476355
विजयपुर उपचुनाव: नेताओं का प्रचार, सोशल मीडिया पर जनता की नाराजगी वाले वीडियो वायरल
Karahal, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दलों के नेता जनता के बीच जाकर अपनी उपलब्धियों को गिनाने और विकास का भरोसा दिलाने में जुटे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें जनता नेताओं से नाराज दिखाई दे रही है। रविवार को एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें दोनों पार्टियों के नेताओं के प्रति जनता की नाराजगी साफ देखी जा सकती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाने के लिए सभी मछलियाँ एक जगह जुट गईं, गजब वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:खाने के लिये सब मछली इकट्ठा हो गई गजब वीडियो0
0
Report
13 जून शहीद नानक भील मेले की तैयारी के लिए डाबी में बैठक
Noida, Uttar Pradesh:जिले के डाबी आगामी 13 जून को आयोजित होने वाले शहीद नानक भील मेले की तैयारियों को लेकर डाबी में जिला परिषद की ओर से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा ने की। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ रवि वर्मा, एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा, तहसीलदार, मेला समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में मेले को भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहीद नानक भील मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।0
0
Report
रतलाम के नामली स्पा सेंटर पर दबिश, तीन विदेशी युवतियाँ समेत कुछ युवक हिरासत में
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में पंचेड गांव के पास स्थित एक वाटर पार्क के स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में विदेशी युवतियां मौजूद हैं। इसके बाद नामली पुलिस ने बगैर वर्दी में ग्राहक बनकर स्पा सेंटर की जांच की और फिर टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से तीन विदेशी युवतियों को हिरासत में लिया है। वहीं कुछ युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले को आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
Lewotobi Laki-laki ज्वालामुखी फिर फटा; राख की ऊँचाई लगभग 4,084 मीटर
Noida, Uttar Pradesh:Lewotobi Laki-laki volcano erupted again today (twice). The ash columns reached an altitude of about 4,084 metres (13,399 feet) & 2,500 metres (4,084 feet) above sea level.0
0
Report
कंचनपुर में नेहा सिंह की मौत संदिग्ध, पति फरार, पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया
Jabalpur, Madhya Pradesh:कंचनपुर में नेहा सिंह की मौत संदिग्ध हालत में किचन में मिली। वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थीं। मौत के बाद उसका पति फरार बताया गया है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गले के निशान के संकेत बताए जा रहे हैं और पास में एक कपड़ा मिला है। पति की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
करमतरा के अंधे कत्ल का खुलासा: पत्नी कैलाशी बाई कोठारी गिरफ्तार
Bemetara, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ बेमेतरा जिले के करमतरा गांव में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा। साजा थाना क्षेत्र के करमतरा में मृतक हरीचंद कोठारी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा। हत्या के मामले में मृतक की पत्नी कैलाशी बाई कोठारी गिरफ्तार। पुलिस जांच में पत्नी ही निकली पति की कातिल। पूछताछ में आरोपिया ने अपना जुर्म कबूल किया। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद और मारपीट से थी परेशान। आरोप है कि सोते समय पहले पति का गला दबाया गया। इसके बाद लोहे के मुसर से सिर और गर्दन पर वार कर हत्या की गई। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का मुसर बरामद। साजा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में दोस्ती के नाम पर 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में दोस्ती के नाम पर एक 19 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया और ट्रांसपोर्ट नगर के सुनसान इलाके में जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने युवती को धमकाया और कई दिनों तक अपने साथ रखा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुरानी छावनी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता एक पेट्रोल पंप पर काम करती है। उसकी पहचान मुरैना जिले के कैलारस निवासी विजय राठौर से हुई थी। पेट्रोल पंप पर आने-जाने के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में दोस्ती हो गई। 31 मई को उसकी ड्यूटी ऑफ थी। इसी दौरान विजय राठौर उसे मिला और घूमने चलने के लिए कहा। दोनों दिनभर ग्वालियर में घूमते रहे। देर रात जब युवती ने घर छोड़ने की बात कही तो आरोपी उसे ट्रांसपोर्ट नगर के सुनसान इलाके में ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद भी आरोपी उसे घर नहीं जाने दे रहा था। वह उसे चार दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर अपने साथ घुमाता रहा। 4 जून को आरोपी युवती को वापस ग्वालियर लेकर आया। यहां युवती ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार आरोपी को साथ लेकर पुरानी छावनी थाने पहुंचा। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी विजय राठौर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
चीन के हेबेई के Hengshui में कल बड़ी खबर सामने आई
Noida, Uttar Pradesh:Hengshui, Hebei in China yesterday0
0
Report
मोहन स्टेट फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Delhi, Delhi:दिल्ली राजधानी में भीषण गर्मी के दौरान आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं. Mohan State की एक फैक्ट्री में शाम लगभग 5:00 बजे भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री अंदर से जलकर राख हो गई. अंदर कार्य कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई. सभी मजदूर समय रहते फैक्ट्री से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बची. सूचना फायर विभाग और दिल्ली पुलिस को दी गई, फायर की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है और आग बुझाने का कार्य चल रहा है. फिलहाल मालवीय नगर इलाके में दो दिन पहले भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी. मोहन स्टेट के a35 फैक्ट्री में लगी आग से अंदर से पूरी तरह जलकर राख हो गई. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. फायर विभाग ने आग पर नियंत्रण पाया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फायर अधिकारी फूल सिंह मीणा ने बताया कि आग शाम 5:21 बजे मोहन स्टेट की फैक्ट्री में लगी थी, चार से पांच गाड़ियों ने पहुँचकर आग को काबू कर लिया. दुर्घटना से बचने के लिए कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई. जांच जारी है. मालवीय नगर के हौज़ रानी इलाके में अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस में भीषण आग लगी थी, जिसमें 21 लोग, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे, की मौत हो गई थी. शुरुआती जांच में आग के कारण शॉर्ट सर्किट या LPG सिलेंडर रिसाव माना जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने 7 थानों के थानाधिकारी बदले, SHO समेत कई अफसरों के स्थानांतरण
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर ग्रामीण पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल 7 पुलिस थानों के थानाधिकारी बदले सामोद SHO गोपीराम को किया लाइन हाजिर हेमराज सिंह को लगाया सामोद,राजपाल सिंह लगाया रायसर मुकेश कुमार खराड़िया फागी,विक्रांत शर्मा होंगे आंधी SHO संजय प्रसाद मीणा को लगाया दूदू,राजेश वर्मा मौजमाबाद की जिम्मेदारी जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा ने जारी किए आदेश0
0
Report
बालेसर बेलवा में पुरानी रंजिश के चलते महिला पर जानलेवा हमला; धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच शुरू
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर के ग्राम बेलवा में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 59 वर्षीय धापू देवी अपने खेत से घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में छगनाराम परिहार, जेपरराम, अर्जुन और उनके अन्य साथियों ने उन्हें अकेला पाकर रोक लिया। आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद एक राय होकर धारदार हथियार से उनके सिर पर जानलेवा वार कर दिया। लहुलूहान हालत में धापू देवी के चिल्लाने पर आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। गंभीर घायल महिला को तुरंत बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले और अस्मत पर हाथ डालने की धाराओं में मामला दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बालेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर ASI भिन्याराम ने जांच प्रारंभ की है।0
0
Report
बूंदी अभिभाषक परिषद ने कलेक्टर से मुलाकात कर सुरक्षा और साफ-सफाई की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:अभिभाषक परिषद बूंदी के अध्यक्ष नारायण सिंह गौड़ के नेतृत्व में परिषद् की कार्यकारिणी ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर से शिष्टाचार भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान परिषद् ने अदालत परिसर स्थित बस स्टैंड के पास वाले गेट के जीर्णोद्धार, वहां एक होमगार्ड की नियुक्ति तथा न्यायालय परिसर में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग रखी। साथ ही परिसर में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छता बनाए रखने एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। बैठक में उपाध्यक्ष अनीस मोहम्मद बंटी, सचिव पंकज दाधीच सहित परिषद् के कई पदाधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
मुरैना हनीट्रैप केस: मास्टरमाइंड सोनम कुशवाह की गिरफ्तारी
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में चर्चित हनीट्रैप मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले की कथित मास्टरमाइंड सोनम कुशवाह को जौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुरैना जिले में चर्चित हनीट्रैप मामले में लंबे समय से फरार चल रही कथित मास्टरमाइंड सोनम कुशवाह को जौरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसकी तलाश थी और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोनम कुशवाह से मामले को लेकर गहन पूछताछ की। पूछताछ में हनीट्रैप से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस हनीट्रैप नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
बूंदी में गो संरक्षण रैली: गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:हिंदू मुस्लिम एकता समिति, बूंदी के तत्वावधान में गुरुवार को गो संरक्षण एवं गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर नवल सागर से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और समिति सदस्यों ने भाग लिया। इसके बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से भारत के माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गोवंश संरक्षण के लिए प्रभावी एवं सख्त कदम उठाने तथा गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई। समिति ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना और इस विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।0
0
Report
जांजगीर में पर्यावरण प्रेमियों की अनोखी रैली ने जागरूकता बढ़ाई
Taga, Chhattisgarh:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जांजगीर में पर्यावरण प्रेमियों ने अनोखे अंदाज में जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण एक्टिविस्ट काजल कसेर एवं उनके साथियों द्वारा आयोजित इस अभियान में बढ़ते प्रदूषण और लगातार हो रही पेड़ों की कटाई के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। रैली के दौरान "पर्यावरण की शव शैय्या" का प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर प्रकृति की बिगड़ती स्थिति को दर्शाया गया। "पर्यावरण को जिंदा करो" अभियान के माध्यम से नागरिकों से वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए आगे आने की अपील की गई। प्रकृति प्रेमियों ने कहा कि पर्यावरण बचाना केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है।0
0
Report
Advertisement
