476355
रामनिवास रावत ने राखी का त्योहार बहनों के साथ मनाया
Karahal, Madhya Pradesh:प्रदेश सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में राखी का त्योहार मनाया। पहले सेसईपुरा में आयोजित कार्यक्रम में हजारों बहनों ने उन्हें राखी बांधी और तिलक किया। मंत्री ने सभी बहनों को साड़ियां भेंट कीं। इसके बाद कराहल में भी राखी कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां बहनों ने मंत्री को राखियां बांधी और उन्हें साड़ियां भेंट की गईं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हुआ; ग्वालियर से दिल्ली-बेंगलुरु उड़ानें जारी
Noida, Uttar Pradesh:ग्वालियर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर ने संविधान (131वां संशोधन) संशोधन बिल लोकसभा में पास न हो पाने पर प्रतिक्रिया दी; ग्वालियर से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए उड़ानें.0
0
Report
बुंदी में कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा आज, 6924 अभ्यर्थी केंद्रों पर भाग लेंगे
Noida, Uttar Pradesh:बुंदी में आज 18 अप्रैल को कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए परीक्षार्थी लंबी कतार में लगे हुए हैं। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर 6924 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक, 4 फ्लाइंग स्क्वायड, CCTV कैमरे और videography की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे तथा साइबर सेल भी अलर्ट रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नकल या अनुचित साधनों के उपयोग पर कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तक ही प्रवेश मिलेगा।0
0
Report
भिकनपुर शुमाली में रास्ते का निर्माण कराने के लिए स्कूली बच्चों ने की प्रार्थना
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा: सविनय निवेदन है कि ग्राम भिकनपुर शुमाली, पोस्ट गजरौला, जिला अमरोहा का रास्ता बहुत ही गंदा और खराब स्थिति में है। इसी रास्ते से छोटे-छोटे बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाते हैं, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण उन्हें आने-जाने में बहुत कठिनाई होती है। कई बार बच्चे समय पर स्कूल भी नहीं पहुँच पाते हैं। बच्चों ने वीडियो में भी अपनी समस्या बताते हुए रास्ते के शीघ्र निर्माण की मांग की है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि बच्चों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी न हो।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइटलेस इमू बहू बेगम टॉम्ब परिसर में देखी गई
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): AUSTRALIA’S FLIGHTLESS EMU BIRD SPOTTED AT BAHU BEGUM TOMB COMPLEX/ VISUALS/ PRAKHAR GUPTA (DIVISIONAL FOREST OFFICER, UP)0
0
Report
जामपानी जंगल में आग, वन विभाग मौन—पेड़ जलने का खतरा
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले के पश्चिम करंजिया वन परिक्षेत्र अंतर्गत जामपानी गांव से लगे जंगल में दो दिन से आग धधक रही है और वन विभाग का अमला सबकुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है। वन विभाग के अमले की लापरवाही के चलते जंगल में आग तेजी से फैलते जा रही है और अबतक सैंकड़ों पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जंगल में आग लगने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है लेकिन आग बुझाने के लिए कोई पहल नहीं की गई है। हैरान करने वाली बात तो यह है की जिस जंगल में भीषण आग लगी हुई है वहां से वन विभाग के कार्यालय की दूरी महज दो किलोमीटर है लेकिन विभागीय अमला मूकदर्शक बना हुआ है।0
0
Report
कैपरेन बूंदी में जुताई के दौरान किसान महावीर मीणा की मौत
Noida, Uttar Pradesh:कापरेन (बूंदी): खेत में हादसा, जुताई के दौरान किसान की मौत महावीर मीणा (45) का संतुलन बिगड़ने से पीछे गिरना हुआ हादसा एरा (गोल हल) में फंसने से मौके पर ही मौत शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया0
0
Report
Advertisement
पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को आठवें पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सरकारी योजनाओं से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।0
0
Report
हार्वेस्टर उर्मिल नदी में पलटा: जनहानि नहीं, चालक को मामूली चोटें
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के अक्टोहा चौकी के सिंगपुर के चरण पादुका के समीप उर्मिल नदी में पुल पार करते वक्त अनियंत्रित होकर हार्वेस्टर नदी में पलट गया। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई; प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार हार्वेस्टर चालक को आई मामूली चोटें आई हैं।0
0
Report
जन्म तिथि सुधार के नाम पर टीसी डिमांड: शिक्षक निलंबित, विभाग ने कड़ी कार्रवाई
Jamui, Bihar:जमुई: टीसी निर्गत करने में जन्म तिथि सुधारने के नाम पर बच्चों से 500 रुपए अवैध राशि का डिमांड करने मामले में वायरल आडियो क्लिप के आधार पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बरहट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा पत्र निर्गत कर निलंबन की अवधि में मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र बरहट निर्धारित किया गया। मामले में आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जाएगा। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अन्य शिक्षकों के बीच दहशत फैली हुई है। पत्र की प्रतिलिपि प्रधानाध्यापक के साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बरहट के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी को दिया गया है। दरअसल कुछ दिन पूर्व छात्र राजीव कुमार की टीसी में जन्म तिथि और आधार कार्ड में जन्मतिथि अलग-अलग पाई गई थी। सुधार के लिए राजीव कुमार के पिता जब विद्यालय पहुंचे थे तो जन्मतिथि सुधार के एवज में उनसे फोन पर 500 रुपए की डिमांड की गई थी। पैसा की डिमांड का आडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था, जो काफी सुर्खियां बनी थी और शिक्षा विभाग की काफी बदनामी हुई थी। मामले में पंचायत के मुखिया द्वारा भी जांच के क्रम में छात्रों से टीसी के नाम पर 50 से 100 रुपया तक की वसूली करने की बातें सामने आई थी। उंसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई है。0
0
Report
Advertisement
Baghpat हाईवे पर कारों के स्टंट वीडियो वायरल, लोगों की सुरक्षा जोखिम में
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चलती कारों में खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवक तेज रफ्तार कारों के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंग करते नजर आए। चलती कारों से युवकों ने पैसे की बौछार भी की, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। वीडियो में साफ दिखता है कि युवक अपनी जान और दूसरों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर स्टंटबाजी कर रहे हैं। यह लापरवाही बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दिल्ली के बुराड़ी में 10 साल से पानी नहीं, लोग बोरवेल-हैंडपंप पर जी रहे
Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है… जहां एक तरफ सरकार हर घर पानी पहुंचाने के दावे कर रही है… वहीं उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा के कादीपुर कुशक नंबर-2 में लोग पिछले 10 साल से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए बोरवेल और हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। यह तस्वीरें हैं बुराड़ी के कादीपुर कुशक नंबर-2 की… जहां की कई कॉलोनियों में पानी की किल्लत ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले 10 से 12 सालों से दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन होने के बावजूद उनके घरों तक पानी नहीं पहुंचता। लोगों के मुताबिक पाइपलाइन जमीन के अंदर करीब 10 से 12 फीट नीचे दबाई गई है… जिसकी वजह से पानी की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो पा रही। मजबूरी में यहाँ के लोग बोरवेल और हैंडपंप का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं… जो ना सिर्फ असुरक्षित है बल्कि सेहत के लिए भी खतरा बन सकता है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की… लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला… समाधान नहीं। इतना ही नहीं… इलाके में पानी के टैंकर आते हैं… जिनसे लोग हफ्ते भर का पानी स्टोर करके रखते हैं। घरों के बाहर ड्रम, बाल्टियां और बर्तन भरकर रखे जाते हैं… लेकिन नगर निगम के अधिकारी इन्हीं में डेंगू का लार्वा बताकर चालान काट देते हैं।यानी एक तरफ पानी नहीं… दूसरी तरफ जुर्माना… और तीसरी तरफ हैरानी की बात ये कि बिना पानी मिले भी लोगों को पानी का बिल भरना पड़ रहा है। सवाल ये है कि आखिर कब तक बुराड़ी के लोग इस जल संकट से जूझते रहेंगे? जब सरकार पानी पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है… तो जमीनी हकीकत इतनी बदहाल क्यों है? क्या जिम्मेदार अधिकारी कभी इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे… या यूं ही लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहेंगे?0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र: निम्बाहेड़ा में 164 वाहनों की नीलामी, 85 लाख का राजस्व
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त और लावारिस वाहनों की सार्वजनिक नीलामी आयोजित की। इस नीलामी में कुल 164 वाहन शामिल किए गए, जिनसे 85 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस प्रक्रिया में मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 26 वाहन और पुलिस एक्ट के तहत जब्त 138 वाहन शामिल रहे। नीलामी वंडर सीमेंट टाउन हॉल, निम्बाहेड़ा में खुली बोली के माध्यम से पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस कार्रवाई से वर्षों से पुलिस थानों में खड़े वाहनों का निस्तारण हुआ और स्थान की समस्या भी कम हुई।0
0
Report
Advertisement
करौली के अनाज मंडी में विद्युत पोल गिरने से बड़ा हादसा टला
Karauli, Rajasthan:अनाज मंडी क्षेत्र में गिरे विद्युत पोल, टला बड़ा हादसा, जिला करौली एकर इंट्रो - करौली शहर के व्यस्ततम अनाज मंडी क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब दो विद्युत पोल और एक टेलीफोन पोल अचानक गिर गए। घटना के समय बाजार बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन रास्ता अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने पहले से पोल कमजोर होने की शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। स्थानीय दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार, अनाज मंडी स्थित पुराने पोस्ट ऑफिस के पास अचानक तीनों पोल धराशायी हो गए, जिससे सर्राफा बाजार और हनुमान जी मंदिर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सुबह का समय होने के कारण बाजार में भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एक दुकानदार ने बताया कि वह सुबह दुकान पर आया था, तभी कुछ देर बाद उसने देखा कि बंदर विद्युत पोल पर झूल रहे थे। इसी दौरान कमजोर पोल अचानक गिर पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पोल पिछले कई दिनों से हिल रहा था और इस संबंध में बाजार व्यापारियों ने 181 सुगम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते विभाग ने ध्यान दिया होता, तो इस तरह की स्थिति नहीं बनती। फिलहाल, संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है और मार्ग को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कनिष्ठ अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर भेजी है और विद्युत पोल तथा लाइन को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।0
0
Report
निम्बाहेड़ा में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत AS P सरिता सिंह और D.S.P बद्रीलाल राव के सुपरविजन में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। टीम ने सरहद क्षेत्र में कार्रवाई کرتے हुए संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी सुनील साल्वी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब हथियार के स्रोत और नेटवर्क की जांच कर रही है।0
0
Report
CR Park डबल मर्डर: दुश्मनी के कारण हमला, आरोपी Asad हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:CR Park डबल मर्डर केस: 17.04.2026 की रात 09:30 बजे PS CR Park को Max Super Speciality Hospital, Saket से सूचना मिली कि Tara Apartments, Alaknanda, CR Park के 3 लोग रिश्तेदारों द्वारा भर्ती कराए गए थे। परीक्षण के अनुसार पिता Rakesh Sood (उम्र 62 वर्ष) और पुत्र Karan Sood (उम्र 27 वर्ष) डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिए गए, जबकि चचेरे भाई Rahul घायल हैं और उपचाराधीन हैं। जांच के दौरान यह पता चला कि घटना पूर्व के चल रहे दुश्मनी के कारण हुई थी। Tara Apartments के निवासी Asad ने क्लेश वाले वस्त्र से हमला कर पीड़ितों पर हमला किया, जिसे पहचान कर हिरासत में लिया गया है। आगे, PS CR Park में उपयुक्त धाराओं के अंतर्गत FIR दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
