476337
श्योपुर में अजगर की दहशत, वन विभाग की टीम का नहीं आया कोई जवाब
Salapura, Madhya Pradesh:श्योपुर शहर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में एक अजगर की दहशत देखने को मिली है। यह अजगर एक घर की टीनसेट में छिपा हुआ है और पक्षियों को अपना शिकार बना रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इस बारे में सूचना दी लेकिन दोपहर 1 बजे तक कोई भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। अजगर की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है लेकिन अभी तक रेस्क्यू के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर में बरगद पेड़ गिरने से 2 छात्राएं मृत, एक घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में स्कूल के चापाकल के पास पानी पीने गईं 3 छात्राओं पर गिरा 50 साल पुराना बरगद, 2 की मौत, एक गंभीर घायल एंकर:समस्तीपुर में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबुदुलिया स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अचानक करीब 50 साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।मृत छात्राओं की पहचान अमरजीत ठाकुर की 13 वर्षीय बेटी अनन्या कुमारी और रामकुमार महतो की 14 वर्षीय बेटी सचहानि कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, घायल छात्रा की पहचान मो. ताजिम की बेटी गुलनाज खातून के रूप में हुई है। घायल गुलनाज को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि मध्याह्न भोजन के बाद तीनों छात्राएं स्कूल परिसर में चापाकल के पास पानी पीने गई थीं। इसी दौरान अचानक बरगद का विशाल पेड़ भरभराकर गिर गया। छात्राओं को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे पेड़ की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पेड़ के आसपास की मिट्टी का कटाव हो रहा था। इससे करीब 50 साल पुराने बरगद के पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। इसी वजह से पेड़ अचानक गिरने की बात सामने आ रही है। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर स्कूल के शिक्षक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर छात्राओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो छात्राओं की मौत हो चुकी थी। मामले में रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि दो बच्चियों की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मृत छात्राओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
करौली-मासलपुर पंचायतों में सरपंच आरक्षण लॉटरी: 51 ग्राम पंचायतों की तस्वीर साफ
Karauli, Rajasthan:पंचायत चुनाव 2026 को लेकर करौली और मासलपुर पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। करौली पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों और मासलपुर पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया। करौली में अनुसूचित जाति के लिए 5, अनुसूचित जनजाति के लिए 5, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 और सामान्य वर्ग के लिए 13 ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। वहीं मासलपुर में अनुसूचित जाति की 6, अनुसूचित जनजाति की 4, ओबीसी की 3 और सामान्य वर्ग की 13 ग्राम पंचायतें बताई गई हैं। दोनों पंचायत समितियों की लॉटरी पंचायत समिति सभागार करौली में रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत के निर्देशन में निकाली गई। करौली पंचायत समिति: 25 ग्राम पंचायतो में सरपंच पदों का आरक्षण इस प्रकार रहा अनुसूचित जाति: 5 ग्राम पंचायतें सामान्य: सेंगरपुरा, सौरया, कीरतपुरा महिला: मanchi, महू अनुसूचित जनजाति: 5 ग्राम पंचायतें सामान्य: गुनेसरा, अकोलपुरा, गुडला महिला: विरवास, जुग्गींनपुरा अन्य पिछड़ा वर्ग: 2 ग्राम पंचायतें सामान्य: रुधौड महिला: गुर्जा सामान्य वर्ग: 13 ग्राम पंचायतें सामान्य: खूबनगर, रघुवंशी, बरखेड़ा, कोंडर, परीता, तुलसीपुरा महिला: ससेडी, हरनगर, राजपुर, सायपुर, रोंड कला, रामपुर, गुनेसरी मासलपुर पंचायत समिति: 26 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति: 6 ग्राम पंचायतें सामान्य: मदनपुर, रुंधपुरा, बिनेगा महिला: मंडाखेड़ा, खूंडरी, रतियापुरा अनुसूचित जनजाति: 4 ग्राम पंचायतें सामान्य: खेड़ा, पिपरानी महिला: ऊंचागांव, नारायणा अन्य पिछड़ा वर्ग: 3 ग्राम पंचायतें सामान्य: डुकावली, सिलौती महिला: कोटा छावर सामान्य वर्ग: 13 ग्राम पंचायतें सामान्य: फतेहपुर, जमूरा, गुबरेडा, भावली, खेड़िया, मासलपुर महिला: ताली, डांडा, कंचनपुर, लेदोर कला, खूदा, गढ़ मंण्डोरा, चैनपुर0
0
Report
बाड़मेर नगर परिषद: नया बोर्ड विकास रास्ते पर, सड़क-नाली-जल निकासी का होगा समाधान
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर नगर परिषद में नए बोर्ड के कामकाज की शुरुआत हो गई है। आज शाम पहले नवनिर्वाचित सभापति गौतमचंद उर्फ बॉबी के बाद उपसभापति कन्या देवी ने भी विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के दौरान नगर परिषद परिसर में पार्षदों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। नगर परिषद चुनाव के बाद अब शहर की सरकार ने औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लिया है। सभापति गौतमचंद बॉबी और उपसभापति कन्या देवी के सामने अब शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान की बड़ी जिम्मेदारी है। पदभार ग्रहण के बाद उपसभापति कन्या देवी ने शहर के विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक कामकाज तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी。 बाड़मेर शहर में लंबे समय से सड़क, नाली, सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और यातायात व्यवस्था जैसे मुद्दे चर्चा में रहे हैं। बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या भी नगर परिषद के सामने चुनौती रहती है। ऐसे में नए बोर्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती चुनावी वादों को धरातल पर उतारने की होगी。 नगर परिषद में सत्ता परिवर्तन के बाद शहरवासियों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नया बोर्ड शहर की लंबित समस्याओं को किस तरह प्राथमिकता देता है और विकास कार्यों को कितनी तेजी से आगे बढ़ाता है。 सभापति गौतमचंद बॉबी और उपसभापति कन्या देवी के पदभार ग्रहण के साथ ही नगर परिषद की नई टीम ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। अब राजनीतिक जीत के बाद प्रशासनिक और विकासात्मक प्रदर्शन की बारी है。 जनता ने जनप्रतिनिधियों को अपना समर्थन देकर नगर परिषद की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में आने वाला समय बताएगा कि नया बोर्ड शहर की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है और बाड़मेर के विकास को किस दिशा में आगे ले जाता है।0
0
Report
Advertisement
अलवर-बारदा मेव में हत्या के बाद बवाल, पानी की टंकी पर चढ़े युवक न्याय मांगें
Alwar, Rajasthan:अलवर बड़ौदा मेव में युवक की हत्या के बाद बवाल पानी की टंकी पर चढ़े तीन युवक की न्याय की मांग बड़ौदा मेव थाने के सामने हुई युवक की हत्या के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा हत्या से नाराज भीम आर्मी के तीन युवक वन मंत्री संजय शर्मा के निवास के सामने बनी पानी की टंकी पर चढ़े पानी की टंकी पर चढ़कर न्याय की कर रहे है मांग घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी टंकी पर चढ़े युवकों से समझाइश कर नीचे उतारने का कर रहे है प्रयास मौके पर तनाव की स्थिति ग्रामीण हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाही ओर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कर रहे है मांग0
0
Report
मनेन्द्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता फैलाया गया
Muju, Jeonbuk State:एंकर- मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्वच्छता दीदियां शामिल हुईं...इस दौरान बाजार, चौक-चौराहों, बस स्टैंड में साफ-सफाई की गई। वी ओ- मनेन्द्रगढ़ में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने महात्मा गांधी की प्रतिमा की अपने हाथों से सफाई की। वहीं एसपी रत्ना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव सहित अधिकारी-कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों ने भी अभियान में सहभागिता की। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभर में जनसेवा और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ में भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि स्वच्छ शहर की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है। सामूहिक सहभागिता से ही मनेन्द्रगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। बाइट: संतन देवी जांगड़े, कलेक्टर, एमसीबी0
0
Report
बलरामपुर पुलिस ने 109 किलो 235 ग्राम गांजा जप्त, NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तारी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जप्त किया 50 लाख से अधिक का गांजा। 2 आरोपी गिरफ्तार। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते बिहार ले जाने की थी तैयारी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। मालवाहक पिकअप वाहन के डाला में चैम्बरनुमा बॉक्स से बरामद किया गया गांजा। 109 किलो 235 ग्राम गांजा जप्त। बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने NDPS Act के तहत की कार्यवाही。0
0
Report
Advertisement
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड: 9 की मौत, उरई के हासिम खान ने जान पर खेलकर बचाई
Orai, Uttar Pradesh:स्लग : यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड: 9 की मौत, उरई के हासिम खान ने जान पर खेलकर बचाई 13-14 यात्रियों की जान रिपोर्ट - आदित्य सिंह प्लेस : जालौन यूपी एंकर यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने यात्रियों की जिंदगी को पलभर में मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान उरई के लहरिया पुरवा निवासी हासिम खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचाई। हादसे के बाद से वह उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जिसकी बसें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। इस भयावह हादसे में उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी हासिम खान ने जो साहस दिखाया, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे यात्रियों के लिए उम्मीद बन गया। हासिम खुद बस में सवार थे और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं। हासिम खान ने बताया कि वह नोएडा से बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी चली थी कि अचानक आग लगने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। हासिम ने बताया कि बस में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए हालात और भी भयावह हो गए थे। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने करीब 13 से 14 लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनकी अपनी जान भी खतरे में थी, लेकिन बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह उन्हें बचाने में जुटे रहे। हासिम खान ने बताया कि बचाव के दौरान उनके ऊपर भी कुछ यात्री गिर गए, जिससे उनकी कमर में अंदरूनी चोटें आईं। आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं और बस के टायर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हादसे के समय बस में यात्रियों के सामान के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। हासिम ने बताया कि उनका बैग भी बस में था, जिसमें करीब 1 लाख 14 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने सामान की परवाह नहीं की और अपनी जान बचाने के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे रहे। हासिम के अनुसार, बस में पीछे की तरफ फंसे कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोग आग की चपेट में आ गए। बाइट : हाशिम खान( बस सफर कर रहे यात्री )0
0
Report
- मऊ में मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़: स्कूल वैन में जानवरों की तरह ठूंस-ठूंसकर भरे गए बच्चे
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़: स्कूल वैन में जानवरों की तरह ठूंस-ठूंसकर भरे गए बच्चे, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग0
0
Report
जालौन में बैंक और जमीन के कागजात न देने पर कलयुगी बेटे और बहू का विधवा माँ पर कहर
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी बैंक और जमीन के कागजात न देने पर कलयुगी बेटे और बहू का विधवा माँ पर कहर विधवा माँ के हाथ पैर बांध कर मां के ही घर में किया नजर बंद मा को ताला बंद करके हुआ फरार बहिनो की सूझ बुझ से 20 घंटे बाद बची मा की जान बहिन ने 112 पुलिस को सूचित कर के 112 पुलिस ने ताला तुड़वा कर बंधक मा की बचाई जान 112 पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार करके भेजा कोतवाली उरई पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मगराया गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
जयपुर: JDA ने सरकारी जमीन पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर JDA ने सरकारी भूमि पर चलाया बुलडोजर बेशकीमती भूमि अतिक्रमण मुक्त । DIG आनंद शर्मा ने बताया। तीन अलग-अलग जगह से सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त। दूदू के मोजमाबाद में करीब 30 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त। खसरा नंबर 2532 समेत 7 खसरों से हटाए अतिक्रमण। करोड़ रुपए बताई जा रही है अतिक्रमण मुक्त कराई भूमि की कीमत। मोजमाबाद डेडूवाला में 20 बीघा सरकारी भूमि से भी कब्जे हटाए। 5 बीघा कृषि भूमि पर बन रही ‘विनायक विहार-3’ की सड़कें ध्वस्त। पालू खुर्द में भी सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर कार्रवाई पूरी।0
0
Report
हरदोई: पति-पत्नी के विवाद पर सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई गोली, मोहल्ला दहशत में
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पति-पत्नी की तकरार के बाद बंदूक लेकर निकला सिक्योरिटी गार्ड, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद ने अचानक खौफनाक रूप ले लिया।पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले आलोक विक्रम सिंह का गुरुवार दोपहर पत्नी शिवानी सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद आलोक घर से अपनी दो नाली बंदूक उठा लाए और रिहायशी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक गोलियों की आवाज से मोहल्ले में हड़लक मच गया और लोग दहशत में आ गए। पत्नी ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पति मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने मौके से दो नाली बंदूक कब्जे में ले ली और फायरिंग की घटना की जांच शुरू कर दी। पत्नी के मुताबिक, पति का गुस्सा काफी तेज है और पिछले करीब 15 दिनों से लगातार विवाद और गाली-गलौज करता आ रहा है। गुरुवार को विवाद बढ़ने के बाद उसने बंदूक निकाल ली और फायरिंग कर दी। रिहायशी इलाके में इस तरह खुलेआम फायरिंग की घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस फरार सिक्योरिटी गार्ड पति की तलाश में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि फायरिंग कितने राउंड की गई और घटना के पीछे पूरा विवाद क्या था। साथ ही बंदूक के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। गनीमत रही कि फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन रिहायशी इलाके में बंदूक से कई राउंड फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
महिपाल सिंह निम्बाड़ा राजस्थान हॉकी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठन
Karauli, Rajasthan:महिपाल सिंह निम्बाड़ा बने हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का चयन, एंकर इंट्रो - करौली में हॉकी राजस्थान की वार्षिक साधारण सभा के दौरान महिपाल सिंह निम्बाड़ा को हॉकी राजस्थान का नया अध्यक्ष चुना गया। एनएच-23 पर मासलपुर चुंगी के पास स्थित होटल करौली इन में आयोजित बैठक में प्रदेश के मान्यता प्राप्त 29 जिला हॉकी संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी अभिनंदन ने महिपाल सिंह के निर्वाचन की घोषणा की। बैठक में हॉकी राजस्थान की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। हॉकी राजस्थान के चुनाव में महिपाल सिंह अध्यक्ष और देवेंद्र सिंह शेखावत महासचिव निर्वाचित हुए। रश्मि शुक्ला कोषाध्यक्ष चुनी गईं। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर आरती रानी सिंह, मलकीत सिंह मान और मदन सिंह का चयन हुआ। इसी तरह संयुक्त सचिव के दो पदों पर अब्दुल रूब नकवी और वर्षा कुमारी शर्मा चुनी गईं। कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों पर अरुण कुमार सारस्वत, संपत कोठारी और लोकेश कुमार का चयन हुआ। उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के रूप में राजेश चौधरी और किरण मीणा को चुना गया। वहीं खिलाड़ी समिति के प्रतिनिधि के तौर पर चंद्रांश शर्मा और माहेर बानो का चयन हुआ। बैठक में हॉकी राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत, हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि फिरोज अंसारी सहित विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हॉकी के विकास और प्रदेश में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही। बाइट - अरुण सारस्वत , पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य राजस्थान हॉकी, बाइट - महिपाल सिंह निंबाड़ा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजस्थान हॉकी संघ0
0
Report
Advertisement
खाजूवाला में चक्का जाम: कई जिलों तक आंदोलन, टायर जलाकर विरोध
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर, सिंचाई पानी और स्थाई रेगुलेशन की मांग को लेकर किसानों का चक्का जाम, खाजूवाला के राजीव सर्किल पर सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-गाड़ियों के साथ पहुंचे, खाजूवाला से घड़साना, रावला और अनूपगढ़ तक कई जगह चक्का जाम, आंदोलनकारियों ने टायर जलाकर जताया विरोध, सड़क पर बढ़ा तनाव, किसानों की मांग के बीच जल संसाधन विभाग में बड़ा बदलाव, चीफ इंजीनियर प्रदीप रुस्तगी हटाए गए, अरुण कुमार सिडाना को हनुमानगढ़ का नया मुख्य अभियंता बनाया गया, सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ किसानों की वार्ता रही विफल, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े किसान, आज जयपुर से मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा के घड़साना पहुंचकर किसानों से वार्ता करने की तैयारी, किसान आंदोलन के समर्थन में खाजूवाला का बाजार बंद, प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, किसानों के चक्का जाम से खाजूवाला सहित नहरी क्षेत्र में बढ़ी हलचल।0
0
Report
कोटा में अनंत चतुर्दशी सुरक्षा: 4,000 जवान, ड्रोन से नजर
Kota, Rajasthan:अनंत चतुर्दशी जुलूस: कोटा में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, 4 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा. दिव्य दृष्टि यूनिट ड्रोन से रखेगी चप्पे-चप्पे पर नजर. असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएडी ऑडिटोरियम में जवानों को दिए निर्देश. कोटा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को शहर में निकलने वाले भव्य धार्मिक जुलूस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोटा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. गुरुवार शाम नयापुरा स्थित सीएडी ऑडिटोरियम में पुलिस अधिकारियों ने जवानों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर उन्हें मुस्तैदी और गंभीरता के साथ ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए.0
0
Report
27 सितम्बर को मेवात में देवीलाल जयंती से हरियाणा की नई राजनीति का उदय
Nuh, Haryana:27 सितंबर को हरियाणा की नई राजनीति का उदय होगा : आदित्य देवीलाल चौटाला देवीलाल जयंती समारोह की तैयारियों का विधायक आदित्य चौटाला ने लिया जायजा, 75 एकड़ में बनाया गया विशाल पंडाल जननायक एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 131वीं जयंती को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से मेवात की धरती पर 27 सितंबर को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डबवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि मेवात की इस पावन धरा पर पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 131वीं जयंती इनेलो परिवार द्वारा मनाई जा रही है। समारोह में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर करीब 75 एकड़ भूमि में लोगों के बैठने के लिए विशाल टेंट लगाया गया है। इसमें ढाई लाख से तीन लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाली भीड़ को देखते हुए उन्हें लगता है कि 27 सितंबर को यह स्थान भी छोटा पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग जननायक चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि देने और समारोह में शामिल होने के लिए मेवात पहुंचेंगे। आदित्य चौटाला ने कहा कि उनकी उम्र 49 वर्ष हो चुकी है, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना बड़ा पंडाल न तो कभी देखा है और न ही उन्हें लगता है कि इससे बड़ा पंडाल कहीं लगा होगा। उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर समारोह की तैयारियां की गई हैं, उससे साफ है कि 27 सितंबर का आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इनेलो विधायक ने कहा कि 27 सितंबर का दिन हरियाणा प्रदेश की जनता के लिए किसी पर्व से कम नहीं होगा। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश से लोग मेवात पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर हरियाणा के इतिहास को बदलने का दिन होगा और इसी दिन हरियाणा की नई राजनीति का उदय होगा। समारोह को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
