परिवार के लिए भगवान से कामना कर रहे हैं। वहीं शोकाकुल परिवार के घर पर लोगों की भीड़ दुःख की घड़ी में पहुंच रहे हैं। वहीं मर्माहत परिजनों के साथ लोग खड़े हैं । इस घटना से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही हैं। कि कोई भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनके घर पर नहीं पहुंचने पर आक्रोशित भी दिखे ‌।
0
0
Report

इरफान अंसारी के बयान से गहरा राजनीतिक तूफान, बीजेपी मांगती है एफआईआर

Ranchi, Jharkhand:स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के युवाओं को लेकर दिए गए बयान पर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। बयान को देशविरोधी बताते हुए बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल आज थाने पहुंचकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेगा। वहीं, बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल ने भी मंत्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इरफान अंसारी का बयान देश की सुरक्षा और अखंडता से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मंत्री 40 लाख युवाओं के तैयार होने की बात कह रहे हैं, तो क्या ये युवा हथियारों के साथ तैयार हैं? नवीन जायसवाल ने इस बयान को हल्के में नहीं लेने की बात कहते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इरफान अंसारी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए और उन्हें मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिलाया जाए।
0
0
Report

नवादा के धनतेरस पर सोना-चांदी की दुकानों में भीड़, जमकर बिक्री

Nawada, Bihar:धनतेरस पर नवादा के सर्राफा बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, सोना-चांदी की दुकानों पर दिखी जबरदस्त रौनक आभूषणों के भाव में गिरावट से बढ़ा खरीदारी का उत्साह, मंगलसूत्र से लेकर चांदी के सिक्कों तक की हो रही जमकर बिक्री *परंपरा निभाने बाजार पहुंचे लोग, मां लक्ष्मी की तस्वीर और कीमती आभूषणों की खरीदारी को लेकर सुबह से लगी रही भीड़* नवादा: धनतेरस के अवसर पर नवादा जिले के सर्राफा बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। सोना-चांदी की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ जुट रही है। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इस बार आभूषणों के भाव में आई गिरावट भी खरीदारी बढ़ने की एक प्रमुख वजह बन रही है। लोग अपने बजट और पसंद के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। धनतेरस पर सोना, चांदी और अन्य धातुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसी मान्यता और परंपरा को निभाने के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में कोई मंगलसूत्र खरीदता नजर आ रहा है तो कोई गले का हार पसंद कर रहा है। वहीं, कई लोग मां लक्ष्मी की तस्वीर, चांदी के सिक्के और अन्य कीमती आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों में महिलाओं और पुरुषों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि धनतेरस का दिन उनके लिए बेहद खास होता है। इस दिन धातुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है और वर्षों से चली आ रही परंपरा को वे निभाते आ रहे हैं। इसी वजह से परिवार के साथ बाजार पहुंचकर अपनी क्षमता के अनुसार सोना-चांदी खरीद रहे हैं। सुबह से लेकर लगातार ग्राहकों के पहुंचने से नवादा के सर्राफा बाजार में त्योहार की रौनक बढ़ गई है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद रिंग रोड घोटाले में 85 वर्षीय नरसिंह दास गिरफ्तार, 6.32 करोड़ का फर्जी मुआवजा

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में बहुचर्चित रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान फर्जी दस्तावेज के आधार पर 6 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक का सरकारी मुआवजा लेने के मामले में निगरानी विभाग ने 85 वर्षीय नरसिंह दास को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 5 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। वह बिहार के अरवल जिले के परशुरामपुर गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। निगरानी थाना में इस मामले को लेकर 21 अप्रैल 2016 को कांड संख्या 32/16 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में नरसिंह दास समेत अन्य पर जालसाजी धोखाधड़ी सरकारी राशि के गबन और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। इसके अलावा एससी-एसटी एक्ट और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। निगरानी विभाग के अनुसार, धनबाद मौजा संख्या 51 के खाता संख्या 121 और प्लॉट संख्या 1630 की जमीन को नरसिंह दास ने अपना बताते हुए मुआवजे का दावा किया था। इसके लिए दलील संख्या 25560, दिनांक 21 अक्टूबर 1970 का सहारा लिया गया। आरोप है कि इसी दस्तावेज के आधार पर उसने 6 करोड़ 32 लाख 13 हजार 585 रुपये 99 पैसे का मुआवजा अवैध रूप से प्राप्त किया। मामले शिकायत कर्ता भाजपा नेता रमेश राही ने एसीबी का धन्यवाद करते हुए कहा की काफी बड़ा मामला है इससे जुड़े लोगों की पहले भी गिरफ्तारी हुई है । एसीबी को और भी तेजी से प्रयास करने की आवश्यकता है ताकी बाकी बचे आरोपियों को भी जेल भेजा जाए
0
0
Report

NH-44 पर निर्माणाधीन पुल से पत्थर गिरने से 3 घायल, सुरक्षा पर सवाल

Ambala, Haryana:अंबाला शहर के मनमोहन नगर के पास NH-44 पर निर्माणाधीन पुल से पत्थर गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया। पुल पर चल रहे काम के दौरान अचानक नीचे गिरे पत्थरों की चपेट में आने से वहां से गुजर रहे दो युवक व 1 बच्चा घायल हो गए। हादसे में एक युवक के मुंह पर पत्थर लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार NH-44 पर मनमोहन नगर के पास पुल पर लेबर द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान पुल से अचानक पत्थर नीचे गिरने लगे। उस समय वहां से दो युवक 1 बच्चे के साथ गुजर रहे थे, जो इन पत्थरों की चपेट में आ गए। पत्थर लगने से दोनों युवक व 1 बच्चा घायल हो गए, जबकि एक युवक चोट लगने के बाद मौके पर ही बेहोश हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस घटना ने निर्माणाधीन पुल पर चल रहे काम के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर काम के दौरान नीचे से गुजर रहे लोगों की सुरक्षा के लिए क्या प्रबंध किए गए थे, यह जांच का विषय है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top