476332
विजयपुर में शिवराज की सभा, रावत के भाजपा में आने पर जताई खुशी
Vijaypur, Madhya Pradesh:शाम को विजयपुर में सभा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मंच से रामनिवास रावत की तारीफ करते हुए कहा कि रावत अच्छे नेता हैं और लगातार जीतते आ रहे थे, लेकिन वह गलत पार्टी में थे। अब रावत भाजपा में हैं, जो सही फैसला है। इस पर रावत ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "तुमने पुकारा, हम चले आए..."
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोकारो में अवैध बालू तस्करी: दो हाईवा जब्त, चास एडीएम के नेतृत्व में छापेमारी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में बालू की अवैध तस्करी को लेकर छापेमारी की गई जहां दो हाईवा को जब्त किया गया है। बोकारो के सेक्टर 9 स्थित हरला थाना क्षेत्र के भतूआ स्थित दामोदर नदी से धड़ल्ले से कि जा रही थी बालू की तस्करी जहां चास एडीएम के नेतृत्व में सेक्टर 6 थाना क्षेत्र में अवैध बालू की तस्करी करते हुए पकड़ा गया और दोनों हाईवा को सेक्टर 6 थाना के हवाले कर दिया गया।0
0
Report
बहेड़ी-भोजीपुरा में सामाजिक न्याय पार्टी का संगठन विस्तार, नए विधानसभा अध्यक्षों को मिली कमान
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सामाजिक न्याय पार्टी ने बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर देवेंद्र कश्यप ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और दोनों विधानसभा क्षेत्रों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में इंजीनियर देवेंद्र कश्यप का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। सभा के दौरान गहलुइया निवासी गजराज सिंह कश्यप को भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। इसके बाद पार्टी का काफिला बहेड़ी तहसील के गांव जुआ जवाहरपुर पहुंचा, जहां सतीश कश्यप के आवास पर जनसभा आयोजित की गई। यहां भी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सभा को संबोधित करते हुए इंजीनियर देवेंद्र कश्यप ने सतीश कश्यप को बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश कश्यप ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें विद्या राम कश्यप, धर्मपाल कश्यप, धर्मवीर कश्यप, चौधरी एमपी सिंह, समीर, सद्दाम, डॉ. सोनू कश्यप और अमित सागर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।0
0
Report
बक्सर परिवहन कार्यालय से शराब बरामद, छापेमारी और आई गंभीर छानबीन
Buxar, Bihar:बक्सर जिला परिवहन कार्यालय में शराबखाना का बड़ा खुलासा हुआ है। कार्यालय के अलमारी और रसोई घर में शराब का मिला खजाना। शराब का खजाना मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि बक्सर जिला परिवहन कार्यालय में शराब पीने का वीडियो पहले वायरल हुआ। उसके बाद बक्सर पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्यालय में छापेमारी करने पहुँच गई। छापेमारी के दौरान परिवहन कार्यालय के रसोई घर से भारी मात्रा में शराब के अलावा कार्यालय के अलमारी में फाइल की जगह पर शराब की बोतल रखी गई थी। शराब मिलने के बाद मौके पर बक्सर डीएसपी गौरव पांडे पहुंचे और परिवहन पदाधिकारी से पूछताछ शुरू कर दिया। छापेमारी के दौरान कुछ बोतलें खाली मिलीं जबकि कई बोतलें भरी हुई थीं। शराब की इतनी बड़ी खेप सरकारी कार्यालय में मिलने के बाद विभागीय कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी हैरानी जताई कि आखिर सरकारी दफ्तर के अंदर शराब की इतनी बोतलें कैसे पहुंचीं और किसके संरक्षण में यह सब चल रहा था। छापेमारी के बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम बरामद शराब को जब्त कर सील करने में जुट गई। वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी से बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। परिवहन विभाग के अन्य कर्मियों से भी अलग-अलग पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
स्पीकर निष्पक्ष, समितियों के चेयरमैन पर हर पार्टी को अधिकार: निजामुद्दीन भट
Location: Bandipora Speaker’s Office Above Politics, Says Congress MLA Nizamuddin Bhat Amid Committee Row Amid the growing controversy over the allocation of chairmanships in the Jammu and Kashmir Assembly House Committees, Nizamuddin Bhat on Thursday said that every political party has the right to present its viewpoint, but the office of the Speaker should not be dragged into political debates. Reacting to the remarks made by Leader of Opposition Sunil Sharma, Bhat said Sharma was free to speak on behalf of his party, but maintained that the Speaker’s chair is a constitutional and non-partisan institution. “The Speaker is the Guardian of the House and the presiding officer for all members equally. Parliamentary traditions have always upheld the neutrality of the Speaker, irrespective of which party is in power,” Bhat said. He said the present Speaker is highly experienced and the decision regarding the constitution of committees appears to have been taken on the basis of seniority and experience of legislators. Bhat further said that the functioning of Assembly committees is a highly technical process linked with business rules, legal procedures, functioning of the House, and maintaining the dignity of members. He stressed that experienced legislators are often entrusted with such responsibilities to ensure smooth and effective functioning of the committees. Byte By MLA Bandipora Nizam Din Bhat0
0
Report
अजमेर के तारागढ़ किले पर भगवा झंडे के साथ पृथ्वीराज जयंती रैली
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शहर अजमेर की ऊंची तारागढ़ पहाड़ी पर हज़रत सैय्यद मीरा हुसैन रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह के नज़दीक तारीख़ी क़िले के दरवाजा पर भगवा झंडा फहराया गया। हिन्दू तंज़ीम के ज़रिए पृथ्वीराज जयंती के मौके पर एक बाइक रैली भी निकाली गई और "तारागढ़ बचाओ" का पैगाम भी दिया गया। सनातन धर्म रक्षा संघ के कॉर्डिनेटर तरुण वर्मा ने बताया कि तारागढ़ पहाड़ी पर पृथ्वीराज जयंती पर भगवा झंडा किले के दरवाजा पर फहराया गया है। जहां धार्मिक व वंदे मातरम के नारे लगाए गए। तरुण वर्मा ने बताया कि राजा पृथ्वीराज चौहान 14 मई को पैदा हुए थे इस लिए उनकी यौमे पैदाइश इसी दिन मनाई जाती है। तारागढ़ पहाड़ी पर शिया मुस्लिम बस्ती होने की वजह से पुलिस ने सिक्योरिटी लिहाज से जाप्ता भी तैनात किया हुआ था। इस मौके पर रैली में शरीक तमाम लोग भगवा झंडा और भगवा सांफ़ा बांधे हुए थे। हिन्दू संगठनों ने तारागढ़ किले के दरवाज़ा पर पहुंच कर पृथ्वीराज चोहान की तस्वीर लगाई और भगवा झंडा लिए नारे भी लगाए। इस दरमियान तारागढ़ दरगाह पर मौजूद ज़ायरीन में कुछ वक्त के लिए बेचनी भी देखी गई।0
0
Report
UP CM योगी आदित्यनाथ- अमित शाह से आज मुलाकात, HMO इंडिया ने ट्वीट किया
Noida, Uttar Pradesh:HMO इंडिया ने ट्वीट किया, "UP CM योगी आदित्यनाथ ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।"0
0
Report
Advertisement
हिंदीheadline
Noida, Uttar Pradesh:1405ZBJ_vaibhav_select_r India A squad for tri-series in Sri Lanka announced The Men’s Selection Committee has picked the India A squad for the upcoming one-day tri-series in Sri Lanka, scheduled to be held in June 2026. The tri-series will feature hosts Sri Lanka A. India A and Afghanistan A. Following the limited-overs tri-series, India A will also play two multi-day matches against Sri Lanka A. with the squad for the red-ball fixtures to be announced at a later date. The white-ball series will be played in Dambulla, while the multi-day matches will take place in Galle. India A squad for the tri-series: Tilak Varma (Captain), Priyansh Arya, Vaibhav Sooryavanshi, Riyan Parag (Vice-Captain), Ayush Badoni, Nishant Sindhu, Harsh Dubey, Suryansh Shedge, Prabhsimran Singh (WK), Kumar Kushagra (WK), Vipraj Nigam, Yash Thakur, Yudhvir Singh, Anshul Kamboj, Arshad Khan.0
0
Report
तेलीपुरा रोड की स्टार प्लायवुड फैक्ट्री में भीषण आग, डेढ़ लाख नुकसान, काबू
Noida, Uttar Pradesh:तेलीपुरा रोड स्थित स्टार प्लायवुड फैक्ट्री में भीषण आग, डेढ़ लाख का नुकसान. दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, बड़ा हादसा टला. रामनगर में तेलीपुरा रोड स्थित स्टार प्लायवुड फैक्ट्री में गुरुवार तड़के अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रामनगर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, हादसे में फैक्ट्री में रखा प्लायोड व अन्य सामान जलकर राख हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. आज सुबह लगभग 03:05 बजे फायर स्टेशन रामनगर को सूचना प्राप्त हुई कि तेलीपुरा रोड स्थित प्लायवुड फैक्ट्री में आग लग गई है, सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में फायर स्टेशन रामनगर से एक फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई. मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि आग अमान अहमद पुत्र नईम अहमद की स्टार प्लायवुड फैक्ट्री में लगी हुई थी, फैक्ट्री में रखे प्लाय बोर्ड और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल रही थी. दमकल कर्मियों ने तुरंत मोटर फायर इंजन से पंपिंग शुरू कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग का विकराल रूप देखते हुए फायर स्टेशन से दूसरी फायर यूनिट भी मौके पर बुलानी पड़ी. दोनों दमकल वाहनों की संयुक्त कार्रवाई के बाद आग पर काबू पाया गया, दमकल विभाग की तत्परता के चलते आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. प्रारम्भिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. अग्निकांड में लगभग डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है, फैक्ट्री में रखा प्लायवुड, बोर्ड व अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी, अग्निशमन अभियान में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के अलावा एलएफएम भुवन जोशी, कश्मीर सिंह, चालक सलामतन जान, भोपाल सिंह, देवेंद्र कुमार तथा फायरमैन प्रशांत कुमार, शम्भु गिरी, नरेश कुमार, पुष्कर सिंह पाल, विपिन कुमार, शैलेंद्र सिंह और अजीत सिंह सहित अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी एफएम पुष्कर सिंह पाल द्वारा निभाई गई.0
0
Report
हरमू में दीपक प्रकाश ने सामुदायिक भवन का उद्घाटन; आम लोगों के लिए सस्ती सुविधाएं
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के हरमू इलाके में आज राज्यसभा सांसद Deepak Prakash द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह भवन खास तौर पर आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अक्सर शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें और अन्य आयोजनों के लिए लोगों को हॉल या भवन की जरूरत पड़ती है, लेकिन निजी जगहों पर ज्यादा खर्च होने के कारण आम लोगों को परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि इस सामुदायिक भवन के बनने से अब स्थानीय लोगों को कम खर्च में बेहतर सुविधा मिल सकेगी और यह भवन क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। बाइट: Deepak Prakash (राज्यसभा संसद)0
0
Report
Advertisement
जोगिंदरनगर में स्कूल जा रही छात्रा की मौत: CCTV के बीच तेज टैंपो ने मारी टक्कर
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:जोगिंदरनगर उपमंडल के एहजू क्षेत्र में वीरवार सुबह स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा अनु पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ, जिला कांगड़ा की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे पर हुआ जब पीछे से तेज रफ्तार टैंपो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अनु के रूप में की गई। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और पोस्टमार्टम की तैयारी है। CCTV फुटेज घटना की जांच का हिस्सा है ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आगे की जांच जारी है।0
0
Report
सोननगर में पति से तंग आकर महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई, लोग बचाव में उतरे
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर के सोननगर में उस वक्त हड़कंप मच गया...जब पति से परेशान एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला को नीचे उतारने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली0
0
Report
headline
Bokaro Steel City, Jharkhand:राजकीय सम्मान के साथ साड़म पश्चिमी बोकारो नदी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्व० माधव लाल सिंह। राजकीय सम्मान के तहत पुलिस बल ने दी अंतिम सलामी जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई। बोकारो के गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार एवं राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे आदरणीय स्व० माधव लाल सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को साड़म पश्चिमी स्थित बोकारो नदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। राजकीय सम्मान के तहत पुलिस बल द्वारा दिवंगत नेता को अंतिम सलामी दी गई। अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं हजारों की संख्या में उपस्थित समर्थकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व० माधव लाल सिंह के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंतिम यात्रा के दौरान पूरे वातावरण में शोक की लहर व्याप्त रही। लोगों ने स्व० माधव लाल सिंह अमर रहें के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। मौके पर मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग श्री योगेन्द्र प्रसाद, उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा समेत अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण, ग्रामीण आदि उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
झारखंड टी20 लीग से युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच की उम्मीद जागी
Ranchi, Jharkhand:इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन झारखंड T20 क्रिकेट लीग का आयोजन करने जा रहा है। यह टूर्नामेंट झारखंड के युवा खिलाड़ियों को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्लेटफार्म बनेगा। टी 20 क्रिकेट लीग के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन भी पहुंचे। झारखंड के लिए हमने जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं। प्रीमियर लीग एक सपना था वह हम पूरा कर रहे हैं। जून महीने में आगाज होगा。 समर वेकेशन के टाइम पर यह टूर्नामेंट हो रहा है एक अच्छा प्लेटफार्म है। आईपीएल में बहुत से प्लेयर ऐसे हैं जो लीग के थ्रू पहुंचे हैं। हम चाहेंगे कि ईशान किशन के जैसे और भी खिलाड़ी यहां से निकले।0
0
Report
भारत में चीनी निर्यात पर रोक, घरेलू कीमतें ऊँची होने की संभावना
Navsari, Gujarat:ગુજરાતની સૌથી વધુ ભાવ આપનારી ગણદેવી સુગર ફેક્ટરીના ડિરેક્ટર દ્વારા સરકારના નિર્ણય ઉપર પોતાની પ્રતિક્રિયા આપી હતી. ભારત ભરણી સુગર મીલો દ્વારા ગત વર્ષે 324 લાખ ટન ખાંડનું ઉત્પાદન હતું. જેની સરખામણીમાં આ વર્ષે 294 લાખ ટન જ ઉત્પાદન થયું છે. આંકડા મુકબ ભારતમાં ખાંડનો ઉપયોગ 260 લાખ ટન આસપાસ રહે છે. તેથી ખાંડ જરૂરી ચીજવસ્તુઓમાં આવતી હોવાથી પણ ડોમેસ્ટિક સ્તરે ખાંડની અછત ન વર્તાય એનું કદાચ સરકારે વિચાર્યું હશે, જેના કારણે પણ પ્રતિબંધ મુક્યો હોય એવી સ્થિતિ છે. બીજી તરફ વૈશ્વિક બજારમાં હાલ ખાંડની કિંમત 3800 થી 3900 રૂપિયા પ્રતિ ક્વિન્ટલ વેચાણ છે. જ્યારે ડોમેસ્ટિક બજારમાં 4100 રૂપિયા પ્રતિ ક્વિન્ટલ ખાંડનું વેચાણ થાય છે. જેથી આંતરરાષ્ટ્રીય કરતા ઘરloomણે ભાવ મળી રહ્યો છે. જે પણ સારી બાબત છે.ollen વૈશ્વિક યુદ્ધની પરિસ્થિતિ જોતા પણ આ નિર્યણ હોય એવું લાગે છે. ઉલ્લેખનીય છે કે, નવસારીની ગણદેવી સુગર ફેક્ટરી દ્વારા આ વર્ષે 7 લાખ ટન શેરડીનું પિલાણ કર્યુ હતું. જેમાંથી 8.10 લાખ બેગ ખાંડનું ઉપ્તાદન લીધું છે. 56 હજાર ક્વિન્ટલ ખાંડ નિકાસ કરવાની હતી. ગત વર્ષે 38 હજાર ક્વિન્ટલ ખાંડ નિકાસ કરી હતી. પરંતુ આ વર્ષે ખાંડના ભાવ આંતરરાષ્ટ્રીય બજારમાં ઓછા હોવાથી નિકાસ તરફ ધ્યાન ઓછું હતું. જેમાં સરકારે ખાંડની નિકાસ ઉપર પ્રતિબંધ મૂકતા એક રીતે સારી જ બાબત હોવાનું તેમણે જણાવ્યું હતું.0
0
Report
झांसी में सूदखोर द्वारा कुल्हाड़ी हमला: तीन परिवार सहित चार घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के पूछ थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा में सूदखोरी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। एक किसान को 10 हजार रुपये उधार लेना इतना महंगा पड़ गया कि सूदखोर ने ब्याज सहित 15 हजार रुपये लेने के बाद भी 2 हजार रुपये मांग लिए। मना करने पर सूदखोर ने किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए किसान के माता-पिता और एक पड़ोसी पर भी हमला कर दिया गया। चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें किसान हरिशरण की हालत गंभीर है; दो लोगों को मामूली चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
