476337
श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में गर्भवती चीता, CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी
Salapura, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में एक मादा चीता गर्भवती है और जल्द ही शावकों को जन्म देने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर गर्भवती चीता की फोटो साझा करते हुए इस खुशखबरी का ऐलान किया। उन्होंने इसे 'चीता प्रोजेक्ट' की एक बड़ी उपलब्धि बताया, जो कूनो को देश का 'चीता स्टेट' बनाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रक्षा मंत्री ने झारखंड में ‘हनुमान अंश’ कर मुक्त करने का आग्रह किया
Ranchi, Jharkhand:रांची केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सीएम को पत्र लिख कर झारखंड में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग किया रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र。 सत्य, साहस, सेवा, त्याग और धर्म के प्रति निष्ठा जैसे सनातन मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है यह फिल्म。 रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में कर-मुक्त (Tax Free) करने का आग्रह किया है。 संजय सेठ ने कहा कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा को आधुनिक संदर्भ में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म का कथानक महान संत एवं हनुमान भक्त नीम करौली बाबा के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित है। झारखंड की जनता में भी नीम करौली बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए कैंची धाम जाते हैं。 उन्होंने कहा कि सत्य, साहस, सेवा, त्याग और धर्म के प्रति निष्ठा जैसे सनातन मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्मों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘हनुमान अंश’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने का माध्यम है。 संजय सेठ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि फिल्म के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए इसे झारखंड में कर-मुक्त करने के संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इससे समाज के सभी वर्गों को यह फिल्म देखने का अवसर मिलेगा और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का एक और माध्यम उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने वाली सकारात्मक एवं प्रेरणादायी फिल्मों को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है。 विदित हो कि हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने भी ‘हनुमान अंश’ को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है。0
0
Report
गाजियाबाद में 25 हजार इनामी हाजी सलमान गिरफ्तार; नंदकिशोर गुर्जर बोले- वकील न लड़े
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: 25 हजार के इनामी हाजी सलमान की गिरफ्तारी के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बड़ा बयान दिया है। विधायक ने गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से अपील की है कि ऐसे व्यक्ति का कोई भी अधिवक्ता मुकदमा न लड़े। विधायक ने कहा कि वह स्वयं भी अधिवक्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाजी सलमान को बाहर से फंडिंग मिलती है और उसने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित उन्हें भी धमकी दी थी। नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गाजियाबाद बार एसोसिएशन ऐसे व्यक्ति का साथ नहीं देगी। इस दौरान उन्होंने बार के गौरवशाली इतिहास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "बार मेरा परिवार है और मैं हमेशा बार के साथ खड़ा रहा हूं।"0
0
Report
नसीराबाद नगरपालिका मतदान: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के नसीराबाद नगर पालिका मतदान के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियो को रवाना किया गया... चुनाव पर्यवेक्षक सहित जिला कलेक्टर लोकबंधु एवं पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने चुनावी प्रक्रिया का सघन निरीक्षण किया.. पुलिस अधिकारियों ने पोलिंग बूथ पर तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने में किसी भी प्रकार की कौताही नहीं बरतने के निर्देश दिए... नसीराबाद नगर पालिका के 20 वार्डो के लिए मतदान बुधवार को होगा... मतदान का प्रात: 7 बजे से सांय 6 बजे तक होगा.. मतदान दलो की रवानगी के दौरान व्यवस्थाएं चाक चौबंद देखी गई.. 9 सितबंर को मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय में पुलिस के माकूल इंतजाम के बीच सुरक्षित रखवाया जाएगा... वही उपखंड में भी मतदान के दौरान पुख्ता कानून व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.. जिला कलेक्टर लोकबंधु के मुताबिक निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया है.. एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के MPS स्कूल में कक्षा 10 के छात्रों के बीच मारपीट, घायल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर MPS स्कूल से छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कक्षा 10 में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। आरोप है कि करीब 10 से 12 छात्रों ने मिलकर एक छात्र पर हमला कर दिया। इसी दौरान पानी की कांच की बोतल से छात्र के सिर पर चोट लग गई। घटना में छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई। स्कूल प्रशासन ने तत्काल घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। चोट गंभीर होने के कारण छात्र को अस्पताल के ट्रॉम सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान छात्र के सिर पर करीब छह टांके लगाए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने छात्र के परिजनों को भी सूचना दी। फिलहाल छात्रों के बीच मारपीट और विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं पाई जा पाई है। घटना की जानकारी मिलते हैं जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व घटना में शामिल छात्रों के संबंध में भी जानकारी ली। स्कूल गेट के समीप छात्रों के बीच हुई इस घटना को लेकर अभिभावकों में भी चिंता है। स्कूल प्रशासन घायल छात्र के परिजनों को समझो जाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया....0
0
Report
श्रीराम केयर अस्पताल पर जुर्माना 30 हजार, एक्सपायरी दवाएं डंपिंग पर कार्रवाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। एक्सपायरी दवाइयां और मेडिकल वेस्ट अनधिकृत जगह पर डंप करना श्रीराम केयर हॉस्पिटल को महंगा पड़ गया। नगर निगम ने अस्पताल पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। मंगला के छपराभाठा इलाके में निरीक्षण के दौरान अस्पताल से संबंधित मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाइयां निर्धारित प्रक्रिया के बजाय डंप मिली थीं। निगम ने भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मामला मंगला के छपराभाठा इलाके का है, जहां नगर निगम की टीम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान श्रीराम केयर हॉस्पिटल से संबंधित एक्सपायरी दवाइयां और मेडिकल वेस्ट अनधिकृत रूप से डंप मिला। जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर नगर निगम ने 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाइयों का निपटान खुले में या अनधिकृत जगह पर नहीं किया जा सकता। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया और अधिकृत एजेंसी के माध्यम से निपटान जरूरी है। निगम ने अस्पताल प्रबंधन को नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि दोबारा लापरवाही मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बांटे नियुक्ति व प्रशस्ति पत्र
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ -08 सितंबर तहसील सभागार सिकंदराराऊ में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र चौहान रहे। इस अवसर पर हसायन एवं सिकंदराराऊ परियोजनाओं में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। विभागीय जानकारी के अनुसार हसायन परियोजना में 175 पदों के सापेक्ष 25 रिक्त पदों को भरा गया, जबकि सिकंदराराऊ परियोजना में 221 पदों के सापेक्ष 35 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की गईं। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां सरकार और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं तक पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय, बीमा सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं में भी वृद्धि की गई है। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सिकंदराराऊ क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के दो कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) भेजा गया था, जहां उपचार एवं विशेष देखभाल के बाद दोनों बच्चे सुपोषित होकर लौटे हैं। अधिकारियों ने इसे विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में सभी के सहयोग की अपील की। समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी,जिला कोषाध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, रानू चौहान, नितिन पुंडीर, निर्मल दास वाल्मीकि, सूरज वार्ष्णेय एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।0
0
Report
Advertisement
DRI की बड़ी कार्रवाई: 700+ किलोग्राम गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर. गांजा तस्करी के खिलाफ DRI की बड़ी कार्रवाई. 700 किलो से अधिक गांजा किया जब्त. आंध्र प्रदेश पासिंग 2 ट्रक गांजा समेत जब्त. ड्रायवर समेत 04 आरोपी गिरफ्तार. जब्त गांजे की कीमत करोड़ो की बताई जा रही. उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गंज लोहे की आड़ में हो रही थी बड़ी तस्करी. मुखबिर की सूचना पर रायपुर सीमा क्षेत्र के पुराना धमतरी रोड भखारा में की गई कार्रवाई.0
0
Report
लोनी विधायक के खिलाफ इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को कहने का आरोपी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार हो गया है। गाजियाबाद SOG ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है0
0
Report
निवाई निकाय चुनाव के लिए कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम व ड्यूटी चेकिंग की
Tonk, Rajasthan:निवाई नगर पालिका क्षेत्र में 9 सितंबर को होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। चुनावी तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी और चुनाव पर्यवेक्षक सौरभ स्वामी ने निवाई का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचकर ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं और मतदान से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आपको बता दें कि निवाई नगर पालिका के 40 वार्डों में कुल 121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 164 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 40 कार्मिकों को रिजर्व रखा गया है। कृषि उपज मंडी परिसर में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद मतदान दल अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निवाई रिटर्निंग ऑफिसर गंभीर सिंह और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सृष्टि जैन भी मौजूद रहे और उन्होंने चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा से लेकर मतदान प्रक्रिया तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाइट — टीना डाबी, जिला कलेक्टर, टोंक0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में युवराज सोनी के शव परिजनों का रो-रोकर हाल
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दिल्ली में सत्य निकेतन हादसे में मृत युवराज सोनी का शब्द दुर्ग पहुंचा 24 घंटे के बाद युवराज का शव लेकर परिजन दुर्ग पहुंच गए हैं जिसके बाद उसके परिजनों का रो कर बुरा हाल है आपको बता दे कि युवराज सोनी दिल्ली में रहकर मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था पिछले दिनों सत्य निकेतन के बिल्डिंग हादसे में बाद बिल्डिंग के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.0
0
Report
देवली नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण संपन्न
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली में नगर पालिका चुनावों को लेकर मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित, देवली शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दिया गया प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के बाद सभी मतदान कर्मचारी हुए अपने अपने बूथ के लिए रवाना, deवली नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए बुधवार को होगा मतदान, मतदान को लेकर पूरी तैयारियां。0
0
Report
कोटा रोड शो में भजनलाल शर्मा बोले, भाजपा ने कहा वही कर दिखाया
Kota, Rajasthan:कोटा में CM भजनलाल का भव्य रोड शो, बोले- 'भाजपा ने जो कहा, वो करके दिखाया' सत्यनारायण मंदिर में दर्शन के बाद कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री; दो नगर निगम को एक करने का वादा किया पूरा कोटा में नगर निगम चुनाव के प्रचार के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक विशाल रोड शो और जनसभा को संबोधित किया। शाम को कोटा एयरपोर्ट पहुंचने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और स्थानीय विधायकों ने उनका भव्य स्वागत किया। कैथूनीपोल स्थित श्री बड़ा मंदिर सत्यनारायण जी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने कोटा में दो नगर निगम बनाकर विभाजन की राजनीति की थी, जबकि भाजपा ने इसे पुनः एक निगम बनाने का अपना वादा पूरा किया।" इस दौरान उन्होंने कोटा में बन रहे नए एयरपोर्ट का भी विशेष जिक्र किया। सभा के बाद मुख्यमंत्री फूलों से सजी खुली जीप में रोड शो पर निकले। कैथूनीपोल से शुरू होकर जयपुर गोल्डन तक करीब 3 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। मार्ग में श्रीपुरा चौराहा, सब्जीमंडी, रामपुरा और आर्य समाज रोड पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सीएम का आत्मीय स्वागत किया गया। स्पीच भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार0
0
Report
Advertisement
पल्लू में सावनी फसलें बर्बाद, सूखा घोषित करने की मांग तेज
Hanumangarh, Rajasthan:पल्लू में बिना बारिश सावनी फसल चौपट, क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग; किसानों में आक्रोश हनुमानगढ़ जिले के पल्लू क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने से सावनी फसलें पूरी तरह बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। ग्वार, मूंगफली, बाजरा, मूंग, मोठ सहित अन्य फसलें 80 से 90 प्रतिशत तक नष्ट हो चुकी हैं। किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और आजीविका प्रभावित हो रही है। किसान नेता गौरीशंकर थोरी ने सरकार से पल्लू क्षेत्र के सभी गांवों को तत्काल सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की है। उन्होंने किसानों को सरकारी मुआवजा देने तथा लंबित फसल बीमा क्लेम का शीघ्र भुगतान करने की अपील की। थोरी ने कहा कि बारिश के अभाव में खेतों में खड़ी फसलें चौपट हो गई हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन अभी तक किसानों की पीड़ा को गंभीरता से नहीं ले रहे। किसानों में भारी आक्रोश है। प्रशासन तत्काल गिरदावरी करवाकर वास्तविक नुकसान का आकलन करे और राहत प्रदान करे। समाजसेवी अनिरुद्ध जोशी ने बताया कि किसान आज भी पिछली रबी फसल के बीमा क्लेम के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।0
0
Report
बलराम मांझी बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष चुने गए; यूनेस्को धरोहर सूची पर सहमति
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को बस्तर दशहरा समिति की बैठक का आयोजन किया गया, 75 दिवसीय बस्तर दशहरा पर्व को पूरी भव्यता और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाने को बैठक में चर्चा की गई, इस दौरान सर्वसम्मति से बलराम मांझी को बस्तर दशहरा समिति का उपाध्यक्ष चुना गया, साथ ही इस दौरान बस्तर दशहरा को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में दर्ज कराने का साझा संकल्प दोहराया, इस बैठक में बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा, दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी के पुजारी जिया बाबा सहित समस्त मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरीन, पुजारी और प्रशासनिक अधिकारी एवं टेम्पल स्टेट समिति के सदस्य मौजूद थे।0
0
Report
JSSC CGL गड़बड़ी: CID ने फिर कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की
Ranchi, Jharkhand:JSSC CGL परीक्षा में हुई गड़बड़ी मामले को लेकर एक बार फिर सीआईडी की टीम JSSC कार्यालय पहुंची और फिर से अपनी जांच शुरू की। सीआईडी के रडार पर JSSC CGL परीक्षा में पास आउट हुए अभ्यर्थी है। और यही वजह है कि सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को खंगालने के साथ उनके आंसर शीट को भी खंगाल रही है। वही दूसरी तरफ सीआईडी की टीम के द्वारा सभी आंसर शीट की FSL जांच भी कराई जाएगी ताकि अगर कोई भी गड़बड़ी नजर आए तो उसपर कार्रवाई की जा सके。0
0
Report
Advertisement
