476337
विजयपुर उपचुनाव: दिग्विजय सिंह और जय वर्धन सिंह ने रामनिवास रावत पर साधा निशाना
Salapura, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। दोनों दलों के नेता जमकर प्रचार में जुटे हैं। कराहल क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राघौगढ़ के विधायक जय वर्धन सिंह ने नुक्कड़ सभा में बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत पर निशाना साधा। उन्होंने रामनिवास रावत को दलबदलू कहकर उन पर 50 हजार वोटों से हराने का आरोप लगाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेल मंत्री ने 21 स्टेडियम बनवाने, ट्रैक, ऐप से सुविधाओं में कायाकल्प का वादा किया
Panchkula, Haryana:पंचकूला हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को ज़मीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा और बेहतरीन खेल सुविधाएं मुहैया करवाना है। सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ तेजी से काम कर रही है, जिसके तहत प्रदेश में 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जाएगा। खेल मंत्री आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे。 *फर्जी खेल नर्सरियों पर कड़ा रुख, जिला खेल अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम* बैठक के दौरान खेल राज्य मंत्री ने फर्जी खेल नर्सरियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) अपने-अपने जिलों में चल रही खेल नर्सरियों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर खेल मुख्यालय को भेजें। खेल मंत्री ने चेताया कि इस रिपोर्ट के बाद यदि प्रदेश में कहीं भी कोई फर्जी खेल नर्सरी चलती हुई पाई गई, तो संबंधित जिला खेल अधिकारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। *खिलाड़ियों के अभ्यास में न आए बाधा, वैकल्पिक बजट से खरीदें सामान* श्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों के हितों के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक खेल निदेशालय से आधिकारिक बजट जारी नहीं हो जाता, तब तक जिला खेल अधिकारी जिला खेल परिषद के माध्यम से तुरंत खेल उपकरणों व अन्य जरूरी सामान की खरीद सुनिश्चित करें ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *Tय समय सीमा में पूरे होंगे प्रोजेक्ट, हर जिले में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक* खेल मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं और बजट घोषणाओं को पूरी गंभीरता से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर खेल स्टेडियमों के निर्माण व अन्य लंबित खेल प्रोजेक्टों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के लिए प्रदेश के हर जिले में एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा। *तकनीक और सुरक्षा का संगम- 'खेलो हरियाणा ऐप' और 'खिलाड़ी बीमा योजना'* डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द 'खेलो हरियाणा ऐप' विकसित करने के निर्देश दिए। इस मोबाइल ऐप में प्रदेश के सभी खिलाड़ियों और खेल स्टेडियमों का पूरा डेटा उपलब्ध होगा, जिससे खिलाड़ी अपने नजदीकी स्टेडियम की जानकारी प्राप्त कर वहां अभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा, खिलाड़ियों को मानसिक रूप से निश्चिंत होकर अभ्यास करने का माहौल देने के लिए उन्होंने 'खिलाड़ी बीमा योजना' का ड्राफ्ट जल्द से जल्द तैयार करने को कहा ताकि खिलाड़ियों को इसका सीधा लाभ मिल सके। *समय पर होंगे खेल महाकुंभ और दंगल, एक महीने पहले शुरू होंगे ट्रायल* खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष खेल कैलेंडर के अनुसार समय पर सभी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत सीएम कप, खेल महाकुंभ, योग और दंगल जैसे प्रमुख खेल आयोजनों को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चयन समितियां इन खेलों के आयोजन से ठीक एक महीने पहले खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित करेंगी। इस अवसर पर खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, निदेशक श्री पार्थ गुप्ता, एडिशनल डायरेक्टर श्री अश्वनी मलिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
हापुड़ - प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू।
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों के नुकसान की आशंका जाहिर की जा रही है। बताया जा रहा है अज्ञात कारणों के चलते प्लास्टिक के गोदाम में आग लगी थी और धू धू कर जलती इस आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत की बात यह रही इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। पूरी घटना थाना देहात के असौड़ा गांव स्थित प्लास्टिक गोदाम की बताई जा रही है0
0
Report
पटना में बकरीद के मौके पर सुरक्षा के कड़े कदम, 479 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात
Patna, Bihar:जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के अवसर पर जिले के कुल 479 स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनके साथ सशस्त्र बल और लाठी बल को भी लगाया गया है। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार पटना सदर अनुमंडल में 85, पटना सिटी अनुमंडल में 153, दानापुर अनुमंडल में 80, बाढ़ अनुमंडल में 58, मसौढ़ी अनुमंडल में 41 और पालीगंज अनुमंडल में 62 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि विधि-व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को लगातार सक्रिय रखा जाए और किसी भी अफवाह का तुरंत खंडन किया जाए। वहीं, गांधी मैदान में होने वाली नमाज को लेकर भी प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। यहां बड़ी संख्या में नमाजी शामिल होते हैं। नमाजियों के प्रवेश के लिए गेट नंबर 5, 6, 7, 8, 9 और 10 निर्धारित किए गए हैं, जबकि वाहन से आने वाले लोगों के लिए गेट नंबर 9 और 10 से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। गांधी मैदान में साफ-सफाई, पार्किंग, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बारिश की स्थिति में जलनिकासी के लिए चार से पांच सक्शन मशीनें तैनात रहेंगी। मैदान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखा जाएगा और अस्थायी थाना भी कार्यरत रहेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी विशेष व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन के निर्देश पर डॉक्टरों, पारा मेडिकल स्टाफ, जीवनरक्षक दवाओं और एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर: भाजपा नेता पर डॉक्टर के साथ शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप
Moradabad, Uttar Pradesh:Bijnor--BJP ke jila mantri Prabhat Yadav par laga gambhir aarop. BJP neta ne mahila doctor ko nashila padarth pilakar kiya mahila ka shoshan. Behoshsi ki halat me mahila ki banai ashlil video. BJP neta ne ashlil video banakar kiya black mail. Peedit mahila doctor se kiya lakhon rupayon ki avaid vsooli. Police ne kiya BJP neta ke khilaaf sangheen dhaaraon me mukadma darj. Aropi BJP neta hua farar. Thana Chandpur ilake ka mamla.0
0
Report
अंता अस्पताल में एसडीओ ने आकस्मिक निरीक्षण कर हीट वेव बचाव के निर्देश दिए
Baran, Rajasthan:खबर : अंता (बारां) बारां जिले के अंता में उप जिला चिकित्सालय का एसडीओ हवाई सिंह यादव द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर heat wave और मौसमी बीमारियों के संबंध में हॉस्पिटल की मूलभूत सुविधाओं और सामग्री उपलब्धता की जाँच की गई। साथ ही हीट वेव से बचने एवम प्रभावित रोगियों के ईलाज हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सामान्य वार्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन कक्ष, जाँच केंद्र, दवाईयों का स्टॉक, पार्किंग आदि की sघनता से जाँच की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए । अस्पताल में मिली कमियाँ को मौके पर निस्तारण करवाया गया तथा भविष्य में साफ सफाई पर नियमित मॉनिटरिंग हेतु चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर हरीश मीणा, नरोत्तम प्रजापति सहायक प्रशासनिक अधिकारी उपखंड कार्यालय अंता एवम चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहे विजुअल _ अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीओ0
0
Report
दमोह में जनसुनवाई का नया मॉडल: अफसर खुद पहुंचे, परेशानियों ने रास्ता पाया
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में जनसुनवाई में कलेक्टर और एसपी का नवाचार, जनता न हो परेशान अफसर खुद पहुंचेंगे उनके करीब. एंकर/ एमपी में हर मंगलवार को होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई आम लोगों की परेशानी को दूर करने का बड़ा माध्यम बन चुकी है और हर हफ्ते लोगों की संख्या भी बढ़ रही है. ऐसे में मौजूदा समय में मौसम की स्थिति और आम लोगों की सुविधा किए दमोह जिले में बड़ा नवाचार किया गया है. इस नवाचार में जिले के कलेक्टर और एसपी दोनों शामिल है. जिला कलेक्टर ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर व्यक्ति जिला मुख्यालय तक आकर अपनी शिकायत लेकर न आए इसके लिए सुबह से ही ब्लाक हेडक्वार्टर पर एसडीएम और जनपद स्तर के अधिकारी लोगों की परेशानी सुनने के लिए उपस्थित रहे और इसका सीधा असर इस हफ्ते देखा गया जब लोग कई किलोमीटर का सफर तय करके जिला मुख्यालय नहीं आए बल्कि अपने अपने ब्लॉक में पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याओं को रखा और निदान भी पाया. वहीं जिले के एसपी ने एक और कदम आगे बढ़ाया और वो खुद जिला मुख्यालय पर एडिशनल एसपी को कमान सौंपकर जिले के हटा पुलिस थाने पहुंचे जहां इस क्षेत्र के तमाम पुलिस थानों के लोगों को उनकी समस्या जानने के लिए बुलाया गया और आसपास के थाना क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं बताई. एसपी ने निर्णय लिया है कि वो हर मंगलवार को किसी न किसी थाना क्षेत्र में जाकर लोगों को सुनेंगे जिससे आम आदमी को दमोह तक नहीं आना पड़ेगा. जिले के अफसरों के इस नवाचार से आम आदमी बेहद खुश है उसका समय बचने के साथ किराए का पैसा भी बचेगा और लोगों को राहत मिलेगी.0
0
Report
Advertisement
भोपाल में शराब के नशे में युवकों का हुड़दंग, कार की छत पर डांस
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल शराब नशे में धुत युवकों का हुड़दंग कार की छत पर खड़े होकर डांस युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ की बदतमीजी नर्मदापुरम रोड पर स्थित पेट्रोल पंप की घटना बागसेवनिया थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
सीहोर के इछावर बस स्टैंड पर दिनदहाड़े मारपीट, वायरल वीडियो से सुरक्षा सवाल
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर सीहोर के इछावर बस स्टैंड पर गुंडागर्दी का तांडव बेल्ट, चैन और डंडों से सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल सीहोर जिले के इछावर बस स्टैंड पर दिनदहाड़े युवकों के बीच हुई हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बेल्ट, लोहे की चैन और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई और यात्री जान बचाकर भागते नजर आए। बस स्टैंड असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है, जहां आए दिन विवाद, गुंडागर्दी और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती हैं। छात्राओं और महिला यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है0
0
Report
EV चार्जिंग पर आग: बिल्डिंग में धुआं, 15-17 लोग सुरक्षित बाहर
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की थाना लिंक रोड क्षेत्र के सूर्य नगर इलाके में चार्जिंग में लगी ईवी गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में आग लगते ही बिल्डिंग में धुआं भर गया और बिल्डिंग में रहने वाले 15 से 17 लोग फंस गए। आग लगने की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकलते हुए आग पर काबू पाना शुरू किया। स्टीलट एरिया में कार खड़ी होने के कारण पूरी बिल्डिंग के अंदर धुआँ भर गया था। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली सिटी मौके के लिए पहुंच गई थी। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग लगने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
जापुर विवाद ने पकड़ा तूल, एक पक्ष ने पुलिस से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार
Simbhaoli, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव राजापुर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब लगातार तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर तेज है, वहीं एक पक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए और सभी तथ्यों को सामने लाकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।0
0
Report
नोएडा साइबर क्राइम ने 2.10 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में आरोपी को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:कमिश्नर के निर्देशन में नोएडा की साइबर क्राइम पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। मूल रूप से हरियाणा निवासी अमन के रूप में हुई गिरफ्त अभियुक्त की पहचान। शातिर अभियुक्त खाते को साइबर ठगों ने ₹ 2.10 करोड़ की ठगी के लिए किया था इस्तेमाल। साइबर ठगों ने झूठी गिरफ्तारी का भय दिखाकर पीड़ित के साथ की गई थी ₹ 2.10 करोड़ की ठगी। नोएडा की साइबर क्राइम पुलिस ने शातिर अभियुक्त को हरियाणा से किया गिरफ्तार। शातिर अभियुक्त के दो साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल。0
0
Report
चतरा में अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई; 180 लीटर महुआ और 2000 किलो जावा विनष्ट
Ansar Nagar, Jharkhand:BREAKING NEWS चतरा में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई। हंटरगंज के गेन्जना, नावाडीह और पनारी गांव में एक के बाद एक तीन स्थानों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आधे दर्जन से अधिक शराब की भठियों को पुलिस ने किया ध्वस्त। 180 लीटर महुआ शराब के साथ साथ 2000 किलोग्राम जावा महुआ को कर दिया गया विनष्ट। उत्पाद विभाग और चतरा पुलिस की की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप। कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ लगे 72 बोतल नकली विदेशी शराब, स्पिरिट, एसेंस, कैरेमल, नकली लेबल और होलोग्राम। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार। उत्पाद अधीक्षक ने कार्रवाई की पुष्टि।0
0
Report
Advertisement
अमेठी: मंगलसूत्र लूट का खुलासा 10 घंटे में, मुठभेड़ में दो शातिर गिरफ्तार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- महिला के साथ हुई मंगलसूत्र लूट का जायस पुलिस ने किया खुलासा, लूटकांड के 10 घंटे के भीतर जायस पुलिस ने फिल्मी ढंग से किया खुलासा, मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुठभेड़ में 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, पुलिस को देख लड़खड़ा कर गिरे बाइक सवार लुटरें, पुलिस पर किया हमला,मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल,भाग रहे दूसरे को पकड़ा, लूटा गया मंगलसूत्र लॉकेट बरामद, बदमाशों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक भी की बरामद, गिरफ्तार आरोपी बन्धन सिंह बताया जा रहा है हिस्ट्रीशीटर, जिसके ऊपर जायस और रायबरेली में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज, पुलिस की जबाबी फायरिंग में घायल बदमाश को इलाज के लिए गया भेजा, जायस थाना क्षेत्र के खरौली के पास से हुई गिरफ्तारी, बाइट ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एएसपी अमेठी0
0
Report
पटना में इनकम टैक्स फलमंडी के पास मोबाइल स्नेचिंग, महिला ई-रिक्शा से गिरकर घायल
Patna, Bihar:पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। इनकम टैक्स फलमंडी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। छीना-झपटी के दौरान महिला चलती ई-रिक्शा से सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को राहगीरों और ई-रिक्शा चालक की मदद से gardiner अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह परिजनों के साथ घर लौट गई। पीड़िता आरती कुमारी ने बताया कि वह तारा मंडल इलाके से ई-रिक्शा पर सवार होकर पटना हाईकोर्ट जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक ई-रिक्शा के पास पहुंचे और अपनी बाइक सटाकर धीमी कर दी। पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। आरती ने मोबाइल कसकर पकड़ रखा था, जिससे छीना-झपटी शुरू हो गई। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरकर कुछ दूर तक घिसटती चली गईं। बदमाश मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से अस्पताल में पूछताछ की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है.0
0
Report
रतलाम में 150 किलो डोडाचूरा जब्त, दो गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माननखेड़ा पुलिस चौकी ने कार्रवाई करते हुए 150 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की एक 407 लोडिंग गाड़ी में डोडाचूरा भरकर जावरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन से 150 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागौर राजस्थान निवासी जीवनराम और सुखाराम के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर डोडाचूरा के सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
