icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476332
Dheeraj Kumar BalothiyaDheeraj Kumar BalothiyaFollow4 Oct 2024, 04:35 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राशन नहीं देने और गाली-गलौज का आरोप,पीडीएस दुकानदार विक्रम यादव के खिलाफ जिला पदाधिकारी से की शिकाय

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollowJust now
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र की लालसरैया पंचायत निवासी राघव प्रसाद,मिथलेश कुमार, विंध्याचल कुमार, राजा बाबू,रामायण प्रसाद,रंजीत कुमार, दिनेश कुशवाहा, शत्रुधन प्रसाद आदि ने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार विक्रम यादव के खिलाफ राशन नहीं देने एवं गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि संबंधित पीडीएस दुकानदार की अनुज्ञप्ति संख्या 120300100771 है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके राशन कार्ड से राशन की निकासी किए जाने के बावजूद उसे निर्धारित राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन की मांग करने पर कथित रूप से गाली-गलौज किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है। इस मामले को लेकर राघव प्रसाद ने प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा अपने हिस्से का राशन दिलाने की मांग की है। आवेदन में पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर मामले की जांच कर उपभोक्ता को राहत देने का आग्रह किया गया है।
0
0
Report

ग्वालियर में बैंक खाते बेचकर ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर फ्रॉड करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। साइबर सेल ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनका कनेक्शन गिरवाई में पकड़े गए ऑनलाइन गेमिंग सेंटर से जुड़ा मिला है। दअरसल ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार सांवरिया धाम फेस-1, गिरवी में नरेंद्र सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल पर गुरुवार रात पकड़ा गया था। पहली कार्रवाई में मौके से चार युवक हाथ आए थे। जांच में सामने आया था कि सेंटर का सरगना उदयसिंह चौहान ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में साइबर फ्रॉड का धंधा भी करता है। दो दिन पहले उदयसिंह चौहान पुलिस के हाथ आया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसने गेमिंग में दांव लगाने वालों से पैसा मंगवाने के लिए कई लोगों से बैंक खाते खरीदे थे। उसी के खुलासे पर पुलिस ने छह लोगों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 5-5 हजार रुपये में अपने बैंक खाते बेचे थे। इन खातों का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था, जिनमें सट्टेबाजी और साइबर ठगी का पैसा मंगवाया जाता था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शैलेंद्र शर्मा उर्फ शैलू, नैतिक ओझा, महेंद्र राजपूत उर्फ आरव, अभिषेक उर्फ अभय भदौरिया, अभिषेक तोमर उर्फ पीयूष और रोहित तिवारी हुई है। साइबर सेल का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन खातों में कितना लेन देन हुआ और ठगी का पैसा कहां-कहां भेजा गया। पुलिस का मानना है कि गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।
0
0
Report

घाटमपुर, कानपुर: शॉर्ट सर्किट से बाइक में आग, लोगों ने आग बुझाई

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बाइक रिपेयरिंग के दौरान आग बाइक रिपेयरिंग के दौरान बाइक में लगी आग शॉर्ट सर्किट से पैशन प्रो बाइक में लगी आग आग लगते ही बाइक धू-धूकर जलने लगी मिस्त्री और स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर बुझाई आग कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टला एंकर-कानपुर के घाटमपुर में बाइक रिपेयरिंग की दुकान में मिस्त्री पैशन प्रो बाइक की वायरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से बाइक में आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिस्त्री और स्थानीय लोगों ने पानी उपलब्ध न होने पर मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव में नवरात्र पर गरबा-डांडिया की तैयारी, अधिकारी सख्त निर्देश देंगे

Rajnandgaon, Chhattisgarh:आगामी नवरात्र पर्व को लेकर राजनांदगांव शहर में गरबा और डांडिया आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में अलग-अलग स्थानों पर होने वाले इन आयोजनों को लेकर हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर गरबा आयोजनों के लिए कुछ मांगें रखी हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि गरबा देवी की आराधना और उपासना से जुड़ा धार्मिक पर्व है, इसलिए इसका आयोजन हिंदू संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप किया जाना चाहिए। संगठनों ने रात 10 बजे तक ही गरबा आयोजन की अनुमति देने की मांग की है। संगठनों के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि गरबा आयोजन स्थलों पर प्रवेश को लेकर आयोजकों को पहचान सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने समितियों से परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों के आधार कार्ड की जांच करने की अपील की है। साथ ही, संगठनों ने कहा है कि उनके द्वारा गैर-हिंदुओं के प्रवेश का विरोध किया जाएगा। हिंदू संगठनों ने सभी गरबा समितियों से आयोजन के दौरान हिंदू संस्कृति, परंपरा और धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने की अपील की है। वहीं, नवरात्र को लेकर शहर में विभिन्न समितियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं और आने वाले दिनों में गरबा व डांडिया के कई आयोजन होने हैं। इस संबंध में राजनादगांव के नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा जल्द ही शहर के गरबा आयोजन समितियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जायेंगे।
0
0
Report

बरघाट में पुलिस वाहन ने बाइक सवार रविन्द्र पटले की मौत

Seoni, Madhya Pradesh:बरघाट थाना क्षेत्र के खूट ग्राम के पास पुलिस वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर 32 वर्षीय रविन्द्र पटले की मौके पर मौत सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम खूट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक रविन्द्र पटले की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे रविन्द्र को सामने से आ रहे पुलिस वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सूचना पर बरघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा के कलकिपुरा में दो बच्चों के लापता होने से इलाके में हड़कंप

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा शहर के कलकिपुरा मोहल्ला वार्ड नंबर 38 मालियों का बड़ा मंदिर क्षेत्र से दो बच्चों के लापता होने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांशु सोनी (डुग्गू) और रजत जाट (भुंगड़ा) 4 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे। परिजन और परिचित लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों बच्चों के लापता होने से माता-पिता और परिजनों को रो-रोकर बुला हाल है। परिजनों ने सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कलकिपुरा में रहने वाले शारदा बाई और हेमेंत सोनी के पुत्र दिव्यांशु सोनी और रजत जाट कल सुबह घर से निकले थे। जब वह दोपहर तक वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिचितो के साथ आसपास के क्षेत्रों में देर शाम तक जब कोई उनसे बच्चे नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बच्चों के घर से निकलने के बाद उनकी गतिविधियों तथा संभावित दिशा का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
0
0
Report

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में स्टाफ नर्सों की तीन दिवसीय हड़ताल

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में भी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में स्वास्थ्य स्टाफ नर्सों की हड़ताल, सेवाएं सुचारू रखने का दावा ऑन्लाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में स्वास्थ्य स्टाफ नर्सों की तीन दिवसीय हड़ताल जारी है। स्टाफ नर्सों का कहना है कि हड़ताल के दौरान सिर्फ दो घंटे प्रदर्शन किया जा रहा है, जबकि अस्पतालों में इमरजेंसी, आईपीडी और ओपीडी समेत तमाम जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। स्वास्थ्य स्टाफ नर्सों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों के मुताबिक तीन दिनों तक रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे की हड़ताल की जा रही है। नर्सों का कहना है कि आंदोलन के बावजूद मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इमरजेंसी, आईपीडी और ओपीडी की सेवाएं पहले की तरह जारी हैं। नर्सों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करना है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में 24 घंटे शिफ्ट ड्यूटी होती है और बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में दूर-दराज के क्षेत्रों में ट्रांसफर होने से उन्हें नौकरी के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। नर्सों ने सरकार से मांग की है कि अगर ट्रांसफर पॉलिसी लागू करनी ही है तो कर्मचारियों की स्वैच्छिक इच्छा को प्राथमикаता दी जाए। जो कर्मचारी स्वेच्छा से दूसरे स्थान पर जाना चाहते हैं, उनका ट्रांसफर किया जाए, लेकिन जो कर्मचारी अपने घर और परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए वर्तमान स्थान पर काम कर रहे हैं, उन्हें राहत दी जाए। नर्सों का कहना है कि महिला नर्सों के सामने नौकरी के साथ परिवार, बच्चों और बुजुग माता-पिता व सास-ससुर की जिम्मेदारियां भी होती हैं। ऐसे में दूर ट्रांसफर होने पर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों के मुताबिक फिलहाल सरकार की ओर से बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। तीन दिवसीय हड़ताल का एक दिन और बाकी है। अब कर्मचारियों की नजर सरकार के अगले कदम पर है। फिलहाल स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और सरकार से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं। बाइट – विक्रम बटोये स्टाफ नर्स बाइट – मोनिका स्टाफ नर्स
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी जिला न्यायालय: गेट-1 प्रवेश रोक अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, 500 रुपये जुर्माने का फैसला

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- कचहरी में वाहनों की एंट्री बंद होने पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, जिला जज के फैसले के खिलाफ नारेबाजी, जिला बार एसोसिएशन ने सामूहिक अवकाश का किया ऐलान, अदालती कार्य में शामिल अधिवक्ताओं पर ₹500 जुर्माने का निर्णय, अध्यक्ष बोले- बुजुर्ग और बैसाखी के सहारे आने वाले अधिवक्ताओं के लिए गेट खोला जाए بارाबंकी میں नगर کوتوالी क्षेत्र स्थित जनपद न्यायालय بارाबंकी में गेट नंबर-1 से वाहनों की एंट्री बंद किए जाने के फैसले के विरोध में आज अधिवक्ताओं का आक्रोश सामने आया। जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के आह्वान पर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखा और कचहरी परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिला जज के निर्णय को वापस लेने की मांग की。 प्रदर्शन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, मंत्री प्रकाशन अमित सिंह सूर्यवंशी, पुस्तकालय अध्यक्ष रूबी सिंह समेत समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गेट नंबर-1 से वाहनों की एंट्री पर लगी रोक को हटाने की मांग उठाई。 अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी ने कहा कि कचहरी में आने वाले बुजुर्ग अधिवक्ताओं और बैसाखी के सहारे चलने वाले अधिवक्ताओं को गेट नंबर-1 से प्रवेश की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि करीब 85 वर्ष की उम्र वाले अधिवक्ताओं के साथ-साथ शारीरिक रूप से असमर्थ अधिवक्ताओं को कचहरी तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। उन्होंने गेट खोलने की मांग की。 बार एसोसिएशन ने सार्वजनिक अवकाश का निर्णय लिया है। इसके बावजूद अदालती कार्य में शामिल होने वाले अधिवक्ताओं पर 500 रुपये जुर्माना लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया है。 गौरतलब है कि जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव के आदेश के बाद 4 अक्टूबर से गेट नंबर-1 से वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। वर्तमान में इस गेट से केवल न्यायाधीशों के वाहन, मुलजिमों को लाने वाली गाड़ियां और पानी की सप्लाई वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति है। इसी फैसले को लेकर अधिवक्ताओं और जिला बार एसोसिएशन में नाराजगी है。 बाइट- प्रदीप श्रीवास्तव, महामंत्री, जिला बार एसोसिएशन, बाइट- रमन लाल द्विवेदी, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन。
0
0
Report

मोदी के जन्मदिन पर बिहार में 300 ट्रैक्टरों के साथ संकल्प सेवा यात्रा

Patna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें वर्ष के अवसर पर 300 ट्रैक्टरों के साथ निकलेगी संकल्प सेवा यात्रा, भालुनी धाम से मुंडेश्वरी धाम तक होगा सफर.. बिहार में किसान मोर्चा की ओर से संकल्प सेवा अभियान के तहत भव्य ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा माता भालुनी भवानी धाम से शुरू होकर माता मुंडेश्वरी धाम तक पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें वर्ष के अवसर पर आयोजित इस यात्रा की दूरी भी 76 किलोमीटर निर्धारित की गई है। आयोजकों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में करीब 300 ट्रैक्टर शामिल होंगे। यात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे भालुनी धाम से होगी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहेंगे। सांसद मनोज तिवारी भालुनी धाम से मुंडेश्वरी धाम तक पूरी ट्रैक्टर यात्रा में शामिल होंगे। इस अभियान के दौरान दो स्थानों पर किसान संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुंडेश्वरी धाम में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर की भी कार्यक्रम में मौजूदगी प्रस्तावित है। इस संकल्प सेवा अभियान के जरिए किसानों से संवाद स्थापित करने और उनके मुद्दों पर चर्चा करने की योजना है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

आगरा में मायके-ससुराल विवाद: डंडे-लोहे से हमला, कई घायल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल में बोला हमला, पथराव में कई घायल कैंसर से पीड़ित मधु देवी की सोमवार शाम घर पर हुई मौत अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान मायके पक्ष के करीब 20 लोग पहुंचे आरोप है कि डंडे और लोहे की रॉड से ससुराल पक्ष पर किया हमला मारपीट के बाद जमकर हुआ पथराव, कई लोगों को आई चोट सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा स्थित राज नगर नई आबादी का मामला。
0
0
Report

बिजनौर होटल विवाद: चार घंटे इंतजार के बाद हुआ हंगामा

Moradabad, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के बिजनौर में होटल के बाहर पति-पत्नी और एक युवक के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला चांदपुर-जलीलपुर रोड स्थित एक होटल के बाहर का बताया जा रहा है. मोहल्ला सराय रफी निवासी शोएब का आरोप है कि उसकी पत्नी एक युवक के साथ होटल आई थी. जानकारी मिलने के बाद वह होटल पहुंचा और करीब चार घंटे तक पत्नी के बाहर आने का इंतजार करता रहा. शाम करीब 7 बजे पत्नी को युवक के साथ बाहर निकलते देख उसने विरोध किया. इसके बाद सड़क पर काफी देर तक हंगामा हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति, पत्नी तथा युवक को थाने ले गयी. शोएब का आरोप है कि विवाद के दौरान ब्वॉयफ्रेंड कार लेकर वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसने कार की चाबी निकाल ली और गाड़ी के पास खड़ा हो गया. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. कुछ ही देर में होटल के बाहर सड़क पर विवाद बढ़ गया. पति और युवक के बीच नोकझोंक देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर दोनों के बीच विवाद और हंगामा दिखाई दे रहा है. पुलिस पहुंची तो तीनों को थाने ले गयी. विवाद बढ़ने के बाद शोएब ने पुलिस और अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया. सूचना मिलने पर पुलिस होटल के बाहर पहुंची और पति, पत्नी और युवक को थाने ले गयी. थाने में पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच बहस हुई. इसके बाद शोएब ने पुलिस को अपनी शिकायत दी. उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नोएडा निवासी युवक के साथ मिलकर गलत काम करती है. शोएब का यह भी आरोप है कि जब वह पत्नी की कथित गतिविधियों का विरोध करता है तो उसे जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है. उसने पुलिस को बताया कि उसका 7 फरवरी 2022 को निकाह हुआ था.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top