icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखनऊ के सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड के साथ मरीजों की संख्या बढ़ी

Lucknow, Uttar Pradesh:बदलते मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियां बढ़ती जा रही हैं जिसमें डेंगू राजधानी लखनऊ में तेजी से पैर पसार रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में अलग से डेंगू वार्ड बनाए गए हैं लखनऊ के सिविल अस्पताल में भी डेंगू मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है यहां पर रायबरेली हरदोई बहराइच समेत तमाम जिलों के मरीज भर्ती हैं जिनका कहना है कि इस अस्पताल में व्यवस्था अच्छी है क्षेत्र में तेजी से डेंगू फैल रहा है जिससे सतर्क रहने की जरूरत है समय पर इलाज कराना जरूरी है स्वास्थ्य विभाग की माने तो दीपावली से पहले मच्छरों से होने वाले बीमारी का प्रकोप ज्यादा रहता है। Wt + tt - डेंगू वार्ड सिविल अस्पताल
0
0
Report

बैज ने धान खरीदी नीति पर किसानों के साथ धोखे का आरोप लगाया

Raipur, Chhattisgarh:दीपक बैज की प्रेस कॉन्फ्रेंस. धान खरीदी के मसले पर बैज का बयान, कहा- सरकार मौजूदा एमएसपी जोड़कर धान की खरीदी करे. किसानों को आदान सहायता यानि बोनस प्रति एकड़ के बजाय प्रति क्विंटल दे. नई धान खरीदी नीति में किसानों को छलने का काम किया गया है. समर्थन मूल्य में किसानों से सरकार लगातार कटौती कर रही है. धान का एकमुश्त भुगतान 3358 रुपये सरकार किसानों को करे, ग्राम पंचायत में नकद भुगतान करे सरकार. पंजीकृत किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से एडवांस दे सरकार. राजीव गांधी किसान योजना का बकाया 1700 करोड़ और समर्थन मूल्य का बकाया 4366 करोड़ रुपये भी सरकार किसानों को भुगतान करे. सरकार ने धान खरीदी की आखिरी तारीख नहीं बताई है, ना ही कितना धान खरीदेगी बताई है. इसका सीधा मतलब है कि किसानों से कुछ छिपाया जा रहा है 1 नवंबर के प्रोटेस्ट को लेकर बैज ने कहा- 1 नवंबर के दिल्ली में होने वाले राहुल गांधी के नेतृत्व वाले प्रदर्शन में जाने के लिए ट्रेन नहीं मिली है, कैंसिल कर दी गई है. कांग्रेस नेता यहां से अपने साधन से हजारों की तादाद में दिल्ली जाएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कवर्धा में 5 बच्चों की कुपोषण से मौत का आरोप लगाया. कल कवर्धा के रेंगाखार के प्रभावित गांव गए थे दीपक बैज और विक्रांत भूरिया. बैज ने कहा- ये बहुत गंभीर मामला. कांग्रेस की कमेटी ने भी इस मामले की जांच की है, कुपोषण से मौत की जानकारी मिली है. वहां कई बच्चे कुपोषण और अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं. वो गांव और आसपास का इलाका कुपोषण, एनीमिया, डायरिया और मलेरिया से प्रभावित है, वहां कुपोषण से प्रभावित 13 बच्चे अस्पताल में है और 10 बच्चे अभी भी कुपोषित गांव में हैं. बीएमओ ने वहां की जानकारी दी. 1 जून से 23 अक्टूबर 2026 तक के 5 महीने में वहां के करीब 108 बच्चे कुपोषण जैसे गम्भीर बीमारी के शिकार हो चुके हैं, इसमें 63 गंभीर कुपोषित हैं. 5 बच्चों की मौत के बाद भी क्षेत्र के विधायक और शासन-प्रशासन नहीं पहुंचा. वहां बैगा परिवार जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र है रहते हैं, लेकिन कुपोषण से रोकथाम की खानापूर्ति हो रही है, पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं है. ACB/ EOW की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से सम्बंधित रिपोर्ट को लेकर बैज का बयान, कहा- एक रिपोर्ट आई है जिससे जाहिर है बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा हो रहा है. पहले नंबर पर राजस्व विभाग दूसरे नंबर पर स्कूल शिक्षा विभाग है. भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े जा रहे हैं
0
0
Report

माओवादी डंप किए हथियार वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में बरामद

Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों द्वारा डंप किए गए हथियार बरामद करने में सफलता मिली है, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को मिली सूचना के आधार विशेष अभियान टीम ने वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया, इस दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, पुलिस टीम को 1 बैरल बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल, 1 एयरगन, वायरलेस उपकरण, 100 सुतली बम और माओवादी वर्दी का कपड़ा जब्त किया, विस्फोटक सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया, इस अभियान में पुलिस की विशेष टीम, इंटेलिजेंस सेल और बीडीडीएस टीम शामिल थी।
0
0
Report
Advertisement

हिसार नगर निगम की हाउस: 580 से अधिक एजेंडे, ठेकेदार को चेतावनी, विजिलेंस जांच

Hisar, Haryana:हिसार नगर निगम की दो दिनों तक चली जनरल हाउस की बैठक में 580 से ज्यादा एजेंडे रखे गए, जिनमें 300 से अधिक मुद्दे सीधे जनता की समस्याओं से जुड़े थे। बैठक के दौरान पार्षदों ने सड़कों और चौराहों की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा ऐतराज जताया, जिस पर हाउस में विशेष निर्देश पास करते हुए कांट्रेक्टर को चेतावनी दी गई कि सुधार न होने पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, अनाज मंडी में किसानों की मूंगफली भीगने और जल निकासी न होने का मामला भी सदन में खूब गरमाया, जिस पर मेयर ने इसमें किसकी गलती रही है यह पता लगाने के लिए विजिलेंस इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। कमिश्नर जय श्रद्धा की मौजूदगी में हुई इस बैठक से साफ है कि शहर के विकास और जनहित के मुद्दों पर अब निगम पूरी तरह सख्त रुख अपना रहा है।
0
0
Report

जयपुर की दीवाली: राम दरबार, पिंक थीम और विरासत रोशनी

Jaipur, Rajasthan:दीपावली पर जयपुर में धर्म, इतिहास और विरासत के रंग दिखेंगे. हर बाजार के रंग कुछ कहेंगे. खासकर MI Road और चारदीवारी की रोशनी जयपुर की विरासत को समेटेगा. इस साल जयपुर 300 वे साल में प्रवेश कर रहा है. छोटी चौपड़ पर भगवान श्रीराम का दरबार लगेगा; 42 फीट चौड़ा और 36 फीट ऊंचा भव्य राम मंदिर और राम सेतु की झांकी देखने को मिलेगी. झांकी में राम सेतु निर्माण का लाइव दृश्य होगा, वानर सेना के सदस्य पत्थर उठाकर सेतु बना रहे होंगे. स्वचालित तकनीक और रोशनी से प्रसंग जीवंत होगा. चांदपोल बाजार के लिए बंगाल के कलाकार जुटे हैं. चांदपोल व्यापार मंडल उपाध्यक्ष ने बताया कि झांकी में राम-लक्ष्मण-हनुमान-जानवंत-नल-नील समेत प्रमुख पात्र दिखेंगे. नल-नील के निर्देशन में सेतु निर्माण का दृश्य स्वचालित तकनीक से दिखेगा. समुद्री लहरें, चट्टानें, रोशनी और चलायमान पात्र पूरे दृश्य को सजीव बनाएंगे. MI Road इस बार 11 दिन चमकेगा; 1 नवंबर से बाजार रोशन होगा. जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री ने कहा कि पहली बार 11 दिन तक MI Road दीपावली पर रोशन होगा. पिंक थीम के साथ बाजार चमकेगा. गणगौरी बाजार Heritage, चौड़ा रास्ता में देशभक्ति के रंग. इस साल जयपुर 300 वे साल में प्रवेश कर रहा है; गणगौरी बाजार की थीम Heritage रहेगी; हवा महल, जंतर मंतर की झलक देखने को मिलेगी. चौड़ा रास्ता देशभक्ति और eco-friendly संदेश देगा. लाइट एलईडी से जगमग होगा. जौहरी बाजार और त्रिपोलिया बाजार में भी धर्म के रंग दिखाई देंगे.
0
0
Report

दिल्ली रैली पर हरियाणा विधायक गौतम का बड़ा हमला, विपक्ष पर सवाल

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा भाजपा के विधायक राम कुमार गौतम की प्रेस कॉन्फ्रेंस रामकुमार गौतम ने 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी दलों की रैली को लेकर सवाल उठाया विधायक गौतम ने कॉकरोच जनता पार्टी, कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों की तरफ से किए जा रहे धरने प्रदर्शनों को नेपाल और बंग्लादेश जैसा खेल करने की कोशिश बताया है कांग्रेस नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता के बारे दिए बयान की निंदा करते हुए रामकुमार गौतम ने कहा खड़गे की हैसियत क्या है गौतम ने राहुल गांधी की जातिगत जनगणना करावने की मांग को जाति-पाति में बांटने की कोशिश बताया रामकुमार गौतम ने बीते दिनों एक रैली के दौरान राहुल गांधी के प्रियंका गांधी से मिलने के अंदाज़ पर भी सवाल उठाया और कहा राहुल गांधी प्रियंका गांधी से ऐसे मिले जैसे कोई प्रेमिका से मिलता है विधायक राम कुमार गौतम ने अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानियों से फंडिंग लेने के आरोप लगाए है राम कुमार गौतम ने हरियाणा के लोगों से 1 नवंबर को होने वाली दिल्ली रैली में नही जाने की अपील की राम कुमार गौतम ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री रहते हरियाणा में भाजपा की सत्ता बरकरार रहने पर शंका जताई हालांकि गौतम ने मनोहर लाल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की
0
0
Report
Advertisement

ऋषभ शुक्ला: शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट आरोपी, हथियारों के साथ तस्वीरें वायरल

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में तीन लोगों की हत्या करने वाला ऋषभ शुक्लाshooting में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुका है… वह स्नेक और डॉग लवर भी है ऋषभ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियारों के साथ कई तस्वीरें पोस्ट हैं। उसके करीब 34 हजार 500 फॉलोअर्स हैं। वह खुद 69 लोगों को फॉलो करता है। उसकी पोस्ट में अलग-अलग बंदूकों के साथ तस्वीरें नजर आती हैं। बंदूक के अलावा सिगरेट, शराब और पार्टीज़ करने का भी शौकीन था। ऋषभ शुक्ला पूरी तरह से रंगबाजी और फिल्मी जिंदगी जीना पसंद करता था बताया जा रहा है कि उसे हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी मिली है। गोली चलाने के उसके अंदाज और निशाने को देखकर लोग हैरान हैं पुलिस अधिकारी से लेकर आम आदमी तक हर कोई यही सोच रहा था कि आखिर एक व्यक्ति कैसे एक साथ तीन लोगों को मौत के घाट उतार सकता है इसकी एक वजह उसकी ट्रेनिंग और शूटिंग का अनुभव बताया जा रहा है। ऋषभ शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत चुका है
0
0
Report

सांप ने सांप पकड़ने वाले को ही बनाया निशाना, अस्पताल पहुंचते ही मौत, घर पर मचा कोहराम

Manoj KumarManoj KumarFollow34m ago
Uttar Pradesh:सांप पकड़ने गये स्नैक कैफ्चर की मौत चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के छपरा गांव में एक घर बीती रात सांप पकड़ने गये 38 वर्षीय गुलाब राम को सांप काटने से मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया । परिजनों में कोहराम मच गया । गुलाब ने अब तक सैकड़ों सांपों को काबू कर चुके थे । बलुआ सराय गांव के रहने वाले गुलाब राम घरों में चुना पेंट का कार्य करते थे । इसके साथ ही घरों,दुकानों,सार्वजनिक जगहों में सांप पकड़ने का कार्य करते थे । अब तक सैकड़ों सांप को पकड़कर काबू कर चुके थे । जिन्हें पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ देते थे । मंगलवार की देर रात को छपरा गांव में शौकत अली ने घर में सांप पकड़ने के लिए बुलाया था । गुलाब ने सांप को पकड़ लिया था किन्तु पकड़ ढीली होने पर सांप ने लगातार चार बार वार दिया । जिससे कुछ ही देर में अचेत हो गए । ग्रामीण उन्हें लेकर सकलडीहा पीएचसी ले गए,किन्तु वहां उनकी मौत हो गई । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । उनके मौत से पिता शिवपूजन,माता नगीना,पत्नी सुषमा,पुत्र हर्ष,पुत्री सिमरन का रोकर बुरा हाल है ।
0
0
Report
Advertisement

सीएम के स्वागत के साथ सारंग टीम दिखाएगी वायु सेना का शौर्य

Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात राज्योत्सव में आसमान पर दिखेगा भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और अद्भुत उड़ान कौशल का रोमांचक नजारा 2 नवंबर को नवा रायपुर के 센ध लेक क्षेत्र में होगा भव्य एयर शो, सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब मुख्यमंत्री साय ने सारंग टीम का किया आत्मीय स्वागत, कहा - युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संकल्प मजबूत करेगा यह आयोजन दो महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों को देगी ऊंचे सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा स्वदेशी ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टरों के माध्यम से प्रदर्शित होगी भारत की बढ़ती तकनीकी सामर्थ्य और विमानन क्षेत्र की उत्कृष्टता
0
0
Report
Advertisement

सीएम योगी: सिंगापुर निवेश से यूपी में डेटा सेंटर, ग्रीन ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग को नया आयाम

Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी से सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत- सीएम योगी यूपी में उद्योग, लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर में निवेश पर चर्चा ‘एमओयू से मैन्युफैक्चरिंग, ग्राउंडब्रेकिंग से प्रोडक्शन’ तक निवेशकों के साथ खड़ी है सरकार- सीएम सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के पास ‘सिंगापुर सिटी’ विकसित करने का दिया प्रस्ताव यूपी में 75 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक निवेश के लिए उपलब्ध देश के कुल मोबाइल उत्पादन का 55% यूपी में हो रहा- सीएम योगी देश के 60% इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का निर्माण यूपी में हो रहा- सीएम योगी सिंगापुर के निवेशकों को यूपी में डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी और हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग में अवसर यूपी में निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने पर सीएम योगी का जोर सीएम योगी ने ग्रेटर नासिक इन्फ्राकॉन को सौंपा पात्रता प्रमाणपत्र यीडा क्षेत्र में ₹775 करोड़ से स्थापित होगा यूनिवर्सल पैकेजिंग हब यूनिवर्सल पैकेजिंग हब से 1,880 लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार यूपी में एग्रीकॉर्प इंटरनेशनल के साथ निवेश समझौते का हुआ आदान-प्रदान यूपी में सोया और चना प्रोटीन उत्पादन की अत्याधुनिक यूनिट लगाएगी एग्रीकॉर्प ब्लू प्लैनेट कंपनी यूपी में कचरा प्रबंधन परियोजनाओं में करेगी निवेश नोएडा और सहारनपुर में वेस्ट प्रोसेसिंग परियोजनाओं पर होगा काम ₹250 से ₹350 करोड़ के निवेश से नोएडा में लिगेसी वेस्ट का होगा उपचार सिंगापुर के उद्योगपतियों ने यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश नीतियों की सराहना की यूपी की पारदर्शी कार्यप्रणाली और तेज फैसलों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा- प्रतिनिधिमंडल यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर सीएम योगी का फोकस यूपी में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति देने की तैयारी
0
0
Report

दिल्ली में प्रदूषण रोकने वास्ते GRAP के तहत कदम: पानी स्प्रिंकलर से हवा साफ

New Delhi, Delhi:बढ़ते प्रदूषण के लिए दिल्ली में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं जगह-जगह सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है तो वहीं पर मिस स्प्रिंकलर भी लगाए गए हैं जिससे जो हवा में दस्त है उसको कंट्रोल में लाया जा सके इन दिनों में तब्दील होने लगती है और उसके लिए कई सारे कदम उठाए जाने हैं पहले से ही सरकार का विंटर एक्शन प्लान रखा जा सके अभी दिल्ली का जो AQI है वह पुर कैटेगरी में है उसके लिए CAQM द्वारा GRAP 1 भी दिल्ली में लागू है इस विंटर एक्शन प्लान के तहत लगातार पानी का छिड़काव हो रहा है सड़कों पर तो वहीं और जिनके पास वैलिड पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं है उनको उनकी गाड़ी में पेट्रोलियम डीजल नहीं मिल रहा है और चेकिंग के लिए एम्पर कैमरे भी पेट्रोल पंप पर लगाए गए हैं जिसके तहत गाड़ी का नंबर अनाउंस कर दिया जाता है जिसके पास वैलिड सर्टिफिकेट नहीं होती है इसी के साथ-साथ 1 नवंबर से दिल्ली के बाहर की जो गाड़ियां हैं जो bs6 से कम है उनको दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा दिल्ली के लोगों को साफ हवा मिले प्रदूषण में कटौती हो उसके लिए कदम उठाए जा रहा है इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट को भी सरकार द्वारा लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है और अब इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की जा रही है सभी हाईराइज इमारत पर एंटी स्मोकिंग लगाना अनिवार्य है जो यहां सेंटर से भी मॉनिटर किया जाता है और इसी के साथ-साथ जितने भी कंस्ट्रक्शन साइट है वहां पर क्या पूरा के काम हो रहा है या नहीं उन सब को मॉनिटर किया जाता है जो दिल्ली में एंटी स्मोक गन वाले ट्रक है जो कूड़े की गाड़ियां है क्या वह समय पर काम पर जा रही है उनको जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से ट्रैक किया जाता है तो यह सब कहीं कम है जो उठाई जा रहे हैं ताकि दिल्ली में प्रदूषण को कम किया जा सके
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top