476337
विधायक को मंच पर नही मिली कुर्सी तो बह जमीन पर बैठे,विधायक कुर्सी नही मिलने से हुए नाराज
Budhera, Madhya Pradesh:विजयपुर में कांग्रेस पार्टी की आमसभा के दौरान श्योपुर के विधायक बाबू जंडेल को मंच पर कुर्सी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इस घटना में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और अरुण यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे। विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं की बात को अनसुना कर दिया, लेकिन बाद में जीतू पटवारी ने उन्हें मनाकर कुर्सी पर बिठाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम के छात्रावास के बच्चों का पैदल march, कलेक्ट्रेट तक पहुंचने की मांग
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के बाजना स्थित शासकीय छात्रावास से बच्चों का पैदल मार्च शुरू हुआ है, करीब 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय रतलाम कलेक्ट्रेट पहुंचने के लिए बच्चे सड़क पर निकल पड़े हैं, छात्रावास की समस्याओं को लेकर बच्चे अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं, करीब 22 किलोमीटर का सफर तय कर चुके बच्चों को रास्ते में एसडीएम, टीआई, तहसीलदार और जनजातीय कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त समझाइश दे रहे हैं, फिलहाल बच्चे गढ़खंगाई माता मंदिर के पास हैं. प्रशासन ने बस बुलाकर कुछ बच्चों को बैठाया हैलेकिन बड़े बच्चे पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचने की जिद पर अड़े हैं0
0
Report
अमरौहा में आम के पेड़ काटने के मामले पर अमित सैनी का नया दावा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में आम के 20 पेड़ों के कटान पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सैनी का आया बयान, बोले- मेरा कोई लेना-देना नहीं, किस आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा? अमरोहा जनपद के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में 24 नवंबर की रात बिना अनुमति आम के बाग में 20 पेड़ों का कटान किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सैनी का नाम भी सामने आया था। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर अध्यक्ष अमित सैनी ने वीडियो जारी कर पेड़ों के कटान से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने वन विभाग से सवाल किया है कि आखिर किस आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अमित सैनी का कहना है कि कुछ लोग उनका और उनकी पार्टी का नाम बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सलाह लेकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।0
0
Report
देवरिया में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. वही आपको बता दें प्रदेश अध्यक्ष आज देवरिया सहित सलेमपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. पत्रकारों ने जब सवाल करने की कोशिश की उन्होंने कहा कि अभी मैं कुछ बोलूंगा नहीं.0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुनकुरी में विद्युत अधोसंरचना के लिए पांच करोड़ की सौगात
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर - मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा कुनकुरी को विद्युत अधोसंरचना की सौगात जशपुर जिले के कुनकुरी नगर को विद्युत अधोसंरचना के विकास के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगर की मुख्य सड़क से बिजली के खुले तार हटाकर भूमिगत केबल बिछाई जाएगी। साथ ही ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और विद्युत व्यवस्था को आधुनिक बनाने के कार्य किए जाएंगे। इससे नगरवासियों को बेहतर बिजली व्यवस्था मिलने की उम्मीद है। कुनकुरी नगर में विद्युत अधोसंरचना के आधुनिकीकरण की यह पहल शहर को सुरक्षित, सुंदर और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है。0
0
Report
अलीगढ़ में विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में 12 संदिग्ध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद मामला गरमाता जा रहा है. करणी सेना ने जिला प्रशासन से पूरे जनपद में संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन की मांग उठाई है. संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाक ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. करणी सेना ने रोरावर, कोतवाली, सासनी गेट और बन्नादेवी थाना क्षेत्रों में विशेष सत्यापन अभियान चलाने की मांग की है. संगठन का आरोप है कि स्लॉटर हाउस और अन्य प्रतिष्ठानों में संदिग्ध विदेशी नागरिकों के रहने की शिकायतें मिलती रही हैं. ऐसे में वहां काम करने और रहने वाले लोगों के पहचान पत्र, नागरिकता और निवास संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की गई है. करणी सेना ने अवैध निवास की पुष्टि होने पर कानून के तहत हिरासत, अभियोजन और निर्वासन की प्रक्रिया अपनाने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि 72 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा. ज्ञापन में लगाए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि और प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है.0
0
Report
मेरठ में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद शुरू हड़कंप
मेरठ अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर एक्शन उलदेपुर में चल रहा प्रशासन का पीला पंजा मौके पर पुलिस बल भी मौजूद सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बाद कार्यवाही मेरठ के सेंट्रल मार्केट के बाद बड़ा एक्शन0
0
Report
Advertisement
नारी शक्ति के लिए किए वादों को पूरा करने का संकल्प मोदी ने दोहराया
Noida, Uttar Pradesh:Narendra Modi We had made a promise to our Nari Shakti and we remain committed to fulfilling it...0
0
Report
उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा बयान
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग :-उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का समाजवादी पार्टी के घोसणा पत्र को लेकर सपा पर बड़ा हमला किया कहा की समाजवादी पार्टी की कोई साख नही है *समाजवादी पार्टी को पता है कि हम लोग सत्ता में आने वाले हैं नहीं तो मनमानी तरीके से घोषणा कर दो इस तरीके के घोषणा पत्र पर जनता बिल्कुल विश्वास नहीं करेगी* समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र जारी होने पर बोले जयवीर सिंह,,,, घोषणा पत्र का मतलब होता है कमिटमेंट , कमिटमेंट उसका होता है जिसकी कोई साख हो , जिसकी कोई साख ना रही हो परिक्षण में 2012 से 2017 के दौरान में पूरे प्रदेश ने जंगल राज लुटैती छिनैती वन डिस्टिक वन माफिया जमीनों पर कब्जे चौथ वसूली दंगा कर रिकॉर्ड कीर्तमान बनाने का काम किया है उन्हें भी पता है कि हम लोग सत्ता में आने वाले हैं नहीं तो मनमानी तरीके से घोषणा कर दो इस तरीके के घोषणा पत्र पर जनता बिल्कुल विश्वास नहीं करेगी और ना ही उस पर जनता तवज्जो देने का काम करेगी 2027 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी मंत्री जयवीर सिंह ने विपक्ष के गठबंधन को लेकर कहा की तमाम प्रदेशों में जो राजनीतिक दलों का गठन हुआ है वह सब केवल कांग्रेस की नीतियों और नीतियों को लेकर हुआ है यह सब संगठन कांग्रेस के विरोध में बने हुए हैं इनमें कोई नीतिगत सामंजस्य नहीं है इन पार्टियों का जन्म ही केवल कांग्रेस के विरोध के लिए हुआ है यह जो गठबंधन हो रहे हैं वह अस्थाई है यह सभी भाजपा को हराने के लिए बनाए गए हैं इसलिए कहीं ना कहीं इन लोगों में जूता पजाम होना ही होना है जनता पार्टी आधे से ज्यादा लोगों का भरोसा जीतकर तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है हम लोग साल के 12 महीने 365 दिन चुनाव मोड में रहते हैं जहां पर जब भी चुनाव होता है हम लोग हमेशा तैयार रहते हैं बाइट :- मंत्री जयवीर सिंह0
0
Report
राजसमंद में कांग्रेस की 16 साल बाद वापसी: भाजपा चारों विधायक हार गए
Rajsamand, Rajasthan:- सत्ता और चारों विधायक भाजपा के, फिर भी राजसमंद में चला 'हाथ' का जादू — 16 साल बाद कांग्रेस की प्रचंड वापसी! - राजसमंद में बड़ा सियासी उलटफेर: 26% की छलांग, 8 ब्लॉकों पर कब्जा — विपक्ष में रहकर कांग्रेस ने रच दिया 31 साल का इतिहास! - राजसमंद की 'गांव सरकार' में पलट गई बाजी: न टूटा एक भी वोट, न चला सत्ता का जोर — कांग्रेस ने छीन लिए भाजपा के चारों किले! राजसमंद एंकर - राजसमंद की ग्रामीण सियासत में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पंचायती राज चुनाव 2026 के नतीजों ने जिले के पुराने समीकरण बदल दिए हैं। 16 साल के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस ने न सिर्फ जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत से वापसी की है, बल्कि पंचायत समितियों में भी एकतरफा बढ़त बनाई है। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस की यह वापसी क्यों मानी जा रही है ऐतिहासिक—देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट。 वीओ 01- राजसमंद के पंचायती राज चुनाव में इस बार कांग्रेस का दबदबा साफ नजर आया। 29 सीटों वाली जिला परिषद में कांग्रेस ने 17 और भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। सुंदर देवी कीर 17-12 के अंतर से जिला प्रमुख चुनी गईं। ब्लॉक स्तर पर भी यही तस्वीर रही—9 पंचायत समितियों में से 7 पर कांग्रेस के सीधे प्रधान बने, राजसमंद ब्लॉक में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय ने बाजी मारी, जबकि भाजपा सिर्फ गढ़बोर तक सिमट गई। 2020 के पिछले चुनाव से तुलना करें तो तब भाजपा के पास 17 और कांग्रेस के पास महज 8 जिला परिषद सीटें थीं। इस बार कांग्रेस ने सीधे 26 फीसदी से ज्यादा का बड़ा उछाल दर्ज किया है और वोट शेयर में भी भाजपा पर 2 फीसदी से अधिक की बढ़त बनाई है。 वीओ-2 इतिहास से तुलना — क्यों खास है 2026 का जनादेश- आंकड़ों के आईने में देखें तो राजसमंद में कांग्रेस को इससे पहले स्पष्ट बहुमत केवल दो बार—साल 2000 और 2010 में मिला था। लेकिन तब प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार थी। जिले के 31 साल के चुनावी इतिहास में यह पहली बार है, जब राज्य में भाजपा सरकार और जिले में चारों भाजपा विधायक होने के बावजूद कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए इतना बड़ा बहुमत हासिल किया है。 वीओ-3 जीत-हार के बड़े कारण- सियासी जानकारों के मुताबिक इस उलटफेर के पीछे तीन बड़े कारण रहे—पहला, कांग्रेस में जीरो क्रॉस वोटिंग और संगठन की एकजुटता। दूसरा, स्थानीय स्तर पर सत्ता-विरोधी नाराजगी और जातीय समीकरणों का बिगड़ना, जिसका सीधा नुकसान भाजपा को उठाना पड़ा। और तीसरा, निर्दलीयों को साधने में कांग्रेस की सटीक रणनीति, जिसके दम पर उसने राजसमंद ब्लॉक भी भाजपा से छीन लिया。 बाइट 1- आदित्य प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष 2- सुरेंद्र सिंह राठौड़, विधायक कुंभलगढ़ 3- सुदर्शन सिंह रावत, पूर्व विधायक भीम 4- देवकीनंदन गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नोट- सभी बाइट एक ही फाइल में है.. जिस क्रम में नाम लिखे हुए हैं उसी क्रम में बाइट 1 फाइल में बनाया है पीटीसी - श्याम बिश्नोई संवाददाता राजसमंद0
0
Report
Advertisement
नोएडा में अवैध अतिक्रमण हटाकर 1000 वर्ग मीटर कब्जामुक्त
Noida, Uttar Pradesh:अवैध अतिक्रमण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, करीब 1000 वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम गुलावली के खसरा नंबर-805 में करीब 1000 वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त कराई है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-10 की टीम ने पुलिस विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम इटटा की तरफ रेलवे कॉरिडोर के समीप अधिसूचित और अर्जित क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों के क्रम में 27 नवंबर को मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से निर्माण और अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद वर्क सर्किल-10 और पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को हटाकर करीब 1000 वर्ग मीटर प्राधिकरण की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित और अर्जित भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से चेतावनी दी गई है कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पेटवाड़ में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद बदमाश
Hansi, Haryana:पेटवाड़ गांव में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत नारनौंद हलके के गांव पेटवाड़ में बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के समय कारोबारी पड़ोस में हुई एक व्यक्ति की मौत पर शोक जताने गए हुए थे। घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने कारोबारी का नाम लेकर आवाज लगाई। कुछ देर तक जब कोई बाहर नहीं आया तो बदमाशों ने घर पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे सहम गए। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कारोबारी जब घर लौटे तो पता चला कि बदमाशों ने घर की दीवार और अंदर खड़ी कार को गोलियों से निशाना बनाया है। इसके बाद नारनौंद पुलिस को सूचना दी गई। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।0
0
Report
बाराबंकी किसान पथ पर ट्रक भिड़ंत, केबिन में आग से एक व्यक्ति जिंदा जला
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- किसान पथ पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद भीषण आग, केबिन में जिंदा जला एक व्यक्ति बाराबंकी के माती इलाके में किसान पथ हाईवे पर आज दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद एक ट्रक के केबिन में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि केबिन में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। आशंका है कि केबिन में अन्य लोग भी सवार थे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर के बाद पीछे चल रहे ट्रक के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और यातायात ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद केबिन से एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस को आशंका है कि हादसे के समय केबिन में एक से अधिक लोग मौजूद हो सकते थे। ऐसे में अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ट्रकों में कितने लोग सवार थे। मौके पर मौजूद सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि हादसे भिड़ंत के बाद एक ट्रक के केबिन में आग लग गई। फिलहाल एक की मौत की जानकारी है। बाइट- अमिताभ राय, एआरटीओ।0
0
Report
Advertisement
फारबिसगंज के जीरादेवी कॉलेज में 200 रुपए अवैध वसूली पर छात्राओं ने मचाया हंगामा
Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज के जीरादेवी शीतलसाह महिल महाविद्यालय में छात्राओं ने जम कर हंगामा किया । छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा परीक्षा के नाम पर सभी छात्राओं से 200 रुपए की अवैध वसूली की गई है और उसका रशीद भी दिया गया है जबकि यूनिवर्सिटी द्वारा इस तरह का कोई शुल्क नहीं लगाया गया है। छात्राओं के जबरदस्त हंगामे के बीच परीक्षा का समय भी बीत गया । छात्राओं के हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं से लिए गए पैसे वापस करने का निर्णय लिया लेकिन पैसे क्यों लिए गए थे इसके बारे में प्रभारी प्रधानाचार्य नवल कुमार कुछ भी नहीं बता पाये । फिलहाल छात्राओं की भारी भीड़ परीक्षा छोड़ कॉलेज परिसर में अपने पैसे वापस लेने के लिए डटी हुई है लेकिन इन सबके बीच यह सवाल अब भी अनुत्तरित है कि आखिर पैसो की अवैध वसूली किसके आदेश पर हो रही थी और अवैध वसूली करने वाले कर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी0
0
Report
कोडरमा-गिरिडीह मार्ग पर भीषण टक्कर, ऑटो सवार दो की मौत, एक गंभीर घायल; जाम
Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हाइवा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो में सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार हाइवा नवलशाही से डोमचांच की ओर जा रही थी, वहीं ऑटो डोमचांच से नवलशाही की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे हीं दोनों वाहन रायडीह मोड़ के पास पहुंची दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक घायल टेंपू चालक तिलैया थाना क्षेत्र के भादोधीह निवासी सलीम के रूप में हुई है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने कोडरमा-गिरिडीह मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी है।0
0
Report
नरीमन हाउस के शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह के स्मारक पर श्रद्धांजलि
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: देहरादून में शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह के सम्मान में उनका भव्य स्मारक बनकर तैयार हो चुका है. सिंहनीवाला के पास मौजूद गजेंद्र विहार AWHO कॉलोनी में बनाए गए इस नए स्मारक पर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवान की शहादत को याद करते हुए आज उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. हवलदार गजेंद्र सिंह 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले में नरीमन हाउस में आतंकियों से लोहा लेते हुए गंभीर घायल हुए थे, जिसके बाद शहीद हुए. शहीद के सम्मान में इसे स्मारक बनाया गया है. नवनिर्मित स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद की पत्नी विनिता बिष्ट, मेजर जनरल आलोक जोशी, मेजर हुकुम सिंह सहित सैन्य अधिकारी और पूर्व सैनिकों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया. गौरतलब है, मुंबई आतंकी हमले के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह NSG की 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप के साथ नरीमन हाउस ऑपरेशन में शामिल थे. आतंकियों की ओर से ग्रेनेड फेके जाने से घायल होने के बावजूद उन्होंने मुकाबला जारी रखा और एक आतंकी को घायल कर दिया. इसी अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. इस मौके पर शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए शाहिद के परिवारजन सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम नजर आई.0
0
Report
Advertisement
