विजयपुर विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने रामनिवास रावत पर साधा निशाना
Salapura, Madhya Pradesh:विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बार कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश जाट ने वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत पर जमकर हमला बोला है। योगेश जाट ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विजयपुर विधानसभा सीट पर चुनाव जीतती आई है लेकिन कुछ विधायकों के बीजेपी में चले जाने के बाद अब स्थिति बदल गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंत्री रामनिवास रावत ने जनता के वोट का दुरुपयोग किया तो उन्हें दुबारा जनता के बीच आना पड़ेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा,15 नाम दर्ज और 40अज्ञात
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर:- राठ में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा, उपनिरीक्षक सत्यम सिंह की तहरीर पर 14 नामजद सहित 30-40 लोगो पर दर्ज किया गया मुकदमा, बिना अनुमति जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने और पेट्रोल डालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का आरोप, काजीपुरा से जुलूस निकालकर चोपड़ा गेट के आगे मुख्य सड़क पर किया गया पुतला दहन, पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक व दरोगा पवन चौधरी का हाथ झुलसने का पुलिस ने किया दावा, सपाइयो नें बीते दिन वोट चोरी के आरोप मे प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूका था पुतला, मानसिंह यादव, मेहराज राईन, दीपक यादव, मीरा यादव समेत 14 नामजद और 30 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज...!!
