MP में कूनो के जंगल में घूमता बाघ, श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर दिखा
Karahal, Madhya Pradesh:एक युवक के द्वारा वायरल किए गए वीडियो में श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर रात में एक बाघ टहलते हुए दिखाई दिया। यह घटना कराहल तहसील के सेसईपुरा इलाके में हुई, जहां बाघ जंगल से निकलकर सड़क पर गया और फिर वापस जंगल में चला गया। इस घटना से कूनो के जंगलों में बाघों की मौजूदगी और वन्यजीवों के संरक्षण में प्रगति का संकेत मिलता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
