श्योपुर में अधूरे पार्वती नदी पुल पर जोखिम भरा यातायात ग्रामीणों द्वारा है जारी
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले में कुंहाजापुर और खातौली गांवों के बीच पार्वती नदी पर 524 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य 2019 में शुरू हुआ था। 12 करोड़ की लागत वाला यह पुल 2022 तक पूरा होना था, लेकिन छह साल बाद भी अधूरा है। ठेकेदार ने निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिया है। इस कारण लोग जान जोखिम में डालकर अपने वाहनों को नदी पार कर रहे हैं। स्थानीय निवासी जल्द से जल्द पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
