विजयपुर उपचुनाव में BJP प्रत्याशी रामनिवास रावत पर विकास न करने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Salapura, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं जिसमें कांग्रेस और बीजेपी सहित कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। BJP प्रत्याशी और वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत पर विकास कार्य न करने के आरोप लग रहे हैं। कराहल के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा, "जिसने जनता का वोट बेच दिया, वह हमारा क्या विकास करेगा।" इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
