476337
श्योपुर में नियमों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर अब कड़ी कार्रवाई करेगी पुलिस
Salapura, Madhya Pradesh:जिले में बिना नंबर प्लेट या नियमों के खिलाफ नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों पर अब पुलिस सख्ती करेगी। एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर पुलिस वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेगी। इसके बाद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालकों के चालान काटे जाएंगे। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यह सख्त कदम उठाए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सचिन पायलट पंजाब प्रभारी; रणदीप सिंह सुरजेवाला गुजरात प्रभारी; Bhupesh Baghel Assam in-charge; Sukhdev Bhagat Chhattisgarh in-charge; PV Mohan Andhra Pradesh in-charge
Ranchi, Jharkhand:सचिन पायलट को बनाया पंजाब कांग्रेस प्रभारी, रणदीप सिंह सुरजेवाला होंगे गुजरात कांग्रेस प्रभारी, भूपेश बघेल होंगे असम कांग्रेस प्रभारी, सुखदेव भगत होंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी, पीवी मोहन होंगे आंध्र प्रदेश के इंचार्ज.0
0
Report
उदयपुर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक: जीत का मंत्र जारी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर\n\nउदयपुर से खबर,\nसीएम भजनलाल शर्मा उदयपुर प्रवास पर\nहोटल हावर्ड जॉनसन में ले रहे भाजपा पदाधिकारियो की संगठनात्मक बैठक,\nचुनाव सम्भग प्रभारी राजेन्द्र राठौड़,टीएडी मंत्री बाबुलाल खराड़ी,सांसद मन्नालाल रावत और विधायक ताराचंद जैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी है मौजूद,\nपार्टी कार्यकर्ताओं को दे रहे चुनावी जीत का मंत्र,0
0
Report
कोटा में अनंत चतुर्दशी शोभायatra के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और सफाई व्यवस्था तेज की
Kota, Rajasthan:कोटा में अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर पीयूष समारिया और पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने शनिवार शाम शोभायात्रा मार्ग की रूट विजिट कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शाम 5 बजे सूरजपोल गेट से शुरू हुई रूट विजिट करीब sाढ़े 3 किलोमीटर के मार्ग से होते हुए बारादरी तक पहुंची। इस दौरान अधिकारियों ने सड़क पर बने गड्ढे भरने, खुले नालों को ढकने, झूलते तारों को कसने और केबल व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही रास्ते में पड़े मलबे और निर्माण सामग्री को हटाने, पर्याप्त लाइटिंग और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। शोभायात्रा मार्ग पर मौजूद जर्जर भवनों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग कराने के भी निर्देश दिए गए, ताकि जुलूस के दौरान किसी हादसे की आशंका न रहे। कलक्टर और एसपी ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों से अखाड़ों के प्रदर्शन, स्टॉल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की।0
0
Report
Advertisement
राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस के बयान पर तीखा हमला, भाजपा का रोड शो ऐतिहासिक
Udaipur, Rajasthan:भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ आज यहाँ उदयपुर में पत्रकार मीडिया से मुखातिब हुए। सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो को ऐतिहासिक बताया। राठौड़ ने कांग्रेस नेता प्रतापसिंह खाचरियावास की ओर से सीएम भजनलाल शर्मा पर दिए गए विवादित बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओछी भाषा पर उतर आई हैं। कांग्रेस नेता खाचरियावास ने मुख्यमंत्री पर जो अभद्र भाषा का प्रयोग किया है यह राजस्थान के संसदीय इतिहास को कलंकित करता है। हम सभी इसकी निंदा करते हैं। राजेंद्र राठौड़ ने भारत आदिवासी पार्टी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जातीगत आधार पर जिस पार्टी का जन्म हुआ था, अब वह पार्टी खत्म होने की कगार पर हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि चुना हुआ विधायक पैसे लेकर सवाल लगाए, उसके बाद वह पकड़ा जाए। कभी वे कहते है हम हिंदू नहीं है और कभी धार्मिक आधार पर लोगों को बांटने का काम करते हैं। इस बार भारत आदिवासी पार्टी का सुपड़ा साफ होने वाला हैं। वही टीएडी मंत्री ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।0
0
Report
भिवाड़ी में जलभराव-टोल टैक्स मुद्दों पर भाजपा-कांग्रेस में सजी चुनावी तकरार
Bagheri Kalan, Rajasthan:बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक रहे है। पार्टी नेताओं का लगातार जनसंपर्क अभियान जारी है और विकास के मुद्दों को लेकर एक दूसरे पर निशाना साधा जा रहा है। बीजेपी की ओर से तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ ने वार्ड नंबर 5 में पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने भिवाड़ी बाईपास पर जलभराव, टोल टैक्स और सिक्स लेन जैसे मुद्दों को चुनावी एजेंडे में शामिल करते हुए लोगों के बीच अपनी बात रखी। वहीं कांग्रेस भी बीजेपी को घेरने में पीछे नहीं रही, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भिवाड़ी पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भंवर जितेंद्र सिंह ने भिवाड़ी में जलभराव को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भिवाड़ी में जिस तरह पानी भरा है, उसे देखकर लगता है कि अब यहां नाव लेकर आना पड़ेगा। वहीं टीकाराम जूली ने भी बीजेपी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी किस आधार पर चुनाव में वोट मांग रही है, जबकि भिवाड़ी के लोग पानी में डूब रहे हैं और शहर में चारों तरफ गंदगी का आलम है।0
0
Report
दहेज हत्या: पति को उम्रकैद के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना
Dholpur, Rajasthan:0509ZRJ_DHOL_PUNISHMENT_R दहेज हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास, एक लाख रुपये अर्थदंड धौलपुर。 दहेज हत्या के करीब छह साल पुराने मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी पति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। लोक अभियोजक भगवान सिंह नारोलिया ने बताया कि अभियुक्त शिवा पुत्र रामकिशन, निवासी ओंडेला रोड, धौलपुर को सजा सुनाई गई है。 ये था मामला मामला 4 मार्च 2020 का है। मृतका पूजा के पिता प्रभु पुत्र रतनलाल, निवासी शिवपुरी मध्यप्रदेश ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया गया कि पूजा का विवाह फरवरी 2020 में शिवा के साथ हुआ था。 आरोप था कि शादी के बाद से ही पति द्वारा दहेज की मांग को लेकर पूजा के साथ मारपीट की जा रही थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के कुछ ही दिन बाद पूजा की हत्या कर दी गई。 पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने महिला थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने चालान पेश किया था。 न्यायालय ने माना दोषी: मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मांगो की अदालत में हुई। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों का अवलोकन किया。 न्यायालय ने अभियुक्त शिवा को दहेज हत्या का दोषी माना। न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि अभियुक्त द्वारा दहेज की मांग करना और मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की दहेज हत्या किया जाना आरोपों से प्रमाणित हुआ है। ऐसे गंभीर अपराध में अभियुक्त के प्रति नरमी का रुख अपनाना न्यायोचित नहीं है。 इसके बाद न्यायालय ने शिवा को आजीवन कारावास तथा एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत के इस फैसले के बाद दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करने और उनकी जान लेने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है0
0
Report
Advertisement
आबूरोड के माधव विश्वविद्यालय में जन्माष्टमी उत्सव: गरबा-आरती से परिसर में कृष्ण भक्तिमय माहौल
Sirohi, Rajasthan:एंकर - आबूरोड के माधव विश्वविद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रो. चेयरपर्सन डॉ. भारती देसाई के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गरबा रास व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। चेयरमैन डॉ. राजकुमार एवं प्रो. चेयरपर्सन डॉ. भारती देसाई ने आरती की। अगले दिन कृष्ण शोभायात्रा, मटकी फोड़ कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा परिसर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।0
0
Report
आगरा में पिता पुत्र पर चाकुओं से हमला: 4-5 घायलों की स्थिति नाजुक
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग पिता पुत्र पर घर में घुसकर 4 से 5 हमलावरों ने चाकुओं से किया आधा दर्जन बार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल घर के अंदर चाकुओं से हमला घसीट कर घर से बाहर लाये हमलावर बेटे की आवाज सुनकर दौड़े बाप ने बेटे को बचाने के प्रयास में चाकुओं से रिटायर पिता टीचर घायल बाप पर भी किया हमला कई बार चाकू से सीने पर किए बार हालत नाजुक घायल पिता पुत्र को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय किया रेफर सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हमलावर मौके से फरार थाना खैरागढ़ कस्बे की टीचर्स कॉलोनी का पूरा मामला बाइट घायल तेजवीर सिंह बाइट पिता रघुनाथ सिंह0
0
Report
मोबाइल टावर पर चढ़े शामली के युवक की पुलिस ने बचाई जान
Noida, Uttar Pradesh:मोबाइल टावर पर चढ़ा शामली का युवक, जनकपुरी पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शामली निवासी एक युवक किसी बात से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर युवक से काफी देर तक धैर्यपूर्वक बातचीत की। पुलिस ने युवक को समझाया और किसी तरह उसे विश्वास में लेकर सुरक्षित रूप से मोबाइल टावर से नीचे उतरवा लिया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। युवक के टावर से नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाना जनकपुरी ले गई। थाने में पुलिसकर्मियों ने युवक को जूस पिलाया और खाना खिलाया। इसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे उचित परामर्श देकर समझाया गया।पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आसपास के लोगों ने भी राहत की सांस ली। समय रहते पुलिस के मौके पर पहुंचने और संवेदनशील तरीके से युवक को समझाने के कारण उसकी जान बच सकी।0
0
Report
Advertisement
सिरसागंज के विधायक सर्वेश यादव का शिक्षक दिवस पर बंद स्कूलों के विरोध का अनोखा प्रदर्शन
Firozabad, Uttar Pradesh:विधायक का अनोखा विरोध यूपी के फिरोजाबाद में शिक्षक दिवस पर एक खबर सामने आई है यहां समाजवादी पार्टी के सिरसागंज से विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ वर्तमान सरकार द्वारा बंद कराए गए प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर अनोखे अंदाज में शिक्षक दिवस मनाया। सिरसागंज से सपा विधायक सर्वेश यादव ने बंद पड़े स्कूलों का निरीक्षण किया और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए सपा विधायक ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना सीधी तौर पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। विधायक सर्वेश यादव ने कहा कि इन सरकारी स्कूलों में मुख्य रूप से एससी, बीसी और गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते थे; अब स्कूल बंद होने से बच्चों के सामने शिक्षा का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मजबूरन कई बच्चे प्राइवेट स्कूलों की महंगी फीस भरने को विवश हैं तो कई पढ़ाई छोड़कर घर बैठने पर मजबूर हैं।0
0
Report
पीलीभीत में 71 लाख लागत की सड़क निर्माण में धांधली के आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत शहर में डूडा विभाग द्वारा 71 लख रुपए से बनाई जा रही सड़क सड़क में धांधली के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है इस सड़क को कंप्यूटराइज मिक्सर मशीन या प्लांट में तैयार मसाले से बनाना था लेकिन ठेकेदार सादी मिक्सर मशीन से मैन्युअल तरीके से सड़क का निर्माण कर सरकारी धन के दुरुपयोग कर रहा है। क्योंकि मैनुअल तरीके से सड़क बनाने में कम पैसा खर्च होता है जबकि प्लांट में बने मसाले से बनाने में अधिक पैसा खर्च होता है आरोप है कि ठेकेदार पैसों के लालच में सड़क की गुणवत्ता से खिलवाड़ कर रहा है। शिकायत के बाद उप जिला अधिकारी न्यायिक पवन कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जेई को भेजा गया था और उन्होंने भी निरीक्षण किया है ठेकेदार से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अगर गलत काम हुआ तो कार्रवाई होगी साथ ही कहा कि अब सड़क निर्माण के समय के जेई को मौके पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में कमी न आने पाए। वहीं एसडीएम ने बताया कि स्थानीय लोगों से भी कहा है कि अगर सड़क खराब बनाई जाए तो वह तत्काल उनके नंबर पर कॉल करके सूचना दें0
0
Report
राष्ट्रपति द्वारा BHU के प्रोफेसर आशुतोष मोहन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath@mYogiAdityanath ma. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के Institute of Management Studies के विद्यार्थियों को अपना मार्गदर्शन प्रदान कर रहे प्रोफेसर आशुतोष मोहन जी को उल्लेखनीय कार्यों हेतु 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026' से सम्मानित किए जाने पर समस्त प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक बधाई। आपने अपनी 25 वर्षों की अध्यापन यात्रा में मैनेजमेंट शिक्षा एवं शोध में उत्कृष्ट योगदान दिया है। 50 से अधिक प्रकाशित आपके शोध-पत्र छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु लिए अनंत मंगलकामनाएं0
0
Report
Advertisement
जेली और फोम मिलाने का वीडियो वायरल: होश उड़ाने वाला नज़ारा
Noida, Uttar Pradesh:JELLY AND FOAM MIXING0
0
Report
राष्ट्रपति ने गाजियाबाद की डॉ. रेनू त्रिपाठी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया
Noida, Uttar Pradesh:Ma. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में गाजियाबाद स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, विजयनगर की डॉ. रेनू त्रिपाठी जी को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। अपने अथक परिश्रम और प्रतिबद्धता से 60 गांव के ड्रॉपआउट एवं स्कूल से बाहर बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए STEM शिक्षा, अटल टिंकरिंग लैब्स एवं कम लागत वाली शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों में नवाचार और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने का आपका प्रयास अनुकरणीय है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका यह उत्कृष्ट योगदान सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।0
0
Report
चॉक पाउडर कुचलने का मामला सुर्खियों में
Noida, Uttar Pradesh:CRUSHING THE CHAWLK POWDER0
0
Report
Advertisement
