icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रुणजी की बाल गादी परंपरा दशकों से युवाओं को जोड़ती आस्था का प्रतीक

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के समीप गौतमपुरा क्षेत्र के रुणजी गांव में सदियों पुरानी बाल गादी की परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जा रही है। महानवमी की रात सुबह करीब 4 बजे पाटीदार समाज के माध्यम से माता की भव्य सवारी निकाली जाती है। माता के स्वरूप में सजे बालक के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं। गोरा भेरू और काला भेरू के साथ निकलने वाली इस सवारी की धार्मिक मान्यता और परंपरा इसे खास बनाती है। रुणजी में महानवमी की रात बाल गादी की सवारी को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह रहता है। परंपरा के अनुसार, नौ वर्ष से कम उम्र के बालक को माता के स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार कर तैयार किया जाता है। इसके बाद शेर पर विराजित कर गोरा भेरू और काला भेरू के साथ सवारी निकाली जाती है। माता के दर्शन के लिए देर रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है और पूरा गांव माता के जयकारों से गूंज उठता है। रुणजी की बाल गादी परंपरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सदियों से चली आ रही आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पीढ़ी दर पीढ़ी निभाई जा रही इस परंपरा में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। आज भी यह परंपरा नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक विरासत से जोड़ रही है और रुणजी की विशिष्ट पहचान को जीवंत बनाए हुए है।
0
0
Report
Advertisement

कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को कहा रहस्यमयी नेता, विदेश दौरों पर राजनीति गर्म

Dhar, Madhya Pradesh:राहुल गांधी रहस्यमयी नेता है :- कैलाश विजयवर्गीय राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर बीजेपी नेता केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए उन्हें "रहस्यमयी नेता" करार दिया है। त्योहारी सीज़न के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कथित विदेश दौरे पर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज़ हो गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के दौरों पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे कब आते हैं और कब जाते हैं, यह किसी को नहीं पता होता। "राहुल गांधी जी एक बहुत रहस्यमयी नेता हैं। वो कब क्या करेंगे, किसी को कुछ पता नहीं होता। कहां गए ये भी नहीं पता, और कब आएंगे ये भी किसी को नहीं पता। उनको प्रेडिक्ट करना बहुत बड़ी बात है, उन्हें कोई प्रेडिक्ट नहीं कर सकता।" पत्रकारों द्वारा जब यह पूछा गया कि क्या राहुल गांधी लौटने के बाद फिर से कोई आंदोलन शुरू करेंगे, तो नेता ने हंसते हुए कहा कि उनके अगले कदम का अंदाज़ा लगाना नामुमकिन है। त्योहारी मौसम में विपक्ष के इस विदेश दौरे को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म हैं。
0
0
Report

विदिशा में विजय दशमी पर पथ संचलन और स्थापना दिवस का आयोजन

Vidisha, Madhya Pradesh:- पथ संचलन का हुआ आयोजन - हर विजय दशमी पर स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है दिवस विदिशा शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से हर साल विजय दशमी को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी पथ संचलन का आयोजन किया गया। सुबह के समय बरईपुरा गल्ला मंडी में सभी स्वंय सेवकों का एकत्रिकरण किया गया। इसके बाद कतारवद्ध होकर सभी स्वंयसेवक शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरे। जो गल्लामंडी से रीठाफाटक, बजरिया, बड़ा बाजार, तिलक चौक, निकासा, माधवगंज होते हुए ओवर बिज से गल्ला मंडी में पहुंचे, इस दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
0
0
Report
Advertisement

फाजिल्का मंडी में धान काट को लेकर किसान पानी टंकी पर प्रदर्शन

Fazilka, Punjab:फाजिल्का के मार्केट कमेटी दफ्तर से तस्वीर सामने आई है । जहां पर रोष में किसान मार्केट कमेटी दफ्तर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए और जमकर प्रदर्शन किया । किसानों का आरोप है कि अनाज मंडी में किसानों की फसल के पीछे काट लगाई जा रही है । किसानों की लूट हो रही है । जिसके खिलाफ वह आवाज उठा रहे हैं । लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही । जिस पर इंसाफ की मांग को लेकर वह अब पानी की टंकी पर चढ़ प्रदर्शन कर रहे हैं । जबकि मौके पर विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं । जिनके द्वारा समस्या के समाधान के लिए बैठक बुलाई गई है । किसान नेता जसविंदर सिंह काका चहल ने बताया कि जब से धान का सीजन चला है । फाजिल्का की अनाज मंडी में धान की फसल के पीछे पांच किलो काट लगाई जा रही है । यूनिवर्सिटी द्वारा मंजूरशुदा किस्म की फसल पर काट लगाई जा रही है । जबकि बाकी जिले में ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है । उनका आरोप है कि प्रशासन के अधिकारियो की मिलीभगत से सब हो रहा है । जिससे किसानों की लूट हो रही है । जिसके खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोला है । रोष प्रदर्शन करते हुए किसान मार्किट कमेटी की पानी की टंकी पर चढ़ गए है । भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रधान प्रगट सिंह ने कहा कि उनकी प्रशासन के साथ बैठक चल रही है । जिसपर फैसला लिया जाएगा । फिलहाल किसान नेता पानी की टंकी पर है । जिनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है । फाजिल्का के डीएफएसओ रविंदर सिंह ने बताया कि प्रदर्शन करने से समस्या का समाधान नहीं होगा । उन्होंने पहले भी विनती की है कि जो मसला प्रशासन के साथ बैठक समाधान होगा इसके लिए प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं । उन्होंने कहा कि फसल की काट का मुद्दा है या फिर फसल की बोली का मुद्दा है । ऐसे मामलों पर बैठक कर जानकारी हासिल की गई है । जिसे संबंधित विभाग मार्कफेड, पनसप के अधिकारियों को लिखित में भेज मामले में जवाब मांगा गया है । अधिकारी ने किसानों को पानी की टंकी से उतरने की अपील की है ।
0
0
Report

बिलासपुर में दशहरा पुतला दहन: नड्डा मुख्य अतिथि, 40 फुट के रावण-मेघनाथ

Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- दशहरा पर्व के अवसर पर राम नाटक समिति बिलासपुर द्वारा पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर के मैदान में शाम 6 बजे पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो शोरों पर है और करीब 40 फुट ऊंचे रावण व मेघनाथ के पुतले बनाए जा रहे है। इसके अलावा मुख्यतिथि सहित अन्य लोगों के लिए मंच भी बनाया जा रहा है। साथ ही फायर क्रैकर्स का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बात की जानकारी देते हुए राम नाटक समिति रोड़ा के प्रधान ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दशहरा के अवसर पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें बिलासपुर शहर व आसपास से करीब 20 से 25 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इसके साथ ही रामलीला स्थल से दशहरा कार्यक्रम स्थल तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद राजतिलक का आयोजन होगा और फिर रावण, मेघनाथ का पुतला दहन किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हर वर्ष काफी संख्या में लोग पुतला दहन देखने आते हैं और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रमाण बनते हैं।
0
0
Report
Advertisement

सातारा के फलटण में दुर्गामाता दौड़ के दौरान महिला ने बच्चों के साथ अड़ंगा देकर हमला किया

Satara, Maharashtra:सातारा जिल्ह्यातील फलटण तालुक्यातील सांगवी गावात एक संतापजनक आणि खळबळजनक प्रकार समोर आला आहे. सांगवीमध्ये शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्तानच्या वतीने आयोजित श्री दुर्गामाता दौड सुरू असताना एका महिलेने अचानक रस्त्यात येत दौडला अटकाव केला. ही दौड कशासाठी काढत आहात तुमच्या देवाचे देवळात करा, रस्त्यावर कशाला येता? असा सवाल करत या महिलेने थेट सहभागी लहान मुले आणि धारकाऱ्यांवर काठीने हल्ला करण्याचा प्रयत्न केला. या धक्का-दायक घटनेनंतर शिवप्रतिष्ठानच्या कार्यकर्त्यांनी तातडीने फलटण ग्रामीण पोलीस ठाण्यात धाव घेऊन तक्रार नोंदवली आहे. कार्यकर्त्यांच्या तक्रारीवरून संबंधित महिलेवर गुन्हा दाखल करण्यात आला असून, फलटण पोलीस या प्रकरणाचा सखोल तपास करत आहेत.
0
0
Report
Advertisement

झांसी के चिरगांव में 16 साल की छात्रा ने सुसाइड, छेड़छाड़ के आरोपों की जांच शुरू

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गांव में 16 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में ही पढ़ने वाले 10वीं के छात्र ने 3 दिन पहले उससे छेड़छाड़ की थी। जब भाई समझाने गया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चिरगांव कस्बे की रहने वाली 16 साल की छात्रा एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसी स्कूल में गांव का एक युवक दसवीं कक्षा में पढ़ता है। मृतका के बड़े पापा का आरोप है कि गांव का युवक उनकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता था। 3 दिन पहले भी उसने छेड़छाड़ की। तब मृतका ने अपने चचेरे भाई से इसकी शिकायत की। जब चचेरा भाई आरोपी को समझाने गया तो वह उल्टा-सीधा बोलने लगा और कहने लगा कि हम तेरी बहन से जबरन शादी करेंगे और उसे भगाकर ले जाएंगे। इस पर विवाद बढ़ गया। अगले दिन आरोपी अपने दो दोस्तों को लेकर चचेरे भाई के कमरे पर पहुंचा। उसे बेल्ट से बुरी तरह पीट दिया और धमकी देकर भाग गया। डर के मारे चचेरा भाई अपने मामा के घर चला गया था। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दअसल घटना वाले दिन छात्रा के माता-पिता अपने बेटे को लेकर मंदिर गए थे। घर पर छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ थी। छोटी बहन बाहर खेलने चली गई, तब छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद छोटी बहन घर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने किसी तरह गेट खोला तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेज दिया। इस मामले में एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि चिरगांव में एक किशोरी के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने जो तहरीर दी है, उसमें लगाए गए सभी आरोपों पर जांच की जा रही है।
0
0
Report

जमशेदपुर के दुर्गा पंडालों में रघुवर दास ने माँ दुर्गा की पूजा की

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाता है, वंही शहर मे एक से बढ़ कर एक पूजा पंडाल का निर्माण करवाया गया है, वंही टेल्को के ट्रक पार्क मैदान मे भी आकर्षक पंडाल बनाया गया है, वंही आज झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज टेल्को के कई पूजा पंडालों मे माँ दुर्गा की पूजा कर माँ से शहर और झारखण्ड वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की, रघुवर दास टेल्को के सबूज संघ पंडाल, बांगोकृस्टि पूजा पंडाल और ट्रक पार्क पूजा पंडाल मे पूजा अर्चना किए, साथ ही रघुवर दास शहर के विभिन्न पूजा पंडालों मे जा कर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना किए, सभी पूजा पंडालों मे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का शौल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top